लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दयानन्द शेट्टी

सूची दयानन्द शेट्टी

दयानन्द चन्द्रशेख शेट्टी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। यह सीआईडी (धारावाहिक) में वरिष्ठ निरीक्षक दया का पात्र निभाते हैं। इसके अलावा यह कई अन्य धारावाहिक जैसे गुटुर गु, कुसुम, झलक दिखला जा, खतरों के खिलाड़ी आदि में भी कार्य कर चुके हैं। इन्होंने जॉनी गद्दार, रनवे, सिंघम रिटर्न आदि फिल्मों में भी कार्य किया है। .

8 संबंधों: झलक दिखला जा, भारत, सिंघम रिटर्न्स, सीआईडी (धारावाहिक), सीआईडी: स्पेशल ब्यूरो, जस्सी जैसी कोई नहीं, जॉनी गद्दार (2007 फ़िल्म), कॉमेडी सर्कस

झलक दिखला जा

झलक दिखला जा एक भारतीय टेलीविजन वास्तविक कार्यक्रम है जिसका प्रारूप ब्रिटेन के बीबीसी वन चैनल के एक नृत्य केन्द्रित कार्यक्रम से लिया गया है। .

नई!!: दयानन्द शेट्टी और झलक दिखला जा · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: दयानन्द शेट्टी और भारत · और देखें »

सिंघम रिटर्न्स

सिंघम रिटर्न्स एक भारतीय एक्शन फिल्म है जिसके निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। इस फिल्म का निर्माता रिलायंस इंटरटेनमेंट है। यह फिल्म २०११ में आई सिंघम नामक फिल्म की दूसरी कड़ी है, जिसके मुख्य कलाकार अजय देवगन थे, जो इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं, इनके साथ करीना कपूर खान भी हैं। इसका ट्रेलर ११ जुलाई को जारी हुआ तथा यह फिल्म १५ अगस्त २०१४ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रिलीज़ होने हेतु अनुसूचित है। तथा यह फिल्म दर्शकों के अनुसार खूब धमाल मचा रही है। यह फिल्म भी भारत की बड़ी फिल्मों की सूची में अपना नाम दर्ज करा सकती है। .

नई!!: दयानन्द शेट्टी और सिंघम रिटर्न्स · और देखें »

सीआईडी (धारावाहिक)

सीआईडी सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला हिन्दी भाषा का एक धारावाहिक है, जिसे भारत का सबसे लंबा चलने वाला धारावाहिक होने का श्रेय प्राप्त है। अपराध व जासूसी शैली पर आधारित इस धारावाहिक में शिवाजी साटम, दयानन्द शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसके सर्जक, निर्देशक और लेखक बृजेन्द्र पाल सिंह हैं। इसका निर्माण फायरवर्क्स नामक कंपनी ने किया है जिसके संस्थापक बृजेन्द्र पाल सिंह और प्रदीप उपूर हैं। २१ जनवरी १९९८ से शुरु होकर यह धारावाहिक अब तक लगातार चल रहा है। इसका प्रसारण प्रत्येक शनिवार और रविवार को रात १० बजे होता है। इसका पुनः प्रसारण सोनी पल चैनल पर रात ९ बजे होता है जिसमें इसके पुराने प्रकरण दिखाये जाते हैं। इस धारावाहिक ने २१ जनवरी २०१८ को अपने प्रसारण के २० वर्ष पूर्ण किये और २१वें वर्ष में प्रवेश किया। इससे पहले, २७ सितम्बर २०१३ को इस धारावाहिक ने अपनी १०००वीं कड़ी पूरी की। इस धारावाहिक को कई अन्य भाषाओं में भी भाषांतरित किया गया है। .

नई!!: दयानन्द शेट्टी और सीआईडी (धारावाहिक) · और देखें »

सीआईडी: स्पेशल ब्यूरो

सीआईडी: स्पेशल ब्यूरो सीआईडी का उप-श्रृंखला है, जिसका प्रसारण सोनी पर 27 दिसंबर 2004 से प्रारंभ हुआ और 8 अगस्त 2006 को समाप्त हो गया। इस धारावाहिक का प्रसारण सीआईडी के ठीक बाद रात 10:30 बजे होता था। इसमें सीआईडी से कुछ और कुछ नए लोगों ने कार्य किया। .

नई!!: दयानन्द शेट्टी और सीआईडी: स्पेशल ब्यूरो · और देखें »

जस्सी जैसी कोई नहीं

जस्सी जैसी कोई नहीं भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण 2003 में सोनी में शुरू हुआ। इसका निर्माण डीजे क्रिएटिव दल ने किया है। .

नई!!: दयानन्द शेट्टी और जस्सी जैसी कोई नहीं · और देखें »

जॉनी गद्दार (2007 फ़िल्म)

जॉनी गद्दार 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: दयानन्द शेट्टी और जॉनी गद्दार (2007 फ़िल्म) · और देखें »

कॉमेडी सर्कस

कॉमेडी सर्कस सोनी पर प्रसारित होने वाला एक भारतीय हिन्दी हास्य धारावाहिक है। इसमें प्रतिभागी लोगों को हँसाते हैं। इसका प्रसारण 16 जून 2007 से शुरू हुआ। .

नई!!: दयानन्द शेट्टी और कॉमेडी सर्कस · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »