लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिण सूडान गृहयुद्ध

सूची दक्षिण सूडान गृहयुद्ध

दक्षिण सूडानी गृहयुद्ध सरकार और विपक्षी दलो के बीच दक्षिण सूडान में सत्ता को लेकर संघर्ष है। दिसंबर 2013 में राजनीतिक सत्ता के लिये राष्ट्रपति कीर और उपराष्ट्रपति रीक मछर के बीच संघर्ष चालू हो गया। राष्ट्रपति ने श्री मछर और उनके दस साथियो के ऊपर तख्तापलट के प्रयास का आरोप लगाया। हलाकि मछर ने आरोपो से इनकार किया और वहा से भाग गए, बाद में उन्होंने कीर से इस्तीफा की मांग की। इसी के साथ ही SPLM और SPLM -IO के बीच लड़ाई चालू हो गई, और यही से गृहयुद्ध भड़क उठा। युगांडा के सैनिकों ने विद्रोहियों के खिलाफ दक्षिण सूडान के सरकारी बलों के साथ लड़ने के लिए तैनात किया गया। संयुक्त राष्ट्र, दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) के रूप में देश में शांति सैनिकों की तैनाती की है। अब तक लगभग 300,000 लोग इस युद्ध में मारे जा चुके हैं, जिसमे 2014 का बेनटीयू नरसंहार शामिल है। दोनों ही गुटो को दक्षिण सूडान के जातीय विभाजन का समर्थन मिला है। श्री कीर पर जिन्हें डिंका जातीय समूह का समर्थन हैं अन्य जातीय समूहों पर हमला करने का आरोप हैं वही श्री मछर joki नुएर जातीय समूह से हैं पर दिन्का समुदाय पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। 120 लाख की आबादी वाले देश में 35 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है, जिसमे से 21 लाख से अधिक लोग देश के अंदर ही दूसरी जगहों में विस्थापित हुए तथा 15 लाख से अधिक लोग पड़ोसी देशों, विशेष रूप से केन्या, सूडान, और युगांडा के लिए भाग गए। दक्षिण के इलाके में जोकि कृषिक्षेत्र के लिए जाना जाता हैं लड़ाई के कारण वहा आज 6 लाख को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा हैं। .

4 संबंधों: दक्षिण सूडान, दक्षिण सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट, योवेरी मुसेवेनी, कनाडा

दक्षिण सूडान

दक्षिण सूडान या 'जनूब-उस-सूडान' (आधिकारिक तौर पर दक्षिणी सूडान गणतंत्र) उत्तर-पूर्व अफ़्रीका में स्थित स्थल-रुद्ध देश है। जुबा देश की वर्तमान राजधानी और सबसे बड़ा शहर भी है। देश के उत्तर में सूडान गणतंत्र, पूर्व में इथियोपिया, दक्षिण-पूर्व में केन्या, दक्षिण में युगान्डा, दक्षिण-पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और पश्चिम में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य है। दक्षिण सूडान को 9 जुलाई 2011 को जनमत-संग्रह के पश्चात स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इस जनमत-संग्रह में भारी संख्या (कुल मत का 98.83%) में देश की जनता ने सूडान से अलग एक नए राष्ट्र के निर्माण के लिए मत डाला। यह विश्व का 196वां स्वतंत्र देश, संयुक्त राष्ट्र का 193वां सदस्य तथा अफ्रीका का 55वां देश है। जुलाई 2012 में देश ने जिनेवा सम्मेलन पर हस्ताक्षर किए। अपनी आजादी के ठीक बाद से राष्ट्र को आंतरिक संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। .

नई!!: दक्षिण सूडान गृहयुद्ध और दक्षिण सूडान · और देखें »

दक्षिण सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट

दक्षिण सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट (SSLM) एक सशस्त्र विद्रोह समूह है जोकि दक्षिण सूडान में नील नदी के ऊपरी क्षेत्र में सक्रिय हैं.

नई!!: दक्षिण सूडान गृहयुद्ध और दक्षिण सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट · और देखें »

योवेरी मुसेवेनी

योवेरी मुसेवेनी (जन्म 15 अगस्त (लगभग) 1944) युगाण्डा के राजनीतिज्ञ हैं। वो २९ जनवरी १९८६ से युगाण्डा के राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति मुसेवेनी ने दशकों से विद्रोही गतिविधि और गृह युद्ध में उलझे यूगांडा में स्थिरता और आर्थिक विकास लाने का काम किया है। उनका कार्यकाल अफ्रीका में एचआईवी/ एड्स के लिए सबसे प्रभावी राष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं में से एक रहा है। .

नई!!: दक्षिण सूडान गृहयुद्ध और योवेरी मुसेवेनी · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: दक्षिण सूडान गृहयुद्ध और कनाडा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »