लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन

सूची पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन

समुंदर के लुटेरे(Pirates of the Caribbean) रोमांचकारी फिल्मों की एक श्रृंखला है जो गोर वर्बिन्सकी द्वारा निर्देशित, टेड इलियट व टेरी रोज़ियो द्वारा लिखित और जेरी ब्रुखिमर द्वारा निर्मित है। वे उसी नाम के एक वॉल्ट डिज़्नी थीम पार्क सवारी पर आधारित हैं और कप्तान जैक स्पैरो (जॉनी डेप द्वारा अभिनित), विल टर्नर (ऑरलैंडो ब्लूम द्वारा अभिनीत) और एलिज़ाबेथ स्वान (केइरा नाइटली द्वारा अभिनित) का अनुसरण करते हैं। फिल्में २००३ में समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल कि अपनी पहले रीलीज़ के साथ बड़े परदे पर शुरू हुईं.

9 संबंधों: नेओमी हैरिस, रॉबर्ट डॉनी जुनियर, श्रेक (फ़्रैंचाईज़ी), समुंदर के लुटेरे: एक अंजान सफर, समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना, जेओफ्री रश, गोर वरबन्स्की, ऑरलैंडो ब्लूम, केविन मैक'नेली

नेओमी हैरिस

नेओमी मेलनी हैरिस (Naomie Melanie Harris) एक अंग्रेज़ अभिनेत्री है। यह समुंदर के लुटेरे फ़िल्म श्रंखला में अपने किरदा र टिया डेल्मा के लिए जानी जाती है। नेओमी आगामी जेम्स बॉन्ड फ़िल्म स्कायफ़ॉल में भी नज़र आएंगी। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और नेओमी हैरिस · और देखें »

रॉबर्ट डॉनी जुनियर

रॉबर्ट जॉन डॉनी जुनियर (Robert John Downey, Jr., जन्म ४ अप्रैल १९६५) एक मुल अमरिकी अभिनेता व निर्माता है। डॉनी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरवात १९७० में पाँच वर्ष की आयु में अपने पिता की फ़िल्म पाउंड से की थी जिसके बाद वे लगातार फ़िल्मों व टेलिविज़न पर काम करते रहे। लेस दैन ज़ीरो (१९८७) में अपनी भूमिका के लिए पहली बार डॉनी के अभिनय पर समीक्षकों ने ध्यान दिया। ज़ीरो के बाद डॉनी को कई बड़ी फ़िल्मों में मुख्य भूमिका डी गई जिनमे एयर अमेरिका (१९९०), सोपडिश (१९९१) और नैचुरल बोर्न किलर (१९९४) शामिल है। उन्होंने १९९२ में बनी फ़िल्म चैप्लिन में चार्ली चैप्लिन की भूमिका साकरी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ। १९९६ से २००१ के बिच डॉनी कई बार नशीले पदार्थों के चलते गिरफ्तार किए गए। कोलंबिया सब्स्टंस अब्यूज़ ट्रीटमेंट फैसेलिटी एंड स्टेट प्रिजन से २००० में रिहाई के बाद डॉनी ने हिट टेलिविज़न शृंखला ऐली मैक्बिल में कलिस्ता फ्लोक्फार्ट के प्रेमी का किरदार निभाया। उनके अभिनय को काफ़ी सराहा और सम्मानित किया गया परन्तु २०००-०१ में पुनः नशीले पदार्थों के चलते गिरफ्तार होने के कारण उनके पात्र को बाद में हटा दिया गया। अदालत द्वारा दी गई लत छुडाने के कार्यक्रम के बाद डॉनी आखिरकार ठीक हो गए और उनका करियर वापस चल पड़ा। वे कई छोटी फ़िल्मों, जैसे द सिंगिंग डिटेक्टिव (२००३), किस किस बैंग बैंग (२००५) और अ स्कैनर डार्कली (२००६), में नज़र आए। उन्हें मुख्य धारा की फ़िल्मों में भी छोटे किरदार निभाए जिनमे गोथिका (२००३) और जोडिएक (२००७) शामिल है। २००४ में डॉनी ने अपने द फ्यूचरिस्ट अल्बम के साथ संगीत क्षेत्र में पदार्पण किया। २००८ में डॉनी को आयरन मैन फ़िल्म में शीर्ष किरदार के रूप में लिया गया। फ़िल्म एक बेहद सफल फ़िल्म बन गई; आयरन मैन के शुरूआती हफ्ते की कमाई अभी भी अबतक की २० सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्मों में से एक है। उन्होंने २०१० में बनी दूसरे भाग आयरन मैन २ में पुनः टोनी स्टार्क की भूमिका संभाली और अब जल्द ही २०१२ में रिलीज़ होने वाली द अवेंजर्स में पुनः इसी भूमिका में दिखेंगे। डॉनी की २००८ की अन्य फ़िल्मों में चार्ली बार्लेट और बेन स्टीलर निर्देशित ट्रॉपिक थंडर शामिल है। २००९ में डॉनी ने गाय रिची द्वारा निर्मित फ़िल्म शेरलाक होम्स में शीर्ष किरदार की भूमिका निभाई जिसे २००९ के क्रिसमस को रिलीज़ किया गया। इस पात्र के लिए डॉनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित किया गया। २०११ में उन्होंने पुनः शेर्लोक होम्स: अ गेम ऑफ शैडोज़ में अपनी भूमिका संभाली। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और रॉबर्ट डॉनी जुनियर · और देखें »

श्रेक (फ़्रैंचाईज़ी)

श्रेक फ़िल्म शृंखला (Shrek) जिसका निर्माण ड्रीमवर्क्स एनीमेशन द्वारा किया गया है व जो विलियम स्टेग की चित्र पुस्तक श्रेक! पर आधारित है, चार कंप्यूटर-एनिमेटेड फ़िल्मों की शृंखला है जिसमें श्रेक (२००१), श्रेक २ (२००४), श्रेक द थर्ड (२००७) और श्रेक फ़ोरेवर (२०१०) शामिल है। इसमें एक नया शीर्षक व नई फ़िल्म पूस इन बूट्स अक्टूबर २०११ में रिलीज़ की गई है। यह फ़िल्म शृंखला व्यापारिक दृष्टी से बेहद सफल शृंखला है व हैरी पॉटर, जेम्स बॉन्ड, स्टार वॉर्स और समुंदर के लुटेरे शृंखलाओं के बाद पांचवीं सर्वाधिक कमाई वाली फ़्रैंचाईज़ी है। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और श्रेक (फ़्रैंचाईज़ी) · और देखें »

समुंदर के लुटेरे: एक अंजान सफर

समुंदर के लुटेरे: एक अंजान सफर (Pirates of the Caribbean: On Stranger Tides) 2011 में बनी अमरिकी ३डी एडवेंचर फंतासी फिल्म है। यह समुंदर के लुटेरे फ़िल्म श्रंखला की चौथी कडी है। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और समुंदर के लुटेरे: एक अंजान सफर · और देखें »

समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना

समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना (Pirates of the Caribbean: Dead Man's Chest) 2006 की रोमांचकारी फंतासी फ़िल्म है और ''समुंदर के लुटेरे'' शृंखला में दूसरा भाग तथा 2003 में बनी समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल का अगला भाग है। इसे टॅड इलियट व टेरी रोसिओ द्वारा लिखा और गोर वरबन्स्की द्वारा निर्देशित किया गया था। फ़िल्म में लॉर्ड कटलर बॅकेट (टॉम हॉलैंडर) विल टर्नर (ऑरलैंडो ब्लूम) और एलिज़ाबेथ स्वान (किएरा नाइटली) की शादी रुकवा देता है और विल को स्पैरो का कंपास लाने को कहता है। वहीं दूसरी ओर कप्तान जैक स्पैरो (जॉनी डेप) को डेवी जोन्स (बिल नाय) से लिया उधार चुकाना है। समुंदर के लुटेरे के दो भागों को बनाने का विचार 2004 में ही तय किया गया था और इलियट व रोसिओ की जोड़ी दोनो भागों को एक कड़ी के रूप में लाने के लिये पटकथा पर काम करने लगी। फ़िल्म का चित्रिकरण फ़रवरी से सितंबर 2005 के बीच पालोस वरदेस, सेंट विन्सेंट और ग्रेनाडीन्स, डॉमिनिका और बहामा में तथा वॉल्ट डिज़्नी द्वारा बनाए गए सेटों पर किया गया। इसके साथ ही साथ समुंदर के लुटेरे: अन्तिम घड़ी का भी चित्रिकरण किया गया। समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना को 7 जुलाई 2006 को रिलीज़ किया गया। फ़िल्म को इसके स्पेशल इफेक्ट्स के लिए सराहा गया पर इसकी कथा एवं लम्बाई की आलोचना की गयी। इस सब के बावजूद फ़िल्म ने शुरुआती तीन दिनों में कई रेकॉर्ड बना दिये। पहले हफ़्ते में ही इसने अमेरिका में ही $13.6 करोड़ कमाए और विश्वभर में सबसे तेज़ $100 करोड़ का आँकड़ा पार करने वाली फ़िल्म बन गई। अक्टूबर 2011 तक यह विश्व की 6ठी उच्चतम कमाई वाली फ़िल्म है। इसे अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन, ध्वनि संपादन और ध्वनि मिश्रण में नामांकन मिला व विज़ुअल इफेक्ट्स श्रेणी में विजय प्राप्त हुई। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना · और देखें »

जेओफ्री रश

जेओफ्री रश (Geoffrey Rush) एक ऑस्ट्रेलियन फ़िल्म अभिनेता व फ़िल्म निर्माता है। वह समुंदर के लुटेरे फ़िल्म श्रृंखला में कप्तान बारबोसा कि भुमिका के लिए जाने जाते है। वह उन कुछ चुनिन्दा लोगों में से है जिन्हे "ट्रिपल क्राउन ऑफ ऐक्टिंग" के साथ अकादमी पुरस्कार, टोनी पुरस्कार व एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और जेओफ्री रश · और देखें »

गोर वरबन्स्की

ग्रेगोर वरबन्स्की (Gore Verbinski) एक अमेरिकी फ़िल्म निर्माता, निर्देशक व संगितकार। यह द रिंग, समुंदर के लुटेरे व रैंगो जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते है। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और गोर वरबन्स्की · और देखें »

ऑरलैंडो ब्लूम

ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) अंग्रेज़ी अभिनेता है जो द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स में लेगोलस व ''समुंदर के लुटेरे'' श्रृंखला में विल टर्नर का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और ऑरलैंडो ब्लूम · और देखें »

केविन मैक'नेली

केविन मैक'नेली (Kevin McNally एक अंग्रेज़ फिल्म अभिनेता है। यह अपने किरदार जोशामे गिब्स के लिए जाने जाते है जो इन्होने समुंदर के लुटेरे फ़िल्म श्रंखला में निभाया है। .

नई!!: पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन और केविन मैक'नेली · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पायरेट्स ऑफ़ द कैरेबियन (फिल्म श्रृंखला), समुंदर के लुटेरे, समुंदर के लुटेरे (फिल्म श्रृंखला), समुंदर के लुटेरे (फिल्म शृंखला)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »