लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टॉम्ब रेडर

सूची टॉम्ब रेडर

टॉम्ब रेडर, काल्पनिक ब्रिटिश पुरातत्वविद लारा क्रॉफ्ट के साहसिक कारनामों (एडवेंचर्स) पर आधारित एक्शन-एडवेंचर गेम्स, कॉमिक बुक्स, उपन्यासों, थीम पार्क राइड्स तथा फिल्मों की एक मीडिया फ़्रेंचाइज़ है। 1996 में मूल टॉम्ब रेडर के जारी होने के बाद से यह श्रृंखला संबंधित मीडिया के एक आकर्षक फ़्रेंचाइज़ के रूप में विकसित हो गयी है और लारा, वीडियो गेम उद्योग की एक प्रमुख नायिका के रूप में उभर कर सामने आयी हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 2006 में लारा क्रॉफ्ट को "सर्वाधिक सफल वीडियोगेम नायिका" के रूप में मान्यता प्रदान की है। इस श्रृंखला के छह खेलों को कोर डिजाइन द्वारा विकसित किया गया था, जबकि नवीनतम तीन को क्रिस्टल डाइनेमिक्स द्वारा. अब तक Lara Croft: Tomb Raider तथा Lara Croft Tomb Raider: The Cradle of Life नाम की दो फ़िल्में बनाई जा चुकी हैं जिनमें एंजेलिना जोली ने लारा क्रॉफ्ट की भूमिका निभाई है। .

6 संबंधों: एंजेलिना जोली, डैनी एल्फमैन, डीवीडी, फ़िल्म, सघन चक, व्यक्तिगत संगणक

एंजेलिना जोली

एंजेलीना जोली (Angelina Jolie) (जन्म एंजेलीना जोली वॉइट; जून 4, 1975) एक अमेरिकी अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के लिए सद्भावना राजदूत हैं। इन्होंने तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स और एक अकादमी पुरस्कार प्राप्त किए हैं। जोली दुनिया भर में मानवीय मामलों को बढ़ावा देने और शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के माध्यम से शरणार्थियों के साथ अपने काम के लिए विख्यात हैं। वे दुनिया की "सबसे सुंदर" महिलाओं में से एक मानी जाती हैं और उनकी परदे के पीछे की ज़िंदगी को मीडिया ने व्यापक रूप से उद्धृत किया गया है। हालांकि वे अपने पिता जॉन वोइट के साथ 1982 की फ़िल्म लूकिंग टु गेट आउट में बतौर बाल कलाकार परदे पर पहली बार नज़र आईं, तथापि वास्तविक रूप से एक दशक बाद जोली का अभिनय कैरियर कम बजट के निर्माण साइबोर्ग 2 (1993) के साथ शुरू हुआ। किसी बड़ी फ़िल्म में उनकी पहली मुख्य भूमिका साइबर-थ्रिलर हैकर (फ़िल्म) (1995) में थी। उन्होंने समीक्षकों की प्रशंसा पाने वाली जीवनीक टेलीविजन फिल्मों जॉर्ज वालेस (1997) और जिया (1998) में अभिनय किया और ड्रामा गर्ल, इंटरप्टेड (1999) में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार जीता। जोली ने लारा क्राफ्ट: टूम्ब रैडर (2001) में अपनी वीडियो गेम नायिका लारा क्राफ्ट की भूमिका के लिए व्यापक प्रसिद्धि प्राप्त की और इसकी उत्तरकथा लारा क्राफ्ट टूम्ब रैडर: द क्रेडल आँफ लाइफ (2003) के साथ ख़ुद को प्रख्यात और अत्यधिक पारिश्रमिक पाने वाली हॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बीच स्थापित किया। इन्होने एक्शन कॉमेडी मिस्टर एंड मिसेज़ स्मित (2005) और वांटेड (2008) में निभाई गई भूमिकाओं से अपनी एक अग्रणी एक्शन स्टार के रूप में प्रतिष्ठा प्रबलित की है, ये दो इनकी अबतक कि सर्वाधिक गैर एनिमेटेड व्यावसायिक रूप से सफल फिल्में भी हैं। जोली ने पुनः ड्रामा फ़िल्मों अ माइटी हार्ट (2007) और चेंजलिंग (2008) में अपने अभिनय के लिए आलोचकों की प्रशंसा और चेंजलिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार का नामांकन अर्जित किया।.

नई!!: टॉम्ब रेडर और एंजेलिना जोली · और देखें »

डैनी एल्फमैन

डेनियल रॉबर्ट एल्फमैन (जन्म: 29 मई 1953) एक अमेरिकी संगीतकार, गायक, गीतकार, और रिकॉर्ड निर्माता हैं। वह फिल्मों और टेलीविजन कार्यक्रमों में संगीत देने के लिए जाने जाते हैं, विशेष रूप से निर्देशक टिम बर्टन की फिल्मों में। एल्फ़मैन को सर्वप्रथम 1974 से 1995 तक बैंड "ओइंगो बोइंगो" के मुख्य गायक और गीतकार के रूप में पहचान मिली। 1976 में एक अभिनेता के तौर पर एल्फमैन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। 1980 में आई 'फोर्बिडन जोन' एक संगीतकार के तौर पर उनकी पहली फिल्म थी, जिसे उनके बड़े भाई रिचर्ड एल्फमैन द्वारा निर्देशित किया गया था। उन्हें प्राप्त सम्मानों में चार ऑस्कर नामांकन, बैटमैन के लिए ग्रैमी, डेस्पेरेट हाउसवाइव्स के लिए एम्मी, सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए छह सैटर्न पुरस्कार, 2002 रिचर्ड किर्क पुरस्कार, और एक डिज्नी लीजेंड अवॉर्ड शामिल हैं। .

नई!!: टॉम्ब रेडर और डैनी एल्फमैन · और देखें »

डीवीडी

अंकीय चित्रीय चक्रिका या अंचिच (DVD, जिसे डिजिटल वर्सटाइल डिस्क या डिजिटल वीडियो डिस्क) के रूप में भी जाना जाता है, एक ऑप्टिकल डिस्क स्टोरेज मीडिया फॉर्मेट है और इसे 1995 में Sony, Panasonic और Samsung द्वारा विकसित और आविष्कार किया गया। इसका मुख्य उपयोग वीडियो और डेटा का भंडारण करना है। DVD का आकार कॉम्पैक्ट डिस्क (CD) के समान ही होता है, लेकिन ये छह गुना अधिक डेटा भंडारण करते हैं। DVD शब्द के परिवर्तित रूप अक्सर डाटा के डिस्क पर संग्रहण पद्धति को वर्णित करते हैं: DVD-ROM (रीड ओन्ली मेमोरी) में डेटा को सिर्फ पढ़ा जा सकता है, लिखा नहीं जा सकता, DVD-R और DVD+R (रिकॉर्ड योग्य) डेटा को सिर्फ एक बार रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसके बाद एक DVD-ROM के रूप में कार्य करते हैं; DVD-RW (री-राइटेबल), DVD+RW और DVD-RAM (रैंडम एक्सेस मेमोरी) डेटा को कई बार रिकॉर्ड कर सकता है और मिटा सकता है। मानक DVD लेज़र द्वारा इस्तमाल तरंग दैर्घ्य 650 nm है; इस प्रकार, प्रकाश का रंग लाल है। DVD-वीडियो और DVD-ऑडियो डिस्क, क्रमशः उचित रूप से संरचित और स्वरूपित वीडियो और ऑडियो सामग्री को संदर्भित करता है। वीडियो सामग्री वाले अंचिच (DVD) सहित, अंचिच (DVD) के अन्य प्रकार को, अंचिच (DVD) डेटा डिस्क कहा जा सकता है। .

नई!!: टॉम्ब रेडर और डीवीडी · और देखें »

फ़िल्म

फ़िल्म, चलचित्र अथवा सिनेमा में चित्रों को इस तरह एक के बाद एक प्रदर्शित किया जाता है जिससे गति का आभास होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। आज ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है .

नई!!: टॉम्ब रेडर और फ़िल्म · और देखें »

सघन चक

सघन चक (सघन:कॉम्पैक्ट + चक (ती):डिस्क) या कॉम्पैक्ट डिस्क (इसे सीडी के रूप में भी जाना जाता है) एक प्रकाशीय चक होती है जिसमे आंकड़े अंकीय प्रारूप मे संचित रहते हैं। मूल रूप से इसका विकास ध्वनि रिकॉर्डिंग के संचय के लिए हुआ था, लेकिन बाद में इसका प्रयोग अन्य आंकड़ों के संचय के लिए भी किया जाने लगा। श्रृव्य चक (ऑडियो सीडी) तो अक्टूबर 1982 से व्यावसायिक रूप से उपलब्ध है। 2009 में भी यह श्रृव्य आंकड़ों के भौतिक भंडारण का मानक माध्यम बनी हुई हैं। सीडी का मानक या प्रसिद्ध व्यास (diameters) १२ सेंटीमीटर या १२० मिलीमीटर (4.7 in) होता है। जो कि ८० मिनट का डेटा (जानकारी) या लगभग ७०० मेगा बाइट डेटा (जानकारी) रखता है। और भी अन्य तरह कि कम व्यास कि भी सीडीया (मिनी सीडी) आती है। मिनी सीडी के विभिन्न 60 से 80 मिलीमीटर (2.4 - 3.1in) लेकर व्यास (diameters) है। शारीरिक विवरण सामान्य रूप से इस के चार भाग (परत) होते है। 200px A)(पहली परत):एक polycarbonate डिस्क परत धक्कों द्वारा बनाये एन्कोडेड डेटा रखती र्है। B)(दुसरी परत): एक चमकदार परत लेजर को प्रतिबिंबितं (reflect) करता है। C)(तीसरी परत):एक परत जो चमकदार परत (दुसरी परत) की रक्षा करती है। D)(चौथा परत):यह एक कलाकृति होती है जो डिस्क के शीर्ष पर मुद्रित होती है। ईस पर सीडी का नाम या कुछ चित्र आदि हो सकते है। E) यह सीडी को पद्ने (read) वाली लेजर होती है। एक सीडी मै डेटा का एक ही सर्पिल ट्रैक होता है, जिस पर सारा डेटा होत है। जो कि डिस्क के अंदर से बाहर कि ओर चक्कर दार होता है। यह सर्पिल ट्रैक होता है। सीडी प्लेयर सीडी पर धक्कों के रूप में संग्रहीत डेटा को खोजने और पढ़ने का काम है। सीडी प्लेयर के तीन बुनियादी घटक होते हैं: १) एक ड्राइव मोटर डिस्क spins. इस ड्राइव मोटर 200 और 500 rpm से ट्रैक को पढ़ती है। २) एक लेजर और एक लेंस प्रणाली: CD पर ध्यान केंद्रित करने और पढ़ने के लिये। ३) एक ट्रैकिंग प्रणाली लेजर: जिससे लेजर बीम सर्पिल ट्रैक का अनुसरण कर सके। 400px.

नई!!: टॉम्ब रेडर और सघन चक · और देखें »

व्यक्तिगत संगणक

व्यक्तिगत कम्प्यूटर व्यक्तिगत संगणक या पर्सनल कम्प्यूटर ऐसी कम्प्यूटर तंत्र है जो विशेष रूप से व्यक्तिगत अथवा छोटे समूह के द्वारा प्रयोग मे लाए जाते हैं। इन कम्प्यूटरों को बनाने में माइक्रोप्रोसेसर मुख्य रूप से सहायक होते है; इसीलिये इसे माइक्रो कम्प्यूटर भी कहते हैं। पर्सनल कम्प्यूटर का निर्माण विशेष क्षेत्र तथा कार्य को ध्यान में रखकर किया जाता है। उदाहरणार्थ - घरेलू कम्प्यूटर तथा कार्यालय में प्रयोग किये जाने वाले कम्प्यूटर। बजार में, छोटे स्तर की कम्पनियाँ अपने कार्यालयों के कार्य के लिए पर्सनल कम्प्यूटर को प्राथमिकता देतीं हैं। पर्सनल कम्प्यूटर से किये जाने वाले मुख्य कार्यो में खेल-खेलना, इन्टरनेट का प्रयोग, शब्द-संसाधन (वर्ड प्रोसेसिंग) इत्यादि शामिल हैं। प्रथम पर्सनल कंप्यूटर सन 1974 में बिकसित किया गया था। किंतु सन 1977 में पहला व सफल माइक्रो कंप्यूटर पी, सी, विकसित हुआ। इसको विकसित करने का श्रेय युवा तकनीशियन स्टीव बोजनाइक को जाता है। 1.

नई!!: टॉम्ब रेडर और व्यक्तिगत संगणक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »