लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

धनेश

सूची धनेश

धनेश एक पक्षी प्रजाति है जिनकी चोंच लंबी और नीचे की ओर घूमी होती है और अमूमन ऊपर वाली चोंच के ऊपर लंबा उभार होता है जिसकी वजह से इसका अंग्रेज़ी नाम Hornbill (Horn.

6 संबंधों: पक्षी, प्राणी, ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस, भारतीय सलेटी धनेश, मालाबारी सलेटी धनेश, रज्जुकी

पक्षी

pages.

नई!!: धनेश और पक्षी · और देखें »

प्राणी

प्राणी या जंतु या जानवर 'ऐनिमेलिया' (Animalia) या मेटाज़ोआ (Metazoa) जगत के बहुकोशिकीय और सुकेंद्रिक जीवों का एक मुख्य समूह है। पैदा होने के बाद जैसे-जैसे कोई प्राणी बड़ा होता है उसकी शारीरिक योजना निर्धारित रूप से विकसित होती जाती है, हालांकि कुछ प्राणी जीवन में आगे जाकर कायान्तरण (metamorphosis) की प्रकिया से गुज़रते हैं। अधिकांश जंतु गतिशील होते हैं, अर्थात अपने आप और स्वतंत्र रूप से गति कर सकते हैं। ज्यादातर जंतु परपोषी भी होते हैं, अर्थात वे जीने के लिए दूसरे जंतु पर निर्भर रहते हैं। अधिकतम ज्ञात जंतु संघ 542 करोड़ साल पहले कैम्ब्रियन विस्फोट के दौरान जीवाश्म रिकॉर्ड में समुद्री प्रजातियों के रूप में प्रकट हुए। .

नई!!: धनेश और प्राणी · और देखें »

ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस

ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस (Bucerotiformes) पक्षियों का एक जीववैज्ञानिक गण है जिसमें धनेश, हूपू और काठ हूपू (wood hoopoe) सम्मिलित हैं। इन्हें कभी-कभी कोरैसीफ़ोर्मीस गण का भाग समझा जाता है लेकिन समय के साथ-साथ ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस के एक अलग गण होने के प्रमाण बढ़ते गए हैं। .

नई!!: धनेश और ब्युसेरोटीफ़ोर्मीस · और देखें »

भारतीय सलेटी धनेश

भारतीय सलेटी धनेश को इंडियन ग्रे हॉर्नबिल पक्षी के रूप में जाना जाता है ।हॉर्नबिल दुनिया के सबसे आकर्षक पक्षियों में से है। गाय के सींग के समान अदभुत रंग-बिरंगी चोंच उस पर हड्डियों से बना हेलमेट उसकी ख़ास विशेषता है।  यह बुसेरोटिडी परिवार का पक्षी है, जो मुख्य रूप से एशिया, अफ्रिका, और मेलानेशिया के द्वीपों, जिनमे न्यू गिनी और फिजी आदि शामिल है, में पाया जाता है। हॉर्नबिल की लगभग 55 प्रजातियां हैं। इनमे 24 प्रजातियां अफ्रिका में है। भारतीय उप महाद्वीप में इसकी 10 प्रजातियां है, जिनमें 9 प्रजातियां भारत और निकटवर्ती देशों में है। इनमें 'इन्डियन ग्रे हॉर्नबिल' की प्रजाति सब जगह फैली हुई है। इंडोनेशिया में हॉर्नबिल की 13 प्रजातियां है। हॉर्नबिल दिन में भ्रमण करने वाला पक्षी है। यह जोड़े में या समूह में विचरण करता है। यह सर्वभक्षी पक्षी मुख्य रूप से फल-फूल और छोटें जीवों को खाता है। यह अक्सर जोड़ा बनाकर साथ रहता है। मादा एक बार में छह सफ़ेद अंडे पेड़ के कोटर या चट्टान की दरार देती है। अंडे देने के बाद मादा अक्सर इस कोटर में अपने आप को कैद कर लेती है। नर व मादा खोल के मुंह को मिट्टी  की दीवार से बंद कर देते है। उसमे सिर्फ खाना पहुंचाने लायक ही छेद रह जाता है। इस दौरान नर फलों का गुदा मादा को भोजन के रूप में पहुंचाता रहता है। जब बच्चे बड़े हो जाते है, तो नर और मादा मिट्टी की दीवार को हटा देते है। हॉर्नबिल के सिर पर बना हेलमेट एक प्रकार की हड्डी होती है, जिसे 'हॉर्नबिल आइवरी' कहते है। इसकी चीन व जापान आदि देशों में नक्काशीदार वस्तुएं बनाने में बड़ी मांग है। इसी कारण मनुष्य ही इसका सबसे बड़ा शत्रु है।.

नई!!: धनेश और भारतीय सलेटी धनेश · और देखें »

मालाबारी सलेटी धनेश

मालाबारी सलेटी धनेश बनाएँ Stop hand nuvola.svg विकिपीडिया पर मालाबारी सलेटी धनेश शीर्षक का लेख अभी नहीं बना हुआ है।.

नई!!: धनेश और मालाबारी सलेटी धनेश · और देखें »

रज्जुकी

रज्जुकी (संघ कॉर्डेटा) जीवों का एक समूह है जिसमें कशेरुकी (वर्टिब्रेट) और कई निकट रूप से संबंधित अकशेरुकी (इनवर्टिब्रेट) शामिल हैं। इनका इस संघ मे शामित होना इस आधार पर सिद्ध होता है कि यह जीवन चक्र मे कभी न कभी निम्न संरचनाओं को धारण करते हैं जो हैं, एक पृष्ठ‍रज्जु (नोटोकॉर्ड), एक खोखला पृष्ठीय तंत्रिका कॉर्ड, फैरेंजियल स्लिट एक एंडोस्टाइल और एक पोस्ट-एनल पूंछ। संघ कॉर्डेटा तीन उपसंघों मे विभाजित है: यूरोकॉर्डेटा, जिसका प्रतिनिधित्व ट्युनिकेट्स द्वारा किया जाता है; सेफालोकॉर्डेटा, जिसका प्रतिनिधित्व लैंसलेट्स द्वारा किया जाता है और क्रेनिएटा, जिसमे वर्टिब्रेटा शामिल हैं। हेमीकॉर्डेटा को चौथे उपसंघ के रूप मे प्रस्तुत किया जाता है पर अब इसे आम तौर पर एक अलग संघ के रूप में जाना जाता है। यूरोकॉर्डेट के लार्वा में एक नोटॉकॉर्ड और एक तंत्रिका कॉर्ड पायी जाती है पर वयस्क होने पर यह लुप्त हो जातीं हैं। सेफालोकॉर्डेट एक नोटॉकॉर्ड और एक तंत्रिका कॉर्ड पायी जाती है लेकिन कोई मस्तिष्क या विशेष संवेदना अंग नहीं होता और इनका एक बहुत ही सरल परिसंचरण तंत्र होता है। क्रेनिएट ही वह उपसंघ है जिसके सदस्यों में खोपड़ी मिलती है। इनमे वास्तविक देहगुहा पाई जाती है। इनमे जनन स्तर सदैव त्री स्तरीय पाया जाता है। सामान्यत लैंगिक जनन पाया जाता है। सामान्यत प्रत्यक्ष विकास होता है। इनमे RBC उपस्थित होती है। इनमे द्वीपार्शविय सममिती पाई जाती है। इसके जंतु अधिक विकसित होते है। श्रेणी:जीव विज्ञान *.

नई!!: धनेश और रज्जुकी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »