लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फेस ऑफ

सूची फेस ऑफ

फेस/ऑफ जॉन वू द्वारा निर्देशित और जॉन ट्रावोल्टा और निकोलस केज द्वारा अभिनीत 1997 की एक एक्शन फिल्‍म है। दोनों ने एफबीआई एजेंट और एक आतंकवादी, कट्टर शत्रु की भूमिका निभाई जो एक दूसरे पर भौतिक उपस्‍थिति की कल्‍पना करते हैं। फिल्म गन फू और नाटकीय रक्तपात एक्‍शन दृश्‍यों को उदाहरण देकर समझाती है और ट्रावोल्‍टा और केज प्रत्‍येक दो व्‍यक्‍तित्‍व की भूमिका निभा रहे हैं। यह हॉलीवुड की ऐसी प्रथम फिल्म है जिसमें वू को पूरी रचनात्मक नियंत्रण दिया गया था और दर्शकों और आलोचकों दोनों द्वारा प्रशंसित किया गया था। अंततः विश्वव्यापी 245 मिलियन डॉलर को उपार्जित कर, फेस/ऑफ वित्तीय रूप से सफल रही है। .

13 संबंधों: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म), ट्रॉय का युद्ध, ऍल पचिनो, दस्ता (पकड़), फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, ब्लू-रे डिस्क, मिथुन राशि सन्दूक, यूनानी धर्म, रॉबर्ट डी नीरो, लॉस एंजेलिस, सिलवेस्टर स्टैलोन, हैरिसन फोर्ड, वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट

टाइटैनिक (1997 फ़िल्म)

टाइटैनिक (अंग्रेजी़: Titanic) १९९७ का एक रोमांटिक आपदा वाला चलचित्र है, जिसके निर्देशक, पटकथाकार, सह-निर्माता और सह-संपादक जेम्स कैमरून हैं। यह चलचित्र टाइटैनिक के डूबने को लेकर बना है। इसमें केट विंसलेट रोज़ डीविट बुकाटर और लियोनार्डो डि कैप्रियो जैक डॉसन की भुमिका में हैं। ये दोनो पात्र दो विभिन्न सामाजिक वर्गो से संबंधित है जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और वे दोनो ही उस दुर्भाग्यशाली जहाज़ के यात्री होते हैं। यद्यपि ये दोनों प्रमुख पात्र और इनकी प्रेम कहानी काल्पनिक हैं, लेकिन कुछ पात्र, जैसे जहाज के चालक दल के कुछ सदस्य) वास्तविक एतिहासिक घटनाओं पर आधारित है। वर्तमान परिपेक्ष में कहानी बताने वाली वृद्ध रोज़ की भूमिका ग्लोरिया स्टुवार्ट ने अदा की है। चलचित्र को २ जुलाई, १९९७ को प्रदर्शित किया जाना था, लेकिन कुछ देरियों के कारण इसे १९ दिसंबर, १९९७ को प्रदर्शित किया गया। जब इस बात का पता चला, तब समाचार मीडिया को ये पूरा विश्वास था की टाइटैनिक असफ़ल रहेगी और फॉक्स और पैरामाउंट दोनो को ले डूबेगी। लेकिन टाइटैनिक को अभूतपूर्व सफ़लता मिली और इसने सर्वश्रेष्ठ चलचित्र समेत कुल ११ ऑस्कर भी जीते। ये उस समय तक कि सर्वाधिक कमाई करने वाला चलचित्र बन गया और इसकी वैश्विक कमाई १.८ अरब डॉलर रही। .

नई!!: फेस ऑफ और टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) · और देखें »

ट्रॉय का युद्ध

ट्रॉय का युद्ध - प्राचीन यूनानी पुराकथा संग्रह की मुख्य घटना है। यूनानियों ने ट्रॉय नगर को दस सालों के लिए घेरे में डाल दिया। होमर की इलियाड नामक रचना इस युद्ध के केवल 51 दिनों के निर्णायक दृश्यों का विवरण देती है। ट्राय का राजकुमार स्पार्टा की रानी हेलेन का अपहरण कर ट्राय नगर ले गया। इस अपमान का बदला लेने के लिए ही ग्रीस के सभी राजाओं और वीरों ने मिलकर ट्राय पर आक्रमण किया। ट्राय से लौटते समय उनका जहाज तूफान में फस गया। वह बहुत दिनों तक इधर उधर भटकता रहा.

नई!!: फेस ऑफ और ट्रॉय का युद्ध · और देखें »

ऍल पचिनो

अल्फ्रेडो जेम्स "ऍल" पचिनो (जन्म 25 अप्रैल 1940) एक अमरीकी फिल्म और रंगमंच अभिनेता और निर्देशक हैं। फिल्म द गॉडफादर ट्रिलोजी में माइकल कोरलीओनी, डॉग डे आफ्टरनून में सोनी वॉटजिक, स्कारफेस में टोनी मोंटाना, 1993 फिल्म में बनी फ़िल्म कार्लितोज वे में कार्लितो ब्रिगंते, सर्पिको में फ्रैंक सर्पिको, सेंट ऑफ़ अ वूमन में लेफ्टिनेंट कर्नल फ्रैंक स्लेड और एंजेल्स इन अमरीका में रॉय कोहन की भूमिकाओं के लिए वे खास तौर पर जाने जाते हैं। पूर्ववर्ती सात बार नामांकनों के बाद उन्होंने 1992 में सेंट ऑफ़ अ वूमन में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का एकेडमी अवार्ड जीता.

नई!!: फेस ऑफ और ऍल पचिनो · और देखें »

दस्ता (पकड़)

दस्ता या हत्था या हैंडल (अंग्रेज़ी: handle) किसी औज़ार या अन्य वस्तु से जुड़ा ऐसा हिस्सा होता है जिस से उस चीज़ को हाथ द्वारा पकड़ा जा सके। अक्सर दस्ता किसी ऐसी सामग्री से बना या ढका हुआ होता है जो पकड़ी जाने वाली वस्तु से अलग होता है ताकि दस्ता पकड़ने पर हाथ को चोट न लगे और कष्ट न हो।, Dick F. Plukker, R. Veldhuijzen van Zanten, pp.

नई!!: फेस ऑफ और दस्ता (पकड़) · और देखें »

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) संयुक्त राज्य अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की एक एजेंसी है जो एक संघीय आपराधिक जाँच निकाय और एक आंतरिक खुफिया एजेंसी दोनों के रूप में कार्य करती है। एफबीआई के पास संघीय अपराध की 200 से अधिक श्रेणियों के उल्लंघन की जाँच का अधिकार है। इसका नारा (मोटो) एफबीआई का बैक्रोनिम, "ईमानदारी, बहादुरी, अखंडता" है। एफबीआई का मुख्यालय जे.

नई!!: फेस ऑफ और फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन · और देखें »

ब्लू-रे डिस्क

ब्लू-रे डिस्क (BD या ब्लू-रे नाम से भी प्रचलित) एक प्रकाशीय (Optical) डिस्क संग्रहण माध्यम है, जिसे मानक DVD प्रारूप का स्थान लेने के लिए बनाया गया है। मुख्य रूप से इसका प्रयोग उच्च-परिभाषा वाले वीडियो (High-Definition Video), प्लेस्टेशन 3 (PlayStation 3) वीडियो गेम्स तथा अन्य डाटा को, प्रत्येक एकल परत वाले प्रोटोटाइप पर 25 GB तक और दोहरी परत वाले पर 50 GB तक, संग्रहित करने के लिए किया जाता है। यद्यपि ये संख्याएं ब्लू-रे डिस्क के लिए मानक संग्रहण को बताती हैं, तथापि यह एक मुक्त (Open-ended) विनिर्देशन है, जिसमें ऊपरी सैद्धांतिक संग्रहण सीमा अस्पष्ट छोड़ दी गई है। 200 GB डिस्क उपलब्ध हैं, तथा 100 GB डिस्क को किसी भी अतिरिक्त उपकरण या संशोधित फर्मवेयर के बिना पढ़ा जा सकता है। डिस्क के भौतिक आयाम मानक DVDs तथा CDs के ही समान होते हैं। ब्लू-रे डिस्क का नाम इसे पढ़ने में प्रयुक्त नीले-बैंगनी (blue-violet) लेज़र से लिया गया है। एक मानक DVD में 650 नैनोमीटर लाल लेज़र का प्रयोग किया जाता है, जबकि ब्लू-रे डिस्क कम तरंग-दैर्घ्य का प्रयोग करती है, 400 nm वाला नीला-बैंगनी लेज़र, तथा एक DVD की तुलना में लगभग दस गुना अधिक डाटा संग्रहण की अनुमति देती है। उच्च-परिभाषा वाली प्रकाशीय डिस्क के प्रारूप पर जारी युद्ध के दौरान, ब्लू-रे डिस्क ने HD DVD प्रारूप से प्रतिस्पर्धा की.

नई!!: फेस ऑफ और ब्लू-रे डिस्क · और देखें »

मिथुन राशि सन्दूक

मिथुन राशि ज्यौतिष के राशिचक्र में की तृतीय राशी है। इसका उद्भव मिथुन तारामंडल से माना जाता है। श्रेणी:खगोलशास्त्र श्रेणी:ज्योतिष.

नई!!: फेस ऑफ और मिथुन राशि सन्दूक · और देखें »

यूनानी धर्म

प्राचीन यूनानी धर्म (अथवा प्राचीन ग्रीक धर्म) प्राचीन यूनान (ग्रीस) देश का सबसे मुख्य- और राजधर्म था। ये एक मूर्तिपूजक और बहुदेवतावादी धर्म था। इसमें एक अदृश्य ईश्वर की अवधारणा नहीं थी। ईसाई धर्म के राजधर्म बनने के बाद ईसाइयों ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया और इसके देवी-देवताओं को शैतान करार दिया। इसके बाद ये लुप्त हो गया। ग्रीक पौराणिक कथाएं, उन प्राचीन यूनानियों, उनके देवताओं, नायकों, दुनिया की प्रकृति, अनुष्ठान प्रथाओं के महत्व के विषय में संबंधित मिथकों और किंवदंतियों का आधार हैं। वे प्राचीन ग्रीस में धर्म का एक हिस्सा थीं आधुनिक विद्वानों ने इन मिथकों का अध्ययन कर प्राचीन ग्रीस, इसकी सभ्यता की धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं पर प्रकाश डाला है और लाभ मिथक बनाने की प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। ग्रीक पौराणिक कथाएं कथा रूप मे भारी मात्रा में संग्रहीत हैं। इनका बड़ा संग्रह परोक्ष रूप मे फूलदानओं पर उकेरी कला कृतियों के रूप में, भित्तिचित्रों कि द्वारा दुनिया कि उत्पत्ति के विवरणओं, जीवन और देवताओं, देवी, नायकों, नायिकाओं और पौराणिक प्राणियों की एक विस्तृत विविधता के रोमांच की व्याख्या करने का प्रयास करतए है। इन कथनकों को शुरू में एक मौखिक काव्य परंपरा में फैलाया गया, आज ग्रीक मिथकों को ग्रीक साहित्य से मुख्य रूप से जाना जाता है। Iliad और ओडिसी दो महाकाव्य, प्राचीनतम ज्ञात यूनानी साहित्यिक स्रोत, ट्रोजन युद्ध के आसपास की घटनाओं पर ध्यान केंद्रित हैं। होमर के समकालीन हेसियड, Theogony के आक्ख्यान दुनिया की उत्पत्ति, दिव्य शासकों व उनके उत्तराधिका्रियों के, मानव युगों के बारे में मानवीय संकट के भययोग्य उद्गम और बलि प्रथाओं केविषय मे जानकारी देते हैं। मिथक होमेर के भजनों में भी संरक्षित हैं, इस काल के काव्य खण्डों में, गेय कविताओं में, पांचवीं शताब्दी ई.पू.

नई!!: फेस ऑफ और यूनानी धर्म · और देखें »

रॉबर्ट डी नीरो

रॉबर्ट डी नीरो, Jr. (17 अगस्त, 1944 में जन्म) एक अमेरिकी अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं। डी नीरो ने द गॉडफादर भाग II (1974) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में अपना पहला अकादमी पुरस्कार जीता, उसके बाद रेजिंग बुल (1980) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी पुरस्कार जीता.

नई!!: फेस ऑफ और रॉबर्ट डी नीरो · और देखें »

लॉस एंजेलिस

सिटी हॉल लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बडा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बडा शहर है। शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है। इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है। लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ। आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। .

नई!!: फेस ऑफ और लॉस एंजेलिस · और देखें »

सिलवेस्टर स्टैलोन

सिलवेस्टर स्टैलोन (जन्म 6 जुलाई 1946), उपनाम स्ली स्टैलोन, एक अमेरिकी अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। 1970 से 1990 के दशक में विश्व भर में बॉक्स ऑफिस में सबसे अधिक भीड़ खींचनेवालों में से एक, स्टैलोन मर्दानगी और हॉलीवुड एक्शन नायकत्व के प्रतीक हैं। उन्होंने दो ऐसे चरित्रों को निभाया, जो अमेरिकी सांस्कृतिक शब्दकोश का एक हिस्सा बन गए: रॉकी बैलबोआ, मुक्केबाज जिसने प्रेम और गौरव की राह में आयी बाधाओं के लिए लड़ाई लड़ कर जीत हासिल की और जॉन रैंबो, एक साहसी सैनिक जो हिंसा से राहत और प्रतिशोध मिशन का विशेषज्ञ था। 1980 और 1990 के दशक के बड़े हिस्से के दौरान, रॉकी और रैंबो की भूमिका के अलावा अन्य मेगा ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के साथ दुनिया के बड़े फिल्म स्टारों में से वे एक थे। स्टैलोन की फिल्म रॉकी को नेशनल फिल्म रजिस्ट्री में शामिल करने के साथ-साथ ‍इस फिल्म की सामग्री को स्मिथसोनियन संग्रहालय में रखा गया है। रॉकी श्रृंखला में स्टैलोन द्वारा फिलाडेलफिया म्युजियम ऑफ आर्ट के सामने के प्रवेशद्वार का इस्तेमाल करने से उस क्षेत्र का उपनाम रॉकी स्टेप्स पड़ गया.

नई!!: फेस ऑफ और सिलवेस्टर स्टैलोन · और देखें »

हैरिसन फोर्ड

हैरिसन फोर्ड (13 जुलाई 1942 को जन्मे) एक अमेरिकी फिल्म अभिनेता और निर्माता हैं.

नई!!: फेस ऑफ और हैरिसन फोर्ड · और देखें »

वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट

वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट (जर्मन: Wolfgang Amadeus Mozart) (27 जनवरी 1756 - 5 दिसंबर 1791) एक प्रसिद्ध जर्मन पाश्चात्य शास्त्रीय संगीतज्ञ थे। उन्होने लगभग ६०० संगीत रचनाएँ की। शास्त्रीय संगीतकारों में वे सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:ऑस्ट्रियन संगीतज्ञ श्रेणी:पाश्चात्य शास्त्रीय संगीतकार‎ श्रेणी:१७५६ में जन्म श्रेणी:१७९१ में मृत्यु.

नई!!: फेस ऑफ और वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »