लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दांतों की असामान्यताएं

सूची दांतों की असामान्यताएं

दांतों में कई तरह की असामान्यता पाई जाती है जो कि किसी भी मनुष्य में देखी जा सकती है और यह असामान्यता जन्म से भी हो सकती है और अनुवांशिक भी! दांतों की कुछ असामान्यताएं निम्न है:-.

11 संबंधों: एनामेलोमास, डाईलेसरेशन, दन्ताल्पता, लघुदन्तता, सहवृध्दि, हाइपरसीमेंटोसिस, हाइपोडॉनशिया, जेमीनेशन, कोशिका, अधिसंख्य दांत, अनोडॉनशिया

एनामेलोमास

एनामेलोमास एनामेलोमास दांतों की वह असामान्यता है जिसमे दांतों के कुछ हिस्सों पर इनेमल पाया जाता है जहा इनेमल नही होना चाहिए| यह जड़ो के बीच के हिस्सों में पाया जाता है, जिसे दाड का विभाजन भी बोलते है| एनामेलोमास सबसे ज्यादा हेरतविग उपकला जड़ म्यान से बनते है|एनामेलोमास के दौरान दांतों के निकलने के समय दांत की जड़े ढह जाता है जिसके कारण जड़ो की उपरी सतह ख़राब हो जाती है ताकि दांतों की कोशिकाए प्रीडेनटायन के संपर्क में आकर जब दांतों की सतह और सीमेंटोब्लास्ट को विभाजित करते है तो उस समय दांतों की सतह पर सीमेनटम जमा होने लग जाता है जो की आगे जेक एनामेलोमास में परिवर्तित हो जाता है| कभी कभी दांतों की सतह पर इनेमल छोटी-छोटी बूंदों के रूप में भी नज़र आता है जिसको इनेमल पर्ल भी कहते है क्यूंकि यह इनेमल दांतों परे मोती सामान दीखता है|एनामेलोमास की स्थति में कभी-कभी प्रीडेनटायन उपकला जड़ म्यान से जुडा रहता है जिससे इनेमल की संख्या का भी पता लग जाता है| .

नई!!: दांतों की असामान्यताएं और एनामेलोमास · और देखें »

डाईलेसरेशन

डाईलेसरेशन दांतों की वह समस्या है जिसमे दांतों का आकार और संरचना में अचानक से मुड़अन दिखाई देती है जो की दांतों की रूट में या फिर ताज में दिखाई देती है| यह कोनियकरण दांतों में कही पर भी देखने को मिलता है| डाईलेसरेशन दांतों की रूट में बहुत आसानी से पाया जाता है और इसमें दांत के रूट में मुड़अन दिखाई देती है| यह स्थिति किसी प्रकार के आघात के कारण या फिर दांतों के देर से आने के कारण भी हो सकती है|डाईलेसरेशन कच्चे और पक्के दोनों ही प्रकार के दांतों में देखा जा सकता है| सबसे साधारण दंत जो इस स्थिति में पीड़ित होते है वो पक्के ऊपर वाले दांतों में दिखाई देता है| .

नई!!: दांतों की असामान्यताएं और डाईलेसरेशन · और देखें »

दन्ताल्पता

दन्ताल्पता (दन्त + अल्पता; Hypodontia / ओलिगोडॉनशिया) दांतों की वह असामान्यता है जिसमें ६ या ६ से अधिक प्राथमिक दांत, स्थिर और पक्के दांत या फर दोनों प्रकार के ही दांत विकसित नहीं हो पते! यह एक आनुवंशिक रोग है जो किसी किसी मनुष्य में पाया जाता है! इसके अलावा दांतों की कमी अगर ६ से कम होती है तो उस स्थिति में हाइपोडॉनशिया कहलाता है! .

नई!!: दांतों की असामान्यताएं और दन्ताल्पता · और देखें »

लघुदन्तता

लघुदन्तता (माइक्रोडॉनशिया या माइक्रोडॉन्शिज्म) दांतों की वह अवस्था है जिसमे १ या १ से अधिक दांत साधारण दांतों की अपेक्षा बहुत छोटे दिखाई देते हैं। यह असामन्यता सबसे अधिक आगे वाले दांतों में और दाढ़ में दिखाई देती है! माइक्रोडॉनशिया से पीड़ित दाँतो के आकर में कमी दिखती है जिससे दांतों की यह कमी आसानी से दिख जाती है। इस असामान्यता से ग्रस्त लोगों को लघुदन्ती (माइक्रोडॉन्ट) कहते हैं। .

नई!!: दांतों की असामान्यताएं और लघुदन्तता · और देखें »

सहवृध्दि

सहवृध्दि सहवृध्दि दांतों की वह असामान्यता है जिसमे २ दांतों की सीमेनटम जड़ो से आपस में जुड़ जाती है| इस स्थिति में २ दांतों की जड़े आपस में जुडके १ हो जाती है जिससे दांतों के बीच की जगह भर जाती है| इस असामान्यता से २ दांतों की अनुवंशिका १ हो जाती है और अगर कभी १ दंत में तकलीफ हो तोह उस समय दोनों ही दांतों को निकालना ही उपाय बन जाता है| यह स्थति उपर वाले दांतों में दिखाई देती है जो की प्राथमिक और पक्के दोनों ही दांतों मे हो सकती है|यह बहुत ही कम होने वाली समस्या है और जो की केवल दांतों के निष्करण के समय ही दिखाई देती है| .

नई!!: दांतों की असामान्यताएं और सहवृध्दि · और देखें »

हाइपरसीमेंटोसिस

हाइपरसीमेनटोसीस दांतों की एक अज्ञातहेतुक,गैर नवोत्पादित स्थिति है जो १ या १ से अधिक दांतों की जड़ो पर सीमेनटम के जमा होने से होती है। दांतों के सीरे पर सीमेनटम की मोती परत चढ़ जाने से दांत साधारण दांतों से बड़े दिखाई देते हैं। इससे दांतों में एक अजीब सा उभर आ जाता है जो की दांतों को निष्कृत करने में भी असुविधा देता है। इसके हो जाने से दांतों के अपिकल फोरामेन में रक्त की आपूर्ति नहीं हो पति जिसके कारण पल्प गल जाता है। .

नई!!: दांतों की असामान्यताएं और हाइपरसीमेंटोसिस · और देखें »

हाइपोडॉनशिया

हाइपोडॉनशिया दन्तविज्ञान में हाइपोडॉनशिया दांतों की वह स्थिति है जिसमे रोगी के दांत नहीं होते और उसक प्रमुख कारण होता है दांतों का पूर्ण रूप से विस्फोट न हो पाना| हाइपोडॉनशिया की स्थति में ५ पक्के दांतों की कमी होती है। प्राथमिक दन्त-विन्यास में जबड़े में से ही दांत कम होते हैं। दांतों की यह कमी जन्मजात होती है और इसमें लगभग ५ दांत कम होते हैं सरे दांतों की गिनती से| .

नई!!: दांतों की असामान्यताएं और हाइपोडॉनशिया · और देखें »

जेमीनेशन

जेमीनेशन दांतों की वह आसामान्यता है जिसमे २ दांत १ ही रोगाणु कोशिका से बनते है जिसके कारण रोगी के दांतों की संख्या भी ज्यादा हो जाती है! यह असामान्यता किसी भी प्राथमिक दांतों में या फिर पक्के दांतों में भी देखी जा सकती है! इस असामान्यता में १ विकसित होने वाली बड से २ दंत बन जाते है जो की १ ही कोशिका से जुड़े होते है! जिसके कारण दोनों दांतों की कोशीकाए जुड़ जाती है और अगर कभी भी दोनों में से एक भी दांत रोगिक होता है तो उस समय एक दांत के बदले दोनों ही दांतों को निकलने से ही उसका इलाज हो सकता है! जुड़े हुए दांतों के २ रूट कैनाल होते है और २ ही पल्प चैम्बर होते है! जेमीनेशन और फ्यूजन दोनों ही देखने में एक सामान लगते है पर दोनों में यह अंतर होता है की जेमीनेशन में १ रोगाणु कोशिका होती है परन्तु उससे २ दांत बनते है! जबकि फ्यूजन में रोगाणु कोशीकाए २ होती है और उनसे जुडके १ दांत बनता है! दोनों स्थितियों में कृंतक दांत ही ज्यादा प्रभावित होते है! .

नई!!: दांतों की असामान्यताएं और जेमीनेशन · और देखें »

कोशिका

कोशिका कोशिका (Cell) सजीवों के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है और प्राय: स्वत: जनन की सामर्थ्य रखती है। यह विभिन्न पदार्थों का वह छोटे-से-छोटा संगठित रूप है जिसमें वे सभी क्रियाएँ होती हैं जिन्हें सामूहिक रूप से हम जीवन कहतें हैं। 'कोशिका' का अंग्रेजी शब्द सेल (Cell) लैटिन भाषा के 'शेलुला' शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ 'एक छोटा कमरा' है। कुछ सजीव जैसे जीवाणुओं के शरीर एक ही कोशिका से बने होते हैं, उन्हें एककोशकीय जीव कहते हैं जबकि कुछ सजीव जैसे मनुष्य का शरीर अनेक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है उन्हें बहुकोशकीय सजीव कहते हैं। कोशिका की खोज रॉबर्ट हूक ने १६६५ ई० में किया।"...

नई!!: दांतों की असामान्यताएं और कोशिका · और देखें »

अधिसंख्य दांत

अधिसंख्य दांत मुंह में फालतू दाँत के होने को कहते हैं। इस स्थिति को हाइपरडॉनशिया भी कहते हैं और यह वह स्थिति है जिसमे १ या १ से अधिक दांत साधारण दांत की गिनती में जुड़ जाते हैं। यह असामान्यता किसी भी व्यक्ति में पाए जा सकती है परन्तु ऐसे सूचित किया गया है कि पुरुष इस असामान्यता से ज्यादा त्रस्त होते हैं महिलाओं के मुकाबले। .

नई!!: दांतों की असामान्यताएं और अधिसंख्य दांत · और देखें »

अनोडॉनशिया

अनोडॉनशिया दांतों की उस आसामान्यता को कहते है जिसमे दांत विकसित ही नही हो पाते! यह एक अनुवांशिक रोग है जिसमे जन्म से ही प्राथमिक दांत विकसित नही हो पाते!किसी मनुष्य में अगर प्राथमिक दांत १ या २ कम होते है तो वह हाइपोडॉनशिया की समस्या कहलाती है और अगर दांत ६ या ६ से अधिक कम है तो उस स्थिति को ओलिगोडॉनशिया कहते है! अनोडॉनशिया में अधिकतर अकल दांत की कमी देखी जाती है! .

नई!!: दांतों की असामान्यताएं और अनोडॉनशिया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »