लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ढिश्कियाऊं

सूची ढिश्कियाऊं

ढिश्कियाऊं २०१४ की बॉलीवुड एक्शन फ़िल्म है। इसके निर्देशक सनमजीत सिंह तलवार हैं। इरोज इंटरनेशनल के बैनर तले शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इसके निर्माता हैं। इस फ़िल्म में मुख्य अभिनय भूमिका में सनी देओल, हरमन बावेजा और फ़िल्म पदार्पणकर्त्ता आयशा खन्ना ने किया है। फ़िल्म मुम्बई के अण्डरवर्ल्ड के बारे में है। फ़िल्म १० जनवरी २०१४ को जारी की जानी थी। लेकिन २८ मार्च २०१४ को जारी की जा सकी। फ़िल्म के चार गाने पदार्पणकर्त्ता पलाश मुछल द्वारा तैयार किये गये हैं जो बॉलीवुड का सबसे कम आयु का संगीत रचयिता हैं, उन्होंने यह कार्य केवल १८ वर्ष की आयु में किया। .

10 संबंधों: पलक मुच्छल, मीका सिंह, राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी, सनी देओल, सुखविंदर सिंह, हरमन बावेजा, आदित्य पंचोली, आयशा खन्ना, अरिजीत सिंह

पलक मुच्छल

पलक मुच्छल (जन्म तारीख़: 30 मार्च 1992) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। वे और उनके छोटे भाई पलाश मुच्छल भारत तथा विदेशो में सार्वजनिक मंच पर गाने गाकर ह्रदय पीड़ित छोटे बच्चो के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा करते है। उन्होने मई 2013 तक ढाई करोड रुपयो का चंदा इकट्ठा कर 572 बच्चो की जान बचाने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की है। पलक के इस समाज सेवा में योगदान के लिये उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। भारत सरकार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है। सन 2011 में पलक ने हिन्दी फिल्मों में पार्श्व गायिका के रूप में गाना शुरु किया। उनके खासकर एक था टाइगर और आशिकी 2 फिल्मों के गानों की काफी सराहना हुई। .

नई!!: ढिश्कियाऊं और पलक मुच्छल · और देखें »

मीका सिंह

अमरीक सिंह (जन्म:10 जून 1977) यागान जिन्हें इनके अन्य नाम मिका से अधिक जाना जाता है, एक भारतीय पॉप गायक व रैपर है व इन्होने कई बंगाली फ़िल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है। वे एक बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक है। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्मों में गाने गाए है जिनमे सिंह इज़ किंग और जब वि मेट शामिल है। .

नई!!: ढिश्कियाऊं और मीका सिंह · और देखें »

राज कुंद्रा

राज कुंद्रा लंदन में स्थित भारतीय मूल के प्रमुख व्यापारी हैं। 2004 में उन्होंने ब्रिटेन के 198 सबसे अमीर लोगों की श्रेणी में अपना स्थान बनाया था। 2009 में उनकी शादी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से हुई थी। वह वर्तमान में लंदन-स्थित यूके ट्रेडकॉर्प लिमिटेड के निदेशक और सीईओ हैं। .

नई!!: ढिश्कियाऊं और राज कुंद्रा · और देखें »

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी (तुलु: ಶಿಲ್ಪ ಶೆಟ್ಟಿ) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है। अपनी प्रथम फिल्म बाज़ीगर (१९९३) में प्रथम अभिनय से पूर्व बॉलीवुड, कॉलीवुड, तेलुगु सिनेमा और कर्नाटक सिनेमा में लगभग ४० फिल्मों में काम कर चुकी थीं। अग्रणी भूमिका के रूप में उन्होंने प्रथम समय आग (१९९४) फिल्म में कार्य किया। .

नई!!: ढिश्कियाऊं और शिल्पा शेट्टी · और देखें »

सनी देओल

अजय सिंह देओल (जन्म: 19 अक्टूबर, 1956) हिन्दी फ़िल्मों के एक भारतीय अभिनेता हैं। वह बीते जमाने के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र के पुत्र है। तथा इनकी माता का नाम प्रकाश कौर तथा हेमा मालिनी इनकी सौतेली मां है। सनी देओल के भाई का नाम बॉबी देओल है। .

नई!!: ढिश्कियाऊं और सनी देओल · और देखें »

सुखविंदर सिंह

सुखविंदर सिंह एक पार्श्वगायक हैं जिन्हें मुख्यतः बॉलीवुड में पार्श्वगायन के लिए जाना जाता है। उन्हें छैया छैया गाने से प्रसिद्धि मिली जिसके लिए उन्होंने 1999 फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का पुरस्कार जीता है। सिंह मूल रूप से अमृतसर, पंजाब से आता है। वह भगवान शिव के एक समर्पित भक्त हैं सिंह ने पहली बार 8 साल की उम्र में मंच पर प्रदर्शन किया, 1 9 70 की फिल्म अभिनवत्री से किशोर कुमार और लता मंगेशकर के नंबर "सा रे गे मा पा पा, पे, दे, गा मा री, गा रे मैल गाँव साजना" का गायन करते हुए। उन्होंने एक पंजाबी एल्बम को भी जारी किया, जिसमें मुंडा साउथहॉल दा के साथ टी। सिंह लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल मंडली में शामिल हुए और काम की तलाश के लिए भारत के दक्षिण की ओर जाने से पहले जल्दी से एक संगीत संयोजक बन गए। इस समय उन्होंने रक्षकुडू नामक फिल्म बनाई। सिंह को फिल्म कर्म में अपना ब्रेक मिला, जिसमें उन्होंने कुछ लाइनें गाईं; फिर उन्होंने माधुरी दीक्षित फिल्म को खालाफ नाम दिया, जिसमें उन्होंने हिट गीत "आगा जाम" गाया। लेकिन गायक को एहसास हुआ कि उनकी आवाज़ में कुछ गायब हो गया था, एक विश्रामदिन और छोड़ दिया मुंबई को इंग्लैंड और अमेरिका के दौरे के लिए देखने, सुनना और संगीत के विभिन्न रूपों को समझना। अपने संगीत क्षितिज के विस्तार के बाद, वह अपने संगीत कैरियर को किक करने के लिए मुंबई लौट आए। हिंदी फिल्मों में उनका पहला प्रयास, आजा सनम, काफी हद तक अनौपचारिक रहा, हालांकि संगीत ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के नामों को अपनाया। फिर दिल से...

नई!!: ढिश्कियाऊं और सुखविंदर सिंह · और देखें »

हरमन बावेजा

हरमन बावेजा (जन्म 13 नवम्बर 1980) एक भारतीय अभिनेता। उन्होंने बॉलीवुड फ़िल्म लव स्टोरी २०५० से अभिनय आरम्भ किया। .

नई!!: ढिश्कियाऊं और हरमन बावेजा · और देखें »

आदित्य पंचोली

आदित्य पंचोली (जन्म: 4 जनवरी, 1965) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: ढिश्कियाऊं और आदित्य पंचोली · और देखें »

आयशा खन्ना

आयशा खन्ना एक भारतीय अभिनेत्री है| उन्होंने बॉलीवुड फ़िल्म ढिश्कियाऊं से अभिनय आरम्भ किया। उन्हे फिल्म निर्देशक सनमजीत सिन्ह तल्वार से ढिश्कियाऊं फिल्म का प्रस्ताव मिलने से पहले वह एक पोशाक रूपकार के रूप मे काम किया करती थी| .

नई!!: ढिश्कियाऊं और आयशा खन्ना · और देखें »

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह (बंगाली;অরিজিৎ সিং) जन्म २५ अप्रैल १९८७)Arijit Singha's Biography एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। इनका जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत २००५ में एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से की थी। इनका नाम जब प्रसिद्ध हुआ जब इन्होंने २०१३ में आशिकी 2 फ़िल्म में तुम ही हो गाना गाया था। इस कारण इनको ५९वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सबसे अच्छा पुरुष गायक चुना गया था। इनके अलावा इन्होंने किल दिल में भी ऐसा ही गाना गाया था जो सजदे नाम था। जनवरी २०१६ में ६१वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार इनका सूरज डूबा है गाना जो रॉय फ़िल्म में गाया था इन्हें सबसे अच्छा गाना चुना गया। .

नई!!: ढिश्कियाऊं और अरिजीत सिंह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »