लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

सूची नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

is an international airport जापान के ग्रेटर टोक्यो एरिया को सेवा देने वाला अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह टोक्यो स्टेशन से पूर्व में एवं नरिता स्टेशन से पूर्व- दक्षिणपूर्व में नरिता नामक शहर में, शिबायामा के निकट स्थित है। नरिता जापान से जाने वाले और जापान को आने वाले अधिकतम अन्तर्राष्ट्रीय यात्री परिवहन को सुलभ कराता है और एशिया एवं अमरीका के बीच एक प्रधान कनेक्शन बिन्दु है। वर्ष २००७ में यहां से 35,478,146 यात्रियों का आवागमन हुआ। यह जापान का दूसरा व्यस्ततम, यहां का व्यस्ततम माल यातायात हब, एवं विश्व का नौवां व्यस्ततम माल यातायात हब है। यह जापान के ध्वजवाहिका वायुसेवा जापान एयरलाइंस के संग संग ऑल निप्पन एयरवेज़, *निप्पन कार्गो एयरलाइंस तथा अन्य निम्न-लागत वायुसेवाएं जैसे एयरएशिया जापान एवं जेटस्टार जापान के लिये प्रधान हब है। इनके अलावा यह डेल्टा एयरलाइंस एवं यूनाइटेड एयरलाइंस के लिये एशियाई हब का भी कार्य करता है। जापानी विधि के अन्तर्गत्त यह एक प्रथम श्रेणी विमानक्षेत्र वर्गीकृत है। इस विमानक्षेत्र का पूर्व नाम २००४ तक न्यू टोक्यो इन्टर्नेशनल एयरपोर्ट (新東京国際空港 शिन-तोक्यो कोकुसई कूको) था, किन्तु इसे प्रायः "टोक्यो नरिता" ही कहा जाता था, हालांकि इसका आधिकारिक नामकरण इसे एक अन्य विमानक्षेत्र टोक्यो अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, जिसे प्रायः "टोक्यो हनेदा" कहते हैं, से अलग पहचान (नाम) देने के उद्देश्य से किया गया था। .

7 संबंधों: एशिया, ऐस्फाल्ट, यूनाइटेड एयरलाइंस, संयुक्त राज्य, जापान, जापान एयरलाइंस, ऑल निप्पन एयरवेज़

एशिया

एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं। पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं। विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है। .

नई!!: नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और एशिया · और देखें »

ऐस्फाल्ट

मृत सागर से प्राप्त प्राकृतिक ऐसफाल्ट सड़क निर्माण में अस्फाल्ट कंक्रीट की मूल पर्त ऐस्फाल्ट (अंग्रेजी: Asphalt) एक चिपचिपा, काला और गाढ़ा तरल या अर्ध-तरल पदार्थ होता है, जिसे कच्चे पैट्रोलियम से प्राप्त किया जाता है। यह प्राकृतिक रूप से भी मिलता है। पहले इसे अस्फाल्टम भी कहा जाता है। इसका प्रयोग सड़क निर्माण, उड़ान पट्टी निर्माण इत्यादि में होता है। 'अस्फाल्ट' शब्द एक यूनानी शब्द से निकला है जिसका अर्थ है दृढ़, अचल तथा सुरक्षित। पुरातन काल में अस्फाल्ट का प्रथम उपयोग विभिन्न प्रकार के दो पदार्थो को आपस में जोड़ने में, जैसे हाथीदाँत, सीप या रत्नों से बनी आँखों को मूर्तियों के चक्षु गह्वरों में बैठाने के लिए, किया जाता था। ज्ञात हुआ है कि संभवत: भारत में अस्फाल्ट का सर्वप्रथम उपयोग लगभग 3,000 वर्ष ई.पू.

नई!!: नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और ऐस्फाल्ट · और देखें »

यूनाइटेड एयरलाइंस

कोई विवरण नहीं।

नई!!: नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और यूनाइटेड एयरलाइंस · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और संयुक्त राज्य · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और जापान · और देखें »

जापान एयरलाइंस

यह विश्व की एक प्रमुख वायुयान सेवा हैं | .

नई!!: नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और जापान एयरलाइंस · और देखें »

ऑल निप्पन एयरवेज़

, जिसे या ANA भी कहा जाता है, जापान की सबसे बड़ी वाय़ु सेवा है। इसका मुख्यालय शिदोम सिटी सेन्टर में शियोदोम क्षेत्र में मिनाटो, टोक्यो में स्थित है। यह जापान में ४९ गंतव्यों एवं ३२ अन्तर्राष्ट्रीय वायुमार्गों में संचालन करती है। मई २००९ के आंकड़ों के अनुसार कंपनी में १४,००० से अधिक कर्मचारी सेवारत है। मई २०१० में कंपनी की कुल याट्री परिवहन वर्ष-दर-वर्ष 7.8% बढ़ी, एवं इसकी अन्तर्राष्ट्रीय सेवाओं में २२% की वृद्धि के उपरांत २०.७ लाख याट्री २०१० के आरंभिक पांच माह में थी। ए एन ए का प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय हब नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में है एवं टोक्यो के बाहर कन्साई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, ओसाका के बाहर स्थित है। .

नई!!: नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और ऑल निप्पन एयरवेज़ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नरीटा हवाई अड्डा, टोक्यो नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, टोक्यो-नरिता

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »