लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बाग़बानी

सूची बाग़बानी

बाग़बानी (Gardening) पौधों को उगाने व उनकी देख रेख करने की क्रिया को कहते हैं। यह उद्यान विज्ञान (horticulture) का भाग है और इसमें फूलों और अन्य पौधों को सजावट के लिये; जड़ वाले, पत्तेदार व फलदार पौधें और जड़ी-बूटीयाँ खाने के लिये, और अन्य पौधे रंगों, औष्धियों और श्रृंगार-सामग्रियों के लिये उगाये जाते हैं। .

5 संबंधों: फल, बाग़बान (2003 फ़िल्म), भूदृश्य, जड़ी-बूटी, उद्यान विज्ञान

फल

फल और सब्ज़ियाँ निषेचित, परिवर्तित एवं परिपक्व अंडाशय को फल कहते हैं। साधारणतः फल का निर्माण फूल के द्वारा होता है। फूल का स्त्री जननकोष अंडाशय निषेचन की प्रक्रिया द्वारा रूपान्तरित होकर फल का निर्माण करता है। कई पादप प्रजातियों में, फल के अंतर्गत पक्व अंडाशय के अतिरिक्त आसपास के ऊतक भी आते है। फल वह माध्यम है जिसके द्वारा पुष्पीय पादप अपने बीजों का प्रसार करते हैं, हालांकि सभी बीज फलों से नहीं आते। किसी एक परिभाषा द्वारा पादपों के फलों के बीच में पायी जाने वाली भारी विविधता की व्याख्या नहीं की जा सकती है। छद्मफल (झूठा फल, सहायक फल) जैसा शब्द, अंजीर जैसे फलों या उन पादप संरचनाओं के लिए प्रयुक्त होता है जो फल जैसे दिखते तो है पर मूलत: उनकी उत्पप्ति किसी पुष्प या पुष्पों से नहीं होती। कुछ अनावृतबीजी, जैसे कि यूउ के मांसल बीजचोल फल सदृश होते है जबकि कुछ जुनिपरों के मांसल शंकु बेरी जैसे दिखते है। फल शब्द गलत रूप से कई शंकुधारी वृक्षों के बीज-युक्त मादा शंकुओं के लिए भी होता है। .

नई!!: बाग़बानी और फल · और देखें »

बाग़बान (2003 फ़िल्म)

बाग़बान 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन रवि चोपड़ा ने किया है। इसके निर्माता बी आर चोपडा हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में अमिताभ बच्चन, हेमामालिनी, सलमान ख़ान, परेश रावल, महिमा चौधरी, रिमी सेन और असरानी ने कार्य किया है। .

नई!!: बाग़बानी और बाग़बान (2003 फ़िल्म) · और देखें »

भूदृश्य

भूदृश्य (Landscape) किसी स्थान की दिखने वाली विशेषताओं और लक्षणों को कहते हैं। इसमें ज़मीन के किसी टुकड़े के कई गुण सम्मिलित हैं, मसलन पेड़-पौधे, पहाड़-ढलाने, नदियाँ, झील-तालाब, मैदान, घर, ईमारतें व अन्य निर्माण, समुद्र, इत्यादि। कभी-कभी इसमें मौसम के अस्थाई पहलुओं को भी गिना जाता है, जैसे कि वर्षा, हिम, बिजली का गिरना या फिर दिन या रात का समय। .

नई!!: बाग़बानी और भूदृश्य · और देखें »

जड़ी-बूटी

जड़ी-बूटी ऐसी वनस्पतियों को कहते हैं जो स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के लिये उपयोगी हों या सुगंध आदि प्रदान करती हों। जड़ी-बूटी का विशेष महत्व उनके औषधीय गुण के कारण है। इसका इस्तेमाल औषधीय रूप में वर्षों से किया जाता रहा है। लेकिन वर्तमान में इस परंपरा में थोड़ा बदलाव आया है। विकास के नाम पर इस परंपरा को प्रभावित करने की भरपूर कोशिश की गई है। चरक संहिता, सुश्रुत संहिता जैसे ग्रंथों में जड़ी-बूटियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है। जड़ी-बूटी भारत की परम्परागत चिकित्सा पद्धति रही है। .

नई!!: बाग़बानी और जड़ी-बूटी · और देखें »

उद्यान विज्ञान

फूल ही फूल उद्यान विज्ञान या औद्यानिकी (लैटिन, स्पेनिश, पुर्तगाली:Horticultura, जर्मन:Gartenbau, फ़्रेंच:l'horticulture, अंग्रेजी:Horticulture (हार्टिकल्चर)) में फल, सब्जी, पेड़ तथा फूल, सभी का उगाना सम्मिलित है। इन पादपों के उगाने की कला के अंतर्गत बहुत सी क्रियाएँ आ जाती हैं। .

नई!!: बाग़बानी और उद्यान विज्ञान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बागबानी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »