लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान

सूची पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान

उत्तर पूर्वी संस्थान के आयुर्वेद एंड होमियोपैथी (NEIAH), एक स्वायत्त संस्थान है जो आयुष मंत्रालय, भारत सरकार  के तहत कार्य करता है। यह मावडियांगडियांग, शिलांग, मेघालय में स्थित है। संस्थान का औपचारिक रूप से उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री (आयुष विभाग) श्रीपद येस्सो नाइक द्वारा २२ दिसंबर २०१६ को किया गया था। संस्थान में साढे चार वर्ष के बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक चिकित्सा और शल्य चिकित्सा और बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन और सर्जरी में स्नातक पाठ्यक्र्म शैक्षणिक सत्र २०१६-१७ से चालू हैं। .

5 संबंधों: बैचलर ऑफ़ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी, मेघालय, शिलांग, श्रीपद येस्सो नायक, आयुष मंत्रालय

बैचलर ऑफ़ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी

बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery (B.A.M.S.)) भारत में चिकित्सा की एक डिग्री है। यह १२वीं कक्षा के बाद साढ़े पाँच वर्ष की अवधि में पूरी की जाती है, जिसमें एक वर्ष का इंटर्नशिप भी सम्मिलित है। बीएएमएस का डिग्रीधारी व्यक्ति भारत में कहीं भी प्रैक्टिस कर सकता है। इस पाठ्यक्रम में शरीररचना विज्ञान, शरीरक्रिया विज्ञान, चिकित्सा के सिद्धान्त, रोगों से बचाव तथा सामाजिक चिकित्सा, फर्माकोलोजी, विषविज्ञान (toxicology), फोरेंसिक चिकित्सा, कान-नाक-गले की चिकित्सा, आँख की चिकित्सा, शल्यक्रिया के सिद्धान्त आदि का पठन-पाठन होता ही है इसके साथ ही आयुर्वेद की भी शिक्षा दी जाती है। कुछ विशेषज्ञों का मत है कि भविष्य में बीएएमएस और एमबीबीएस का एकीकरण किया जा सकता है। .

नई!!: पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान और बैचलर ऑफ़ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी · और देखें »

मेघालय

मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। इसका अर्थ है बादलों का घर। २०१६ के अनुसार यहां की जनसंख्या ३२,११,४७४ है। मेघालय का विस्तार २२,४३० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में है, जिसका लम्बाई से चौडाई अनुपात लगभग ३:१ का है। IBEF, India (2013) राज्य का दक्षिणी छोर मयमनसिंह एवं सिलहट बांग्लादेशी विभागों से लगता है, पश्चिमी ओर रंगपुर बांग्लादेशी भाग तथा उत्तर एवं पूर्वी ओर भारतीय राज्य असम से घिरा हुआ है। राज्य की राजधानी शिलांग है। भारत में ब्रिटिश राज के समय तत्कालीन ब्रिटिश शाही अधिकारियों द्वारा इसे "पूर्व का स्काटलैण्ड" की संज्ञा दी थी।Arnold P. Kaminsky and Roger D. Long (2011), India Today: An Encyclopedia of Life in the Republic,, pp.

नई!!: पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान और मेघालय · और देखें »

शिलांग

शिलांग भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय की राजधानी है। भारत के पूर्वोत्तर में बसा शिलांग हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहा है। इसे भारत के पूरब का स्कॉटलैण्ड भी कहा जाता है। पहाड़ियों पर बसा छोटा और खूबसूरत शहर पहले असम की राजधानी था। असम के विभाजन के बाद मेघालय बना और शिलांग वहां की राजधानी। लगभग 1695 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस शहर में मौसम हमेशा सुहावना बना रहता है। मानसून के दौरान जब यहां बारिश होती है, तो पूरे शहर की खूबसूरती और निखर जाती है और शिलांग के चारों तरफ के झरने जीवंत हो उठते है। .

नई!!: पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान और शिलांग · और देखें »

श्रीपद येस्सो नायक

श्रीपद येस्सो नायक भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने गोवा की उत्तर गोवा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया। .

नई!!: पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान और श्रीपद येस्सो नायक · और देखें »

आयुष मंत्रालय

आयुष मंत्रालय, आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होमीओपैथी विभाग संक्षिप्त में आयुष (en:Ayurveda, Yoga and Naturopathy, Unani, Siddha and Homoeopathy), भारत सरकार का एक सरकारी अंग है। इसका उद्देश्य उपर्युक्त की शिक्षा और अनुसन्धान को बढ़ावा देना है। आयुष मंत्रालय को 9 नवम्बर 2014 को आयुष विभाग को विस्तृत कर बनाया गया था। संस्कृत में आयुष का अर्थ जीवन होता है। .

नई!!: पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान और आयुष मंत्रालय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »