लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रियामणि

सूची प्रियामणि

प्रियामणि (जन्म:4 जून 1984) भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और मॉडल है जो मुख्य रूप से दक्षिण भारत के सिनेमा में काम करती है। प्रियामणि का जन्म एक तमिल ब्राहमण परिवार में हुआ था जिनकी जड़े पालक्काड़ में है। उनका पालन पोषण बेंगलूरू में हुआ। सबसे पहली फ़िल्म उनकी तेलुगू सिनेमा की एवारे अतागाडू थी। उन्होनें 2004 में क्रमशः फिल्में कंगालाल कैधू सेई और सत्यम् के साथ तमिल सिनेमा और मलयालम सिनेमा में पर्दापर्ण किया। 2006 की तेलुगू फ़िल्म पेल्लैना कोठालो उनकी पहली सफल फ़िल्म थी। 2007 की तमिल फ़िल्म पारुथीवीरन से उन्हें व्यापक पहचान मिली, जिसके लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसी साल तेलुगू फ़िल्म यमडोंग से उन्हें वाणिज्यिक सफलता मिली। 2010 की रावण और रावणन से उन्होनें हिन्दी फ़िल्मों में आगाज़ किया। 2012 की चारुलता जिसमें उन्होनें जुड़ी हुई जुड़वा बहनों का किरदार निभाया था के लिये उन्हें आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। चेन्नई एक्सप्रेस फ़िल्म में उन्होनें आइटम नम्बर भी किया था। वो विद्या बालन की बहन है। .

26 संबंधों: चार्मी कौर, चेन्नई एक्सप्रेस, तमन्ना भाटिया, तमिल भाषा, तृषा कृष्णन, तेलुगू भाषा, तेलुगू सिनेमा, दक्षिण भारत, नयनतारा, पालक्काड़, पंजाब केसरी, बंगलौर, भारतीय, मलयालम भाषा, मलयाली सिनेमा, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार, रावण (तमिल फ़िल्म), रावण (हिन्दी फ़िल्म), रागिनी द्विवेदी, सामन्था रूथ प्रभु, हिन्दी, विद्या बालन, आज तक, कन्नड़ भाषा, कर्नाटक, कॉलीवुड

चार्मी कौर

चार्मी कौर (जन्म:17 मई 1987) भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है जो मुख्यत तेलुगू सिनेमा में काम करती है। चार्मी का जन्म एक सिख परिवार में मुम्बई में हुआ था। 13 साल की उम्र में उन्होनें नी तोडू कावली नाम की तेलुगू फ़िल्म से अपना फ़िल्मी करियर शुरु किया था। उनकी पहली सफल फ़िल्म कट्टूचेमबकम् नाम की मलयालम फ़िल्म थी। तभी से वो कई सफल दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में काम कर चुकी है। उनकी पहली हिन्दी फ़िल्म बुड्ढा होगा तेरा बाप थी, उसके बाद वो ज़िला गाज़ियाबाद में दिखी। चार्मी ने आर राजकुमार में कैमियो भी किया था। उन्होनें कई अभिनेत्रीयों की तेलुगू डबिंग भी करी है जैसे-काजल अग्रवाल। .

नई!!: प्रियामणि और चार्मी कौर · और देखें »

चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और गौरी खान द्वारा निर्मित 2013 की भारतीय एक्शन हास्य फ़िल्म है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने 226.70 करोड़ का करोड़ रूपए का कारोबार किया था। .

नई!!: प्रियामणि और चेन्नई एक्सप्रेस · और देखें »

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया (जन्म 21 दिसम्बर 1986) भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। केवल तमन्ना नाम से भी जानी जाती हैं, जो मुख्यत दक्षिण भारत के सिनेमा में काम करती हैं। तमन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में हिन्दी फ़िल्म चाँद सा रोशन चेहरा से की थी। जिसके बाद वो दक्षिण की फ़िल्में करने लगी। 2013 में उन्होनें हिन्दी फ़िल्मों में वापसी की हिम्मतवाला से जिसमें वो अजय देवगन के साथ थी, 2014 में उनकी पहली हिन्दी फ़िल्म हमशक्ल थी जिसमें सैफ अली खान, रितेश देशमुख, बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। उनकी अगली हिन्दी फ़िल्म एंटरटेनमेंट थी जिसमें वो अक्षय कुमार के विपरीत हैं। तेलुगू और तमिल फ़िल्मों की वो जानी-मानी अभिनेत्री हैं। .

नई!!: प्रियामणि और तमन्ना भाटिया · और देखें »

तमिल भाषा

तमिल (தமிழ், उच्चारण:तमिऴ्) एक भाषा है जो मुख्यतः तमिलनाडु तथा श्रीलंका में बोली जाती है। तमिलनाडु तथा पुदुचेरी में यह राजभाषा है। यह श्रीलंका तथा सिंगापुर की कई राजभाषाओं में से एक है। .

नई!!: प्रियामणि और तमिल भाषा · और देखें »

तृषा कृष्णन

तृषा कृष्णन (जन्म 4 मई 1983), खाली तृषा नाम से जानी जाती हैं, भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्यत दक्षिण भारत के सिनेमा में काम करती हैं जहाँ इन्होंने एक सफल करियर गढ़ा हैं। चेन्नई में जन्मी तृषा, मिस चेन्नई और इस जैसी सुंदरता प्रतियोगिता जीतने के बाद सुर्खियों में आई। तमिल फ़िल्म सामी, गिल्ली और तेलुगू फ़िल्म वर्षम से उन्हें सफलता मिली। तृषा ने प्रियदर्शन की फ़िल्म खट्टा मीठा से हिंदी फ़िल्मों में आगाज़ किया था। तृषा पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग संस्था की समर्थक हैं और वो जानवरों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ़ हैं। .

नई!!: प्रियामणि और तृषा कृष्णन · और देखें »

तेलुगू भाषा

तेलुगु भाषा (तेलुगू:తెలుగు భాష) भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की मुख्यभाषा और राजभाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार के अन्तर्गत आती है। यह भाषा आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के अलावा तमिलनाडु, कर्णाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में भी बोली जाती है। तेलुगु के तीन नाम प्रचलित हैं -- "तेलुगु", "तेनुगु" और "आंध्र"। .

नई!!: प्रियामणि और तेलुगू भाषा · और देखें »

तेलुगू सिनेमा

तेलुगु भाषा के फिल्म उद्योग को टॉलीवुड कहा जाता है। चिरन्जीवी, नागर्जुन आदि इसके नामचीन अभिनेता हैं। .

नई!!: प्रियामणि और तेलुगू सिनेमा · और देखें »

दक्षिण भारत

भारत के दक्षिणी भाग को दक्षिण भारत भी कहते हैं। अपनी संस्कृति, इतिहास तथा प्रजातीय मूल की भिन्नता के कारण यह शेष भारत से अलग पहचान बना चुका है। हलांकि इतना भिन्न होकर भी यह भारत की विविधता का एक अंगमात्र है। दक्षिण भारतीय लोग मुख्यतः द्रविड़ भाषा जैसे तेलुगू,तमिल, कन्नड़ और मलयालम बोलते हैं और मुख्यतः द्रविड़ मूल के हैं। .

नई!!: प्रियामणि और दक्षिण भारत · और देखें »

नयनतारा

नयनतारा (जन्म:18 नवंबर 1984 को डायना मरियम कुरियन के रूप में) केरल से भारतीय अभिनेत्री है जो दक्षिण भारत की फ़िल्मों में दिखती है। उन्होनें 2003 की मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की और विस्मयाथुमबाथू (2004) के करने के बाद तमिल सिनेमा और तेलुगू सिनेमा में चली गई। उन्होनें अय्या के साथ 2005 में तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत की और उसके बाद तेलुगू फ़िल्म लक्ष्मी, जिसके बाद उन्होनें कई व्यावसायिक रूप से सफल तमिल और तेलुगू फिल्मों में महिला नेतृत्व का किरदार निभाया। जिससे उन्होनें खुद को तमिल और तेलुगू सिनेमा में सबसे ज़्यादा मांग वाली अभिनेत्रियों के रूप में स्थापित किया। 2010 में उन्होनें फिल्म सुपर के माध्यम से कन्नड़ फिल्म में शुरुआत की। श्री राम राज्यम (2011) में सीता के चित्रण के लिये उन्होनें सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नंदी पुरस्कार अर्जित किया। 2011 में उन्होनें चेन्नई में ईसाई धर्म को छोड़कर आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया और उनका मंचीय नाम नयनतारा उनका आधिकारिक नाम बन गया। .

नई!!: प्रियामणि और नयनतारा · और देखें »

पालक्काड़

पलक्कड केरल का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। यह पालक्काड़ जिले में आता है। इसे केरल का द्वार भी कहा जाता है जो इसकी सुंदरता को देखते हुए सार्थक प्रतीत होता है। नारियल के पेड़ों और धान के खेतों से सजी इस जगह पर जन्तुओं और वनस्पति की अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं। इसका नाम पाला और कडु से मिलकर बना है। ऐसा माना जाता है कि एक जमाने में इस जगह पाला के बहुत से पेड़ थे। यहां घाटी, पहाड़, नदी, जंगल, बांध, मंदिर, सभी कुछ है। इस कारण प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक यहां आते हैं। .

नई!!: प्रियामणि और पालक्काड़ · और देखें »

पंजाब केसरी

पंजाब केसरी भारत का प्रमुख हिन्दी दैनिक समाचार पत्र है। यह भारत के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों के विभिन्न नगरों से प्रकाशित होता है। आतंकवाद के दौर में आतंक के खिलाफ आवाज उठाने वाले पंजाब केसरी अखबार के संस्‍थापक, सम्पादक लाला जगतनारायण को आतंकवादियों ने गोलियों से भून डाला था। इसके बाद उनके बेटे रमेशचन्द्र की भी आतंकियों ने हत्‍या कर दी थी। 'पंजाब केसरी' का प्रकाशन १९६४ में जालन्धर से हुआ। लाला जगतनारायण इस पत्र के संस्थापक थे। यह पंजाब के लोकप्रिय दैनिक पत्र है। `पंजाब केसरी' अपने रविवासरीय संस्करण के अतिरिक्त व्यंग्य विनोद संस्करण, कला संस्कृति संस्करण, कहानी संस्करण, महिला संस्करण तथा खिलाड़ी संस्करण भी प्रकाशित करता है। अर्थात् प्रतिदिन कोई न कोई संस्करण विशेष सामग्री लिए होता है। निर्भिकता के कारण लाला जगतनारायण और उनके पुत्र रमेश चन्द्र की आंतकवादियों ने हत्या कर दी.

नई!!: प्रियामणि और पंजाब केसरी · और देखें »

बंगलौर

कर्नाटक का उच्च न्यायालय बंगलौर (अन्य वर्तनी: बेंगलुरु) (कन्नड़: ಬೆಂಗಳೂರು; उच्चारण) भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। बेंगलुरु शहर की जनसंख्या ८४ लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या ८९ लाख है, और यह भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारीय क्षेत्र में ९०० मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। वर्ष २००६ में बेंगलूर के स्थानीय निकाय बृहत् बेंगलूर महानगर पालिकबी बी एम पी) ने एक प्रस्ताव के माध्यम से शहर के नाम की अंग्रेज़ी भाषा की वर्तनी को Bangalore से Bengaluru में परिवर्तित करने का निवेदन राज्य सरकार को भेजा। राज्य और केंद्रीय सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यह बदलाव १ नवंबर २०१४ से प्रभावी हो गया है। .

नई!!: प्रियामणि और बंगलौर · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: प्रियामणि और भारतीय · और देखें »

मलयालम भाषा

मलयालं (മലയാളം, मलयालम्‌) या कैरली (കൈരളി, कैरलि) भारत के केरल प्रान्त में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार में आती है। केरल के अलावा ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी तथा उत्तर में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला, लक्षद्वीप तथा अन्य कई देशों में बसे मलयालियों द्वारा बोली जाती है। मलयालं, भाषा और लिपि के विचार से तमिल भाषा के काफी निकट है। इस पर संस्कृत का प्रभाव ईसा के पूर्व पहली सदी से हुआ है। संस्कृत शब्दों को मलयालम शैली के अनुकूल बनाने के लिए संस्कृत से अवतरित शब्दों को संशोधित किया गया है। अरबों के साथ सदियों से व्यापार संबंध अंग्रेजी तथा पुर्तगाली उपनिवेशवाद का असर भी भाषा पर पड़ा है। .

नई!!: प्रियामणि और मलयालम भाषा · और देखें »

मलयाली सिनेमा

मलयाली सिनेमा (इसे मौलीवूड, मलयालम सिनेमा, केरल सिनेमा, मलयालम फ़िल्म उद्योग के रूप में भी जाना जाता है।) केरल, भारत आधारित फ़िल्म उद्योग है जहाँ मुख्यतः मलयालम भाषा की फ़िल्में बनती हैं। मलयाली फ़िल्मों की शुरूआत (१९२० से शुरूआत) तिरुवनन्तपुरम आधारित थी। यद्यपि फ़िल्म उद्योग का विकास और अलंकरण 1940 के दशक के अन्त से आरम्भ हुआ। उसके पश्चात फ़िल्म उद्योग चेन्नई (तत्कालीन मद्रस) में स्थानांतरित हो गया, जो बाद में दक्षिण भारतीय सिनेमा का केन्द्र बन गया। १९८० के दशक के अन्त में मलयाली सिनेमा पुनः विस्थापित होकर केरल में स्थापित हो गया। .

नई!!: प्रियामणि और मलयाली सिनेमा · और देखें »

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार प्रति वर्ष फ़िल्म में सबसे बेहतर अभिनय के लिये फ़िल्म की अभिनेत्री को दिया जाता है। श्रेणी:राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: प्रियामणि और राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार · और देखें »

रावण (तमिल फ़िल्म)

रावनण मणि रत्नम् द्वारा निर्देशित एक तमिल चलचित्र है। श्रेणी:तमिल फ़िल्में.

नई!!: प्रियामणि और रावण (तमिल फ़िल्म) · और देखें »

रावण (हिन्दी फ़िल्म)

रावण मणि रत्नम द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड फिल्म है जिसका प्रदर्शन १८ जून २०१० से होना तय हुआ है। रावण हिन्दी के साथ साथ तमिल भाषा में भी बनाई जा रही है जहां इसका नाम रावणम है। फिल्म के मुख्य सितारे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय है, अन्य सितारों में गोविन्दा, प्रियमणि आदि प्रमुख हैं। तमिल संस्करण में कुछ स्थानीय चरित्र अभिनेता लिए गये हैं। फिल्म का संगीत अकादमी पुरस्कार विजेता ए आर रहमान का है जबकि गीत ने गुलज़ार लिखे हैं। फिल्म को तेलुगु में भी डब किया जा रहा है। फिल्म के संगीत का विमोचन २४ अप्रैल २०१० को किया गया। फिल्म के श्रव्य अधिकार टी सीरीज ने खरीदे हैं। .

नई!!: प्रियामणि और रावण (हिन्दी फ़िल्म) · और देखें »

रागिनी द्विवेदी

रागिनी द्विवेदी (जन्म:24 मई 1990) भारतीय मॉडल और फ़िल्म अभिनेत्री है जो दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में काम करती है पर मुख्य तौर पर कन्नड़ फ़िल्मों में। एक मॉडल के रूप में, वह 2008 फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रही थी और 2009 पैंटालून फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में फेमिना मिस ब्यूटीफुल हेयर का पुरस्कार जीता था। वीर मदकरी (2009) नामक फ़िल्म उनकी पहली फ़िल्म थी। उन्होनें कई सफल कन्नड़ भाषा की फिल्मों में अभिनय करके प्रसिद्धि प्राप्त की, केम्पे गौड़ा (2011), शिव (2012), बंगारी (2013) और रागिनी आईपीएस (2014), इस प्रकार उन्होनें खुद को कन्नड़ सिनेमा में अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। .

नई!!: प्रियामणि और रागिनी द्विवेदी · और देखें »

सामन्था रूथ प्रभु

समांथा रूथ प्रभु (जन्म:28 अप्रैल 1987) मुख्य रूप से तेलुगू और तमिल फिल्म उद्योग में काम करने वाले एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल है। समांथा चेन्नई में पली-बढ़ी है और इन्होंने किशोरावस्था के दौरान मॉडलिंग में कैरियर शुरु किया था। समांथा की सगाई अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्या से हो चुकी है। समांथा रुथ प्रभु साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सुपरस्‍टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्‍य संग विवाह बंधन में बंधेगे। 2007 में रवि वर्मन की मॉस्कोइन कवेरी के लिए साइन अप करने के बावजूद उनकी पहली रिलीज गौतम मेनन द्वारा निर्देशित 2010 की तेलुगू रोमांस फिल्म ये माया चेसाव थी, जो समीक्षकों द्वारा प्रशंसित की गई और जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार-दक्षिण दिलवाया। जब से वह कई व्यावसायिक रूप से सफल तेलुगू फिल्मों में दिखाई देती आ रही है।.

नई!!: प्रियामणि और सामन्था रूथ प्रभु · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: प्रियामणि और हिन्दी · और देखें »

विद्या बालन

विद्या बालन (तमिल:வித்யா, பாலன், मलयालम:വിദ്യ ബാല൯, हिन्दी:1 जनवरी, 1980 को जन्मी विद्या बालन एक पुरस्कार - विजेता भारतीय अभिनेत्री है जो बॉलीवुड फिल्मों में दिखायी दे रही है। बालन, अपने केरियर की शुरुआत म्यूजिक विडियोस, सोअप ओपेरस और कॉमर्शियल विज्ञापन से की और उसने फ़िल्म के क्षेत्र में बंगाली फ़िल्म, भालो थेको (Bhalo Theko) (2003) से अपने केरियर की शुरुआत की, जिसके लिए फिल्मी आलोचकों ने उनकी भूरी - भूरि प्रशंसा की Iबाद में उसने हिन्दी फिल्मों में अपना केरियर फ़िल्म परिणीता (Parineeta) (2005) से शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ उभरती अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया और उनकी पहली सफल व्यवसायिक फ़िल्म थी राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की लगे रहो मुन्नाभाई (2006) Iइस प्रकार बालन ने अपने - आपको एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया I .

नई!!: प्रियामणि और विद्या बालन · और देखें »

आज तक

आज तक एक हिन्दी समाचार टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड के पास है। आज तक भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी समाचार चैनलों में से एक है। आज तक का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है। आज तक को लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल के रूप में सम्मनित किया जा चुका है। .

नई!!: प्रियामणि और आज तक · और देखें »

कन्नड़ भाषा

कन्नड़ (ಕನ್ನಡ) भारत के कर्नाटक राज्य में बोली जानेवाली भाषा तथा कर्नाटक की राजभाषा है। यह भारत की उन २२ भाषाओं में से एक है जो भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में साम्मिलित हैं। name.

नई!!: प्रियामणि और कन्नड़ भाषा · और देखें »

कर्नाटक

कर्नाटक, जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन १ नवंबर, १९५६ को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। १९७३ में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। इसका कुल क्षेत्रफल ७४,१२२ वर्ग मील (१,९१,९७६ कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का ५.८३% है। २९ जिलों के साथ यह राज्य आठवां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़। कर्नाटक शब्द के उद्गम के कई व्याख्याओं में से सर्वाधिक स्वीकृत व्याख्या यह है कि कर्नाटक शब्द का उद्गम कन्नड़ शब्द करु, अर्थात काली या ऊंची और नाडु अर्थात भूमि या प्रदेश या क्षेत्र से आया है, जिसके संयोजन करुनाडु का पूरा अर्थ हुआ काली भूमि या ऊंचा प्रदेश। काला शब्द यहां के बयालुसीम क्षेत्र की काली मिट्टी से आया है और ऊंचा यानि दक्कन के पठारी भूमि से आया है। ब्रिटिश राज में यहां के लिये कार्नेटिक शब्द का प्रयोग किया जाता था, जो कृष्णा नदी के दक्षिणी ओर की प्रायद्वीपीय भूमि के लिये प्रयुक्त है और मूलतः कर्नाटक शब्द का अपभ्रंश है। प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। इन साम्राज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है। आधुनिक युग के कन्नड़ लेखकों को सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिले हैं। राज्य की राजधानी बंगलुरु शहर है, जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अग्रणी योगदानकर्त्ता है। .

नई!!: प्रियामणि और कर्नाटक · और देखें »

कॉलीवुड

तमिल फिल्म उद्योग तमिल घर भाषा भारत में सिनेमा आधारित है और कभी कभी (तमिल: கோலிவுட் kōlivūṭ) केरल फिल्म उद्योग के रूप में निर्दिष्ट है। नाम, केरल फिल्म उद्योग, Kodambakkam से ली गई है, चेन्नई में क्षेत्र (पूर्व मद्रास), जहां केरल फिल्म उद्योग मुख्यतः फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। तमिल भाषा फिल्में भी श्रीलंका में फिल्माया है। मूक फिल्मों केरल फिल्म उद्योग में 1916 के बाद से उत्पादन किया और 1931 में dawned टाकीज के युग थे। 1930 के दशक के अंत तक, उद्योग हद तक बढ़ती थी कि मद्रास विधानमंडल के राज्य थोड़ा विपक्ष के साथ अग्रणी मनोरंजन कर अधिनियम 1939 पारित किया। .

नई!!: प्रियामणि और कॉलीवुड · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »