लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

सूची मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12121) 2005 में शुरू की गयी संपर्क क्रांति सीरीज के रेलगाड़ियों में से एक हैं। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रेलगाड़ी की घोषना 2005 के रेलवे बजट में की गयी थी। यह रेलगाड़ी भारत की हृदयस्ताहली कहे जाने वाले मध्य प्रदेश को देश की राजधानी से जोड़ता हैं। यह रेलगाड़ी जबलपुर ((स्टेशन कोड:JBP, ओशो की जन्मस्थली) से हज़रत निज़ामुद्दीन (स्टेशन कोड:NZM) के बीच चलती हैं। ये रेलगाड़ी वर्त्तमान में हज़रत निज़ामुद्दीन में रूकती हैं जो नई डेल्ही रेलवे स्टेशन से 8 किलो मीटर की दूर पर हैं। वैसे भी दक्षिण एवं मुमबई जाने वाली ज्यादातर रेलगाड़ी आज कल हज़रत निज़ामुद्दीन से ही खुलती एवं रूकती हैं। संपर्क क्रांति रेलों के खोलने का मुख्य उद्देश्य प्रमुख शहरों/राजधानियों को देश की राजधानी से जोड़ना हैं। ये रेलगाड़ी पश्चिम मध्य रेल के द्वारा संचालित होता हैं इसका मुख्यालय जबलपुर है। .

3 संबंधों: मध्य प्रदेश, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, जबलपुर

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन एवं मध्यप्रदेश के कई नगर उस से हटा कर छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है। खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीत लिया। .

नई!!: मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और मध्य प्रदेश · और देखें »

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली के तीन मुख्य रेलवे स्टेशन में से एक है। यह स्टेशन सभी मुख्य व बड़े शहरों से जुड़ा है। इसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर संकुलन व भीड़ भाड़ नियंत्रित कर बांटने के उद्देश्य से भी विकसित किया जा रहा है। य्स स्टेशन उत्तर रेलवे द्वारा संचालित एवं अनुरक्षित है। दिल्ली की दो मुख्य जीवनधाराएं रिंग मार्ग और मथुरा मार्ग इसके दोनों ओर से निकलती हैं। सराय काले खां अन्तर्राज्यीय बस अड्डा भी इस स्टेशन के निकट ही स्थित है, जो कि सभि समीपस्थ शहरों को बस सेवा द्वारा जोड़ता है। .

नई!!: मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन · और देखें »

जबलपुर

जबलपुर भारत के मध्यप्रदेश राज्य का एक शहर है। यहाँ पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय तथा राज्य विज्ञान संस्थान है। इसे मध्यप्रदेश की संस्कारधानी भी कहा जाता है। थलसेना की छावनी के अलावा यहाँ भारतीय आयुध निर्माणियों के कारखाने तथा पश्चिम-मध्य रेलवे का मुख्यालय भी है। .

नई!!: मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और जबलपुर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »