लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पलमीरा

सूची पलमीरा

पलमीरा (पल्मायरी: तदमोर; تَدْمُر तदमुर) एक प्राचीन सामीती नगर है जो कि वर्तमान में होम्स प्रान्त, सीरिया में स्थित है। पुरातात्विक सर्वेक्षणों में यह नगर नवपाषाण काल का बताया गया है और नगर का पहला दस्तावेज द्वितीय सहस्राब्दी के पूर्वार्द्ध में मिलता है। रोमन साम्राज्य से पूर्व पलमीरा नगर बहुत से साम्राज्यों के उत्थान-पतन का साक्षी रहा है। .

17 संबंधों: नवपाषाण युग, पलमीरा साम्राज्य, बालशामिन का मन्दिर, बेल का मन्दिर, रोमन थिएटर, रोमन साम्राज्य, सीरिया, सीरियाई मरुस्थल, होम्स प्रान्त, विश्व धरोहर समिति, आधुनिक पलमीरा, आरामाईक, आईएसआईएस, कांस्य युग, अरब राज्यों में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, अरब लोग, २००० ईसा पूर्व

नवपाषाण युग

अनेकों प्रकार की निओलिथिक कलाकृतियां जिनमें कंगन, कुल्हाड़ी का सिरा, छेनी और चमकाने वाले उपकरण शामिल हैं नियोलिथिक युग, काल, या अवधि, या नव पाषाण युग मानव प्रौद्योगिकी के विकास की एक अवधि थी जिसकी शुरुआत मध्य पूर्व: फस्ट फार्मर्स: दी ओरिजंस ऑफ एग्रीकल्चरल सोसाईटीज़ से, पीटर बेल्वुड द्वारा, 2004 में 9500 ई.पू.

नई!!: पलमीरा और नवपाषाण युग · और देखें »

पलमीरा साम्राज्य

पलमीरा साम्राज्य; अंग्रेजी: Palmyrene Empire (270–273), ईस्वी में सीरिया एक साम्राज्य था जिसके पतन का करण रोमन साम्राज्य बना था। .

नई!!: पलमीरा और पलमीरा साम्राज्य · और देखें »

बालशामिन का मन्दिर

बालशामिन का मन्दिर; Temple of Baalshamin यह मन्दिर सीरिया के प्राचीन नगर पलमीरा में स्थित है स्थानिया लोगो के बीच इस मन्दिर की काफी मान्यता है लेकिन सीरियाई गृहयुध्द के कारण अगस्त 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने इसके तबाह होने की सूचना पर मोहर लगा दी। .

नई!!: पलमीरा और बालशामिन का मन्दिर · और देखें »

बेल का मन्दिर

बेल का मन्दिर; Temple of Bel (معبد بل: एक प्राचीन मंदिर है मेसोपोटामिया के देवता बेल को 32 ईस्वी में समर्पित किया गया था। वर्तमान यह मंदिर सीरिया के पलमीरा शहर में स्थित है जो एक प्रमुख विश्व धरोहर स्थल भी है जिस पर आंतकी संगठन आईएसआईएस ने वर्ष 2014 में अपना नियन्त्रण कर लिया था जिस कारण यह एक युद्ध क्षेत्र के रूप में प्रयोग किया गया जिसके परिणाम धरोहर नष्ट हो गया।. .

नई!!: पलमीरा और बेल का मन्दिर · और देखें »

रोमन थिएटर

रोमन थिएटर या रोमन रंगमंच; अंग्रेजी: Roman Theatre at Bosra (المسرح الروماني ببصرى) ‏‎ इनका उपयोग रोमन साम्राज्य शासक नृत्य तथा कला के लिए करते थे जिसमे अधिक संख्या में लोग वेठ सकते थे इस प्रकार के थिएटर सीरिया, जार्डन और यूरोप की अनेक स्थानो पर स्थित है सीरिया के थिएटर वर्तमान समय में स्थिति असुरक्षित है इन खण्डहरो का प्रयोग आंतकी संगठन लोगो को मौत की सजा देने के लिए करते हैं और महंगी वस्तूओ को निकालकर उचित मूल्य में बजार में वेच देते हैं। .

नई!!: पलमीरा और रोमन थिएटर · और देखें »

रोमन साम्राज्य

अपने महत्तम विस्तार पर 117 इस्वी में '''रोमन साम्राज्य''' रोमन साम्राज्य का उत्थान एवं पतन रोमन साम्राज्य (27 ई.पू. –- 476 (पश्चिम); 1453 (पूर्व)) यूरोप के रोम नगर में केन्द्रित एक साम्राज्य था। इस साम्राज्य का विस्तार पूरे दक्षिणी यूरोप के अलावे उत्तरी अफ्रीका और अनातोलिया के क्षेत्र थे। फारसी साम्राज्य इसका प्रतिद्वंदी था जो फ़ुरात नदी के पूर्व में स्थित था। रोमन साम्राज्य में अलग-अलग स्थानों पर लातिनी और यूनानी भाषाएँ बोली जाती थी और सन् १३० में इसने ईसाई धर्म को राजधर्म घोषित कर दिया था। यह विश्व के सबसे विशाल साम्राज्यों में से एक था। यूँ तो पाँचवी सदी के अन्त तक इस साम्राज्य का पतन हो गया था और इस्तांबुल (कॉन्स्टेन्टिनोपल) इसके पूर्वी शाखा की राजधानी बन गई थी पर सन् १४५३ में उस्मानों (ऑटोमन तुर्क) ने इसपर भी अधिकार कर लिया था। यह यूरोप के इतिहास और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है। .

नई!!: पलमीरा और रोमन साम्राज्य · और देखें »

सीरिया

सीरिया ('''سوريّة'''. or), आधिकारिक रूप से सीरियाई अरब गणराज्य (अरबी: الجمهورية العربية السورية), दक्षिण-पश्चिम एशिया का एक राष्ट्र है। इसके पश्चिम में लेबनॉन तथा भूमध्यसागर, दक्षिण-पश्चिम में इजराइल, दक्षिण में ज़ॉर्डन, पूरब में इराक़ तथा उत्तर में तुर्की है। इसराइल तथा इराक़ के बीच स्थित होने के कारण यह मध्य-पूर्व का एक महत्वपूर्ण देश है। इसकी राजधानी दमास्कस है जो उमय्यद ख़िलाफ़त तथा मामलुक साम्राज्य की राजधानी रह चुका है। अप्रैल 1946 में फ्रांस से स्वाधीनता मिलने के बाद यहाँ के शासन में बाथ पार्टी का प्रभुत्व रहा है। 1963 से यहाँ आपातकाल लागू है जिसके कारण 1970 के बाद से यहाँ के शासक असद परिवार के लोग होते हैं। .

नई!!: पलमीरा और सीरिया · और देखें »

सीरियाई मरुस्थल

सीरियाई मरुस्थल (Syrian Desert, अरबी: بادية الشام, बादियत अस-शाम) मध्यपूर्व में स्थित एक 500,000 वर्ग किमी पर फैला हुआ घासभूमि और रेगिस्तान का एक विस्तार है। यह दक्षिणपूर्वी सीरिया, पूर्वोत्तरी जॉर्डन, उत्तरी साउदी अरब और पश्चिमी इराक़ में फैला हुआ है। दक्षिण में यह अरबी रेगिस्तान से जाकर मिल जाता है। इसका अधिकतर भाग एक शुष्क कंकड़-बजरी वाला मैदान है जिसमें जहाँ-तहाँ वादियाँ मिलती हैं। .

नई!!: पलमीरा और सीरियाई मरुस्थल · और देखें »

होम्स प्रान्त

होम्स प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Homs) सीरिया का एक प्रान्त है।, Diana Darke, Bradt Travel Guides, 2006, ISBN 978-1-84162-162-3 क्षेत्रफल के हिसाब से यह सीरिया का सबसे बड़ा प्रान्त है। .

नई!!: पलमीरा और होम्स प्रान्त · और देखें »

विश्व धरोहर समिति

विश्व धरोहर समिति (अंग्रेजी: World Heritage Committee), उन स्थलों का चयन करती है जिन्हें यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों के रूप में सूचीबद्ध किया जा सकता है। यह विश्व धरोहर कन्वेंशन के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार है, विश्व धरोहर कोष के इस्तेमाल को परिभाषित करता है और राष्ट्र दलों से अनुरोध पर वित्तीय सहायता का आवंटन करती है। इसका गठन 21 राष्ट्र दलों से मिलकर होता है, जिनका चुनाव राष्ट्र दलों की महासभा द्वारा चार साल के कार्यकाल के लिए होता है। विश्व धरोहर कन्वेंशन के नियमानुसार, समिति के सदस्य राष्ट्र का कार्यकाल छह साल के लिए होता है, लेकिन कई राष्ट्र दल स्वेच्छा से केवल चार साल के लिए ही समिति के सदस्य बने रहना स्वीकार करते हैं ताकि, दूसरे राष्ट्र दलों को भी समिति का सदस्य बनने का मौका मिल सके। उदाहरण के लिए, 15 वीं महासभा (2005) के लिए निर्वाचित सभी सदस्यों ने स्वेच्छा से अपना कार्यकाल छह वर्ष से घटा कर चार वर्ष करने का फैसला किया। .

नई!!: पलमीरा और विश्व धरोहर समिति · और देखें »

आधुनिक पलमीरा

आधुनिक पलमीरा: Modern Palmyra, (पाल्मारी: 𐡕𐡃𐡌𐡅𐡓 तदमुर; تدمر तदमुर) मध्य सीरिया में एक शहर है, प्रशासनिक रूप से होम्स प्रांत का हिस्सा है। यह सीरिया के रेगिस्तान के मध्य में दमिश्क के पूर्वोत्तर क्षेत्र में 215 किलोमीटर (134 मील) और फुरात नदी के 180 किलोमीटर (110 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक नखलिस्तान में स्थित है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल प्राचीन पलमीरा के खंडहर आधुनिक शहर (तदमुर) से 500 मीटर (1/3 मील) दक्षिण पश्चिम स्थित हैं। अपेक्षाकृत पृथक, सबसे निकटतम इलाकों में पूर्व में अराक, उत्तर-पूर्व में अल-सुखनाह, पश्चिम में तियास और दक्षिण-पश्चिम में अल-कौर्यातन शामिल हैं। पलमीरा तदमुर जिले का प्रशासनिक केंद्र और तदमुर उपजिला है सीरिया केंद्रीय सांख्यिकी सांख्यिकी (सीबीएस) के अनुसार, शहर की जनसंख्या 51323 थी और 2004 की जनगणना में 55,062 की आबादी वाली उप-जनसंख्या थी। तदमुर निवासियों का 1838 में सुन्नी मुसलमान होने का रिकॉर्ड किया गया था। सीरियाई गृहयुध्द युद्ध के दौरान, देश की अन्य हिस्सों से आंतरिक विस्थापित शरणार्थियों की आबादी के कारण शहर की आबादी में काफी वृद्धि हुई है। .

नई!!: पलमीरा और आधुनिक पलमीरा · और देखें »

आरामाईक

आरमेइक (Aramaic language) एक सेमिटिक भाषा है जो मध्यपूर्व और उसके उत्तरी-केन्द्रीय भाग में पिछले 3000 सालों से बोली जा रही है। यह कई प्राचीन यहूदी तथा इसाई ग्रंथों की भाषा है और माना जाता है कि ईसा मसीह की मातृभाषा आरामाईक ही थी। यह भाषा मृतप्राय हो गई है। सम्राट अशोक के कई शिलालेखों में अरामाईक लिपि (भाषा नहीं बल्कि केवल लिपि) का प्रयोग हुआ है। आरमेइक (भाषा), सेमेटिक अथवा सामी भाषा परिवार के उत्तर पश्चिम भाग की एक प्रसिद्ध भाषा है। आरमेइक मूल रूप से फिलस्तीन एवं सीरिया के उन प्रवासियों की भाषा थी और उत्तर में बढ़कर "आरम' अर्थात्‌ पहाड़ी प्रदेश में जाकर बस गए। आरमेइक की हिब्रू से बहुत अधिक समानता है। आरमेइक के प्राचीन अभिलेख दमिश्क के निकट ई.पू.

नई!!: पलमीरा और आरामाईक · और देखें »

आईएसआईएस

'''इस्लामिक राज्य''' का ध्वज इस्लामी राज्य (अरबी: ﺍﻟﺪﻭﻟﺔ ﺍﻹﺳﻼﻣﻴﺔ al-Dawlah al-Islāmīyah) जून २०१४ में निर्मित एक अमान्य राज्य तथा इराक एवं सीरिया में सक्रिय जिहादी सुन्नी सैन्य समूह है। अरबी भाषा में इस संगठन का नाम है 'अल दौलतुल इस्लामिया फिल इराक वल शाम'। इसका हिन्दी अर्थ है- 'इराक एवं शाम का इस्लामी राज्य'। शाम सीरिया का प्राचीन नाम है। इस संगठन के कई पूर्व नाम हैं जैसे आईएसआईएस अर्थात् 'इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया', आईएसआईएल्, दाइश आदि। आईएसआईएस नाम से इस संगठन का गठन अप्रैल 2013 में हुआ। इब्राहिम अव्वद अल-बद्री उर्फ अबु बक्र अल-बगदादी इसका मुखिया है। शुरू में अल कायदा ने इसका हर तरह से समर्थन किया किन्तु बाद में अल कायदा इस संगठन से अलग हो गया। अब यह अल कायदा से भी अधिक मजबूत और क्रूर संगठन के तौर पर जाना जाता हैं। यह दुनिया का सबसे अमीर आतंकी संगठन है जिसका बजट 2 अरब डॉलर का है। २९ जून २०१४ को इसने अपने मुखिया को विश्व के सभी मुसलमानों का खलीफा घोषित किया है। विश्व के अधिकांश मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों को सीधे अपने राजनीतिक नियंत्रण में लेना इसका घोषित लक्ष्य है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिये इसने सबसे पहले लेवेन्त क्षेत्र को अपने अधिकार में लेने का अभियान चलाया है जिसके अन्तर्गत जॉर्डन, इजरायल, फिलिस्तीन, लेबनान, कुवैत, साइप्रस तथा दक्षिणीतुर्की का कुछ भाग आता हैं। आईएसआईएस के सदस्यो की संख्या करीब 10,000 हैं। .

नई!!: पलमीरा और आईएसआईएस · और देखें »

कांस्य युग

कांस्य युग उस काल को कहते हैं जिसमें मनुष्य ने तांबे (ताम्र) तथा उसकी रांगे के साथ मिश्रित धातु कांसे का इस्तेमाल किया। इतिहास में यह युग पाषाण युग तथा लौह युग के बीच में पड़ता है। पाषाण युग में मनुष्य की किसी भी धातु का खनन कर पाने की असमर्थता थी। कांस्य युग में लोहे की खोज नहीं हो पाई थी और लौह युग में तांबा, कांसा और लोहे के अलावा मनुष्य कुछ अन्य ठोस धातुओं की खोज तथा उनका उपयोग भी सीख गया था। कांस्य युग की विशेषता यह है कि मनुष्य शहरी सभ्यताओं में बसने लगा और इसी कारण से विश्व की कई जगहों में पौराणिक सभ्यताओं का विकास हुआ। इस युग की एक और ख़ास बात यह है कि विभिन्न सभ्यताओं में अलग-अलग लिपिओं का विकास हुआ जिनकी मदद से आज के पुरातत्व शास्त्रियों को उस युग के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य हासिल होते हैं। .

नई!!: पलमीरा और कांस्य युग · और देखें »

अरब राज्यों में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

This is a list of the UNESCO World Heritage Sites in the Arab States.

नई!!: पलमीरा और अरब राज्यों में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

अरब लोग

अरब लोग या अरबी लोग (अरबी:, अंग्रेज़ी: Arab) एक मानव जातियों का समूह है जो मुख्य रूप से पश्चिमी एशिया और उत्तर अफ़्रीका में रहते हैं। अरब लोग मुख्य रूप से अरबी भाषा और संस्कृति से जुड़े हुए हैं हालांकि ऐतिहासिक रूप से 'अरब' की परिभाषा में फेर-बदल आया है।, Mark Allen, pp.

नई!!: पलमीरा और अरब लोग · और देखें »

२००० ईसा पूर्व

२००० ईसा पूर्व ईसा मसीह के जन्म से पूर्व के वर्षों को दर्शाता है। ईसा के जन्म को अधार मानकर उसके जन्म से २००० ईसा पूर्व या वर्ष पूर्व के वर्ष को इस प्रकार प्रदर्शित किया जाता है। यह जूलियन कलेण्डर पर अधारित एक सामूहिक वर्ष माना जाता है। अधिकांश विश्व में इसी पद्धति के आधार पर पुराने वर्षों की गणना की जाती है। भारत में इसके अलावा कई पंचाग प्रसिद्ध है जैसे विक्रम संवत जो ईसा के जन्म से ५७ या ५८ वर्ष पूर्व शुरु होती है। इसके अलावा शक संवत भी प्रसिद्ध है। शक संवत भारत का प्राचीन संवत है जो ईसा के जन्म के ७८ वर्ष बाद से आरम्भ होता है। शक संवत भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर है। .

नई!!: पलमीरा और २००० ईसा पूर्व · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पल्मायरा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »