लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पलक मुच्छल

सूची पलक मुच्छल

पलक मुच्छल (जन्म तारीख़: 30 मार्च 1992) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। वे और उनके छोटे भाई पलाश मुच्छल भारत तथा विदेशो में सार्वजनिक मंच पर गाने गाकर ह्रदय पीड़ित छोटे बच्चो के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा करते है। उन्होने मई 2013 तक ढाई करोड रुपयो का चंदा इकट्ठा कर 572 बच्चो की जान बचाने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की है। पलक के इस समाज सेवा में योगदान के लिये उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। भारत सरकार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है। सन 2011 में पलक ने हिन्दी फिल्मों में पार्श्व गायिका के रूप में गाना शुरु किया। उनके खासकर एक था टाइगर और आशिकी 2 फिल्मों के गानों की काफी सराहना हुई। .

52 संबंधों: टी-सीरीज़, एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी, एक था टाइगर, डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, द हिन्दू, दैनिक भास्कर, पापोन, प्रेम रतन धन पायो, बाहुबली: द बिगनिंग (2015), बंगलौर, बीबीसी वर्ल्ड न्यूज, भारत, मध्य प्रदेश, मारवाड़ी, माहेश्वरी, मिड-डे, मिथुन (संगीतकार), मिस्टर एक्स (2015 फ़िल्म), मोहम्मद इरफ़ान, मीत ब्रदर्स, मीका सिंह, राहत फ़तेह अली खान, राजेश रोशन, रुस्तम (फ़िल्म), लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स, शान, सनम रे, सलमान ख़ान, हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत, हिन्दी सिनेमा, हिमेश रेशमिया, जनसत्ता, ज़ुबिन नौटियाल, जीत गांगुली, गब्बर इज़ बैक, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, आशिकी 2, इण्डिया टुडे, इन्दौर, काबिल, कारगिल युद्ध, किक (२०१४ फिल्म), केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, केके, की एंड का, अमाल मलिक, अरमान मलिक, अरिजीत सिंह, अर्जुन कपूर, ..., 1999 उड़ीसा चक्रवाती तूफ़ान, 61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सूचकांक विस्तार (2 अधिक) »

टी-सीरीज़

सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Super Cassettes Industries Limited; SCIL एससीआयएल), भारत की एक संगीत कम्पनी है। इसका संगीत बिल्ला टी-सीरीज़ (T-Series) है। यह फ़िल्म निर्माता एवं वितरक कम्पनी भी है। बाद में इस कम्पनी ने अगरबत्ती और वाशिंग पाउडर के रूप में अन्य उपभोक्ता उत्पादों को निकालना भी आरम्भ किया॥ सुपर कैसेट्स, गोपाल कैसेट्स (वाशिंग पाउडर निर्माता) & रजनी इंडस्ट्रीज (अगरबत्ती निर्माता) टी-सीरीज़ के भाग हैं। .

नई!!: पलक मुच्छल और टी-सीरीज़ · और देखें »

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड जीवनी फिल्म है। फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाएंगे। फ़िल्म रिती स्पोर्ट मैनेजमेंट, इंसपायर्ड एंटरटैनमेंट तथा आदर्श टेलिमीडिया द्वारा निर्मित है। नीरज पांडे निर्देशित हालिया रिलीज फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी‘ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही करीब 66 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने इतनी कमाई सिर्फ भारत में की है। फिल्म को मिल रही प्रशंसा के बाद इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। .

नई!!: पलक मुच्छल और एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी · और देखें »

एक था टाइगर

एक थाटाइगर २०१२ में बनी हिन्दी रोमांस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जिसमे सलमान खान और कैटरिना कैफ मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म का निर्माण आदित्य चोपरा द्वारा व निर्देशन कबीर खान द्वारा किया गया है। यह फ़िल्म पूर्व रॉ जासूस रविन्द्र कौशिक के जीवन को आधार लेकर बनायी गयी लेकिन विवादों से बचने के लिए कहानी में बदलाव किया गया। .

नई!!: पलक मुच्छल और एक था टाइगर · और देखें »

डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस

डेली न्यूज एंड एनालिसिस (Daily News and Analysis) (डीएनए) एक भारतीय व्यापकपर्ण अंरेज़ी भाषा समाचार पत्र है इसकी संस्थापना 2005 में मुम्बई, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर, बंगलोर और इन्दौर से आरम्भ हुई। यह अंग्रेज़ी में प्रकशित भारतीय अखबारों में प्रथम है जिसके सभी पृष्ठ रंगीन होते हैं। .

नई!!: पलक मुच्छल और डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस · और देखें »

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: पलक मुच्छल और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

द हिन्दू

द हिन्दू (द हिन्दू) भारत में प्रकाशित होने वाला एक दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्र है। इसका मुख्यालय चेन्नई में है और इसका साप्ताहिक पत्रिका के रूप में प्रकाशन वर्ष 1878 में आरम्भ हुआ। यह दैनिक के रूप में वर्ष 1889 में आरम्भ हुआ। यह भारत के शीर्ष दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में से एक है। भारतीय पाठक सर्वेक्षण के 2014 के अनुसार यह भारत में पढ़े जाने वाले अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में तीसरे स्थान पर है। पहले दो स्थानों पर द टाइम्स ऑफ़ इंडिया और हिन्दुस्तान टाइम्स पाये गये। द हिन्दू मुख्य रूप से दक्षिण भारत में पढ़ा जाता है और केरल एवं तमिलनाडु में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अंग्रेज़ी दैनिक समाचार पत्र है। वर्ष २०१० के आँकड़ों के अनुसार इस उद्यम में 1,600 से अधिक लोगों को काम दिया गया है और इसकी वार्षिक आय $200 मिलियन से अधिक है। इसकी आय के मुख्य स्रोतों में अंशदान और विज्ञापन प्रमुख हैं। वर्ष 1995 में अपना ऑनलाइन संस्करण उपलब्ध करवाने वाला, द हिन्दू प्रथम भारतीय समाचार पत्र है। नवम्बर 2015 के अनुसार, यह भारत के नौ राज्यों में 18 स्थानों से प्रकाशित होता है: बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद, तिरुवनन्तपुरम, विजयवाड़ा, कोलकाता, मुम्बई, कोयंबतूर, मदुरै, नोएडा, विशाखपट्नम, कोच्चि, मैंगलूर, तिरुचिरापल्ली, हुबली, मोहाली, लखनऊ, इलाहाबाद और मलप्पुरम। .

नई!!: पलक मुच्छल और द हिन्दू · और देखें »

दैनिक भास्कर

दैनिक भास्‍कर भारत का एक प्रमुख हिंदी दैनिक समाचारपत्र है। भारत के 12 राज्‍यों (व संघ-क्षेत्रों) में इसके 37 संस्‍करण प्रकाशित हो रहे हैं। भास्कर समूह के प्रकाशनों में दिव्य भास्कर (गुजराती) और डीएनए (अंग्रेजी) और पत्रिका अहा ज़िंदगी भी शामिल हैं। 2015 में यह देश का सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अखबार बना। .

नई!!: पलक मुच्छल और दैनिक भास्कर · और देखें »

पापोन

अंगराग महंत (असमिया: অংগৰাগ মহন্ত), जिन्हें मुख्यत: उनके उपनाम पापोन के नाम से जाना जाता है, भारत के राज्य असम से आने वाले एक गायक, संगीतकार और रिकार्ड निर्माता हैं। एनडीटीवी गुड टाइम्स के साथ हुए एक साक्षातकार में पापोन ने कहा था कि वो दुनिया भर की यात्रा करना और दुनिया के विभिन्न संगीत समारोहों में प्रस्तुति देना चाहते है। वह दुनिया भर के विभिन्न संगीतकारों से मिल कर दुनिया भर के विभिन्न इलाकों के संगीत को सीखना और इन प्रतिभावान संगीतकारों के साथ मिलकर अद्भुत और सुंदर संगीत रचना करना चाहते हैं। पापोन द्वारा रचित उनका अधिकांश शुरुआती संगीत प्रचलित संगीत से पूरी तरह से अलग था। यह पूर्वी लोक संगीत था और मुख्यत: असमिया भाषा में था। उनके द्वारा रचित पहला हिन्दी एलबम 'द स्टोरी सो फार' था। .

नई!!: पलक मुच्छल और पापोन · और देखें »

प्रेम रतन धन पायो

प्रेम रतन धन पायो बॉलीवुड में बनी हिन्दी भाषा की एक फिल्म है। इस फिल्म के मुख्य किरदार में सलमान खान और सोनम कपूर हैं। यह फिल्म 12 नवम्बर 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: पलक मुच्छल और प्रेम रतन धन पायो · और देखें »

बाहुबली: द बिगनिंग (2015)

बाहुबली तेलुगू और तमिल भाषाओं में बनी एक भारतीय फ़िल्म है। यह हिन्दी, मलयालम व कुछ विदेशी भाषाओं में भी बनी है तथा इसे 10 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में दिखाया गया। इसे एस॰एस॰ राजामौली ने निर्देशित किया है। प्रभास, राणा डग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना ने मुख्य किरदार निभाए हैं। इसमे रम्या कृष्णन, सत्यराज, नासर, आदिवि सेश, तनिकेल्ल भरनी और सुदीप ने भी कार्य किया है। फ़िल्म की कुछ खास बातों में से एक रही इस फिल्म में चित्रित कालकेय कबीले द्वारा बोली जाने वाली किलिकिलि नामक एक कृत्रिम भाषा जिसका निर्माण मधन कर्की ने लगभग 750 शब्दों और 40 व्याकरण के नियमों द्वारा किया। भारतीय फ़िल्म के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी फ़िल्म के लिए एक नई भाषा का निर्माण किया गया हो। .

नई!!: पलक मुच्छल और बाहुबली: द बिगनिंग (2015) · और देखें »

बंगलौर

कर्नाटक का उच्च न्यायालय बंगलौर (अन्य वर्तनी: बेंगलुरु) (कन्नड़: ಬೆಂಗಳೂರು; उच्चारण) भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। बेंगलुरु शहर की जनसंख्या ८४ लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या ८९ लाख है, और यह भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारीय क्षेत्र में ९०० मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। वर्ष २००६ में बेंगलूर के स्थानीय निकाय बृहत् बेंगलूर महानगर पालिकबी बी एम पी) ने एक प्रस्ताव के माध्यम से शहर के नाम की अंग्रेज़ी भाषा की वर्तनी को Bangalore से Bengaluru में परिवर्तित करने का निवेदन राज्य सरकार को भेजा। राज्य और केंद्रीय सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यह बदलाव १ नवंबर २०१४ से प्रभावी हो गया है। .

नई!!: पलक मुच्छल और बंगलौर · और देखें »

बीबीसी वर्ल्ड न्यूज

बीबीसी वर्ल्ड न्यूज बीबीसी की अंतरराष्ट्रीय समाचार टीवी चैनल है।.

नई!!: पलक मुच्छल और बीबीसी वर्ल्ड न्यूज · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: पलक मुच्छल और भारत · और देखें »

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन एवं मध्यप्रदेश के कई नगर उस से हटा कर छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है। खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीत लिया। .

नई!!: पलक मुच्छल और मध्य प्रदेश · और देखें »

मारवाड़ी

मारवाड़ी भारत का एक प्रमुख व्यापारिक समुदाय है, जो भारत के राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र से निकला दक्षिण एशियाई जातीय-भाषाई समूह हैं। इनकी भाषा, जिसे मारवाड़ी भी कहा जाता है, राजस्थानी भाषा का अंग है। मारवाड़ी राजपूत साम्राज्यों के काल से ही अंतर्देशीय व्यापारियों के रूप में और बाद में औद्योगिक उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में निवेशकों के रूप में एक बेहद सफल व्यापारिक समुदाय रहा है। आज, वे देश के कई बड़े मीडिया समूहों को नियंत्रित करते हैं। हालांकि आज ये समुदाय पूरे भारत और नेपाल में फैल गया, लेकिन ऐतिहासिक रूप से ये कलकत्ता और मध्य और पूर्वी भारत के पहाड़ी इलाकों में सबसे अधिक केंद्रित थे। .

नई!!: पलक मुच्छल और मारवाड़ी · और देखें »

माहेश्वरी

माहेश्वरी (English: Maheshwari) धर्म के अनुयायियों को माहेश्वरी कहते हैं। इसे कभी-कभी मारवाड़ी या राजस्थानी भी लिखा जाता है। मान्यता के अनुसार माहेश्वरीयों की उत्पत्ति (वंश) भगवान महेश के कृपा-आशीर्वाद से ही हुवा है इसलिए 'श्री महेश परिवार' (भगवान महेशजी, माता पार्वती एवं गणेशजी) को माहेश्वरीयों के (माहेश्वरी वंश के) कुलदेवता / कुलदैवत माना जाता है। माहेश्वरीयों के धार्मिक स्थान को मंदिर (महेश मंदिर) कहते हैं। भारत की आजादी की लड़ाई में और भारत की आर्थिक प्रगति में माहेश्वरीयों का बहुत बड़ा योगदान है। जन्म-मरण विहीन एक ईश्वर (महेश) में आस्था और मानव मात्र के कल्याण की कामना माहेश्वरी धर्म के प्रमुख सिद्धान्त हैं। माहेश्वरी समाज सत्य, प्रेम और न्याय के पथ पर चलता है। शरीर को स्वस्थ-निरोगी रखना, कर्म करना (मेहनत और ईमानदारी से काम करना), बांट कर खाना और प्रभु की भक्ति (नाम जाप एवं योग साधना) करना इसके आधार हैं। माहेश्वरी अपने धर्माचरण का पूरी निष्ठा के साथ पालन करते है तथा वह जिस स्थान / देश / प्रदेश में रहते है वहां की स्थानिक संस्कृति का पूरा आदर-सम्मान करते है, इस बात का ध्यान रखते है; यह माहेश्वरी समाज की विशेष बात है। आज दुनियाभर के कई देशों में और तकरीबन भारत के हर राज्य, हर शहर में माहेश्वरीज बसे हुए है और अपने अच्छे व्यवहार के लिए पहचाने जाते है। मधुबनी जिला,बिहार राज्य से तीन किलोमीटर उत्तर में ग्राम अहमादा,पंचायत रघुनी देहट में मैथिल ब्राह्मण परिवार जिनका गोत्र काश्यप है भी माँ माहेश्वरी को अपना कुलदेवी मानते हुए वर्षों से नियमित पुजा अर्चना करते आ रहे हैं .

नई!!: पलक मुच्छल और माहेश्वरी · और देखें »

मिड-डे

मिड-डे भारत में प्रकाशित होने वाला अंग्रेजी भाषा का एक समाचार पत्र (अखबार) है। यह मुंबई में प्रकाशित होता है। .

नई!!: पलक मुच्छल और मिड-डे · और देखें »

मिथुन (संगीतकार)

मिथुन (जन्म: जनवरी 11, 1985) एक भारतीय संगीतकार, गायक और गीतकार हैं। .

नई!!: पलक मुच्छल और मिथुन (संगीतकार) · और देखें »

मिस्टर एक्स (2015 फ़िल्म)

musician Mr.X 2015 मिस्टर एक्स भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। यह फ़िल्म 17 अप्रैल 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: पलक मुच्छल और मिस्टर एक्स (2015 फ़िल्म) · और देखें »

मोहम्मद इरफ़ान

कोई विवरण नहीं।

नई!!: पलक मुच्छल और मोहम्मद इरफ़ान · और देखें »

मीत ब्रदर्स

मीत ब्रदर्स एक हिंदी फिल्म संगीत निर्देशक जोड़ी है। इन्होने मिलकर कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत दिया है। इस जोड़ी में मनमीत सिंह और हरमीत सिंह शामिल हैं। पहले इसमें अंजान भट्टाचार्य भी शामिल थे और वे मीत ब्रदर्स अंजन कहलाते थे पर २०१५ में भट्टाचार्य तिकड़ी से प्रथक हो गए और उन्होंने अपना खुद का संगीत व्यवसाय शुरू किया। तीनों ने मिलकर कई फिल्मों में हिट संगीत दिया है। २०१४ में उनके द्वारा रचित सन्नी लियोन पर फिल्माया गया था, काफी मशहूर और हिट हुआ। इन्होने कई हिट फिल्मों के लिए जैसे ज़ंजीर, ओ माय गॉड,सत्याग्रह, रागिनी एमएमएस २, किक, सिंघम रिटर्न्स, रॉय, एक पहेली लीला, हीरो, मस्तीज़ादे के लिए संगीत बनाया है। .

नई!!: पलक मुच्छल और मीत ब्रदर्स · और देखें »

मीका सिंह

अमरीक सिंह (जन्म:10 जून 1977) यागान जिन्हें इनके अन्य नाम मिका से अधिक जाना जाता है, एक भारतीय पॉप गायक व रैपर है व इन्होने कई बंगाली फ़िल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है। वे एक बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक है। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्मों में गाने गाए है जिनमे सिंह इज़ किंग और जब वि मेट शामिल है। .

नई!!: पलक मुच्छल और मीका सिंह · और देखें »

राहत फ़तेह अली खान

राहत फ़तह अली खान(जन्म 1974, फैसलाबाद, पाकिस्तान) एक पाकिस्तानी संगीतकार हैं। वह विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक नुसरत फतह अली खान के भतीजे है । राहत भी मुख्य रूप से सूफी गीतकार हैं। कव्वाली के अलावा वह गजल भी गाते हैं। राहत भारतीय फिल्म उद्योग बालीवुड के एक जाने माने पार्श्वगायक हैं। .

नई!!: पलक मुच्छल और राहत फ़तेह अली खान · और देखें »

राजेश रोशन

२४ मई १९५५ को जन्मे राजेश रोशन सुप्रसिद्ध संगतकार रौशनलाल नागरथ (रौशन) के सुपुत्र हैं। उनक बड़े भाई राकेश रोशन प्रसिद्ध निर्माता और निर्माता हैं और ऋतिक रोशन इनका भतीजा है। सन १९७५ से अपना कैरियर शुरू करने वाले राजेश रौशन ने लगभग सभी बड़े निर्देशकों के साथ काम कर लिया है। निजी जीवन कैरियर फिल्मोग्राफी श्रेणी:हिन्दी फ़िल्म संगीतकार.

नई!!: पलक मुच्छल और राजेश रोशन · और देखें »

रुस्तम (फ़िल्म)

रुस्तम (अंग्रेजी:Rustom) वर्ष २०१६ की एक भारतीय हिन्दी भाषी फ़िल्म है जिनका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है जबकि फ़िल्म के लेखक विपुल के॰ रावल है। फ़िल्म में मुख्य किरदार अक्षय कुमार तथा इलियाना डी'क्रूज़ है। यह फ़िल्म एक सत्य घटना के विषय पर है, जो महाराष्ट्र के एक नेवी अधिकारी के॰ एम॰ नानावती पर आंशिक तौर पर आधारित है। फ़िल्म सिनेमाघरों में १२ अगस्त २०१६ को प्रदर्शित होगी। .

नई!!: पलक मुच्छल और रुस्तम (फ़िल्म) · और देखें »

लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स

लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स (अंग्रेजी: Limca Book of Records; हिन्दी अनुवाद: लिम्का कीर्तिमानों की पुस्तक), कीर्तिमान भारतीयों और भारत सम्बंधित अद्भुत चीजो को रिकार्ड्स दर्ज करने वाली भारतीय मूल की रिकॉर्ड पुस्तक हैं। .

नई!!: पलक मुच्छल और लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स · और देखें »

शान

शान (शांतनु मुखर्जी, जन्म ३० सितंबर १९७२) एक भारतीय पार्श्वगायक व टेलिविज़न मेज़बान है। उन्होंने सा रे गा मा पा जैसे कार्यक्रमों की मेज़बानी की है। .

नई!!: पलक मुच्छल और शान · और देखें »

सनम रे

"सनम रे" एक हिन्दी भाषी बोलीउड फिल्म हो। यो फिल्म मा पुलकित सम्राट यामी गौतम र् उर्वशी रौटेला मुख्य किरदार मा छन्। .

नई!!: पलक मुच्छल और सनम रे · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: पलक मुच्छल और सलमान ख़ान · और देखें »

हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत

हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत भारतीय शास्त्रीय संगीत के दो प्रमुख शैली में से एक है। दूसरी प्रमुख शैली है - कर्नाटक संगीत। यह एक परम्प्रिक उद्विकासी है जिसने 11वीं और 12वीं शताब्दी में मुस्लिम सभ्यता के प्रसार ने भारतीय संगीत की दिशा को नया आयाम दिया। यह दिशा प्रोफेसर ललित किशोर सिंह के अनुसार यूनानी पायथागॉरस के ग्राम व अरबी फ़ारसी ग्राम के अनुरूप आधुनिक बिलावल ठाठ की स्थापना मानी जा सकती है। इससे पूर्व काफी ठाठ शुद्ध मेल था। किंतु शुद्ध मेल के अतिरिक्त उत्तर भारतीय संगीत में अरबी-फ़ारसी अथवा अन्य विदेशी संगीत का कोई दूसरा प्रभाव नहीं पड़ा। "मध्यकालीन मुसलमान गायकों और नायकों ने भारतीय संस्कारों को बनाए रखा।" राजदरबार संगीत के प्रमुख संरक्षक बने और जहां अनेक शासकों ने प्राचीन भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा को प्रोत्साहन दिया वहीं अपनी आवश्यकता और रुचि के अनुसार उन्होंने इसमें अनेक परिवर्तन भी किए। हिंदुस्तानी संगीत केवल उत्तर भारत का ही नहीं। बांगलादेश और पाकिस्तान का भी शास्त्रीय संगीत है। .

नई!!: पलक मुच्छल और हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: पलक मुच्छल और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया (जन्म: 23 जुलाई 1973) एक गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता तथा फिल्म निर्माता हैं, जो प्रमुखतः हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत हैं। वर्ष 1998 में आयी प्यार किया तो डरना क्या से बॉलीवुड फिल्मों में एक संगीतकार के रूप में पदार्पण करने वाले हिमेश ने अगले कुछ वर्षों में हेलो ब्रदर (1999), कुरुक्षेत्र (2000), जोड़ी नम्बर वन (2001) और हमराज़ (2002) जैसी फिल्मों में संगीत दिया; हमराज़ के लिए उन्हें उनका पहला फ़िल्मफेयर नामांकन मिला था। इसके बाद 2003 में उन्होंने तेरे नाम फिल्म में संगीत दिया, जिसकी संगीत एल्बम उस वर्ष की सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम थी, और इसके लिए उन्हें फ़िल्मफेयर, स्क्रीन तथा स्टार गिल्ड समेत कई पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुए। तेरे नाम ने उन्हें बॉलीवुड में एक सफल संगीतकार के रूप में स्थापित किया, और फिर 2004 में उन्होंने रन, टार्ज़न, ऐतराज़ और दिल मांगे मोर जैसी फिल्मों में संगीत दिया। .

नई!!: पलक मुच्छल और हिमेश रेशमिया · और देखें »

जनसत्ता

जनसत्ता हिन्दी का प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: पलक मुच्छल और जनसत्ता · और देखें »

ज़ुबिन नौटियाल

ज़ुबिन नौटियाल एक भारतीय पार्श्वगायक है। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत २०१२ में की। इन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए कई हिट गाने गाये हैं। नौटियाल ने कई भारतीय भाषाओं में भी गाने गाये हैं। .

नई!!: पलक मुच्छल और ज़ुबिन नौटियाल · और देखें »

जीत गांगुली

जीत गांगुली भारतीय संगीतकार और गायक हैं। यह कई हिन्दी और बंगाली भाषा में गाने गा चुके हैं। यह मुख्य रूप से आशिक़ी 2 में गाने के कारण अधिक लोकप्रिय हुए। इसके अलावा यह तेरे लिए, मेरे यार की शादी है, मिस्टर एक्स आदि फिल्मों में गाना गा चुके हैं।.

नई!!: पलक मुच्छल और जीत गांगुली · और देखें »

गब्बर इज़ बैक

गब्बर इज़ बैक एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन क्रिश ने किया है और फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली तथा वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स है। अक्षय कुमार मुख्य किरदार (गब्बर) का किरदार निभा रहे है। ये फिल्म तमिल फिल्म रमाना पर पुनः निर्माण है। इस फिल्म में करीना कपूर एक कैमियो का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 1 मई 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। इस परियोजना को गब्बर (खलनायक) के नाम से ही शुरू किया गया, पर बाद में संजय लीला भंसाली ने इसे बदलकर "गब्बर इज़ बैक" रखने का प्रस्ताव दिया। .

नई!!: पलक मुच्छल और गब्बर इज़ बैक · और देखें »

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

गिनीज़ व‌र्ल्ड रिकार्ड्स (अंग्रेजी: Guinness World Records; हिन्दी अनुवाद: गिनीज़ विश्व कीर्तिमान), प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली एक सन्दर्भ पुस्तक है जिसमें विश्व कीर्तिमानों (रिकॉर्ड्स) का संकलन होता है। सन् 2000 तक इसे 'गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (अमेरिका में गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स) के नाम से जाना जाता था। यह पुस्तक 'सर्वाधिक बिकने वाली कॉपीराइट पुस्तक' के रूप में स्वयं एक रिकार्डधारी पुस्तक है। यह पुस्तक अमेरिका के 'सार्वजनिक पुस्तकालयों से सर्वाधिक चोरी जाने वाली पुस्तक' भी है। मताधिकार टेलिविजन शृंखला और संग्रहालयो में शामिल करने के लिऐ प्रिंट से आगे बढ़ाया गया है। मताधिकार की लोकप्रीयता गिनीज़ व‌र्ल्ड रिकार्ड्स विश्व रिकार्ड की एक बड़ी संख्या को सुचिबदध करने और स्त्यापन पर प्राथमिक अंतरराशट्रिय प्राधिकरण बनने में हुई है। संगठन के रिकार्ड की स्थापना और थोड़ने सत्यपित करने के लिऐ अधिकृत सरकारी रिकार्ड निर्णायकों कायरत है .

नई!!: पलक मुच्छल और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स · और देखें »

आशिकी 2

Seetesh & Neeraj loves each other | name .

नई!!: पलक मुच्छल और आशिकी 2 · और देखें »

इण्डिया टुडे

इंडिया टुडे एक भारतीय पत्रिका है। .

नई!!: पलक मुच्छल और इण्डिया टुडे · और देखें »

इन्दौर

इन्दौर (अंग्रेजी:Indore) जनसंख्या की दृष्टि से भारत के मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा शहर है। यह इन्दौर ज़िला और इंदौर संभाग दोनों के मुख्यालय के रूप में कार्य करता है। इंदौर मध्य प्रदेश राज्य की वाणिज्यिक राजधानी भी है। यह राज्य के शिक्षा हब के रूप में माना जाता है। इंदौर भारत का एकमात्र शहर है, जहाँ भारतीय प्रबन्धन संस्थान (IIM इंदौर) व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT इंदौर) दोनों स्थापित हैं। मालवा पठार के दक्षिणी छोर पर स्थित इंदौर शहर, राज्य की राजधानी से १९० किमी पश्चिम में स्थित है। भारत की जनगणना,२०११ के अनुसार २१६७४४७ की आबादी सिर्फ ५३० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में वितरित है। यह मध्यप्रदेश में सबसे अधिक घनी आबादी वाले प्रमुख शहर है। यह भारत में के तहत आता है। इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया (शहर व आसपास के इलाके) की आबादी राज्य में २१ लाख लोगों के साथ सबसे बड़ी है। इंदौर अपने स्थापना के इतिहास में १६वीं सदी क डेक्कन (दक्षिण) और दिल्ली के बीच एक व्यापारिक केंद्र के रूप में अपने निशान पाता है। मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम के मालवा पर पूर्ण नियंत्रण ग्रहण करने के पश्चात, १८ मई १७२४ को इंदौर मराठा साम्राज्य में सम्मिलित हो गया था। और मल्हारराव होलकर को वहाँ का सुबेदार बनाया गया। जो आगे चल कर होलकर राजवंश की स्थापना की। ब्रिटिश राज के दिनों में, इन्दौर रियासत एक १९ गन सेल्यूट (स्थानीय स्तर पर २१) रियासत था जो की उस समय (एक दुर्लभ उच्च रैंक) थी। अंग्रेजी काल के दौरान में भी यह होलकर राजवंश द्वारा शासित रहा। भारत के स्वतंत्र होने के कुछ समय बाद यह भारत अधिराज्य में विलय कर दिया गया। इंदौर के रूप में सेवा की राजधानी मध्य भारत १९५० से १९५६ तक। इंदौर एक वित्तीय जिले के समान, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में कार्य करता है। और भारत का तीसरा सबसे पुराने शेयर बाजार, मध्यप्रदेश स्टॉक एक्सचेंज इंदौर में स्थित है। यहाँ का अचल संपत्ति (रीयल एस्टेट) बज़ार, मध्य भारत में सबसे महंगा है। यह एक औद्योगिक शहर है। यहाँ लगभग ५,००० से अधिक छोटे-बडे उद्योग हैं। यह सारे मध्य प्रदेश में सबसे अधिक वित्त पैदा करता है। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में ४०० से अधिक उद्योग हैं और इनमे १०० से अधिक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के उद्योग हैं। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख उद्योग व्यावसायिक वाहन बनाने वाले व उनसे सम्बन्धित उद्योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में मध्य प्रदेश की प्रमुख वितरण केन्द्र और व्यापार मंडीयाँ है। यहाँ मालवा क्षेत्र के किसान अपने उत्पादन को बेचने और औद्योगिक वर्ग से मिलने आते है। यहाँ के आस पास की ज़मीन कृषि-उत्पादन के लिये उत्तम है और इंदौर मध्य-भारत का गेहूँ, मूंगफली और सोयाबीन का प्रमुख उत्पादक है। यह शहर, आस-पास के शहरों के लिए प्रमुख खरीददारी का केन्द्र भी है। इन्दौर अपने नमकीनों व खान-पान के लिये भी जाना जाता है। प्र.म. नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटी मिशन में १०० भारतीय शहरों को चयनित किया गया है जिनमें से इंदौर भी एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के पहले चरण के अंतर्गत बीस शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा और इंदौर भी इस प्रथम चरण का हिस्सा है। 'स्वच्छ सर्वेक्षण २०१७' के परिणामों के अनुसार इन्दौर भारत का सबसे स्वच्छ नगर है। .

नई!!: पलक मुच्छल और इन्दौर · और देखें »

काबिल

काबिल (अंग्रेजी Kaabil/Capable) एक भारतीय आगामी थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है जबकि फ़िल्म के निर्माता राकेश रोशन है। फ़िल्म में ऋतिक रोशन तथा यामी गौतम मुख्य किरदार है। फ़िल्म की प्रदर्शन की तिथि २६ जनवरी २०१६ रखी गई है। .

नई!!: पलक मुच्छल और काबिल · और देखें »

कारगिल युद्ध

right कारगिल युद्ध (ऑपरेशन विजय भी) भारत और पाकिस्तान के बीच मई और जुलाई 1999 के बीच कश्मीर के करगिल जिले में हुए सशस्त्र संघर्ष का नाम है। पाकिस्तान की सेना और कश्मीरी उग्रवादियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा पार करके भारत की ज़मीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश की। पाकिस्तान ने दावा किया कि लड़ने वाले सभी कश्मीरी उग्रवादी हैं, लेकिन युद्ध में बरामद हुए दस्तावेज़ों और पाकिस्तानी नेताओं के बयानों से साबित हुआ कि पाकिस्तान की सेना प्रत्यक्ष रूप में इस युद्ध में शामिल थी। लगभग 30,000 भारतीय सैनिक और करीब 5,000 घुसपैठिए इस युद्ध में शामिल थे। भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाली जगहों पर हमला किया और धीरे-धीरे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से पाकिस्तान को सीमा पार वापिस जाने को मजबूर किया। यह युद्ध ऊँचाई वाले इलाके पर हुआ और दोनों देशों की सेनाओं को लड़ने में काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। परमाणु बम बनाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ यह पहला सशस्त्र संघर्ष था। .

नई!!: पलक मुच्छल और कारगिल युद्ध · और देखें »

किक (२०१४ फिल्म)

किक एक एक्शन फीचर फिल्म है इस फिल्म के निर्देशक तथा निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, नवाजुद्दीन सिद्दिकी तथा रणदीप हुड्डा हैं। यह २००९ में आई तेलुगू फिल्म 'किक' का पुनर्निर्माण है। फिल्म २५ जुलाई २०१४ को रिलीज़ हुई। किक ने पहले दिन में २८ करोड़ रूपए कमा लिए। फिल्म भारत में हर समय की दूसरी सबसे ऊंची कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गए सातवें सर्वाधिक कमाई करने वाली विदेशी बाजारों और दुनिया भर में तीसरा सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म में शामिल हो चुकी है। सलमान खान की फिल्म किक सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 164.09 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। 350 करोड़ से ज़्यादा कमाई करने के बाद किक सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। .

नई!!: पलक मुच्छल और किक (२०१४ फिल्म) · और देखें »

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (अंग्रेज़ी:Central Board of Secondary Education या CBSE) भारत की स्कूली शिक्षा का एक प्रमुख बोर्ड है। भारत के अन्दर और बाहर के बहुत से निजी विद्यालय इससे सम्बद्ध हैं। इसके प्रमुख उद्देश्य हैं - शिक्षा संस्थानों को अधिक प्रभावशाली ढंग से लाभ पहुंचाना, उन विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं के प्रति उत्तरदायी होना जिनके माता-पिता केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी हैं और निरंतर स्थानान्तरणीय पदों पर कार्यरत हों। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शिक्षा का माध्यम हिन्दी या अंग्रेजी हो सकता है। इसमें कुल ८९७ केन्द्रीय विद्यालय, १७६१ सरकारी विद्यालय, ५८२७ स्वतंत्र विद्यालय, ४८० जवाहर नवोदय विद्यालय और १४ केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय सम्मिलित हैं।। हिन्दुस्तान लाइव। १८ फ़रवरी २०१० इसका ध्येय वाक्य है - असतो मा सद्गमय (हे प्रभु ! हमे असत्य से सत्य की ओर ले चलो।)-के.मा.शि.बोर्ड। वर्ल्ड प्रेस .

नई!!: पलक मुच्छल और केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड · और देखें »

केके

कृष्णकुमार कुन्नथ (मलयालम: കൃഷ്ണകുമാര് കുന്നത്ത്, जन्म: 23 अगस्त 1970), केके के रूप में भी जाने जाते है| वे एक भारतीय पार्श्व गायक है| वह हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में एक प्रमुख गायक है| उनका जन्म त्रिश्शूर, केरल में सीएस नायर और कनाकवाल्ली, एक मलयाली जोड़े, को हुआ| कृष्णकुमार कुन्नाथ नई दिल्ली में पले बढे| उनके बॉलीवुड ब्रेक से पहले उन्होंने 3,500 विज्ञापन गीत गाया| वे दिल्ली के माउंट सेंट मैरी स्कूल के एक पूर्व छात्र है| उन्होंने 1999 क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थन के लिए "जोश ऑफ़ इंडिया" गाना गाया| इस के बाद, उन्होंने पल नामक एलबम निकला जिसे सर्वश्रेष्ठ सोलो एल्बम के लिए स्टार स्क्रीन पुरस्कार मिला| इस एल्बम के दो गाने 'पल' और 'यारों' काफी लोकप्रिय थे| .

नई!!: पलक मुच्छल और केके · और देखें »

की एंड का

की एंड का (हिन्दी: की और का) एक भारतीय हिन्दी फिल्म है। इस फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 1 अप्रैल 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: पलक मुच्छल और की एंड का · और देखें »

अमाल मलिक

अमाल मलिक का जन्म एक संगीत परिवार के रहने वाले हिंदी फ़िल्म उद्योग में एक संगीतकार है। ये सरदार मलिक के पोते, दबू मलिक के बेटे और संगीतकार अनु मलिक के भतीजे है। अमाल ८ साल की उम्र में संगीत सीखना शुरू कर दिया था। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत सलमान ख़ान की जय हो के साथ २०१४ में शुरू किया फिर मलिक ने २०१५ की कई बॉलीवुड फिल्में जैसे की रॉय, एक पहेली लीला, ऑल इज़ वैल, कैलेंडर गर्ल्स, हीरो, हेट स्टोरी 3 के लिए संगीत दिया। .

नई!!: पलक मुच्छल और अमाल मलिक · और देखें »

अरमान मलिक

अरमान मलिक (जन्म: 22 जुलाई 1995) एक भारतीय गायक हैं। यह सा रे गा मा पा लिटिल चेम्प्स में सार्वजनिक मतों के अनुसार आठवें स्थान पर रहे। यह गायक और संगीत निर्देशक डबू मलिक के बेटे और गीतकार अमाल मलिक के भाई हैं। वर्तमान मे यह कलाकार अपने गानों की वजह से सुप्रसिद्ध है। .

नई!!: पलक मुच्छल और अरमान मलिक · और देखें »

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह (बंगाली;অরিজিৎ সিং) जन्म २५ अप्रैल १९८७)Arijit Singha's Biography एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। इनका जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत २००५ में एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से की थी। इनका नाम जब प्रसिद्ध हुआ जब इन्होंने २०१३ में आशिकी 2 फ़िल्म में तुम ही हो गाना गाया था। इस कारण इनको ५९वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सबसे अच्छा पुरुष गायक चुना गया था। इनके अलावा इन्होंने किल दिल में भी ऐसा ही गाना गाया था जो सजदे नाम था। जनवरी २०१६ में ६१वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार इनका सूरज डूबा है गाना जो रॉय फ़िल्म में गाया था इन्हें सबसे अच्छा गाना चुना गया। .

नई!!: पलक मुच्छल और अरिजीत सिंह · और देखें »

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: पलक मुच्छल और अर्जुन कपूर · और देखें »

1999 उड़ीसा चक्रवाती तूफ़ान

अंतरिक्ष से ली गयी तस्वीर १९९९ का ओड़िशा चक्रवाती तूफ़ान उत्तर हिंद महासागर का सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफ़ान था। यह तूफ़ान की केंद्रीय दबाव ९१२ मिलिबार था, जो एक रिकॉर्ड है। यह तूफ़ान अक्टूबर २५, १९९९ को बना.

नई!!: पलक मुच्छल और 1999 उड़ीसा चक्रवाती तूफ़ान · और देखें »

61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार १५ जनवरी २०१६ को यश राज स्टूडियो, मुंबई में २०१५ में बनी हिन्दी फ़िल्म-उद्योग की फ़िल्मों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए गए थे। समारोह की मेज़बानी शाहरुख खान और कपिल शर्मा ने साथ मिलकर की। पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा ११ जनवरी २०१६ को की गई थी। बाजीराव मस्तानी को सर्वाधिक १२ नामांकन प्राप्त हुए। इसके बाद पीकू को आठ और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को सात नामांकन प्राप्त हुए। बाजीराव मस्तानी ने नौ श्रेणियों में बाज़ी मारी और सर्वाधिक पुरस्कार जीतने वाली २०१५ की फ़िल्म बन गई। रणवीर सिंह को बाजीराव मस्तानी में बाजीराव की भूमिका के लिए अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ। दीपिका पादुकोण को पीकू में पीकू बनर्जी की भूमिका के लिए अपना तीसरा फ़िल्मफ़ेयर व दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ। .

नई!!: पलक मुच्छल और 61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »