लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टाइटैनिक (1997 फ़िल्म)

सूची टाइटैनिक (1997 फ़िल्म)

टाइटैनिक (अंग्रेजी़: Titanic) १९९७ का एक रोमांटिक आपदा वाला चलचित्र है, जिसके निर्देशक, पटकथाकार, सह-निर्माता और सह-संपादक जेम्स कैमरून हैं। यह चलचित्र टाइटैनिक के डूबने को लेकर बना है। इसमें केट विंसलेट रोज़ डीविट बुकाटर और लियोनार्डो डि कैप्रियो जैक डॉसन की भुमिका में हैं। ये दोनो पात्र दो विभिन्न सामाजिक वर्गो से संबंधित है जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और वे दोनो ही उस दुर्भाग्यशाली जहाज़ के यात्री होते हैं। यद्यपि ये दोनों प्रमुख पात्र और इनकी प्रेम कहानी काल्पनिक हैं, लेकिन कुछ पात्र, जैसे जहाज के चालक दल के कुछ सदस्य) वास्तविक एतिहासिक घटनाओं पर आधारित है। वर्तमान परिपेक्ष में कहानी बताने वाली वृद्ध रोज़ की भूमिका ग्लोरिया स्टुवार्ट ने अदा की है। चलचित्र को २ जुलाई, १९९७ को प्रदर्शित किया जाना था, लेकिन कुछ देरियों के कारण इसे १९ दिसंबर, १९९७ को प्रदर्शित किया गया। जब इस बात का पता चला, तब समाचार मीडिया को ये पूरा विश्वास था की टाइटैनिक असफ़ल रहेगी और फॉक्स और पैरामाउंट दोनो को ले डूबेगी। लेकिन टाइटैनिक को अभूतपूर्व सफ़लता मिली और इसने सर्वश्रेष्ठ चलचित्र समेत कुल ११ ऑस्कर भी जीते। ये उस समय तक कि सर्वाधिक कमाई करने वाला चलचित्र बन गया और इसकी वैश्विक कमाई १.८ अरब डॉलर रही। .

18 संबंधों: टाइटैनिक, ट्वेण्टिएथ सॅञ्चुरी फ़ॉक्स, डबिंग, डीवीडी, दूरदर्शन, पैरामाउंट पिक्चर्स, फ़िल्म, ब्लू-रे डिस्क, लियोनार्डो डिकैप्रियो, साउंड एण्ड विजन इंडिया, हिन्दी, जेम्स कैमरून, केट विंसलेट, १३ मार्च, १९ दिसम्बर, १९९७, १९९८, २ जुलाई

टाइटैनिक

RMS टाइटैनिक दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प आधारित यात्री जहाज था। वह साउथम्पटन (इंग्लैंड) से अपनी प्रथम यात्रा पर, 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ। चार दिन की यात्रा के बाद, 14 अप्रैल 1912 को वह एक हिमशिला से टकरा कर डूब गया जिसमें 1,517 लोगों की मृत्यु हुई जो इतिहास की सबसे बड़ी शांतिकाल समुद्री आपदाओं में से एक है। ओलंपिक श्रेणी का यात्री लाइनर टाइटैनिक व्हाइट स्टार लाइन के हस्तगत में था और उसका निर्माण Belfast (Ireland) के Harland ओर Wolff शिपयार्ड में किया गया था। वह 2,223 यात्रिओ के साथ न्यूयॉर्क शहर के लिए रवाना हुआ था। यह तथ्य है कि जब जहाज डूबा उस वक्त, जहाज पर उस समय के सभी नियमों का पालन करने के बावजूद केवल 1,178 लोगों के लिए जीवनरक्षक नौका थी। पुरुषो के मृत्यु की असंगत संख्या का मुख्य कारण महिलाओं और बच्चों को पहले प्रधानता देना था। टाइटैनिक के डूबने का मुख्य कारण अत्यधिक गति से चलना था। (टाइटैनिक) के मालिक J. Bruce Ismay जे.ब्रूस इस्मे ने जहाज के कप्तान Edward Smith को जहाज को अत्यधिक गति से चलाने के लिए कहा था। 14 अप्रैल 1912 को टाइटैनिक को 6 बर्फ की चट्टानों की चेतावनिया मिली थी। कप्तान को लगा की बर्फ की चट्टान Ice Berg आने पर जहाज मुड जाएगा। परन्तु बद्किस्मती से जहाज बहुत बड़ा था और राडार छोटा था। बर्फ की चट्टान आने पर वह अधिक गति के कारण समय पर नहीं मुड पाया और चट्टान (एक अनुमान के मुताबिक यह चट्टान करीब 10,000 साल पहले ग्रीनलैंड से अलग हुई थी) से जा टकराया। जिससे जहाज के आगे के हिस्से में छेद हो गए और लगभग 11:40 p.m. पर वो डूबने लगा। तक़रीबन 2:20 a.m. पर वो पूरा समुन्द्र में समां गया। जिस सागर में वह डूबा था उसके जल का तापमान -2℃ था जिसमें किसी साधारण इंसान को 20 मिनट से ज़्यादा जिन्दा रहना नामुमकिन था। टाइटैनिक उस समय के सबसे अनुभवी इंजीनियरों के द्वारा डिजाइन किया गया था और इसके निर्माण में उस समय में उपलब्ध सबसे उन्नत तकनीकी का इस्तेमाल किया गया था। यह कई लोगो के लिए एक बड़ा आघात था कि व्यापक सुरक्षा ओर सुविधाओं के बावजूद, टाइटैनिक डूब गया था। आवेश में आयी हुई मीडिया की ओर से टाइटैनिक के प्रसिद्ध आरोपी, जहाज के डूबने का उपाख्यान, समुद्री कानूनों का भंग ओर जहाज के मलबे की खोज ने लोगो की टाइटैनिक में रुचि जगाने में काफी योगदान दिया। .

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और टाइटैनिक · और देखें »

ट्वेण्टिएथ सॅञ्चुरी फ़ॉक्स

ट्वेण्टिएथ सॅंचुरी फ़ॉक्स (Twentieth Century Fox Film Corporation) छः प्रमुख अमरिकी फ़िल्म निर्माता कंपनियों में से एक है। .

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और ट्वेण्टिएथ सॅञ्चुरी फ़ॉक्स · और देखें »

डबिंग

एक डबिंग (या वर्तनी: टकोर) (अंग्रेज़ी में: Dubbing) एक है रिकॉर्डिंग और एक फिल्म या टीवी ध्वनि मूल शूटिंग के लिए बाद में पर आवाज की जगह के बाद उत्पादन प्रक्रिया। शब्द सबसे अधिक विभिन्न कलाकारों, जो एक अलग भाषा बोल हो सकता है की उन लोगों द्वारा स्क्रीन पर दिखाया अभिनेताओं की आवाज के प्रतिस्थापन के लिए संदर्भित करता है। प्रक्रिया कभी कभी संगीत में अभ्यास किया था, जब अभिनेता एक असंतोषजनक गाने की आवाज़ थी और उपयोग में रहता है के देशों में एक व्यापक दर्शकों जहां दर्शकों मूल कलाकारों के रूप में एक ही भाषा बोलते नहीं है करने के लिए श्रव्य दृश्य सामग्री की जांच कर सकें। "डबिंग" यह भी एक अभिनेता के पुन: रिकॉर्डिंग लाइनों की प्रक्रिया के दौरान बोली जाती वर्णन फिल्म और जो करने के लिए ऑडियो गुणवत्ता में सुधार या बदलाव को प्रतिबिंबित संवाद प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए। इस प्रक्रिया को स्वचालित संवाद प्रतिस्थापन कहा जाता है, या एडीआर कम करने के लिए। संगीत भी एक फिल्म पर करार दिया है के बाद संपादन पूरा हो गया है। फिल्मों, वीडियो और कभी कभी वीडियो गेम अक्सर एक विदेशी बाजार की स्थानीय भाषा में डब कर रहे हैं। डबिंग नाट्यरूप जारी फिल्म, टीवी श्रृंखला, कार्टून और विदेशी वितरण दिया ऐनिमे में आम है। एक अच्छा उदाहरण होगा कि कई फिल्मों के अंग्रेजी बोलने वाले हिंदी में भारत के बाजारों के लिए करार कर रहे हैं। भारत, जहां "विदेशी फिल्मों" हॉलीवुड की फिल्मों के साथ पर्याय हैं, डबिंग ज्यादातर हिंदी में किया जाता है और तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं। समाप्त काम करता कस्बों और संबंधित (जहां अंग्रेजी पैठ कम है) अक्सर अंग्रेजी भाषा के महानगरीय क्षेत्रों में जारी किया जा रहा है मूल के साथ राज्यों के निचले टियर बस्तियों में जारी किए हैं। अन्य सभी राज्यों में, अंग्रेजी मूल के साथ अक्सर जहां डब संस्करण संग्रह मूल की तुलना में बकाया हैं डब संस्करणों के साथ जारी कर रहे हैं। सबसे स्पाइडर मैन 3 की डबिंग हाल ही में भोजपुरी, उत्तरी भारत में एक लोकप्रिय भाषा में भी किया गया था। .

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और डबिंग · और देखें »

डीवीडी

अंकीय चित्रीय चक्रिका या अंचिच (DVD, जिसे डिजिटल वर्सटाइल डिस्क या डिजिटल वीडियो डिस्क) के रूप में भी जाना जाता है, एक ऑप्टिकल डिस्क स्टोरेज मीडिया फॉर्मेट है और इसे 1995 में Sony, Panasonic और Samsung द्वारा विकसित और आविष्कार किया गया। इसका मुख्य उपयोग वीडियो और डेटा का भंडारण करना है। DVD का आकार कॉम्पैक्ट डिस्क (CD) के समान ही होता है, लेकिन ये छह गुना अधिक डेटा भंडारण करते हैं। DVD शब्द के परिवर्तित रूप अक्सर डाटा के डिस्क पर संग्रहण पद्धति को वर्णित करते हैं: DVD-ROM (रीड ओन्ली मेमोरी) में डेटा को सिर्फ पढ़ा जा सकता है, लिखा नहीं जा सकता, DVD-R और DVD+R (रिकॉर्ड योग्य) डेटा को सिर्फ एक बार रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसके बाद एक DVD-ROM के रूप में कार्य करते हैं; DVD-RW (री-राइटेबल), DVD+RW और DVD-RAM (रैंडम एक्सेस मेमोरी) डेटा को कई बार रिकॉर्ड कर सकता है और मिटा सकता है। मानक DVD लेज़र द्वारा इस्तमाल तरंग दैर्घ्य 650 nm है; इस प्रकार, प्रकाश का रंग लाल है। DVD-वीडियो और DVD-ऑडियो डिस्क, क्रमशः उचित रूप से संरचित और स्वरूपित वीडियो और ऑडियो सामग्री को संदर्भित करता है। वीडियो सामग्री वाले अंचिच (DVD) सहित, अंचिच (DVD) के अन्य प्रकार को, अंचिच (DVD) डेटा डिस्क कहा जा सकता है। .

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और डीवीडी · और देखें »

दूरदर्शन

दूरदर्शन या टेलीविजन (या संक्षेप में, टीवी) एक ऐसी दूरसंचार प्रणाली है जिसके द्वारा चलचित्र व ध्वनि को दो स्थानों के बीच प्रसारित व प्राप्त किया जा सके। यह शब्द दूरदर्शन सेट, दूरदर्शन कार्यक्रम तथा प्रसारण के लिये भी प्रयुक्त होता है। दूरदर्शन का अंग्रेजी शब्द 'टेलिविज़न' लैटिन तथा यूनानी शब्दों से बनाया गया है जिसका अर्थ होता है दूर दृष्टि (यूनानी - टेली .

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और दूरदर्शन · और देखें »

पैरामाउंट पिक्चर्स

पैरामाउंट पिक्चर्स कॉर्पोरेशन (Paramount Pictures Corporation) एक अमेरिकी फ़िल्म निर्माता कंपनी है। ये कंपनी हॉलीवुड कैलिफोर्निया में स्थित है, जो विश्व की पाँचवीं सबसे पुरानी और अमेरिका की दूसरी सबसे पुरानी फिल्म स्टुडियो कंपनी है। 2014 में इसने अपने सभी फिल्मों को केवल डिजिटल रूप में ही दिखाया और पहली ऐसी कंपनी बन गई, जो केवल डिजिटल रूप में फिल्मों का वितरण करती है। .

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और पैरामाउंट पिक्चर्स · और देखें »

फ़िल्म

फ़िल्म, चलचित्र अथवा सिनेमा में चित्रों को इस तरह एक के बाद एक प्रदर्शित किया जाता है जिससे गति का आभास होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। आज ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है .

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और फ़िल्म · और देखें »

ब्लू-रे डिस्क

ब्लू-रे डिस्क (BD या ब्लू-रे नाम से भी प्रचलित) एक प्रकाशीय (Optical) डिस्क संग्रहण माध्यम है, जिसे मानक DVD प्रारूप का स्थान लेने के लिए बनाया गया है। मुख्य रूप से इसका प्रयोग उच्च-परिभाषा वाले वीडियो (High-Definition Video), प्लेस्टेशन 3 (PlayStation 3) वीडियो गेम्स तथा अन्य डाटा को, प्रत्येक एकल परत वाले प्रोटोटाइप पर 25 GB तक और दोहरी परत वाले पर 50 GB तक, संग्रहित करने के लिए किया जाता है। यद्यपि ये संख्याएं ब्लू-रे डिस्क के लिए मानक संग्रहण को बताती हैं, तथापि यह एक मुक्त (Open-ended) विनिर्देशन है, जिसमें ऊपरी सैद्धांतिक संग्रहण सीमा अस्पष्ट छोड़ दी गई है। 200 GB डिस्क उपलब्ध हैं, तथा 100 GB डिस्क को किसी भी अतिरिक्त उपकरण या संशोधित फर्मवेयर के बिना पढ़ा जा सकता है। डिस्क के भौतिक आयाम मानक DVDs तथा CDs के ही समान होते हैं। ब्लू-रे डिस्क का नाम इसे पढ़ने में प्रयुक्त नीले-बैंगनी (blue-violet) लेज़र से लिया गया है। एक मानक DVD में 650 नैनोमीटर लाल लेज़र का प्रयोग किया जाता है, जबकि ब्लू-रे डिस्क कम तरंग-दैर्घ्य का प्रयोग करती है, 400 nm वाला नीला-बैंगनी लेज़र, तथा एक DVD की तुलना में लगभग दस गुना अधिक डाटा संग्रहण की अनुमति देती है। उच्च-परिभाषा वाली प्रकाशीय डिस्क के प्रारूप पर जारी युद्ध के दौरान, ब्लू-रे डिस्क ने HD DVD प्रारूप से प्रतिस्पर्धा की.

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और ब्लू-रे डिस्क · और देखें »

लियोनार्डो डिकैप्रियो

लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो (Leonardo Wilhelm DiCaprio, जन्म ११ नव्मबर १९७4) एक अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्हे एविएटर (२००४) में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार प्रदान किया गया है और अन्य आठ बार वे इसके लिए नामांकित हो चुके है। इसके अलावा इन्हें अकादमी पुरस्कार, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स व ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार के लिए नामांकन मिल चूका है। इनका बचपन लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में पले बढ़े डी कैप्रियो ने अपने करियर की शुरुआत टेलिविज़न विज्ञापनों से की और बाद में टीवी शृंखलाओं जैसे सांता बार्बरा और ग्रोइंग पैरिस से १९९० के दशक में की। उन्होंने फ़िल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत विज्ञान पर आधारित फ़िल्म क्रीटर्स (१९९१) से की और दिस बॉयज़ लाइफ (१९९३) के लिए काफ़ी सराहा गया। डी कैप्रियो को वाट्स इटिंग गिल्बर्ट ग्रेप (१९९३) और मार्विनस रूम (१९९६) में सहायक कलाकार के रूप में और द बास्केटबॉल डायरीज़ (१९९५) व रोमियो + जूलियट (१९९६) में मुख्य भूमिका के लिए सराहा गया परन्तु उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याती जेम्स कैमरून की फ़िल्म टाइटैनिक (१९९७) से मिली। २००० के बाद से डीकैप्रियो को अपनी कई फ़िल्मों के लिए अनेक पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुआ है जिनमे कैच मी इफ़ यु कैन (२००२), गैंग्स ऑफ न्यू यॉर्क (२००२), द एविएटर (२००४), ब्लड डायमण्ड (२००६), द डिपार्टेड (२००६) और रिवोल्यूशनरी रोड (२००८) शामिल है। उनकी नई फ़िल्में शटर आइलैंड (२०१०) और इन्सेप्शन (२०१०) उनके करियर की व्यापारिक दृष्टी से सबसे सफल फ़िल्मों में है। वर्ष 2015 की फिल्म "द रेवेनैंट के लिए 73वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब नवाजा गया। .

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और लियोनार्डो डिकैप्रियो · और देखें »

साउंड एण्ड विजन इंडिया

साउंड एण्ड विजन इंडिया एक भारतीय डबिंग स्टूडियो समूह है जिसका मुख्य स्टूडियो अंधेरी पश्चिम मुंबई में स्थित है। यह नाट्य/टीवी फिल्मों, कार्टून, टीवी श्रृंखला, ऐनिमे और वृत्तचित्रों के लिए डब करते हैं। १९९२ में लीला रॉय घोष और उनकी बेटी मोना घोष शेट्टी द्वारा स्थापित कंपनी ने दुनिया भर में हजारों बहुराष्ट्रीय टीवी चैनलों, फिल्म निर्माताओं, हॉलीवुड फिल्मों, टीवी शो एवं विदेशी मीडिया के लिए डब किया है। .

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और साउंड एण्ड विजन इंडिया · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और हिन्दी · और देखें »

जेम्स कैमरून

जेम्स फ्रांसिस कैमरूनस्पेस फाउंडेशन.

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और जेम्स कैमरून · और देखें »

केट विंसलेट

केट एलिज़ाबेथ विंसलेट (जन्म, 5 अक्टूबर 1975), एक अंग्रेज़ अभिनेत्री और अनियमित गायिका हैं। विंसलेट ने अपने फ़िल्मी-जीवन की शुरूआत उन्नीस वर्ष की उम्र में पीटर जैक्सन की हेवेनली क्रीएचर्स (1994) से की.

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और केट विंसलेट · और देखें »

१३ मार्च

13 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 72वॉ (लीप वर्ष मे 73 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 293 दिन बाकी है। .

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और १३ मार्च · और देखें »

१९ दिसम्बर

19 दिसम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 353वॉ (लीप वर्ष में 354 वॉ) दिन है। साल में अभी और 12 दिन बाकी हैं। .

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और १९ दिसम्बर · और देखें »

१९९७

1997 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और १९९७ · और देखें »

१९९८

1999 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और १९९८ · और देखें »

२ जुलाई

२ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १८३वॉ (लीप वर्ष में १८४ वॉ) दिन है। साल में अभी और १८२ दिन बाकी है। .

नई!!: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) और २ जुलाई · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

टाइटैनिक (१९९७ चलचित्र)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »