लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऑल निप्पन एयरवेज़

सूची ऑल निप्पन एयरवेज़

, जिसे या ANA भी कहा जाता है, जापान की सबसे बड़ी वाय़ु सेवा है। इसका मुख्यालय शिदोम सिटी सेन्टर में शियोदोम क्षेत्र में मिनाटो, टोक्यो में स्थित है। यह जापान में ४९ गंतव्यों एवं ३२ अन्तर्राष्ट्रीय वायुमार्गों में संचालन करती है। मई २००९ के आंकड़ों के अनुसार कंपनी में १४,००० से अधिक कर्मचारी सेवारत है। मई २०१० में कंपनी की कुल याट्री परिवहन वर्ष-दर-वर्ष 7.8% बढ़ी, एवं इसकी अन्तर्राष्ट्रीय सेवाओं में २२% की वृद्धि के उपरांत २०.७ लाख याट्री २०१० के आरंभिक पांच माह में थी। ए एन ए का प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय हब नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में है एवं टोक्यो के बाहर कन्साई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, ओसाका के बाहर स्थित है। .

4 संबंधों: टोक्यो, नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, जापान, कन्साई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

टोक्यो

टोक्यो (जापानी: 東京, उच्चारणः तोउक्योउ) जापान की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह जापान के होन्शू द्वीप पर बसा हुआ है और इसकी जनसंख्या लगभग ८६ लाख है, जबकि टोक्यो क्षेत्र में १.२८ करोड़ और उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहाँ अनुमानित ३.७ करोड़ लोग रहते हैं जो इसे दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला महानगरीय क्षेत्र बनाता है। टोक्यो लगभग ८० किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है और यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भी विश्व का सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र है। टोक्यो को अक्सर एक शहर के रूप में जाना जाता हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर यह "महानगरीय प्रान्त" के रूप में जाना जाता हैं। टोक्यो महानगरीय प्रशासन, टोक्यो के 23 विशेष वार्डों (प्रत्येक वार्ड़ एक अलग शहर के रूप में शासित) का संचालन करती हैं। महानगरीय सरकार, प्रान्त के पश्चिमी भाग और दो बाहरी द्वीप श्रृंखलाएं के 39 नगरपालिका का भी प्रशासन करती हैं। विशेष वार्ड की आबादी 90 लाख मिलाकर, प्रान्त की कुल जनसंख्या 130 लाख से अधिक हैं। यह प्रान्त दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले महानगरीय क्षेत्र का हिस्सा है, जिसमें 37.8 मिलियन लोग और विश्व के सबसे बड़े शहरी ढांचे की अर्थव्यवस्था शामिल हैं। शहर की 51 कंपनी, फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियों में आती हैं, जोकि दुनिया के किसी भी शहर की सबसे बड़ी संख्या हैं। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र विकास सूचकांक में टोक्यो का तीसरा स्थान हैं। यह शहर फ़ुजी टीवी, टोक्यो एमएक्स, टीवी टोक्यो, टीवी असाही, निप्पॉन टेलीविजन, एनएचके और टोक्यो ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम जैसे विभिन्न टेलीविजन नेटवर्कों का घर भी हैं। ग्लोबल इकनॉमिक पावर इंडेक्स में टोक्यो पहले स्थान पर और ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में चौथा स्थान पर हैं। जीएडब्ल्युसी की 2008 की सूची में इसे वैश्विक शहर बताया गया और 2014 में ट्रिपएडवियर्स के विश्व शहर सर्वेक्षण, टोक्यो को सबसे "सर्वश्रेष्ठ समग्र अनुभव" के रूप में सूचीबद्ध किया गया। मर्सर कंसल्टेंसी फर्म और अर्थशास्त्री इंटेलिजेंस यूनिट के क्रय शक्ति के आधार पर, 2015 में टोक्यो को 11वें सबसे महंगे शहर के रूप में स्थान दिया गया था। 2015 में, टोक्यो को मोनोकले पत्रिका द्वारा दुनिया में सर्वाधिक जीवंत शहर कहा गया।.

नई!!: ऑल निप्पन एयरवेज़ और टोक्यो · और देखें »

नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

is an international airport जापान के ग्रेटर टोक्यो एरिया को सेवा देने वाला अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह टोक्यो स्टेशन से पूर्व में एवं नरिता स्टेशन से पूर्व- दक्षिणपूर्व में नरिता नामक शहर में, शिबायामा के निकट स्थित है। नरिता जापान से जाने वाले और जापान को आने वाले अधिकतम अन्तर्राष्ट्रीय यात्री परिवहन को सुलभ कराता है और एशिया एवं अमरीका के बीच एक प्रधान कनेक्शन बिन्दु है। वर्ष २००७ में यहां से 35,478,146 यात्रियों का आवागमन हुआ। यह जापान का दूसरा व्यस्ततम, यहां का व्यस्ततम माल यातायात हब, एवं विश्व का नौवां व्यस्ततम माल यातायात हब है। यह जापान के ध्वजवाहिका वायुसेवा जापान एयरलाइंस के संग संग ऑल निप्पन एयरवेज़, *निप्पन कार्गो एयरलाइंस तथा अन्य निम्न-लागत वायुसेवाएं जैसे एयरएशिया जापान एवं जेटस्टार जापान के लिये प्रधान हब है। इनके अलावा यह डेल्टा एयरलाइंस एवं यूनाइटेड एयरलाइंस के लिये एशियाई हब का भी कार्य करता है। जापानी विधि के अन्तर्गत्त यह एक प्रथम श्रेणी विमानक्षेत्र वर्गीकृत है। इस विमानक्षेत्र का पूर्व नाम २००४ तक न्यू टोक्यो इन्टर्नेशनल एयरपोर्ट (新東京国際空港 शिन-तोक्यो कोकुसई कूको) था, किन्तु इसे प्रायः "टोक्यो नरिता" ही कहा जाता था, हालांकि इसका आधिकारिक नामकरण इसे एक अन्य विमानक्षेत्र टोक्यो अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, जिसे प्रायः "टोक्यो हनेदा" कहते हैं, से अलग पहचान (नाम) देने के उद्देश्य से किया गया था। .

नई!!: ऑल निप्पन एयरवेज़ और नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: ऑल निप्पन एयरवेज़ और जापान · और देखें »

कन्साई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

जापान में स्थित एक अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह एक कृत्रिम द्वीप ओसाका द्वीप जो ओसाका स्टेशन से दक्षिण पश्चिम दिशा में, तीन कस्बों, इज़ुमिसानो (उत्तर),.

नई!!: ऑल निप्पन एयरवेज़ और कन्साई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »