लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तोन्दो राज्य

सूची तोन्दो राज्य

तोन्दो राज्य (अंग्रेज़ी: Kingdom of Tondo, तगालोग: Kaharian ng Tondo) फ़िलिपीन्ज़ के लूज़ोन द्वीप के मनिला खाड़ी क्षेत्र में स्थित एक मण्डल शैली का राज्य था। सन् 1175–1571 काल में अस्तित्व में रहा यह राज्य भारतीय संकृति से गहरी-तरह प्रभावित था। इसकी जड़ें इसकी स्थापना से पहले जाती हैं और इस जगह बस्ती के उपस्थित होने का उल्लेख सन् 900 ईसवी काल की लगूना ताम्रपत्र अभिलेख में मिलता है। सन् 1500 में पड़ोस के ब्रुनेई साम्राज्य ने इसपर आक्रमण करा और पास में नदी के पार एक बस्ती स्थापित करी। .

18 संबंधों: एशिया, तगालोग भाषा, फ़िलीपीन्स, ब्रुनेई, बौद्ध धर्म, मण्डल (राजनैतिक मॉडल), मनिला खाड़ी, मनीला, मिंग राजवंश, मजापहित साम्राज्य, राजतन्त्र, लगूना ताम्रपत्र अभिलेख, लौह युग, लूज़ोन, शास्त्रीय प्राचीनकाल, हिन्दू धर्म, इस्लाम, अंग्रेज़ी भाषा

एशिया

एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं। पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं। विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है। .

नई!!: तोन्दो राज्य और एशिया · और देखें »

तगालोग भाषा

तगालोग दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे फ़िलिपीन्ज़ के २५% लोग मातृभाषा के रूप में और उस देश के अधिकांश लोग द्वितीय भाषा के रूप में बोलते हैं, जो कि फ़िलिपीन्ज़ की किसी भी अन्य भाषा से अधिक है। अंग्रेज़ी के साथ-साथ, तगालोग को फ़िलिपीन्ज़ की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। .

नई!!: तोन्दो राज्य और तगालोग भाषा · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: तोन्दो राज्य और फ़िलीपीन्स · और देखें »

ब्रुनेई

ब्रुनेई (मलय: برني دارالسلام नेगारा ब्रुनेई दारुस्सलाम) जंबुद्वीप में स्थित एक देश है। ये इंडोनेशिया के पास स्थित है। ये एक राजतन्त्र (सल्तनत) है। ब्रुनेई पूर्व में एक समृद्ध मुस्लिम सल्तनत थी, जिसका प्रभाव संपूर्ण बोर्नियो तथा फिलीपिन्स के कुछ भागों तक था। १८८८ में यह ब्रिटिश संरक्षण में आ गया। १९४१ में जापानियों ने यहां अधिकार कर लिया। १९४५ में ब्रिटेन ने इसे मुक्त करवाकर पुन: अपने संरक्षण में ले लिया। १९७१ में ब्रुनेई को आंतरिक स्वशासन का अधिकार मिला। १९८४ में इसे पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हुई। .

नई!!: तोन्दो राज्य और ब्रुनेई · और देखें »

बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परम्परा से निकला धर्म और महान दर्शन है। इसा पूर्व 6 वी शताब्धी में बौद्ध धर्म की स्थापना हुई है। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध है। भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुंबिनी, नेपाल और महापरिनिर्वाण 483 ईसा पूर्व कुशीनगर, भारत में हुआ था। उनके महापरिनिर्वाण के अगले पाँच शताब्दियों में, बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैला और अगले दो हजार वर्षों में मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जम्बू महाद्वीप में भी फैल गया। आज, हालाँकि बौद्ध धर्म में चार प्रमुख सम्प्रदाय हैं: हीनयान/ थेरवाद, महायान, वज्रयान और नवयान, परन्तु बौद्ध धर्म एक ही है किन्तु सभी बौद्ध सम्प्रदाय बुद्ध के सिद्धान्त ही मानते है। बौद्ध धर्म दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है।आज पूरे विश्व में लगभग ५४ करोड़ लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है, जो दुनिया की आबादी का ७वाँ हिस्सा है। आज चीन, जापान, वियतनाम, थाईलैण्ड, म्यान्मार, भूटान, श्रीलंका, कम्बोडिया, मंगोलिया, तिब्बत, लाओस, हांगकांग, ताइवान, मकाउ, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया समेत कुल 18 देशों में बौद्ध धर्म 'प्रमुख धर्म' धर्म है। भारत, नेपाल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, रूस, ब्रुनेई, मलेशिया आदि देशों में भी लाखों और करोडों बौद्ध हैं। .

नई!!: तोन्दो राज्य और बौद्ध धर्म · और देखें »

मण्डल (राजनैतिक मॉडल)

दक्षिण-पूर्व एशिया के ऐतिहासिक मण्डल दक्षिण-पूर्व एशिया के इतिहास में मण्डल एक अकेन्द्रित राज्ज्य व्यवस्था थी। मण्डल का शाब्दिक अर्थ 'वृत्त' (सर्कल) होता है। मण्डल सिद्धान्त वर्तमान युग के एकीकृत राजनीतिक शक्ति के विपरीत राजशक्ति का मॉडल है। .

नई!!: तोन्दो राज्य और मण्डल (राजनैतिक मॉडल) · और देखें »

मनिला खाड़ी

मनिला खाड़ी (Manila Bay) एक छोटी प्राकृतिक खाड़ी है जिसपर दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश की राजधानी मनिला का बंदरगाह-नगर स्थित है। यह लूज़ोन द्वीप से पूर्व में दक्षिण चीन सागर से जुड़ी हुई है। सागर से खाड़ी में प्रवेश करते हुए खाड़ी के मुख के बीच में कोरेगिदोर और काबालो नामक दो द्वीप स्थित हैं। .

नई!!: तोन्दो राज्य और मनिला खाड़ी · और देखें »

मनीला

मनिला फ़िलीपीन्स की राजधानी है। मनिला का भौगोलिक क्षेत्रफल ३८.५५ वर्ग किलोमीटर है और १६ लाख की जनसँख्या के साथ ये फ़िलीपीन्स का दूसरा सबसे अधिक जनसँख्या वाला महानगर है। मनिला शहर मनिला खाड़ी के पूर्व मे अवस्थित हैं। 2010 के जनगणना अनुसार यहाँ की जनसंख्या 16,52,171 हैं। .

नई!!: तोन्दो राज्य और मनीला · और देखें »

मिंग राजवंश

मिंग साम्राज्य अपनी चरम सीमा पर मिंग साम्राज्य (चीनी: 明朝) चीन के मिंग राजवंश द्वारा सन् 1368-1644 ई॰ के समय में शासित एक साम्राज्य था। इन्होनें मोंगोलो के युआन राजवंश के ख़ात्मे पर चीन पर अपना राज शुरू कर दिया। हान नस्ल के चीनियों का यह आख़री चीनी राजवंश था। मिंग दौर में चीन को बहुत ही सकारात्मक और सफल सरकार मिली और इस अंतराल में चीन ने आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक और सैन्य क्षेत्रों में बहुत तरक्की करी। कुछ इतिहासकारों का समझना है कि "पूरी मनुष्य जाति के इतिहास में यह व्यवस्थित शासन और सामाजिक संतुलन का एक महान दौर था"। .

नई!!: तोन्दो राज्य और मिंग राजवंश · और देखें »

मजापहित साम्राज्य

अंगूठाकार मजाहित साम्राज्य का विस्तार मजापहित साम्राज्य इंडोनेशिया में १२९३-१५०० तक चला। इस हिन्दू साम्राज्य में देश बहुत महान बना और इसे स्वर्ण युग माना जाता है। हयाम वुरुक इसका सबसे शक्तिशाली और सफल सम्राट था। .

नई!!: तोन्दो राज्य और मजापहित साम्राज्य · और देखें »

राजतन्त्र

राजतन्त्र (मोनार्की / monarchy) शासन की वह प्रणाली है जिसमें एक व्यक्ति (राजा) शासन का सर्वेसर्वा होता है। राजा, शासित जनता द्वारा चुना हुआ नहीं होता बल्कि वंशगत होता है या किसी दूसरे राजा को युद्ध में पराजित करके राजा बनता है। राजतन्त्र, संसार की सबसे पुरानी एवं स्वाभाविक शासन प्रणाली है। .

नई!!: तोन्दो राज्य और राजतन्त्र · और देखें »

लगूना ताम्रपत्र अभिलेख

लगूना ताम्रपत्र अभिलेख (Laguna Copperplate Inscription, तगालोग: Inskripsyon sa Binatbat na Tanso ng Laguna) फ़िलिपीन्ज़ के लगूना प्रान्त में मिला 900 ईसवी में तराशी हुई लिखाई वाला ताम्बे का एक प्लेट है। यह पुरानी कवि लिपि में पुरानी मलय भाषा में लिखी हुई है और फ़िलीपीन्ज़ में मिलने वाली प्राचीनतम लिखाई है। यह सन् 1989 में लुम्बंग नदी के मुख के पास एक मज़दूर को मिली थी और इसका अर्थ समझकर अनुवाद 1992 आन्तून पोस्त्मा ने किया था। यह ताम्रपत्र फ़िलीपीन्ज़ पर भारी भारतीय प्रभाव का संकेत करता है और फ़िलीपीन्ज़ के तोन्दो राज्य और श्रीविजय राजवंश, जावा के माताराम राजवंश और भारत के राज्यों के बीच सम्पर्क और सम्बन्ध का प्रमाण देता है। .

नई!!: तोन्दो राज्य और लगूना ताम्रपत्र अभिलेख · और देखें »

लौह युग

लौह युग (Iron Age) उस काल को कहते हैं जिसमें मनुष्य ने लोहे का इस्तेमाल किया। इतिहास में यह युग पाषाण युग तथा कांस्य युग के बाद का काल है। पाषाण युग में मनुष्य की किसी भी धातु का खनन कर पाने की असमर्थता थी। कांस्य युग में लोहे की खोज नहीं हो पाई थी लेकिन लौह युग में मनुष्यों ने तांबे, कांसे और लोहे के अलावा कुछ अन्य ठोस धातुओं की खोज तथा उनका उपयोग भी सीख गया था। विश्व के भिन्न भागों में लौह-प्रयोग का ज्ञान धीरे-धीरे फैलने या उतपन्न होने से यह युग अलग समयों पर शुरु हुआ माना जाता है लेकिन अनातोलिया से लेकर भारतीय उपमहाद्वीप में यह १३०० ईसापूर्व के आसपास आरम्भ हुआ था, हालांकि कुछ स्रोतों के अनुसार इस से पहले भी लोहे के प्रयोग के कुछ चिह्न मिलते हैं। इस युग की विशेषता यह है कि इसमें मनुष्य ने विभिन्न भाषाओं की वर्णमालाओं का विकास किया जिसकी मदद से उस काल में साहित्य और इतिहास लिखे जा सके। संस्कृत और चीनी भाषाओं का साहित्य इस काल में फला-फूला। ऋग्वेद और अवस्ताई गाथाएँ इसी काल में लिखी गई थीं। कृषि, धार्मिक विश्वासों और कलाशैलियों में भी इस युग में भारी परिवर्तन हुए।The Junior Encyclopædia Britannica: A reference library of general knowledge.

नई!!: तोन्दो राज्य और लौह युग · और देखें »

लूज़ोन

लूज़ोन या लूसोन (दोनों उच्चारण सही हैं) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। यह विश्व का १५वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और फ़िलिपीन द्वीपसमूह के उत्तर में स्थित है। राष्ट्रीय राजधानी मनिला और राष्ट्र की सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर, केज़ोन सिटी, इसी द्वीप पर स्थित हैं। फ़िलिपीन्ज़ की ५३% आबादी के साथ, लूज़ोन देश का आर्थिक और राजनैतिक केन्द्र है। (जावा, होन्शु और ब्रिटेन के बाद) दुनिया का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है और यहाँ ५.३ करोड़ लोग रहते हैं। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "लूज़ोन" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। लूज़ोन द्वीप गुट में, लूज़ोन द्वीप के अलावा, उत्तर में बातानेस व बाबुयान द्वीपसमूह, पूर्व में पोलिलो द्वीपसमूह और दक्षिण के दूर-दराज़ क्षेत्रों में कातानदूनास, मारिनदूके, मासबात, रोमब्लोन, मिन्दोरो, पलावन और अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: तोन्दो राज्य और लूज़ोन · और देखें »

शास्त्रीय प्राचीनकाल

यूरोपीय शास्त्रीय प्राचीनकाल (European classical antiquity) भूमध्य सागर क्षेत्र पर केन्द्रित यूरोपीय सांस्कृतिक इतिहास का एक लम्बा काल था जब प्राचीन यूनान और प्राचीन रोम की सभ्यताएँ एक दूसरे से मिश्रित होकर पनप रहीं थी और यूरोप, उत्तर अफ़्रीका व पश्चिमी एशिया को प्रभावित कर रहीं थी। इस काल का आरम्भ ७वीं या ८वीं शताब्दी ईसापूर्व में होमर की काव्य-गाथाओं की रचना से और अन्त ३००-६०० ईसवी काल में समझा जाता है। .

नई!!: तोन्दो राज्य और शास्त्रीय प्राचीनकाल · और देखें »

हिन्दू धर्म

हिन्दू धर्म (संस्कृत: सनातन धर्म) एक धर्म (या, जीवन पद्धति) है जिसके अनुयायी अधिकांशतः भारत,नेपाल और मॉरिशस में बहुमत में हैं। इसे विश्व का प्राचीनतम धर्म कहा जाता है। इसे 'वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म' भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है। विद्वान लोग हिन्दू धर्म को भारत की विभिन्न संस्कृतियों एवं परम्पराओं का सम्मिश्रण मानते हैं जिसका कोई संस्थापक नहीं है। यह धर्म अपने अन्दर कई अलग-अलग उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय और दर्शन समेटे हुए हैं। अनुयायियों की संख्या के आधार पर ये विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। संख्या के आधार पर इसके अधिकतर उपासक भारत में हैं और प्रतिशत के आधार पर नेपाल में हैं। हालाँकि इसमें कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन वास्तव में यह एकेश्वरवादी धर्म है। इसे सनातन धर्म अथवा वैदिक धर्म भी कहते हैं। इण्डोनेशिया में इस धर्म का औपचारिक नाम "हिन्दु आगम" है। हिन्दू केवल एक धर्म या सम्प्रदाय ही नहीं है अपितु जीवन जीने की एक पद्धति है। .

नई!!: तोन्दो राज्य और हिन्दू धर्म · और देखें »

इस्लाम

इस्लाम (अरबी: الإسلام) एक एकेश्वरवादी धर्म है, जो इसके अनुयायियों के अनुसार, अल्लाह के अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा मनुष्यों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय पुस्तक क़ुरआन की शिक्षा पर आधारित है। कुरान अरबी भाषा में रची गई और इसी भाषा में विश्व की कुल जनसंख्या के 25% हिस्से, यानी लगभग 1.6 से 1.8 अरब लोगों, द्वारा पढ़ी जाती है; इनमें से (स्रोतों के अनुसार) लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। हजरत मुहम्मद साहब के मुँह से कथित होकर लिखी जाने वाली पुस्तक और पुस्तक का पालन करने के निर्देश प्रदान करने वाली शरीयत ही दो ऐसे संसाधन हैं जो इस्लाम की जानकारी स्रोत को सही करार दिये जाते हैं। .

नई!!: तोन्दो राज्य और इस्लाम · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: तोन्दो राज्य और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »