6 संबंधों: टिम बर्टन, बैटमैन (1989 फ़िल्म), रॉक ऐन्ड रोल, लॉस एंजेलिस, ग्रैमी पुरस्कार, कैलिफ़ोर्निया।
टिम बर्टन
टिमोथी विलियम "टिम" बर्टन (Timothy William "Tim" Burton; जन्म २५ अगस्त १९५८) एक अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, लेखक व कलाकार है। वह बीटलजूस, एडवर्ड सिज़रहैन्ड्स, द नाइटमेयर बिफोर क्रिसमस, एड वूड, स्लीपी होलो, कॉर्प्स ब्राइड और स्विनी टोड्ड: द डीमन बार्बर ऑफ फ्लिट स्ट्रिट जैसी अँधेरी फ़िल्मों व ब्लाकबस्टर फ़िल्मों, जैसे पी-वीज़ बिग एडवेंचर, बैटमैन, प्लैनेट ऑफ़ द एप्स, चार्ली एंड द चोकोलेट फैक्ट्री और ऐलिस इन वण्डरलैण्ड के लिए लोकप्रिय है। .
नई!!: डैनी एल्फमैन और टिम बर्टन · और देखें »
बैटमैन (1989 फ़िल्म)
बैटमैन, डीसी कॉमिक में इसी नाम के एक चरित्र पर आधारित 1989 की एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसका निर्देशन टिम बर्टन द्वारा किया गया है। फिल्म में शीर्षक भूमिका में माइकल कीटन हैं साथ ही अन्य प्रमुख कलाकारों में जैक निकल्सन, किम बेसिंगर, रॉबर्ट वूल और जैक पालांस हैं। यह फिल्म, जिसमें बैटमैन का सामना "द जोकर" नाम के उभरते हुए शक्तिशाली खलनायक से होता है, वार्नर ब्रदर्स की बैटमैन फिल्म श्रृंखला की पहली कड़ी है। बर्टन के निर्देशक के रूप में चुनाव होने के बाद, सैम हैम द्वारा इसकी पहली पटकथा लिखने से पहले स्टीव एंगलहार्ट और जूली हिकसन ने फिल्म की कुछ कड़ियों को लिखा.
नई!!: डैनी एल्फमैन और बैटमैन (1989 फ़िल्म) · और देखें »
रॉक ऐन्ड रोल
रॉक ऐन्ड रोल या रॉक'ऍन'रोल या सिर्फ़ रॉक संगीत आधुनिक संगीत की एक लोकप्रीय शैली है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में १९४० व १९५० के दशकों में मुख्य-रूप से अफ़्रीकी-अमेरिकी संगीत परम्पराओं से जन्मी और फिर दुनिया-भर में लोकप्रीय हो गई। इस शैली में ताल की एक अहम भूमिका है जो आमतौर से ड्रम के प्रयोग से दी जाती है। इसके ऊपर एक या एक से अधिक गिटार से धुनें बजाई जाती हैं और गायक गाना गाते हैं।, Paul Friedländer, Peter Miller, pp.
नई!!: डैनी एल्फमैन और रॉक ऐन्ड रोल · और देखें »
लॉस एंजेलिस
सिटी हॉल लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बडा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बडा शहर है। शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है। इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है। लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ। आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। .
नई!!: डैनी एल्फमैन और लॉस एंजेलिस · और देखें »
ग्रैमी पुरस्कार
कोई विवरण नहीं।
नई!!: डैनी एल्फमैन और ग्रैमी पुरस्कार · और देखें »
कैलिफ़ोर्निया
कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .