लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रियामणि और विद्या बालन

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

प्रियामणि और विद्या बालन के बीच अंतर

प्रियामणि vs. विद्या बालन

प्रियामणि (जन्म:4 जून 1984) भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और मॉडल है जो मुख्य रूप से दक्षिण भारत के सिनेमा में काम करती है। प्रियामणि का जन्म एक तमिल ब्राहमण परिवार में हुआ था जिनकी जड़े पालक्काड़ में है। उनका पालन पोषण बेंगलूरू में हुआ। सबसे पहली फ़िल्म उनकी तेलुगू सिनेमा की एवारे अतागाडू थी। उन्होनें 2004 में क्रमशः फिल्में कंगालाल कैधू सेई और सत्यम् के साथ तमिल सिनेमा और मलयालम सिनेमा में पर्दापर्ण किया। 2006 की तेलुगू फ़िल्म पेल्लैना कोठालो उनकी पहली सफल फ़िल्म थी। 2007 की तमिल फ़िल्म पारुथीवीरन से उन्हें व्यापक पहचान मिली, जिसके लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसी साल तेलुगू फ़िल्म यमडोंग से उन्हें वाणिज्यिक सफलता मिली। 2010 की रावण और रावणन से उन्होनें हिन्दी फ़िल्मों में आगाज़ किया। 2012 की चारुलता जिसमें उन्होनें जुड़ी हुई जुड़वा बहनों का किरदार निभाया था के लिये उन्हें आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। चेन्नई एक्सप्रेस फ़िल्म में उन्होनें आइटम नम्बर भी किया था। वो विद्या बालन की बहन है। . विद्या बालन (तमिल:வித்யா, பாலன், मलयालम:വിദ്യ ബാല൯, हिन्दी:1 जनवरी, 1980 को जन्मी विद्या बालन एक पुरस्कार - विजेता भारतीय अभिनेत्री है जो बॉलीवुड फिल्मों में दिखायी दे रही है। बालन, अपने केरियर की शुरुआत म्यूजिक विडियोस, सोअप ओपेरस और कॉमर्शियल विज्ञापन से की और उसने फ़िल्म के क्षेत्र में बंगाली फ़िल्म, भालो थेको (Bhalo Theko) (2003) से अपने केरियर की शुरुआत की, जिसके लिए फिल्मी आलोचकों ने उनकी भूरी - भूरि प्रशंसा की Iबाद में उसने हिन्दी फिल्मों में अपना केरियर फ़िल्म परिणीता (Parineeta) (2005) से शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ उभरती अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया और उनकी पहली सफल व्यवसायिक फ़िल्म थी राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की लगे रहो मुन्नाभाई (2006) Iइस प्रकार बालन ने अपने - आपको एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया I .

प्रियामणि और विद्या बालन के बीच समानता

प्रियामणि और विद्या बालन आम में 4 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): तमिल भाषा, तृषा कृष्णन, मलयालम भाषा, हिन्दी

तमिल भाषा

तमिल (தமிழ், उच्चारण:तमिऴ्) एक भाषा है जो मुख्यतः तमिलनाडु तथा श्रीलंका में बोली जाती है। तमिलनाडु तथा पुदुचेरी में यह राजभाषा है। यह श्रीलंका तथा सिंगापुर की कई राजभाषाओं में से एक है। .

तमिल भाषा और प्रियामणि · तमिल भाषा और विद्या बालन · और देखें »

तृषा कृष्णन

तृषा कृष्णन (जन्म 4 मई 1983), खाली तृषा नाम से जानी जाती हैं, भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्यत दक्षिण भारत के सिनेमा में काम करती हैं जहाँ इन्होंने एक सफल करियर गढ़ा हैं। चेन्नई में जन्मी तृषा, मिस चेन्नई और इस जैसी सुंदरता प्रतियोगिता जीतने के बाद सुर्खियों में आई। तमिल फ़िल्म सामी, गिल्ली और तेलुगू फ़िल्म वर्षम से उन्हें सफलता मिली। तृषा ने प्रियदर्शन की फ़िल्म खट्टा मीठा से हिंदी फ़िल्मों में आगाज़ किया था। तृषा पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग संस्था की समर्थक हैं और वो जानवरों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ़ हैं। .

तृषा कृष्णन और प्रियामणि · तृषा कृष्णन और विद्या बालन · और देखें »

मलयालम भाषा

मलयालं (മലയാളം, मलयालम्‌) या कैरली (കൈരളി, कैरलि) भारत के केरल प्रान्त में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार में आती है। केरल के अलावा ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी तथा उत्तर में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला, लक्षद्वीप तथा अन्य कई देशों में बसे मलयालियों द्वारा बोली जाती है। मलयालं, भाषा और लिपि के विचार से तमिल भाषा के काफी निकट है। इस पर संस्कृत का प्रभाव ईसा के पूर्व पहली सदी से हुआ है। संस्कृत शब्दों को मलयालम शैली के अनुकूल बनाने के लिए संस्कृत से अवतरित शब्दों को संशोधित किया गया है। अरबों के साथ सदियों से व्यापार संबंध अंग्रेजी तथा पुर्तगाली उपनिवेशवाद का असर भी भाषा पर पड़ा है। .

प्रियामणि और मलयालम भाषा · मलयालम भाषा और विद्या बालन · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

प्रियामणि और हिन्दी · विद्या बालन और हिन्दी · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

प्रियामणि और विद्या बालन के बीच तुलना

प्रियामणि 26 संबंध है और विद्या बालन 52 है। वे आम 4 में है, समानता सूचकांक 5.13% है = 4 / (26 + 52)।

संदर्भ

यह लेख प्रियामणि और विद्या बालन के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »