लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन

सूची पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन

समुंदर के लुटेरे(Pirates of the Caribbean) रोमांचकारी फिल्मों की एक श्रृंखला है जो गोर वर्बिन्सकी द्वारा निर्देशित, टेड इलियट व टेरी रोज़ियो द्वारा लिखित और जेरी ब्रुखिमर द्वारा निर्मित है। वे उसी नाम के एक वॉल्ट डिज़्नी थीम पार्क सवारी पर आधारित हैं और कप्तान जैक स्पैरो (जॉनी डेप द्वारा अभिनित), विल टर्नर (ऑरलैंडो ब्लूम द्वारा अभिनीत) और एलिज़ाबेथ स्वान (केइरा नाइटली द्वारा अभिनित) का अनुसरण करते हैं। फिल्में २००३ में समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल कि अपनी पहले रीलीज़ के साथ बड़े परदे पर शुरू हुईं.

24 संबंधों: टाइटैनिक, टेड इलियट, डेवी जोन्स, बिल नाय, समुद्री डकैती, समुंदर के लुटेरे: एक अंजान सफर, समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल, समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना, समुंदर के लुटेरे: अन्तिम घडी, हांस ज़िमर, जेम्स बॉण्ड, जेरी ब्रुखिमर, जेओफ्री रश, जॉनाथन प्राइस, जॉनी डेप, ईस्ट इण्डिया कम्पनी, वॉल्ट डिज़्नी, गोर वरबन्स्की, ऑरलैंडो ब्लूम, इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ़ डूम, कप्तान जैक स्पैरो, किएरा नाइटली, केविन मैक'नेली, अवतार

टाइटैनिक

RMS टाइटैनिक दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प आधारित यात्री जहाज था। वह साउथम्पटन (इंग्लैंड) से अपनी प्रथम यात्रा पर, 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ। चार दिन की यात्रा के बाद, 14 अप्रैल 1912 को वह एक हिमशिला से टकरा कर डूब गया जिसमें 1,517 लोगों की मृत्यु हुई जो इतिहास की सबसे बड़ी शांतिकाल समुद्री आपदाओं में से एक है। ओलंपिक श्रेणी का यात्री लाइनर टाइटैनिक व्हाइट स्टार लाइन के हस्तगत में था और उसका निर्माण Belfast (Ireland) के Harland ओर Wolff शिपयार्ड में किया गया था। वह 2,223 यात्रिओ के साथ न्यूयॉर्क शहर के लिए रवाना हुआ था। यह तथ्य है कि जब जहाज डूबा उस वक्त, जहाज पर उस समय के सभी नियमों का पालन करने के बावजूद केवल 1,178 लोगों के लिए जीवनरक्षक नौका थी। पुरुषो के मृत्यु की असंगत संख्या का मुख्य कारण महिलाओं और बच्चों को पहले प्रधानता देना था। टाइटैनिक के डूबने का मुख्य कारण अत्यधिक गति से चलना था। (टाइटैनिक) के मालिक J. Bruce Ismay जे.ब्रूस इस्मे ने जहाज के कप्तान Edward Smith को जहाज को अत्यधिक गति से चलाने के लिए कहा था। 14 अप्रैल 1912 को टाइटैनिक को 6 बर्फ की चट्टानों की चेतावनिया मिली थी। कप्तान को लगा की बर्फ की चट्टान Ice Berg आने पर जहाज मुड जाएगा। परन्तु बद्किस्मती से जहाज बहुत बड़ा था और राडार छोटा था। बर्फ की चट्टान आने पर वह अधिक गति के कारण समय पर नहीं मुड पाया और चट्टान (एक अनुमान के मुताबिक यह चट्टान करीब 10,000 साल पहले ग्रीनलैंड से अलग हुई थी) से जा टकराया। जिससे जहाज के आगे के हिस्से में छेद हो गए और लगभग 11:40 p.m. पर वो डूबने लगा। तक़रीबन 2:20 a.m. पर वो पूरा समुन्द्र में समां गया। जिस सागर में वह डूबा था उसके जल का तापमान -2℃ था जिसमें किसी साधारण इंसान को 20 मिनट से ज़्यादा जिन्दा रहना नामुमकिन था। टाइटैनिक उस समय के सबसे अनुभवी इंजीनियरों के द्वारा डिजाइन किया गया था और इसके निर्माण में उस समय में उपलब्ध सबसे उन्नत तकनीकी का इस्तेमाल किया गया था। यह कई लोगो के लिए एक बड़ा आघात था कि व्यापक सुरक्षा ओर सुविधाओं के बावजूद, टाइटैनिक डूब गया था। आवेश में आयी हुई मीडिया की ओर से टाइटैनिक के प्रसिद्ध आरोपी, जहाज के डूबने का उपाख्यान, समुद्री कानूनों का भंग ओर जहाज के मलबे की खोज ने लोगो की टाइटैनिक में रुचि जगाने में काफी योगदान दिया। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और टाइटैनिक · और देखें »

टेड इलियट

कोई विवरण नहीं।

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और टेड इलियट · और देखें »

डेवी जोन्स

डेवी जोंस एक शापित जहाज द डचमन का कप्तान है, उसके सर पर ऑक्टोपस विराजमान है। वह पाइरेट्स ऑफ़ द कैरिबेयन की तीसरी कड़ी में मारा गया था। परंतु आने वाली अगली कड़ी में वह वापसी करेगा। पाइरेट्स ऑफ़ द कॅरीबीयन फिल्म सीरीज़ में उसका किरदार बहुत ही शानदार है।.

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और डेवी जोन्स · और देखें »

बिल नाय

विलियम फ्रांसिस "बिल" नाहिय (William Francis "Bill" Nighy) एक अंग्रेज़ फ़िल्म अभिनेता व हास्यकलाकार है।.

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और बिल नाय · और देखें »

समुद्री डकैती

सन् १७१८ में ब्लैकबियर्ड (अर्थ: काली दाढ़ी) नामक समुद्री डाकू पर धावे और गिरफ़्तारी का दृश्य पुराने ज़माने में समुद्री डाकू अपनी नौकाओं से अक्सर इस 'जॉली रॉजर' नामक ध्वज को फहराया करते थे समुद्री डकैती समुद्र पर यात्रा कर रही नौका और उसके मुसाफ़िरों पर हुई डकैती या हिंसात्मक चोरी को कहा जाता है। समुद्री डकैती करने वाले अपराधियों को समुद्री डाकू या जल दस्यु कहा जाता है। ऐसे अपराध की रोकथाम करना अक्सर मुश्किल होता है क्योंकि समुद्र का क्षेत्रफल विशाल है (पूरे भूमि के क्षेत्रफाल से तीन गुना) और ऐसे समुद्री डाकू अक्सर अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के पार काम करते हैं, यानि किसी एक देश की पुलिस या सेना उन्हें रोक नहीं पाती। मसलन पूर्वी अफ़्रीका के सोमालिया देश के अड्डों से आने वाले समुद्री डाकुओं ने भारत के तट के पास से समुद्री जहाज़ों का अपहरण किया है।, Angus Konstam, Osprey Publishing, 2008, ISBN 978-1-84603-240-0 .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और समुद्री डकैती · और देखें »

समुंदर के लुटेरे: एक अंजान सफर

समुंदर के लुटेरे: एक अंजान सफर (Pirates of the Caribbean: On Stranger Tides) 2011 में बनी अमरिकी ३डी एडवेंचर फंतासी फिल्म है। यह समुंदर के लुटेरे फ़िल्म श्रंखला की चौथी कडी है। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और समुंदर के लुटेरे: एक अंजान सफर · और देखें »

समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल

समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल (Pirates of the Caribbean: The Curse of the Black Pearl) २००३ की रोमांचकारी फंतासी फ़िल्म है जो डिज्नी थीम पार्क सवारी पाइरेट्स ऑफ़ द करेबियन पर आधारित है। कहानी विल टर्नर (ऑरलैंडो ब्लूम) नाम के लौहार और एक लुटेरों के कप्तान जैक स्पैरो (जॉनी डेप) के इर्द-गिर्द घूमती है जो अगवा की गई एलिज़ाबेथ स्वान (केइरा नाइटली) को शापित ब्लैक पर्ल जहाज़ के कप्तान हेक्टर बारबोसा (जेओफ्री रश) से बचाने का प्रयत्न करते हैं। २००१ में जे वोलपर्ट ने पाइरेट्स ऑफ़ द करेबियन सवारी पर आधारित एक कथानक लिखा जिसे २००२ में स्टुअर्ट बेटी ने पुनः सुधारा। इसी दरमियां निर्माता जेरी ब्रुखिमर इस परियोजना में शामिल हो गए। उन्होने टेड इलियट व टेरी रोसिओ को कथानक पर काम पे लगा दिया ताकि उसमें अलौकिक श्राप की कहानी जोड सकें। अक्तुबर २००२ से मार्च २००३ के बीच चित्रिकरण सेंट विन्सेंट और ग्रेनाडीन्स तथा लॉस एंजलिस में स्थित सेट्स पर किया गया। फिल्म का विश्व प्रीमियर २८ जून २००३ को एनाहाइम, कैलिफोर्नियां के डिज़्नी लैंड रिसॉर्ट में किया गया। समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल एक अनपेक्षित सफलता के रूप में सामने आई जिसे सकारात्मक समिक्षा मिली व विश्वभर में $६५३ मिलियन का कारोबार हुआ। फिल्म श्रंखला की पहली कड़ी बन गई जिसके बाद २००६ में समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना व २००७ में समुंदर के लुटेरे: अन्तिम घडी रिलिज़ हुइ और २०११ में एक नई कहानी की शुरूआत समुंदर के लुटेरे: एक अंजान सफर के साथ की गई। फिल्म को पांच अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ जिसमें जॉनी डेप के लिए सर्वश्रेश्ठ कलाकार शामिल था। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल · और देखें »

समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना

समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना (Pirates of the Caribbean: Dead Man's Chest) 2006 की रोमांचकारी फंतासी फ़िल्म है और ''समुंदर के लुटेरे'' शृंखला में दूसरा भाग तथा 2003 में बनी समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल का अगला भाग है। इसे टॅड इलियट व टेरी रोसिओ द्वारा लिखा और गोर वरबन्स्की द्वारा निर्देशित किया गया था। फ़िल्म में लॉर्ड कटलर बॅकेट (टॉम हॉलैंडर) विल टर्नर (ऑरलैंडो ब्लूम) और एलिज़ाबेथ स्वान (किएरा नाइटली) की शादी रुकवा देता है और विल को स्पैरो का कंपास लाने को कहता है। वहीं दूसरी ओर कप्तान जैक स्पैरो (जॉनी डेप) को डेवी जोन्स (बिल नाय) से लिया उधार चुकाना है। समुंदर के लुटेरे के दो भागों को बनाने का विचार 2004 में ही तय किया गया था और इलियट व रोसिओ की जोड़ी दोनो भागों को एक कड़ी के रूप में लाने के लिये पटकथा पर काम करने लगी। फ़िल्म का चित्रिकरण फ़रवरी से सितंबर 2005 के बीच पालोस वरदेस, सेंट विन्सेंट और ग्रेनाडीन्स, डॉमिनिका और बहामा में तथा वॉल्ट डिज़्नी द्वारा बनाए गए सेटों पर किया गया। इसके साथ ही साथ समुंदर के लुटेरे: अन्तिम घड़ी का भी चित्रिकरण किया गया। समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना को 7 जुलाई 2006 को रिलीज़ किया गया। फ़िल्म को इसके स्पेशल इफेक्ट्स के लिए सराहा गया पर इसकी कथा एवं लम्बाई की आलोचना की गयी। इस सब के बावजूद फ़िल्म ने शुरुआती तीन दिनों में कई रेकॉर्ड बना दिये। पहले हफ़्ते में ही इसने अमेरिका में ही $13.6 करोड़ कमाए और विश्वभर में सबसे तेज़ $100 करोड़ का आँकड़ा पार करने वाली फ़िल्म बन गई। अक्टूबर 2011 तक यह विश्व की 6ठी उच्चतम कमाई वाली फ़िल्म है। इसे अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन, ध्वनि संपादन और ध्वनि मिश्रण में नामांकन मिला व विज़ुअल इफेक्ट्स श्रेणी में विजय प्राप्त हुई। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना · और देखें »

समुंदर के लुटेरे: अन्तिम घडी

समुंदर के लुटेरे: अन्तिम घडी (Pirates of the Caribbean: At World's End) .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और समुंदर के लुटेरे: अन्तिम घडी · और देखें »

हांस ज़िमर

हांस ज़िमर (Hans Zimmer) एक अंग्रेज़ संगितकार है। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और हांस ज़िमर · और देखें »

जेम्स बॉण्ड

जेम्स बॉण्ड (James Bond) 1953 में अंग्रेज़ लेखक इयान फ़्लेमिंग द्वारा रचित एक काल्पनिक पात्र है। 007 के गुप्त नाम से प्रसिद्ध यह एजेंट फ़्लेमिंग की बारह पुस्तकों व दो लघुकथाओं में मौजूद है। 1964 में फ़्लेमिंग की मृत्यु के पश्चात छः अन्य लेखकों ने बॉण्ड की आधिकृत पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें किंग्सले ऐमिस, क्रिस्टोफ़र वुड्स, जॉन गार्ड्नर, रेमंड बेनसन, सबैश्चियन फ़ॉक्स और जेफ़्री डेवर शामिल हैं। इसके साथ चार्ली हिग्सन ने जेम्स बॉण्ड के बचपन के कारनामों पर एक श्रृंखला व केट वॅस्टब्रुक ने मनीपॅनी, जो हर पुस्तक में मौजूद किरदार है, की डायरी पर आधारित तीन पुस्तकें लिखी हैं। ब्रिटिश गोपनीय संस्था के इस काल्पनिक पात्र को कई फ़िल्मों, रेडियो, कॉमिक्स व वीडियो गेम्स में अपनाया जा चुका है और इसकी फ़िल्म श्रृंखला विश्व की सबसे लंबी व दूसरी सबसे अधिक कमाई वाली श्रृंखला है। इसकी शुरुआत 1962 में बनी फ़िल्म डॉ॰ नो से हुई थी, जिसमें शॉन कॉनरी ने बॉण्ड की भूमिका अदा की थी। 2012 तक जेम्स बॉण्ड की इयान प्रोडक्शन्स द्वारा बाइस फ़िल्में बनाई जा चुकी हैं और तेइसवीं फ़िल्म स्कायफॉल अक्टूबर 2012 को रिलीज़ हुई। इसमें डैनियल क्रैग तीसरी बार बॉण्ड की भूमिका निभाई। वे छठे अभिनेता हैं जिन्होंने इयान श्रृंखला में यह भूमिका निभाई है। जेम्स बॉण्ड की फ़िल्में कईं चीज़ों के लिए मशहूर हैं, जिसमें फ़िल्म की ध्वनि, जिसे कई बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ है, शामिल है। फ़िल्म की प्रसिद्धि का दूसरा कारण इसमें मौजूद बॉण्ड की गाड़ियाँ, बन्दूकें व तकनीकी उपकरण शामिल हैं जो उसे क्यू की शाखा प्रदान करती है। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और जेम्स बॉण्ड · और देखें »

जेरी ब्रुखिमर

जेरोम लिओन "जेरी" ब्रुखिमर (Jerome Leon "Jerry" Bruckheimer) एक अमेरिकी फ़िल्म निर्माता है। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और जेरी ब्रुखिमर · और देखें »

जेओफ्री रश

जेओफ्री रश (Geoffrey Rush) एक ऑस्ट्रेलियन फ़िल्म अभिनेता व फ़िल्म निर्माता है। वह समुंदर के लुटेरे फ़िल्म श्रृंखला में कप्तान बारबोसा कि भुमिका के लिए जाने जाते है। वह उन कुछ चुनिन्दा लोगों में से है जिन्हे "ट्रिपल क्राउन ऑफ ऐक्टिंग" के साथ अकादमी पुरस्कार, टोनी पुरस्कार व एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और जेओफ्री रश · और देखें »

जॉनाथन प्राइस

जॉनाथन प्राइस (Jonathan Pryce) एक फ़िल्म अभिनेता व गायक है।.

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और जॉनाथन प्राइस · और देखें »

जॉनी डेप

जॉन क्रिस्टोफर "जॉनी" डेप II (John Christopher "Johnney" Dep II; जन्म 9 जून 1963) एक अमेरिकी अभिनेता और संगीतकार हैं जिन्हें विभिन्न नाटकीय और काल्पनिक फिल्मों में लीक से हटकर सनकी किरदारों वाली भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है। हाल की फिल्मों में मुख्य भूमिका के लिए वे गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और स्क्रीन एक्टर्स पुरस्कार भी जीत चुके हैं। डेप 1980 के दशक में टेलीविजन शृंखला 21 जंप स्ट्रीट से लोकप्रिय हुए और जल्द ही किशोरों के आदर्श बन गए। फिल्मों की बात करें तो एडवर्ड सिजरहैंड्स (1990) में मुख्य किरदार में उनकी भूमिका काफी सराहनीय रही और बाद में स्लीपी हॉलो (1999),समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल (2003) और चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री (2005) फिल्मों द्वारा उन्हें बॉक्स ऑफिस पर कामयाब भी प्राप्त हुई। उन्होंने निर्देशक और नजदीकी दोस्त टिम बर्टन के साथ सात फिल्में की, जिनमें सबसे हालिया रही स्वीने टोड: द डेमन बार्बर ऑफ फ्लीट स्ट्रीट (2007) और ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० फ़िल्म) (2010).

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और जॉनी डेप · और देखें »

ईस्ट इण्डिया कम्पनी

लन्दन स्थित ईस्ट इण्डिया कम्पनी का मुख्यालय (थॉमस माल्टन द्वारा चित्रित, १८०० ई) ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना ३१ दिसम्बर १६०० ईस्वी में हुई थी। इसे यदाकदा जॉन कंपनी के नाम से भी जाना जाता था। इसे ब्रिटेन की महारानी ने भारत के साथ व्यापार करने के लिये २१ सालो तक की छूट दे दी। बाद में कम्पनी ने भारत के लगभग सभी क्षेत्रों पर अपना सैनिक तथा प्रशासनिक अधिपत्य जमा लिया। १८५८ में इसका विलय हो गया। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और ईस्ट इण्डिया कम्पनी · और देखें »

वॉल्ट डिज़्नी

वाल्टर एलियास "वॉल्ट" डिज़्नी (5 दिसम्बर 1901 - 15 दिसम्बर 1966) एक अमेरिकी फिल्म निर्माता, निर्देशक, कथानक लेखक, नेपथ्य वाचक, एनीमेटर, उद्यमी, मनोरंजन, अंतरराष्ट्रीय प्रतीक और समाजसेवक थे। डिज़्नी बीसवीं शताब्दी के दौरान मनोरंजन के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध है। वॉल्ट डिज़्नी ने अपने भाई रॉय ओ डिज़्नी के साथ संयुक्त रूप से वॉल्ट डिज़्नी प्रोडक्शंस की स्थापना की थी। डिज़्नी एक समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक बन गये। उनके द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित निगम को अब वॉल्ट डिज़्नी कंपनी के नाम से जाना जाता है और इसका सालाना कारोबार आज लगभग 35 अरब अमेरिका डॉलर के बराबर का है। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और वॉल्ट डिज़्नी · और देखें »

गोर वरबन्स्की

ग्रेगोर वरबन्स्की (Gore Verbinski) एक अमेरिकी फ़िल्म निर्माता, निर्देशक व संगितकार। यह द रिंग, समुंदर के लुटेरे व रैंगो जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते है। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और गोर वरबन्स्की · और देखें »

ऑरलैंडो ब्लूम

ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) अंग्रेज़ी अभिनेता है जो द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स में लेगोलस व ''समुंदर के लुटेरे'' श्रृंखला में विल टर्नर का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और ऑरलैंडो ब्लूम · और देखें »

इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ़ डूम

इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम (Indiana Jones and the Temple of Doom) 1984 में बनी अमरीकी रोमांचकारी फ़िल्म है जिसका निर्देशन स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा किया गया है। यह ''इंडियाना जोन्स'' फ़िल्म श्रंखला की दूसरी फ़िल्म है। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ़ डूम · और देखें »

कप्तान जैक स्पैरो

कैप्टेन जैक स्पैरो पटकथा लेखकों टेड इलियट और टेरी रोज़ियो द्वारा रचित एवं जॉनी डेप द्वारा अभिनीत एक काल्पनिक पात्र है। उन्हें फिल्म Pirates of the Caribbean: The Curse of the Black Pearl (2003) में पहली बार पेश किया गया है। वे डेड मैन्स चेस्ट (2006) और ऐट वर्ल्ड्स एंड (2007) सिक्वलों में दिखाई दिए और आगामी फिल्म ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स (2011) में दिखाई देंगे। शुरुआत में जैक स्पैरो की कल्पना इलियट और रोज़ियो द्वारा एक सहायक पात्र के रूप में की गयी थी लेकिन फिल्मों में जैक एक मुख्य नायक की तरह काम करता है। उसे अभिनेता जॉनी डेप ने जीवंत किया जिन्होंने उसके चरित्र चित्रण का आधार रोलिंग स्टोन्स के गिटारवादक कीथ रिचर्ड्स को बनाया। पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन श्रृंखला एक डिज्नी थीम पार्क की सवारी से प्रेरित थी और 2006 में जब इस सवारी का पुनरोद्धार किया गया, तब जैक स्पैरो के पात्र को इसमें पेश किया गया। जैक स्पैरो बच्चों की एक पुस्तक श्रृंखला Pirates of the Caribbean: Jack Sparrow का भी विषय है, जो अपनी किशोरावस्था के वर्षों के बारे में बताता है और यह पात्र कई वीडियो गेमों में भी दिखाई देता है। फिल्मों के सन्दर्भ में स्पैरो सेवन सीज के पाइरेट लॉर्ड्स, ब्रेदर्न कोर्ट में से एक है। वह विश्वासघाती हो सकता है, लेकिन हथियार या सेना के बजाय ज्यादातर बुद्धि और बातचीत का उपयोग करके बचता रहता है, वह अत्यंत खतरनाक परिस्थितियों में बचकर भाग निकलना पसंद करता है और जब आवश्यक हो तभी लड़ाई लड़ता है। स्पैरो को उसके जहाज, ब्लैक पर्ल को उसके पहले विद्रोही साथी हेक्टर बारबोसा से वापस पाने की कोशिश करते हुए पेश किया गया है और वह ईस्ट इंडिया ट्रेडिंग कंपनी से लड़ते हुए महानतम डेवी जोन्स के खून का कर्ज चुकाने से बचने की कोशिश करता है। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और कप्तान जैक स्पैरो · और देखें »

किएरा नाइटली

केइरा क्रिस्टीना नाइटली (जन्म 26 मार्च 1985) एक अंग्रेजी फ़िल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने कैरियर की शुरूआत एक बच्चे के रूप में की और 2003 में बेंड इट लाइक बेकहम में सह-अभिनय और ''पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन'' ट्रायलॉजी से वे अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में आयीं। नाइटली बहुत सारी हॉलीवुड फ़िल्मों में आयीं और जेन ऑस्टिन के उपन्यास प्राइड एंड प्रिज्युडिस से प्रेरित जो राइट्‍ की फ़िल्म में 2005 में एलिजाबेथ बेनेट की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए एकाडमी अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ग्लोडन ग्लोब के लिए मनोनीत की गयीं। दो साल बाद वे फिर से एंटॉनमेंट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए गोल्डेन ग्लोब, साथ ही मुख्य किरदार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए BAFTA अवार्ड के लिए मनोनीत हुईं.

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और किएरा नाइटली · और देखें »

केविन मैक'नेली

केविन मैक'नेली (Kevin McNally एक अंग्रेज़ फिल्म अभिनेता है। यह अपने किरदार जोशामे गिब्स के लिए जाने जाते है जो इन्होने समुंदर के लुटेरे फ़िल्म श्रंखला में निभाया है। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और केविन मैक'नेली · और देखें »

अवतार

अवतार का अर्थ अवतरित होना या उतरना है। हिंदू मान्यता के अनुसार जब-जब दुष्टों का भार पृथ्वी पर बढ़ता है और धर्म की हानि होती है तब-तब पापियों का संहार करके भक्तों की रक्षा करने के लिये भगवान अपने अंश अथवा पूर्णांश से पृथ्वी पर शरीर धारण करते हैं। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और अवतार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पायरेट्स ऑफ़ द कैरेबियन (फिल्म श्रृंखला), समुंदर के लुटेरे, समुंदर के लुटेरे (फिल्म श्रृंखला), समुंदर के लुटेरे (फिल्म शृंखला)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »