लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

झलक दिखला जा

सूची झलक दिखला जा

झलक दिखला जा एक भारतीय टेलीविजन वास्तविक कार्यक्रम है जिसका प्रारूप ब्रिटेन के बीबीसी वन चैनल के एक नृत्य केन्द्रित कार्यक्रम से लिया गया है। .

42 संबंधों: दृष्टि धामी, दीपिका कक्कर, नृत्य, पूरब कोहली, फैज़ल ख़ान, भारत, मनोरंजन, मनीष पॉल, माधुरी दीक्षित, मुक्ति मोहन, मौनी राय, मोहित मलिक, रणवीर शौरी, रफ़्तार (रैपर), राधिका मदन, रेमो डीसूजा, लॉरेन गॉटलिब, शमिता शेट्टी, शान, शान्ताकुमारन श्रीसंत, शाहिद कपूर, शक्ति मोहन, श्वेता तिवारी, सना सईद, सनाया ईरानी, सुभरीत कौर, सुखविंदर सिंह, स्कारलेट विल्सन, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत), सोफी चौधरी, हिन्दी, विवियन डीसेना, गणेश हेगड़े, आरती छाबड़िया, आशीष चौधरी, आशीष शर्मा, कपिल शर्मा, करण जौहर, कलर्स (टीवी चैनल), किकू शारदा, कविता कौशिक, कृष्णम्माचारी श्रीकांत

दृष्टि धामी

दृष्टि धामी भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है। वह दिल मिल गए, गीत हुई सबसे पराई और मधुबाला धारावहिक के लिए जानी जाती है। झलक दिखला जा के छठे संस्करण की वो विजेता है। .

नई!!: झलक दिखला जा और दृष्टि धामी · और देखें »

दीपिका कक्कर

दीपिका कक्कर (अंग्रेजी:Dipika Kakar) (जन्म: 6 अगस्त 1986) एक भारतीय अभिनेत्री तथा मॉडल है। इन्होंने 2017 तक कलर्स चैनल के धारावाहिक ससुराल सिमर का में सिमर (मुख्य नारी कलाकार) का किरदार निभाया है। .

नई!!: झलक दिखला जा और दीपिका कक्कर · और देखें »

नृत्य

भारतीय नृत्यनृत्य भी मानवीय अभिव्यक्तियों का एक रसमय प्रदर्शन है। यह एक सार्वभौम कला है, जिसका जन्म मानव जीवन के साथ हुआ है। बालक जन्म लेते ही रोकर अपने हाथ पैर मार कर अपनी भावाभिव्यक्ति करता है कि वह भूखा है- इन्हीं आंगिक -क्रियाओं से नृत्य की उत्पत्ति हुई है। यह कला देवी-देवताओं- दैत्य दानवों- मनुष्यों एवं पशु-पक्षियों को अति प्रिय है। भारतीय पुराणों में यह दुष्ट नाशक एवं ईश्वर प्राप्ति का साधन मानी गई है। अमृत मंथन के पश्चात जब दुष्ट राक्षसों को अमरत्व प्राप्त होने का संकट उत्पन्न हुआ तब भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण कर अपने लास्य नृत्य के द्वारा ही तीनों लोकों को राक्षसों से मुक्ति दिलाई थी। इसी प्रकार भगवान शंकर ने जब कुटिल बुद्धि दैत्य भस्मासुर की तपस्या से प्रसन्न होकर उसे वरदान दिया कि वह जिसके ऊपर हाथ रखेगा वह भस्म हो जाए- तब उस दुष्ट राक्षस ने स्वयं भगवान को ही भस्म करने के लिये कटिबद्ध हो उनका पीछा किया- एक बार फिर तीनों लोक संकट में पड़ गये थे तब फिर भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण कर अपने मोहक सौंदर्यपूर्ण नृत्य से उसे अपनी ओर आकृष्ट कर उसका वध किया। भारतीय संस्कृति एवं धर्म की आरंभ से ही मुख्यत- नृत्यकला से जुड़े रहे हैं। देवेन्द्र इन्द्र का अच्छा नर्तक होना- तथा स्वर्ग में अप्सराओं के अनवरत नृत्य की धारणा से हम भारतीयों के प्राचीन काल से नृत्य से जुड़ाव की ओर ही संकेत करता है। विश्वामित्र-मेनका का भी उदाहरण ऐसा ही है। स्पष्ट ही है कि हम आरंभ से ही नृत्यकला को धर्म से जोड़ते आए हैं। पत्थर के समान कठोर व दृढ़ प्रतिज्ञ मानव हृदय को भी मोम सदृश पिघलाने की शक्ति इस कला में है। यही इसका मनोवैज्ञानिक पक्ष है। जिसके कारण यह मनोरंजक तो है ही- धर्म- अर्थ- काम- मोक्ष का साधन भी है। स्व परमानंद प्राप्ति का साधन भी है। अगर ऐसा नहीं होता तो यह कला-धारा पुराणों- श्रुतियों से होती हुई आज तक अपने शास्त्रीय स्वरूप में धरोहर के रूप में हम तक प्रवाहित न होती। इस कला को हिन्दु देवी-देवताओं का प्रिय माना गया है। भगवान शंकर तो नटराज कहलाए- उनका पंचकृत्य से संबंधित नृत्य सृष्टि की उत्पत्ति- स्थिति एवं संहार का प्रतीक भी है। भगवान विष्णु के अवतारों में सर्वश्रेष्ठ एवं परिपूर्ण कृष्ण नृत्यावतार ही हैं। इसी कारण वे 'नटवर' कृष्ण कहलाये। भारतीय संस्कृति एवं धर्म के इतिहास में कई ऐसे प्रमाण मिलते हैं कि जिससे सफल कलाओं में नृत्यकला की श्रेष्ठता सर्वमान्य प्रतीत होती है। .

नई!!: झलक दिखला जा और नृत्य · और देखें »

पूरब कोहली

पूरब कोहली एक भारतीय मॉडल, विडियो जॉकी और दूरदर्शन एवं फ़िल्म अभिनेता हैं। .

नई!!: झलक दिखला जा और पूरब कोहली · और देखें »

फैज़ल ख़ान

फैजल खान (जन्म: ३० जनवरी १९९९) एक बाल अभिनेता, डांसर हैं।) वें भारतीय रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिल मास्टर्स सीजन २ के विजेता हैं। वर्तमान में सोनी इंडिया पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरिअल भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप में बाल महाराणा प्रताप की भूमिका निभाई थी। इनके अलावा ये सीआईडी में भी कार्य कर चूके है। .

नई!!: झलक दिखला जा और फैज़ल ख़ान · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: झलक दिखला जा और भारत · और देखें »

मनोरंजन

मनोरंजन एक ऐसी क्रिया है जिसमें सम्मिलित होने वाले को आनन्द आता है एवं मन श्रान्त होता हैं। मनोरंजन सीधे भाग लेकर हो सकता है या कुछ लोगों को कुछ करते हुए देखने से हो सकता है। .

नई!!: झलक दिखला जा और मनोरंजन · और देखें »

मनीष पॉल

मनीष पॉल भारत का एक शाानदार होस्ट है। अभी तो वह फिल्मो में भी दिखने लगे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म आई थी, मिकी वायरस। .

नई!!: झलक दिखला जा और मनीष पॉल · और देखें »

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित (जन्म: 15 मई, 1965) हिन्दी फ़िल्मों की एक सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना हैं। .

नई!!: झलक दिखला जा और माधुरी दीक्षित · और देखें »

मुक्ति मोहन

मुक्ति मोहन भारतीय हिन्दी अभिनेत्री हैं। यह कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। इन्होंने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत विशाल भारद्वाज की 2007 में बनी एक लघु फिल्म ब्लड ब्रदर्स से की थी। इसके बाद स्टार प्लस के धारावाहिक "जरा नाचके दिखा" में भाग लिया। .

नई!!: झलक दिखला जा और मुक्ति मोहन · और देखें »

मौनी राय

मौनी राय एक भारतीय अभिनेत्री हैं। यह 2007 से धारावाहिकों में कार्य कर रही हैं। यह सबसे पहले क्योंकि सास भी कभी बहू थी में किरदार निभा रही थी। .

नई!!: झलक दिखला जा और मौनी राय · और देखें »

मोहित मलिक

मोहित मलिक। मोहित मलिक एक भारतीय अभिनेता हैं। यह मुख्य रूप से ज़ी टीवी के धारावाहिक बनूँ मैं तेरी दुल्हन में भरत के किरदार से जाने जाते हैं। .

नई!!: झलक दिखला जा और मोहित मलिक · और देखें »

रणवीर शौरी

रणवीर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: झलक दिखला जा और रणवीर शौरी · और देखें »

रफ़्तार (रैपर)

दीलिन नायर,(दिल्ली, भारत में 16 नवंबर को जन्म) एक भारतीय रैपर/ गायक हैं। प्रायः ये अपने मंच नाम रफ़्तार या RAA से जाने जाते हैं। यह पूर्व में यो यो हनी सिंह द्वारा गठित शहरी संगीत समूह माफिया मुंडेर के एक सदस्य थे। ये समूह से अलग हो गए, और पंजाबी बैंड आरडीबी से तीन रिकॉर्ड्स के लिए हस्ताक्षर करने के बाद ये सुर्ख़ियों में आ गए। इन्होंने बॉलीवुड के लिए भी संगीत का उत्पादन शुरू कर दिया है। .

नई!!: झलक दिखला जा और रफ़्तार (रैपर) · और देखें »

राधिका मदन

राधिका मदन एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं।.

नई!!: झलक दिखला जा और राधिका मदन · और देखें »

रेमो डीसूजा

रेमो डीसूजा (जन्म: रमेश गोपी 2 अप्रैल 1974) एक भारतीय नृत्यांगना, कोरियोग्राफर, अभिनेता और फिल्म निर्देशक है। हालांकि वह नृत्यकला में मुख्य रूप से शामिल है। उन्होने ज्यादतर मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा फिल्म उद्योग मे योगदान दिया है। वह एक रियलिटी डांस शो डांस इंडिया डांस तीन जजो में से एक है। वे 2010 में शो झलक दिखला जा में जज के रूप में भारतीय अभिनेत्रियों माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा खान के साथ साथ थे। वह वर्तमान में डांस इंडिया डांस (सीज़न 1 और 2) के प्रतियोगियो के साथ भारत की पहली 3D नृत्य मूवी बनाने के लिए काम कर रहे है। .

नई!!: झलक दिखला जा और रेमो डीसूजा · और देखें »

लॉरेन गॉटलिब

लॉरेन गॉटलिब (जन्म: 8 जून 1988) एक अमेरिकी नृत्यांगना और अभिनेत्री हैं। यह एक अमेरिकी कार्यक्रम सो यू थिंक यू केन डांस में भाग लेने के कारण जानी जाती हैं। इसी के बाद यह भारतीय बॉलीवुड फिल्म एबीसीडी में भी एक मुख्य किरदार के रूप में अभिनय किया। यह इनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद यह भारत के एक नृत्य कार्यक्रम झलक दिखला जा में भी के साथ भी नजर आईं। .

नई!!: झलक दिखला जा और लॉरेन गॉटलिब · और देखें »

शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी (जन्म:2 फ़रवरी 1979) भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री, मॉडल और इंटीरियर डिजाइनर हैं। वो बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन है। .

नई!!: झलक दिखला जा और शमिता शेट्टी · और देखें »

शान

शान (शांतनु मुखर्जी, जन्म ३० सितंबर १९७२) एक भारतीय पार्श्वगायक व टेलिविज़न मेज़बान है। उन्होंने सा रे गा मा पा जैसे कार्यक्रमों की मेज़बानी की है। .

नई!!: झलक दिखला जा और शान · और देखें »

शान्ताकुमारन श्रीसंत

शान्ताकुमारन श्रीसंत साधारणतः श्रीसंत (मलयालम: ശ്രീശാന്ത്) (जन्म 6 फ़रवरी 1983 कोठामंगलम, केरल, भारत), एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वे दाहिने हाथ के तेज़-मध्यम गेंदबाज और दाएं हाथ के अंतिम-क्रम के बल्लेबाज हैं। प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में, वे केरल और भारतीय प्रीमियर लीग में कोची टस्कर केरल के लिए खेलते हैं। वे ऐसे प्रथम केरल रणजी खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत के लिए ट्वेंटी20 खेला। श्रीसंत जब आठवीं कक्षा में थे तब वह राष्ट्रीय ब्रेकडांसिंग चैंपियन थे। .

नई!!: झलक दिखला जा और शान्ताकुमारन श्रीसंत · और देखें »

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर (जन्म २५ फरवरी, १९८१ को मुंबई, भारत में हुआ।) वे एक बॉलीवुड मॉडल और अभिनेता हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत, संगीत विडियो और विज्ञापन में काम कर के की। कपूर ने पहली बार बॉलीवुड में सुभाष घई (Subhash Ghai) कीताल (Taal) (१९९९) में पृष्ठभूमी डांसर के रूप में काम किया। ४ साल के बाद, उन्होंने इश्क विश्क (Ishq Vishk) (२००३) में मुख्य अभिनेता के रूप में काम किया और अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए फ़िल्म फेयर बेस्ट मेल डेब्यू पुरस्कार (Filmfare Best Male Debut Award) जीता। अपनी फिल्मों जैसे फिदा (२००४) और शिखर (Shikhar) (२००५) में किए गए प्रदर्शन के लिए उनकी बहुत अधिक समीक्षा की गई, उन्हें अपनी पहली व्यावसायिक सफलता सूरज आर के साथ मिली। बड़जात्या (Sooraj R. Barjatya) की विवाह (Vivah) (२००६), उनकी सबसे बड़ी व्यापारिक सफलता थी और बाद में उन्होंने इसे जब वी मेट (Jab We Met) (२००७) के साथ जारी रखा। तब से, उन्होंने अपने आप को फ़िल्म उद्योग का एक सफल अभिनेता के रूप में स्थापित कर लिया है। शाहिद कपूर का जन्म २५ फ़रवरी १९८१ को हुआ। शाहिद कपूर भारती कलाकार हैं। शाहिद कपूर पंकज कपूर के बेटे हैं। वह रझन्स विद्यालय में पड़ते थे। यह विद्यालया मुंबई मेे है। .

नई!!: झलक दिखला जा और शाहिद कपूर · और देखें »

शक्ति मोहन

शक्ति मोहन (अंग्रेजी: Shakti Mohan) भारत से एक समकालीन नर्तकी है। वह ज़ी टीवी के नृत्य रियलिटी शो डांस इंडिया डांस (सीज़न 2) की विजेता रही थी। शक्ति ने ज़ी टीवी से 50 लाख का नकद पुरस्कार और एक सुजुकी वैगनार जीता। शक्ति तीस मार खान् फिल्म के शीर्षक गीत के वीडियो पर संक्षिप्त उपस्थित है। वह दैनिक ओपेरा चैनल वी पर दिल दोस्ती डांस पर क्रिया निभाती है और दुनिया भर के विभिन्न शो में प्रदर्शन करती है। .

नई!!: झलक दिखला जा और शक्ति मोहन · और देखें »

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी (जन्म: 4 अक्टूबर 1980) एक भारतीय फ़िल्म और टेलिविजन अभिनेत्री हैं, इन्होने अपने अभिनय की शुरुआत "कसौटी जिंदगी की" नामक धारावाहिक से की थी, जिन्हें टेलिविजन की दुनिया में प्रेरणा के नाम से भी जाना जाता है। श्वेता तिवारी मशहूर धारावाहिक बिग बॉस के चौथे संस्करण की विजेता रह चुकीं हैं। .

नई!!: झलक दिखला जा और श्वेता तिवारी · और देखें »

सना सईद

सना सईद (जन्म 22 सितंबर 1988) भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है, जो बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई देती है। वह सबसे पहले कुछ कुछ होता है (1998) में एक बाल कलाकार के रूप में दिखाई दीं और हर दिल जो प्यार करेगा (2000) और बादल (2000) में ऐसा करना उन्होंने जारी रखा। वह टेलीविजन कार्यक्रमों में भी दिखाई दीं जैसे बाबुल का आंगन छूटे ना (2008) और लो हो गई पूजा इस घर की (2008)। 2012 में, सना ने करण जौहर की स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर में सहायक भूमिका में एक वयस्क के रूप में अपने फ़िल्म करियर की शुरुआत की। फ़िल्म बॉक्स ऑफिस व्यावसायिक सफलता के रूप में उभररी थी। वह झलक दिखला जा (2013), नच बलिए (2015) और फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी (2016) सहित कई रियलिटी कार्यक्रमों में दिखाई दी है। .

नई!!: झलक दिखला जा और सना सईद · और देखें »

सनाया ईरानी

सनाया ईरानी एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। उन्होने अपनी पहली मुख्य भूमिका स्टार वन के धारावाहिक मिले जब हम तुम में निभाई। सनाया स्टार प्लस के धारावाहिक इस प्यार को क्या नाम दूं? में खुशी कुमारी गुप्ता की भूमिका से घर-घर में पहचानी जाने लगी। सनाया ने यशराज बैनर की फिल्म फना में एक छोटी-सी भूमिका भी निभाई। हाल ही में उन्होने कलर्स पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक रंगरसिया में पार्वती (पारो) नामक मुख्य भूमिका भी निभाई। .

नई!!: झलक दिखला जा और सनाया ईरानी · और देखें »

सुभरीत कौर

संगरुर, पंजाब, निवास स्थान सुभरीत कौर एक पैर की डांसर है जिसे उसकी प्रतिभा व कौशल के कारण इंडियाज़ गॉट टैलेंट के दूसरे राउंड के लिए चुना गया। इसका उपनाम 'शुभ' है। इसने एक दुर्घटना में अपना एक पैर खो दिया है। .

नई!!: झलक दिखला जा और सुभरीत कौर · और देखें »

सुखविंदर सिंह

सुखविंदर सिंह एक पार्श्वगायक हैं जिन्हें मुख्यतः बॉलीवुड में पार्श्वगायन के लिए जाना जाता है। उन्हें छैया छैया गाने से प्रसिद्धि मिली जिसके लिए उन्होंने 1999 फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का पुरस्कार जीता है। सिंह मूल रूप से अमृतसर, पंजाब से आता है। वह भगवान शिव के एक समर्पित भक्त हैं सिंह ने पहली बार 8 साल की उम्र में मंच पर प्रदर्शन किया, 1 9 70 की फिल्म अभिनवत्री से किशोर कुमार और लता मंगेशकर के नंबर "सा रे गे मा पा पा, पे, दे, गा मा री, गा रे मैल गाँव साजना" का गायन करते हुए। उन्होंने एक पंजाबी एल्बम को भी जारी किया, जिसमें मुंडा साउथहॉल दा के साथ टी। सिंह लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल मंडली में शामिल हुए और काम की तलाश के लिए भारत के दक्षिण की ओर जाने से पहले जल्दी से एक संगीत संयोजक बन गए। इस समय उन्होंने रक्षकुडू नामक फिल्म बनाई। सिंह को फिल्म कर्म में अपना ब्रेक मिला, जिसमें उन्होंने कुछ लाइनें गाईं; फिर उन्होंने माधुरी दीक्षित फिल्म को खालाफ नाम दिया, जिसमें उन्होंने हिट गीत "आगा जाम" गाया। लेकिन गायक को एहसास हुआ कि उनकी आवाज़ में कुछ गायब हो गया था, एक विश्रामदिन और छोड़ दिया मुंबई को इंग्लैंड और अमेरिका के दौरे के लिए देखने, सुनना और संगीत के विभिन्न रूपों को समझना। अपने संगीत क्षितिज के विस्तार के बाद, वह अपने संगीत कैरियर को किक करने के लिए मुंबई लौट आए। हिंदी फिल्मों में उनका पहला प्रयास, आजा सनम, काफी हद तक अनौपचारिक रहा, हालांकि संगीत ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के नामों को अपनाया। फिर दिल से...

नई!!: झलक दिखला जा और सुखविंदर सिंह · और देखें »

स्कारलेट विल्सन

स्कारलेट मेलिश विल्सन भारतीय सिनेमा में काम करने वाली एक ब्रिटिश मॉडल और नर्तकी है। .

नई!!: झलक दिखला जा और स्कारलेट विल्सन · और देखें »

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत)

सोनी एंटरटेनमैंट टेलीविजन भारत का एक लोकप्रिय टेलीविजन चैनल है जो अक्टूबर 1995 में प्रदर्शित हुआ था और यह मल्टी स्क्रीन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (जो पहले सेट इंडिया प्रा° लि° के नाम से जानी जाती थी) के अधिकार नियंत्रण में है। .

नई!!: झलक दिखला जा और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) · और देखें »

सोफी चौधरी

सोफी चौधरी (जन्म सोफिया चौधरी, 8 फ़रवरी 1981) एक ब्रितानी फ़िल्म अभिनेत्री और गायिका हैं। वो प्राथमिक रूप से भारतीय फ़िल्मों में और पूर्व एमटीवी इण्डिया वीजे और सामयिक मॉडल और टेलीविजन प्रस्तोता हैं। .

नई!!: झलक दिखला जा और सोफी चौधरी · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: झलक दिखला जा और हिन्दी · और देखें »

विवियन डीसेना

विवियन डीसेना एक भारतीय अभिनेता हैं। .

नई!!: झलक दिखला जा और विवियन डीसेना · और देखें »

गणेश हेगड़े

गणेश हेगड़े एक भारतीय गायक, नर्तक, नृत्य दिग्दर्शक व वीडियो निर्देशक है।.

नई!!: झलक दिखला जा और गणेश हेगड़े · और देखें »

आरती छाबड़िया

आरती छाबड़िया (जन्म 21 नवम्बर 1982) एक भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मॉडल हैं जो हिन्दी, तेलुगू और कन्नड़ फ़िल्मों में अभिनय करती हैं। .

नई!!: झलक दिखला जा और आरती छाबड़िया · और देखें »

आशीष चौधरी

आशीष चौधरी पूर्व भारतीय मॉडल और अभिनेता हैं जो बॉलीवुड फ़िल्मों में काम करते हैं। उन्हें सर्वप्रथम एक्शन फ़िल्म क़यामत (2003) में देखा गया। इसके पश्चात उन्होंने गर्लफ़्रेंड (2004), स्पीड (2007) फ़िल्में की। .

नई!!: झलक दिखला जा और आशीष चौधरी · और देखें »

आशीष शर्मा

आशीष शर्मा एक भारतीय अभिनेता हैं। .

नई!!: झलक दिखला जा और आशीष शर्मा · और देखें »

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा एक भारतीय हास्य अभिनेता हैं। फरवरी 2013 में, कपिल शर्मा फोर्ब्स इंडिया पत्रिकाओं में शीर्ष 100 हस्तियों के बीच में चुने गए थे और वह उस सूची में 96 वें स्थान पर थे। अनिल कपूर ने कपिल शर्मा को अपनी फिल्म में एक भूमिका भी दी थी। वे जल्द ही अनीस बज़मी की चलचित्र(फ़िल्म) "इट्स माय लाइफ", अब्बास मस्तान की किस किसको प्यार करूँ व करन जौहर की फ़िल्म में भी नज़र आऐ है वह एक बहुमुखी गायक भी माने जाते हैं। वह उनके चुटकुले कृत्रिम सामाजिक निर्माणों को ही निशाना बनाते हैं। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल एक भारतीय हास्य शो है, जो कलर्स टीवी चैनेल पर प्रसारित किया जाता है। इस शो के मेज़बान हास्य अभिनेता कपिल शर्मा हैं। यह शो एक अंग्रेज़ी चैनेल "कुमार्स एट न° 42" के समान बनाया गया है। .

नई!!: झलक दिखला जा और कपिल शर्मा · और देखें »

करण जौहर

करण जौहर करण जौहर (जन्म: 25 मई, 1975) हिन्दी एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक, उत्पादक, चलचित्र लेखक, कॉस्ट़्यूम दिज़ाइनर, अभिनेता और टिवि होस्ट है। वह हिरू जौहर और यश जौहर के पुत्र है। वह धर्मा प्रोडक्शन्स कम्पनी के मुखिया भी है। वह भारत और विश्व के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले फिल्मो का उत्पादन करने के लिये प्रसिद्ध है। इनमे से चार फिल्मे, जिनमे शाहरुख खान अभिनेता के पात्र मे मौजूद है, विदेशी फिल्म उद्योग मे भारत के सबसे ज़्यादा कमाने वाले उत्पादन मे से है। इन फिल्मो कि कामयाबी के कारण, करण जोहर को भारतीय सिनेमा का पश्चिम अनुभूति मे बदलाव लाने के लिए श्रेय दिया गया है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' नामक फिल्म मे अभिनेता के पात्र मे करण जोहर ने फिल्मो मे शुरुआत किया था। उन्होंने बाद मे बेहद सफल रोमानी कॉमेडी, कुछ कुछ होता है के साथ अपने निर्देशन जीविका की शुरुआत की। इस फिल्म से उसे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिये और सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिये फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। उनकी दूसरी फिल्मे परिवारिक नाटक, कभी खुशी कभी ग़म (२००१) और रोमांटिक नाटक, कभी अलविदा ना कहना (२००६) थे। कभी अलविदा ना कहना (2006) व्यभिचार के विषय के साथ जुडा हुआ एक फिल्म था। दोनों ही फिल्मों ने भारत और विदेशों में प्रमुख वित्तीय सफलताए प्राप्त की। इस प्रकार जौहर ने बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं के तालिका में खुद को स्थापित कर लिया। उनकी चौथी फिल्म माइ नेम इज़ ख़ान (२०१०) को सकारात्मक समीक्षा मिली और उस फिल्म ने दुनिया भर मे २०० करोड़ रुपये कमाए। इन सब के कारण्, वह खुद को भारतीय सिनेमा में सबसे सफल निर्देशक और निर्माता के रूप में स्थापित किया है। यही सूचना के कारण उन्होने अपनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है बनाई। करण जौहर एक कुशल निर्देशक के रूप मे जाने जाते है। .

नई!!: झलक दिखला जा और करण जौहर · और देखें »

कलर्स (टीवी चैनल)

कलर्स एक हिन्दी टी वी चैनल है, जो भारत और पड़ोसी देशों में प्रसारित होता है। यह वायकॉम 18 नेटवर्क का भाग है। इसे 21 जुलाई, 2008 को आरंभ किया गया था। इस चैनल को अपने स्थापन के एकदम बाद से ही बहुत प्रसिद्धि मिली। अपनी अपार रेटिंग्स ने इसे हिन्दी मनोरंजन चैनलों की सूची में स्टार प्लस के बाद दूसरे स्थान पर ला कर खड़ा कर दिया है। हाल ही में कलर्स टीवी ने ब्रिटेन में भी स्काई डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर चैनल लॉन्च किया है। .

नई!!: झलक दिखला जा और कलर्स (टीवी चैनल) · और देखें »

किकू शारदा

किकू शारदा हिन्दी फ़िल्मों एवं धारावाहिकों के एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: झलक दिखला जा और किकू शारदा · और देखें »

कविता कौशिक

कविता कौशिक (जन्म: १५ फरवरी, १९८८) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं, जो सब टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक एफ़.आई.आर में प्रमुख चरित्र में अभिनय करती हैं। ये अपने माता - पिता की एकमात्र संतान हैं। इन्होंने अपने कैरियर का आरंभ बालाजी टेलीफिल्म्स के कुटुंब नामक धारावाहिक से की थी। मुंबई आने से पहले कौशिक अपने कॉलेज के दिनों में विभिन्न घटनाओं की मेजबानी करतीं हुईं जानी जाती थीं। कुटुंब धारावाहीक के बाद लोगों ने उन्हें कहानी घर घर की में मान्यता नामक किरदार में देखा। इन दो दैनिक धारावाहिकों के अलावा कौशिक को कुमकुम और सी आई डी जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी देखा गया है। .

नई!!: झलक दिखला जा और कविता कौशिक · और देखें »

कृष्णम्माचारी श्रीकांत

कृष्णम्माचारी श्रीकांत एक पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है जिनका जन्म २१ दिसम्बर १९५९ में मद्रास, चेन्नई में हुआ था। इनके बेटे अनिरुद्ध श्रीकांत भी एक क्रिकेट खिलाड़ी है जो चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। श्रीकांत भारत के कप्तान भी रह चुके है। .

नई!!: झलक दिखला जा और कृष्णम्माचारी श्रीकांत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

झलक दिख ला जा, झलक दिखला जा (संस्करण 6), झलक दिखला जा (संस्करण 7), झलक दिखला जा सीजन 8)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »