लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रशासन

सूची प्रशासन

किसी क्षेत्र में विशिष्ट शासन या किन्ही मानव प्रबंधन गतिविधियों को प्रशासन (administration) कहा जा सकता है। प्रशासन से निम्नलिखित का बोध हो सकता है-.

6 संबंधों: प्रबन्धन, प्रशासन (सरकार), लोक प्रशासन, शासन, सैन्य प्रशासन, व्यवसाय प्रशासन

प्रबन्धन

व्यवसाय एवं संगठन के सन्दर्भ में प्रबन्धन (Management) का अर्थ है - उपलब्ध संसाधनों का दक्षतापूर्वक तथा प्रभावपूर्ण तरीके से उपयोग करते हुए लोगों के कार्यों में समन्वय करना ताकि लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके। प्रबन्धन के अन्तर्गत आयोजन (planning), संगठन-निर्माण (organizing), स्टाफिंग (staffing), नेतृत्व करना (leading या directing), तथा संगठन अथवा पहल का नियंत्रण करना आदि आते हैं। संगठन भले ही बड़ा हो या छोटा, लाभ के लिए हो अथवा गैर-लाभ वाला, सेवा प्रदान करता हो अथवा विनिर्माणकर्ता, प्रबंध सभी के लिए आवश्यक है। प्रबंध इसलिए आवश्यक है कि व्यक्ति सामूहिक उद्देश्यों की पूर्ति में अपना श्रेष्ठतम योगदान दे सकें। प्रबंध में पारस्परिक रूप से संबंधित वह कार्य सम्मिलित हैं जिन्हें सभी प्रबंधक करते हैं। प्रबंधक अलग-अलग कार्यों पर भिन्न समय लगाते हैं। संगठन के उच्चस्तर पर बैठे प्रबंधक नियोजन एवं संगठन पर नीचे स्तर के प्रबंधकों की तुलना में अधिक समय लगाते हैं। kisi bhi business ko start krne se phle prabandh yaani ke managements ki jaroort hoti h .

नई!!: प्रशासन और प्रबन्धन · और देखें »

प्रशासन (सरकार)

भारत में ऐडमिनिस्ट्रेशन या प्रशासन का सामान्य अर्थ 'प्रबन्धन' से सम्बन्धित कार्य करना है। यूरोप में भी यह शब्द इसी अर्थ में प्रयुक्त होता है। किन्तु संयुक्त राज्य अमेरिका में यह उस अर्थ में प्रयुक्त होता है जिस अर्थ में भारत में 'सरकार' कहा जाता है। भारत और युनिटेड किंगडम सहित यूरोप के अन्य देशों में 'सरकार' के अर्थ में 'गवर्नमेन्ट' का इस्तेमाल होता है, न कि 'ऐडमिनिस्ट्रेशन' का। श्रेणी:लोक प्रशासन.

नई!!: प्रशासन और प्रशासन (सरकार) · और देखें »

लोक प्रशासन

लोक प्रशासन (Public administration) मोटे तौर पर शासकीय नीति (government policy) के विभिन्न पहलुओं का विकास, उन पर अमल एवं उनका अध्ययन है। प्रशासन का वह भाग जो सामान्य जनता के लाभ के लिये होता है, लोकप्रशासन कहलाता है। लोकप्रशासन का संबंध सामान्य नीतियों अथवा सार्वजनिक नीतियों से होता है। एक अनुशासन के रूप में इसका अर्थ वह जनसेवा है जिसे 'सरकार' कहे जाने वाले व्यक्तियों का एक संगठन करता है। इसका प्रमुख उद्देश्य और अस्तित्व का आधार 'सेवा' है। इस प्रकार की सेवा उठाने के लिए सरकार को जन का वित्तीय बोझ करों और महसूलों के रूप में राजस्व वसूल कर संसाधन जुटाने पड़ते हैं। जिनकी कुछ आय है उनसे कुछ लेकर सेवाओं के माध्यम से उसका समतापूर्ण वितरण करना इसका उद्देश्य है। किसी भी देश में लोक प्रशासन के उद्देश्य वहां की संस्थाओं, प्रक्रियाओं, कार्मिक-राजनीतिक व्यवस्था की संरचनाओं तथा उस देश के संविधान में व्यक्त शासन के सिद्धातों पर निर्भर होते हैं। प्रतिनिधित्व, उत्तरदायित्व, औचित्य और समता की दृष्टि से शासन का स्वरूप महत्व रखता है, लेकिन सरकार एक अच्छे प्रशासन के माध्यम से इन्हें साकार करने का प्रयास करती है। .

नई!!: प्रशासन और लोक प्रशासन · और देखें »

शासन

शासन संचालन की गतिविधि को शासन कहते हैं, या दूसरे शब्दों में कहें तो, राज करने या राज चलाने को शासन कहा जाता है। इसका संबंध उन निर्णयों से है जो उम्मीदों को परिभाषित करते हैं, शक्ति देते हैं, या प्रदर्शन को प्रमाणित करते हैं। यह एक अलग प्रक्रिया भी हो सकती है या प्रबंधन अथवा नेतृत्व प्रक्रिया का एक खास हिस्सा भी हो सकती है। कभी कभी लोग इन प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं के संचालन के लिए सरकार की स्थापना करते हैं। किसी कारोबार अथवा गैर-लाभकारी संगठन के सन्दर्भ में, शासन का तात्पर्य अविरुद्ध प्रबंधन, एकीकृत नीतियों, मार्गदर्शन, प्रक्रियाओं और किसी दिए गए क्षेत्र के निर्णायक-अधिकारों से संबंधित है। उदाहरण के लिए, कॉर्पोरेट स्तर पर प्रबंधन के लिए गोपनीयता, आंतरिक निवेश, तथा आंकड़ों के प्रयोग संबंधी नीतियाँ बनाना शामिल हो सकता है। अगर सरकार और शासन शब्दों में अंतर किया जाए, तो जो निकलकर सामने आएगा वो यह है कि एक सरकार जो करती है वही शासन है। यह कोई भी भू-राजनीतिक सरकार (राष्ट्र-राज्य), कॉर्पोरेट सरकार (कारोबारी संस्था), सामाजिक-राजनीतिक सरकार (जाति, परिवार इत्यादि) या किसी भी अन्य प्रकार की सरकार हो सकती है। लेकिन शासन शक्ति और नीति के प्रबंधन की गतिज प्रक्रिया है, जबकि सरकार वह माध्यम (आमतौर पर सामूहिक) है जो इस प्रक्रिया को अंजाम देती है। वैसे सरकार शब्द का इस्तेमाल शासन के पर्यायवाची शब्द के तौर पर भी किया जाता है, जैसा कि कनाडाई नारे के तहत "शांति, व्यवस्था और अच्छी सरकार " है। 1947 ई. में जाकर अंग्रेजों का भारत पर शासन समाप्त हुआ। .

नई!!: प्रशासन और शासन · और देखें »

सैन्य प्रशासन

सैन्य प्रशासन (Military administration) से तात्पर्य सेना के विभागों, एजेंसियों आदि द्वारा सशस्त्र सेनाओं के प्रबन्धन के लिये प्रयुक्त तकनीकों एवं प्रणाली से है। श्रेणी:प्रशासन श्रेणी:सेना.

नई!!: प्रशासन और सैन्य प्रशासन · और देखें »

व्यवसाय प्रशासन

किसी व्यवसाय के प्रशासन (business administration) का अर्थ उस व्यवसाय के क्रियाकलापों का प्रबन्धन करना, निर्णय लेना तथा लोगों एवं अन्य संसाधनों का दक्षतापूर्ण सगठन करना है ताकि उद्देश्यों की प्राप्ति हो सके। प्रशासक प्रायः जनरल मैनेजर या कम्पनी सेक्रेटरी होता है जो निदेशक मंडल के अधीन कार्य करता है। मोटे तौर पर प्रशासन से तात्पर्य प्रबन्धन कार्य से है जिसमें वित्त, कर्मचारी और प्रबन्ध सूचना सेवाा आदि भी शामिल है। कुछ संगठनात्मक विश्लेषणों में प्रबन्धन को प्रशासन का उपसमुच्चय (सबसेट) के रूप में देखा जाता है। हेनरी फेयोल ने प्रशासक के छः कार्य गिनाए हैं-.

नई!!: प्रशासन और व्यवसाय प्रशासन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

प्रशासन (व्यवसाय), प्रशासनिक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »