लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नान्दी

सूची नान्दी

नान्दी (Nadi) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। यह विति लेवु द्वीप के पश्चिमी भाग में और लउतोका से 24 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के पश्चिमी विभाग के बा प्रान्त का भाग है। लउतोका में भारतीय मूल के लोगों की भारी संख्या है और यह फ़िजी में हिन्दू व इस्लाम धर्मों का बड़ा केन्द्र है। विश्व के दक्षिणी गोलार्ध का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर, श्री शिव सुब्रह्मण्य मंदिर, नान्दी में ही स्थित है। .

14 संबंधों: दक्षिणी गोलार्ध, पश्चिमी विभाग, फ़िजी, प्रशान्त महासागर, फ़िजी, फ़िजीयाई भाषा, फ़ीजी हिन्दी, बा प्रान्त, रोमन लिपि, लउतोका, हिन्दू, विति लेवु, व्यंजन वर्ण, इस्लाम, अंग्रेज़ी भाषा

दक्षिणी गोलार्ध

अपोलो १७ से पृथ्वी के एक प्रसिद्ध तस्वीर में मूल रूप से शीर्ष पर दक्षिण ध्रुव था, हालांकि, यह परंपरागत दृष्टिकोण फिट करने के लिए ऊपर से नीचे कर दिया गया था दक्षिणी गोलार्ध पीले में दर्शित दक्षिणी गोलार्ध दक्षिणी ध्रुव के ऊपर से दक्षिणी गोलार्ध किसी ग्रह का वह आधा भाग होता है, जो उसकी विषुवत रेखा के नीचे (दक्षिणी ओर) होता है। गोलार्ध का शाब्दिक अर्थ है आधा गोला। हमारा ग्रह अक्षवत् दो भागों में बंटा है, जिन्हे उत्तरी गोलार्ध व दक्षिणी गोलार्ध कहते हैं। उत्तरी गोलार्ध का उत्तरी ‌छोर तथा दक्षिणी गोलार्ध का दक्षिणी ‌छोर बहुत ठंडे स्थान होने के कारण वहाँ बर्फ का साम्राज्य रहता है। दक्षिणी गोलार्ध के दक्षिणी ध्रुव पर तो बर्फ से बना विशाल महाद्वीप ही मौजूद है। दक्षिणी गोलार्ध में पांच महाद्वीप-आस्ट्रेलिया,नौ-दसवा दक्षिण अमेरिका,एक तिहाई अफ्रीका तथा एशिया के कुछ दक्षिणी द्वीपों मौजूद है। दक्षिण गोलार्द्ध चार महासागरों- हिन्द महासागर, अन्ध महासागर, दक्षिणध्रुवीय महासागर और प्रशान्त महासागर मौजूद है। पृथ्वी के अक्षीय झुकाव की वजह से उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्म ऋतु, दक्षिणायन (२२ दिसंबर के आसपास) से वसंत विषुव (लगभग २१ मार्च) तक चलता है और शीत ऋतु, उत्तरायण (२१ जून) से शरद विषुव (लगभग २३ सितंबर) तक चलता है। .

नई!!: नान्दी और दक्षिणी गोलार्ध · और देखें »

पश्चिमी विभाग, फ़िजी

पश्चिमी विभाग (Western Division) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश के चार प्रशासनिक विभागों में से एक है। इस विभाग में फ़िजी के सबसे बड़े द्वीप, विति लेवु का पश्चिमी और उत्तरी भाग और उस से पश्चिम में स्थित कुछ अन्य छोटे द्वीप सम्मिलित हैं। इसमें देश के तीन प्रान्त - बा, रा और नान्द्रोगा-नावोसा - शामिल हैं। लाउतोका इस विभाग की राजधानी है। .

नई!!: नान्दी और पश्चिमी विभाग, फ़िजी · और देखें »

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: नान्दी और प्रशान्त महासागर · और देखें »

फ़िजी

फ़िजी जो कि आधिकारिक रूप से फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य (फ़िजीयाई: Matanitu Tu-Vaka-i-koya ko Viti) के नाम से जाना जाता है, दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है। यह न्यू ज़ीलैण्ड के नॉर्थ आईलैण्ड से करीब २००० किमी उत्तर-पूर्व मे स्थित है। इसके समीपवर्ती पड़ोसी राष्ट्रों मे पश्चिम की ओर वनुआतु, पूर्व में टोंगा और उत्तर मे तुवालु हैं। १७वीं और १८वीं शताब्दी के दौरान डच एवं अंग्रेजी खोजकर्तओं ने फ़िजी की खोज की थी। १९७० तक फ़िजी एक अंग्रेजी उपनिवेश था। प्रचुर मात्रा मे वन, खनिज एवं जलीय स्रोतों के कारण फ़िजी प्रशान्त महासागर के द्वीपों मे सबसे उन्नत राष्ट्र है। वर्तमान मे पर्यटन एवं चीनी का निर्यात इसके विदेशी मुद्रा के सबसे बड़े स्रोत हैं। यहाँ की मुद्रा फ़िजी डॉलर है। फ़िजी के अधिकांश द्वीप १५ करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ हुए ज्वालामुखीय गतिविधियों से गठित हुए। इस देश के द्वीपसमूह में कुल ३२२ द्वीप हैं, जिनमें से १०६ स्थायी रूप से बसे हुए हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ लगभग ५०० क्षुद्र द्वीप हैं जो कुल मिला कर १८,३०० वर्ग किमी के क्षेत्रफल का निर्माण करते हैं। द्वीपसमूह के दो प्रमुख द्वीप विती लेवु और वनुआ लेवु हैं जिन पर देश की लगभग ८,५०,००० आबादी का ८७% निवास करती है। .

नई!!: नान्दी और फ़िजी · और देखें »

फ़िजीयाई भाषा

फ़िजीयाई भाषा (Fijian language, Na Vosa Vakaviti, ना वोसा वाकाविति) दक्षिण प्रशांत महासागर कें स्थित फ़िजी के द्वीपों पर बोली जाने वाली मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा है। फ़िजी की १९९६ की जनगणना के अनुसार इसे लगभग ३.५ लोग मातृभाषा के रूप में बोलते थे। फ़िजी के १९९७ के संविधान में फ़िजीयाई को फ़िजी हिन्दी व अंग्रेज़ी के साथ-साथ उस देश की राजभाषा होने का दर्जा मिला है। .

नई!!: नान्दी और फ़िजीयाई भाषा · और देखें »

फ़ीजी हिन्दी

जिन देशों में फिजी हिन्दी बोली जाती है फिजी हिन्दी फिजी में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। इसे फ़िजियन हिन्दी या फ़िजियन हिन्दुस्तानी भी कहते हैं। यह फिजी की आधिकारिक भाषाओं मे से एक है। यह अधिकांशतः भारतीय मूल के फिजी लोगों द्वारा बोली जाती है। फिजी हिन्दी देवनागरी लिपि और रोमन लिपि दोनों में लिखी जाती है। यह मुख्य रूप से अवधी और हिन्दीकी अन्य बोलियों से व्युत्पन्न है, जिसमें अन्य भारतीय भाषाओं का भी समावेश है। इसमें फिजी और अंग्रेजी से बड़ी संख्या में शब्द उधार लिए गए हैं। फिजी हिन्दी में बड़ी संख्या में ऐसे अनूठे शब्द भी हैं, जो फिजी में रह रहे भारतीयों के नए माहौल में ढलने के लिए जरूरी थे। फिजी भारतीयों की पहली पीढी़, जिसने इस भाषा को बोलचाल के रूप में अपनाया इसे 'फिजी बात' कहते थे। भाषाविदों के हाल के अध्ययन में इस बात की पुष्टि हुई है कि फिजी हिन्दी भारत में बोली जाने वाली हिन्दी भाषा पर आधारित एक विशिष्ट भाषा है, जिसमें फिजी के अनुकूल विशेष व्याकरण और शब्दावली हैं। कुछ प्रमुख देश जहाँ फिजी हिन्दी बोलने वाले लोग हैं- .

नई!!: नान्दी और फ़ीजी हिन्दी · और देखें »

बा प्रान्त

बा (Ba) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पश्चिमी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह विति लेवु द्वीप के पश्चिमोत्तरी कोने में विस्तृत है। बा प्रान्त देश की सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रान्त है और इसमें फ़िजी के एक-चौथाई से ज़्यादा लोग रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह थकाउन्द्रोवे प्रान्त के बाद फ़िजी का दूसरा सबसे बड़ा प्रान्त है। .

नई!!: नान्दी और बा प्रान्त · और देखें »

रोमन लिपि

रोमन लिपि लिखावट का वो तरीका है जिसमें अंग्रेज़ी सहित पश्चिमी और मध्य यूरोप की सारी भाषाएँ लिखी जाती हैं, जैसे जर्मन, फ़्रांसिसी, स्पैनिश, पुर्तगाली, इतालवी, डच, नॉर्वेजियन, स्वीडिश, रोमानियाई, इत्यादि। ये बायें से दायें लिखी और पढ़ी जाती है। अंग्रेज़ी के अलावा लगभग सारी यूरोपीय भाषाएँ रोमन लिपि के कुछ अक्षरों पर अतिरिक्त चिन्ह भी प्रयुक्त करते हैं। रोमन लिपि के कुछ अक्शर। रोमन लिपि के कुछ अक्शर .

नई!!: नान्दी और रोमन लिपि · और देखें »

लउतोका

लउतोका (Lautoka) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह विति लेवु द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में और नान्दी से 24 किलोमीटर उत्तर में स्थित है और फ़िजी में प्रवेश के लिए सुवा के बाद दूसरा बंदरगाह है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के पश्चिमी विभाग के बा प्रान्त का भाग है। यह फ़िजी के गन्ना उपज क्षेत्र के मध्य में स्थित है इसलिए इसे अक्सर शुगर सिटी के नाम से भी पुकारा जाता है। 2007 की जनगणना के अनुसार, 16 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले इस शहर की जनसंख्या 52,220 है। लउतोका में भारतीय मूल के लोगों की भारी संख्या है। .

नई!!: नान्दी और लउतोका · और देखें »

हिन्दू

शब्द हिन्दू किसी भी ऐसे व्यक्ति का उल्लेख करता है जो खुद को सांस्कृतिक रूप से, मानव-जाति के अनुसार या नृवंशतया (एक विशिष्ट संस्कृति का अनुकरण करने वाले एक ही प्रजाति के लोग), या धार्मिक रूप से हिन्दू धर्म से जुड़ा हुआ मानते हैं।Jeffery D. Long (2007), A Vision for Hinduism, IB Tauris,, pages 35-37 यह शब्द ऐतिहासिक रूप से दक्षिण एशिया में स्वदेशी या स्थानीय लोगों के लिए एक भौगोलिक, सांस्कृतिक, और बाद में धार्मिक पहचानकर्ता के रूप में प्रयुक्त किया गया है। हिन्दू शब्द का ऐतिहासिक अर्थ समय के साथ विकसित हुआ है। प्रथम सहस्त्राब्दी ईसा पूर्व में सिंधु की भूमि के लिए फारसी और ग्रीक संदर्भों के साथ, मध्ययुगीन युग के ग्रंथों के माध्यम से, हिंदू शब्द सिंधु (इंडस) नदी के चारों ओर या उसके पार भारतीय उपमहाद्वीप में रहने वाले लोगों के लिए भौगोलिक रूप में, मानव-जाति के अनुसार (नृवंशतया), या सांस्कृतिक पहचानकर्ता के रूप में प्रयुक्त होने लगा था।John Stratton Hawley and Vasudha Narayanan (2006), The Life of Hinduism, University of California Press,, pages 10-11 16 वीं शताब्दी तक, इस शब्द ने उपमहाद्वीप के उन निवासियों का उल्लेख करना शुरू कर दिया, जो कि तुर्किक या मुस्लिम नहीं थे। .

नई!!: नान्दी और हिन्दू · और देखें »

विति लेवु

विति लेवु (Viti Levu), जिसका स्थानीय उच्चारण विचि लेवु (ˈβitʃi ˈleβu) है, दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश व द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप है। फ़िजी की अधिकांश जनसंख्या (लगभग ७०%) इसी द्वीप पर रहती है और उस देश की राजधानी सूवा भी यहीं स्थित है। अधिकतर लोग तटवर्ती क्षेत्रों पर रहते हैं जबकि द्वीप के अंदरूनी इलाक़ों में जन-घनत्व कम है। .

नई!!: नान्दी और विति लेवु · और देखें »

व्यंजन वर्ण

व्यंजन (en:consonant) शब्द का प्रयोग वैसी ध्वनियों के लिये किया जाता है जिनके उच्चारण के लिये किसी स्वर की जरुरत होती है। ऐसी ध्वनियों का उच्चारण करते समय हमारे मुख के भीतर किसी न किसी अंग विशेष द्वारा वायु का अवरोध होता है। इस तालिका में सभी भाषाओं के व्यंजन गिये गये हैं, उनके IPA वर्णाक्षरों के साथ। नोट करें.

नई!!: नान्दी और व्यंजन वर्ण · और देखें »

इस्लाम

इस्लाम (अरबी: الإسلام) एक एकेश्वरवादी धर्म है, जो इसके अनुयायियों के अनुसार, अल्लाह के अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा मनुष्यों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय पुस्तक क़ुरआन की शिक्षा पर आधारित है। कुरान अरबी भाषा में रची गई और इसी भाषा में विश्व की कुल जनसंख्या के 25% हिस्से, यानी लगभग 1.6 से 1.8 अरब लोगों, द्वारा पढ़ी जाती है; इनमें से (स्रोतों के अनुसार) लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। हजरत मुहम्मद साहब के मुँह से कथित होकर लिखी जाने वाली पुस्तक और पुस्तक का पालन करने के निर्देश प्रदान करने वाली शरीयत ही दो ऐसे संसाधन हैं जो इस्लाम की जानकारी स्रोत को सही करार दिये जाते हैं। .

नई!!: नान्दी और इस्लाम · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: नान्दी और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नादी, नान्दी, फ़िजी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »