लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त

सूची दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त

पश्चिमी केप दक्षिण अफ़्रीका प्रशासनिक रूप से नौ प्रान्तों में विभाजित है। हर प्रान्त में एक-सदन वाले विधानमंडल का प्रावधान है, जिसके सदस्यों को हर पाँच वर्षों में चुना जाता है। .

27 संबंधों: डरबन, दक्षिण अफ़्रीका, नेल्सप्रूइत, पश्चिमोत्तर प्रान्त (दक्षिण अफ़्रीका), पश्चिमी केप प्रान्त, प्रिटोरिया, पूर्वी केप प्रान्त, पोर्ट एलिज़ाबेथ, पोलक्वानी, पीटरमैरिट्सबर्ग, फ़्री स्टेट प्रान्त, बांटूस्तान, बिशो, ब्लूमफ़ोनटेन, मानव विकास सूचकांक, माहिकेन्ग, यूरोप, लिम्पोपो प्रान्त, हिन्द महासागर, जोहान्सबर्ग, विधानपालिका, ख़ाउतेन्ग प्रान्त, किम्बरली, क्वाज़ूलू-नताल प्रान्त, केपटाउन, अमपूमलांगा प्रान्त, उत्तरी केप प्रान्त

डरबन

डरबन (कभी-कभी डर्बन,अंग्रेजी:Durban; ज़ुलु: eThekwini इथेक्विनी, यानि 'खाड़ी/अनूप'), दक्षिण अफ्रीकी राज्य क्वाज़ुलु-नटाल का सबसे बड़ा शहर है। यह जोहान्सबर्ग और केप टाउन के बाद दक्षिण अफ्रीका में तीसरा सबसे बड़ा शहर भी है। यह इथेक्विनी महानगरीय नगरपालिका का हिस्सा है। डरबन दक्षिण अफ्रीका का सबसे व्यस्त बंदरगाह भी है। गर्म उपोष्णकटिबंधीय जलवायु और व्यापक समुद्र तटों की वजह से यह दक्षिण अफ्रीका का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है। डरबन नगरपालिका क्षेत्र जिसमें इसके उपनगर भी शामिल हैं, की कुल जनसंख्या लगभग 35 लाख है, जो इसे अफ्रीकी महाद्वीप के पूर्वी तट पर बसा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर बनाती है। इसका महानगरीय भूमि क्षेत्र लगभग 2292 वर्ग किलोमीटर (885 वर्ग मील) है और जनसंख्या घनत्व 1513 प्रति वर्ग किलोमीटर (3920/वर्ग मील) है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और डरबन · और देखें »

दक्षिण अफ़्रीका

दक्षिण अफ़्रीका (साउथ अफ़्रीका भी कहा जाता है, अंग्रेज़ी उच्चारण: साउथ् ऍफ़्रिक) अफ़्रीका महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित एक गणराज्य है। इसकी सीमाएँ उत्तर में नामीबिया, बोत्सवाना और ज़िम्बाब्वे और उत्तर-पूर्व में मोज़ाम्बिक़ और स्वाज़ीलैंड के साथ लगती हैं, जबकि लेसूथो एक स्वतंत्र देश है, जो पूरी तरह से दक्षिण अफ़्रीका से घिरा हुआ है। आधुनिक मानव की बसाहट दक्षिण अफ़्रीका में एक लाख साल पुरानी है। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान क्षेत्र में रहने वाले बहुसंख्यक स्थानीय लोग आदिवासी थे, जो अफ़्रीका के विभिन्न क्षेत्रों से हजार साल पहले आए थे। 4थी-5वीं सदी के दौरान बांतू भाषी आदिवासी दक्षिण को ओर बढ़े और दक्षिण अफ़्रीका के वास्तविक निवासियों, खोई सान लोगों, को विस्थापित करने के साथ-साथ उनके साथ शामिल भी हो गए। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान कोसा और ज़ूलु दो बड़े समुदाय थे। केप समुद्री मार्ग की खोज के करीबन डेढ़ शताब्दी बाद 1962 में डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने उस जगह पर खानपान केंद्र (रिफ्रेशमेंट सेंटर) की स्थापना की, जिसे आज केप टाउन के नाम से जाना जाता है। 1806 में केप टाउन ब्रिटिश कॉलोनी बन गया। 1820 के दौरान बुअर (डच, फ्लेमिश, जर्मन और फ्रेंच सेटलर्ज़) और ब्रिटिश लोगों के देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में बसने के साथ ही यूरोपीय बसाहट में वृद्धि हुई। इसके साथ ही क्षेत्र पर क़ब्ज़े के लिए कोसा, जुलू और अफ़्रिकानरों के बीच झड़पें भी बढ़ती गई। हीरे और बाद में सोने की खोज के साथ ही 19वीं सदी में द्वंद शुरू हो गया, जिसे अंग्रेज़-बुअर युद्ध के नाम से जाना जाता है। हालाँकि ब्रिटिश ने बुअरों पर युद्ध में जीत हासिल कर ली थी, लेकिन 1910 में दक्षिण अफ़्रीका को ब्रिटिश डोमिनियन के तौर पर सीमित स्वतंत्रता प्रदान की। 1961 में दक्षिण अफ़्रीका को गणराज्य का दर्जा मिला। देश के भीतर और बाहर विरोध के बावजूद सरकार ने रंगभेद की नीति को जारी रखा। 20वीं सदी में देश की दमनकारी नीतियों के विरोध में बहिष्कार करना शुरू किया। काले दक्षिण अफ़्रीकी और उनके सहयोगियों के सालों के अंदरुनी विरोध, कार्रवाई और प्रदर्शन के परिणामस्वरूप आख़िरकार 1990 में दक्षिण अफ़्रीकी सरकार ने वार्ता शुरू की, जिसकी परिणति भेदभाव वाली नीति के ख़त्म होने और 1994 में लोकतांत्रिक चुनाव से हुई। देश फिर से राष्ट्रकुल देशों में शामिल हुआ। दक्षिण अफ़्रीका, अफ़्रीका में जातीय रूप से सबसे ज़्यादा विविधताओं वाला देश है और यहाँ अफ़्रीका के किसी भी देश से ज़्यादा सफ़ेद लोग रहते हैं। अफ़्रीकी जनजातियों के अलावा यहाँ कई एशियाई देशों के लोग भी हैं जिनमे सबसे ज़्यादा भारत से आये लोगों की संख्या है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और दक्षिण अफ़्रीका · और देखें »

नेल्सप्रूइत

नेल्सप्रूइत, जिसे म्बोमबेला भी कहा जाता है, दक्षिण अफ़्रीका के अमपूमलांगा प्रान्त की राजधानी है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और नेल्सप्रूइत · और देखें »

पश्चिमोत्तर प्रान्त (दक्षिण अफ़्रीका)

पश्चिमोत्तर प्रान्त दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और पश्चिमोत्तर प्रान्त (दक्षिण अफ़्रीका) · और देखें »

पश्चिमी केप प्रान्त

पश्चिमी केप दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और पश्चिमी केप प्रान्त · और देखें »

प्रिटोरिया

प्रिटोरिया अफ्रीका के दक्षिण अफ्रीका देश की राजधानी है। श्रेणी:ख़ाउतेन्ग प्रान्त श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:दक्षिण अफ़्रीका के नगर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और प्रिटोरिया · और देखें »

पूर्वी केप प्रान्त

पूर्वी केप दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और पूर्वी केप प्रान्त · और देखें »

पोर्ट एलिज़ाबेथ

पोर्ट एलिज़ाबेथ, जिसे कभी-कभी द बे (The Bay) भी कहा जाता है, दक्षिण अफ़्रीका के सबसे बड़े शहरों में से एक है और यह पूर्वी केप प्रान्त का सबसे बड़ा नगर भी है। पोर्ट एलिज़ाबेथ के मुख्य शहर में सन् २०११ में ३ लाख बसे हुए थे लेकिन उस के आसपास के महानगरीय क्षेत्र में १५ लाख रह रहे थे। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और पोर्ट एलिज़ाबेथ · और देखें »

पोलक्वानी

पोलक्वानी दक्षिण अफ़्रीका के लिम्पोपो प्रान्त की राजधानी है। इसे कभी-कभी अपने पूर्व नाम पीटर्सबर्ग से भी बुलाया जाता है। यह ख़ाउतेन्ग प्रान्त से उत्तर में दक्षिण अफ़्रीका का सबसे बड़ा शहर है। स्थानीय उत्तरी सूतू भाषा में 'पोलक्वानी' का अर्थ 'सुरक्षित स्थान' है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और पोलक्वानी · और देखें »

पीटरमैरिट्सबर्ग

पीटरमैरिट्सबर्ग दक्षिण अफ़्रीका के क्वाज़ूलू-नताल प्रान्त की राजधानी है, हालांकि उस प्रान्त का सबसे बड़ा शहर डरबन है। पीटरमैरिट्सबर्ग नगर की आबादी ढाई लाख के आसपास है लेकिन उसके निकट बसे हुए नगरों को मिलाकर जनसंख्या लगभग ५ लाख है, जिनमें से बहुत भारतीय मूल के भी हैं। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और पीटरमैरिट्सबर्ग · और देखें »

फ़्री स्टेट प्रान्त

फ़्री स्टेट दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और फ़्री स्टेट प्रान्त · और देखें »

बांटूस्तान

बांटूस्तान (Bantustan) उन क्षेत्रों को कहा जाता था जहाँ अपार्थाइड नामक रंगभेद नीति के अंतर्गत दक्षिण अफ़्रीका की श्वेतवर्णीय तानाशाही सरकार ने कृत्रिम रूप से कुछ तथाकथित देशों की स्थापना कर दी थी और यह कहना आरम्भ कर दिया था कि दक्षिण अफ़्रीका के श्यामवर्णी लोग दक्षिण अफ़्रीका के नागरिक नहीं बल्कि इन छोटे अलग देशों के नागरिक हैं। दक्षिण अफ़्रीका में अफ़्रीकी श्यामवर्णी लोगों की भारी बहुसंख्या थी और इन बांटूस्तानों को बनाकर श्वेतवर्णीय व्यवस्था इस तथ्य को झुठलाने का प्रयास कर रही थी। यही बांटूस्तान की नीति दक्षिण-पश्चिमी अफ़्रीका में भी अपनाई गई जहाँ दक्षिण अफ़्रीका का क़ब्ज़ा था और आज नामीबिया कहलाता है। कुल मिलाकर दस बांटूस्तान दक्षिण अफ़्रीका में और दस बांटूस्तान दक्षिण-पश्चिमी अफ़्रीका में स्थापित किये गये। अक्सर यह कई छोटे हिस्सों में खंडित थे। दक्षिण अफ़्रीका के सिवाय विश्व के किसी भी अन्य देश ने इन्हें मान्यता नहीं दी और इनकी स्थापना को कालों पर हो रहे अत्याचार का ही भाग ठहराया। १९९४ में जब दक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद से मुक्ति हुई तो नये संविधान में इन बांटूस्तानों का तुरंत अंत कर दिया गया। इनके क्षेत्रों को दक्षिण अफ़्रीका के पुनर्गठित प्रान्तों में विलय कर दिया गया। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और बांटूस्तान · और देखें »

बिशो

बिशो दक्षिण अफ़्रीका के पूर्वी केप प्रान्त की राजधानी है। बिशो मूल रूप से ख़ोसा भाषा का शब्द है, जिसमें इसका अर्थ भैंसा है। शहर के पास से इसी नाम की बिशो नदी भी गुज़रती है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और बिशो · और देखें »

ब्लूमफ़ोनटेन

ब्लूमफ़ोनटेन दक्षिण अफ़्रीका के फ़्री स्टेट प्रान्त की राजधानी है। दक्षिण अफ़्रीका का सर्वोच्च न्यायालय भी यही है इसलिये इसे उस देश की न्यायिक राजधानी भी माना जाता है। आफ़्रीकान्स भाषा में ब्लूमफ़ोनटेन का अर्थ 'फूलों का फव्वारा' होता है, और यह शहर अपने फूल-भरे उद्यानों के लिये प्रसिद्ध है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और ब्लूमफ़ोनटेन · और देखें »

मानव विकास सूचकांक

मानव विकास सूचकांक (HDI) एक सूचकांक है, जिसका उपयोग देशों को "मानव विकास" के आधार पर आंकने के लिए किया जाता है। इस सूचकांक से इस बात का पता चलता है कि कोई देश विकसित है, विकासशील है, अथवा अविकसित है। मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) जीवन प्रत्याशा, शिक्षा, और प्रति व्यक्ति आय संकेतकों का एक समग्र आंकड़ा है, जो मानव विकास के चार स्तरों पर देशों को श्रेणीगत करने में उपयोग किया जाता है। जिस देश की जीवन प्रत्याशा, शिक्षा स्तर एवं जीडीपी प्रति व्यक्ति अधिक होती है, उसे उच्च श्रेणी प्राप्त होती हैं। एचडीआई का विकास पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब उल हक द्वारा किया गया था। इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्रकाशित किया जाता हैं। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और मानव विकास सूचकांक · और देखें »

माहिकेन्ग

माहिकेन्ग, जिसे पहले माफ़िकेन्ग कहा जाता था, दक्षिण अफ़्रीका के पश्चिमोत्तर प्रान्त की राजधानी है। यह बोत्सवाना के साथ लगी सीमा के पास स्थित है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और माहिकेन्ग · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और यूरोप · और देखें »

लिम्पोपो प्रान्त

लिम्पोपो दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। यह उस देश का सब से उत्तरी प्रान्त है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और लिम्पोपो प्रान्त · और देखें »

हिन्द महासागर

हिंद महासागर हिंद महासागर और चीन सागर के इस मानचित्र को हंगरी में जन्मे तुर्क मानचित्रकार और प्रकाशक इब्राहिम मुटेफेरीका द्वारा 1728 में उत्कीर्ण किया गया था हिन्द महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा समुद्र है और पृथ्वी की सतह पर उपस्थित पानी का लगभग 20% भाग इसमें समाहित है। उत्तर में यह भारतीय उपमहाद्वीप से, पश्चिम में पूर्व अफ्रीका; पूर्व में हिन्दचीन, सुंदा द्वीप समूह और ऑस्ट्रेलिया, तथा दक्षिण में दक्षिणध्रुवीय महासागर से घिरा है। विश्व में केवल यही एक महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम यानी, हिन्दुस्तान (भारत) के नाम है। संस्कृत में इसे रत्नाकर यानि रत्न उत्पन्न करने वाला कहते हैं, जबकि प्राचीन हिन्दु ग्रंथों में इसे हिन्दु महासागर कहा गया है। वैश्विक रूप से परस्पर जुड़े समुद्रों के एक घटक हिंद महासागर को, अंध महासागर से 20° पूर्व देशांतर जो केप एगुलस से गुजरती है और प्रशांत महासागर से 146°55' पूर्व देशांतर पृथक करती हैं। हिंद महासागर की उत्तरी सीमा का निर्धारण फारस की खाड़ी में 30° उत्तर अक्षांश द्वारा होता है। हिंद महासागर की पृष्टधाराओं का परिसंचरण असममित है। अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी सिरों पर इस महासागर की चौड़ाई करीब 10,000 किलोमीटर (6200 मील) है; और इसका क्षेत्रफल 73556000 वर्ग किलोमीटर (28400000 वर्ग मील) है जिसमें लाल सागर और फारस की खाड़ी शामिल हैं। सागर में जल की कुल मात्रा 292,131,000 घन किलोमीटर (70086000 घन मील) होने का अनुमान है। हिन्द महासागर में स्थित मुख्य द्वीप हैं; मेडागास्कर जो विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है, रीयूनियन द्वीप; कोमोरोस; सेशेल्स, मालदीव, मॉरिशस, श्रीलंका और इंडोनेशिया का द्वीपसमूह जो इस महासागर की पूर्वी सीमा का निर्धारण करते हैं। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और हिन्द महासागर · और देखें »

जोहान्सबर्ग

हीरे और सोने की खानों के लिए प्रसिद्ध जोहांसबर्ग दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर है। क्षेत्रफल में बड़ा होने के साथ-साथ यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला शहर भी है। अफ्रीका के इस सबसे विकसित शहर को नजदीक से जानने के लिए बहुत बड़ी संख्‍या में पर्यटक यहां आते हैं। पर्यटक यहां अपारथिद म्‍यूजियम, हेक्‍टर पीटरसन म्‍यूजियम, गोल्‍ड रीफ सिटी, जोहांसबर्ग जू, जोहांसबर्ग आर्ट गैलरी आदि स्‍थान देख सकते हैं। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और जोहान्सबर्ग · और देखें »

विधानपालिका

विधायिका (Legislature) या विधानमंडल किसी राजनैतिक व्यवस्था के उस संगठन या ईकाई को कहा जाता है जिसे क़ानून व जन-नीतियाँ बनाने, बदलने व हटाने का अधिकार हो। किसी विधायिका के सदस्यों को विधायक (legislators) कहा जाता है। आमतौर से विधायोकाओं में या तो एक या फिर दो सदन होते हैं। भारत में राष्ट्रीय स्तर पर दो-सदनीय विधायिका है जो संसद कहलाती है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और विधानपालिका · और देखें »

ख़ाउतेन्ग प्रान्त

ख़ाउतेन्ग दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और ख़ाउतेन्ग प्रान्त · और देखें »

किम्बरली

किम्बरली दक्षिण अफ़्रीका के उत्तरी केप प्रान्त की राजधानी है। यह वाल नदी और आरेंज नदी के संगमस्थल से ११० किमी पूर्व में स्थित है। किम्बरली ऐतिहासिक रूप से हीरे के खनन के लिये प्रसिद्ध है। सन् १८६६ यहाँ हीरे मिलने के बाद इस नगर का विकास तेज़ी से हुआ। १८८१ में यहाँ दक्षिण अफ़्रीका का पहला शेयर बाज़ार खोला गया और १८८२ में यह विश्व के दक्षिणी गोलार्ध का सड़को पर विद्युत प्रकाश लगाने वाला पहला शहर बन गया। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और किम्बरली · और देखें »

क्वाज़ूलू-नताल प्रान्त

क्वाज़ूलू-नताल दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और क्वाज़ूलू-नताल प्रान्त · और देखें »

केपटाउन

केपटाउन दक्षिण अफ्रीका की राजधानी है। केप टाउन दक्षिण अफ्रीका का दूसरा सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या वाला शहर है। यह वेस्‍टर्न केप की राजधानी है। यह दक्षिण अफ्रीका का संसद भवन भी है। यह जगह बंदरगाह, पर्वत और बाग आदि के लिए प्रसिद्ध है। टेबल मांउटेन, टेबल माउंटेन नेशनल पार्क, टेबल माउंटेन रोपवे, केप ऑफ गुड होप, चैपमैनस पीक, सिग्‍नल हिल, विक्‍टोरिया एंड अल्‍फ्रेड वाटरफ्रंट आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और केपटाउन · और देखें »

अमपूमलांगा प्रान्त

अमपूमलांगा केप दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और अमपूमलांगा प्रान्त · और देखें »

उत्तरी केप प्रान्त

उत्तरी केप दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त और उत्तरी केप प्रान्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दक्षिण अफ़्रीका के प्रांत, दक्षिण अफ्रीका के प्रांत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »