लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गुंडे (फ़िल्म)

सूची गुंडे (फ़िल्म)

गुंडे अली अब्बास ज़फ़र द्वारा रचित एवं आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित 2014 की एक भारतीय एक्शन अपराध रहस्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा हैं जबकि खलनायक का अभिनय इरफ़ान ख़ान ने किया है। फ़िल्म की कहानी १९७० में युवा दोस्तों बिक्रम और बाला से आरम्भ होती है जो बन्दुकधारी और कोयले की डकैती करते हैं। वो अन्तंतः कलकत्ता के सबसे शक्तिशाली गुंडों के रूप में उभरते हैं। फ़िल्म 14 फ़रवरी 2014 को जारी की गई। फ़िल्म बंगाली भाषा में भी जारी की गई और सोहेल सेन ने इसके संगीत का निर्माण किया है। हालांकि कुछ बंगाली गानों में गायक भिन्न हैं। .

29 संबंधों: एक था टाइगर, नेहा भसीन, नीति मोहन, पंकज त्रिपाठी, प्रियंका चोपड़ा, बप्पी लाहिड़ी, बाङ्ला भाषा, बैंड बाजा बारात, बॉलीवुड हँगामा, बीबीसी हिन्दी, मुम्बई, मोनाली ठाकुर, यश राज फ़िल्म्स, रणवीर सिंह, रीडिफ.कॉम, सौरभ शुक्ला, सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट, हिन्दुस्तान टाईम्स, जावेद अली, विशाल दादलानी, आदित्य चोपड़ा, इरफ़ान ख़ान, इरशाद कामिल, इशकजादे, केके, कोलकाता, अरिजीत सिंह, अर्जुन कपूर, अली अब्बास ज़फ़र

एक था टाइगर

एक थाटाइगर २०१२ में बनी हिन्दी रोमांस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जिसमे सलमान खान और कैटरिना कैफ मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म का निर्माण आदित्य चोपरा द्वारा व निर्देशन कबीर खान द्वारा किया गया है। यह फ़िल्म पूर्व रॉ जासूस रविन्द्र कौशिक के जीवन को आधार लेकर बनायी गयी लेकिन विवादों से बचने के लिए कहानी में बदलाव किया गया। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और एक था टाइगर · और देखें »

नेहा भसीन

नेहा भसीन नेहा भसीन कई पुरस्कार प्राप्त भारतीय पार्श्वगायिका और पॉप संगीत गायिका है। नई दिल्ली में पैदा हुई नेहा ने हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगू और पंजाबी में भी गाने गाए हैं। मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, नीरजा सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसे सरीखी फ़िल्मों के लिये गीत गाए हैं। सुल्तान के गीत जग घूमेया के लिये उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार प्राप्त हुआ। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और नेहा भसीन · और देखें »

नीति मोहन

नीति मोहन (जन्म: 18 नवम्बर 1979) एक भारतीय गायक हैं। यह कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय भी कर चुकीं हैं। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और नीति मोहन · और देखें »

पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। इन्होंने कई फ़िल्मों में कार्य किया है। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और पंकज त्रिपाठी · और देखें »

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (जन्म: १८ जुलाई, १९८२) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और प्रियंका चोपड़ा · और देखें »

बप्पी लाहिड़ी

बप्पी लाहिड़ी बप्पी लाहिड़ी हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं। सोने के गहनोँ से लदे बप्पी लाहिरी के संगीत में अगर डिस्को की चमक-दमक नज़र आती है तो उनके कुछ गाने सादगी और गंभीरता से परिपूर्ण हैं। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी है। तीन साल की उम्र में उन्होँने तबला बजाना शुरू कर दिया था व जब वे 14 साल के हुए तो पहला संगीत दिया। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और बप्पी लाहिड़ी · और देखें »

बाङ्ला भाषा

बाङ्ला भाषा अथवा बंगाली भाषा (बाङ्ला लिपि में: বাংলা ভাষা / बाङ्ला), बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी भारत के त्रिपुरा तथा असम राज्यों के कुछ प्रान्तों में बोली जानेवाली एक प्रमुख भाषा है। भाषाई परिवार की दृष्टि से यह हिन्द यूरोपीय भाषा परिवार का सदस्य है। इस परिवार की अन्य प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, नेपाली, पंजाबी, गुजराती, असमिया, ओड़िया, मैथिली इत्यादी भाषाएँ हैं। बंगाली बोलने वालों की सँख्या लगभग २३ करोड़ है और यह विश्व की छठी सबसे बड़ी भाषा है। इसके बोलने वाले बांग्लादेश और भारत के अलावा विश्व के बहुत से अन्य देशों में भी फ़ैले हैं। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और बाङ्ला भाषा · और देखें »

बैंड बाजा बारात

बैंड बाजा बारात २०१० की एक बॉलीवुड फ़िल्म है। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और बैंड बाजा बारात · और देखें »

बॉलीवुड हँगामा

बॉलीवुड हंगामा (पहले इण्डियाएफएम अथवा इण्डियाएफएम डॉट कॉम नाम से प्रचलित) बॉलीवुड की प्रमुख मनोरंजन वेबसाइट है, जो "हंगामा डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट" के अधीन है, जिसने इस बॉलीवुड पोर्टल का अधिग्रहण सन् 2000 में किया। यह वेबसाइट भारतीय फ़िल्म उद्योग, मुख्य रूप से बॉलीवुड, फ़िल्म समीक्षाएँ एवं बॉक्स ऑफिस रपट से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करती है। इसका प्रमोचन 15 जून 1998 में मूल नाम इण्डियाएफएम डॉट कॉम (indiafm.com) से हुआ। 2008 में इसने अपना नाम बदलकर "बॉलीवुड हंगामा" रख लिया। जनवरी 2013 के आँकड़ों के अनुसार इसकी यातायात वर्ग भारत में 444 है। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और बॉलीवुड हँगामा · और देखें »

बीबीसी हिन्दी

बीबीसी हिन्दी एक अन्तरराष्ट्रीय समाचार सेवा है। इसका आरम्भ ११ मई १९४० को हुआ। प्रारम्भ में यह सेवा रेडियो के माध्यम से संचालित होती थी। वर्तमान में ये सेवा रेडियो के साथ-साथ वेबसाइट एवं सामाजिक जालस्थलों पर भी संचालित हो रही है। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और बीबीसी हिन्दी · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और मुम्बई · और देखें »

मोनाली ठाकुर

मोनाली ठाकुर (का जन्म 3 नवम्बर 1985 को कोलकत्ता, भारत में हुआ) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं जो मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों में गाती हैं। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और मोनाली ठाकुर · और देखें »

यश राज फ़िल्म्स

यश राज फ़िल्म्स का लोगो यश राज फ़िल्म्स भारतीय निर्माता - निर्देशक यश चोपड़ा द्वारा स्थापित कंपनी है जो की एक हिंदी फिल्म निर्देशक और निर्माता है। वोह पहले अपने भाई के फिल्म कंपनी बर फिल्म्स में काम करते थे और बाद में उन्होंने सन १९७० में अपनी खुद की कम्पनी चालू की। इनके द्वारा बनाई गयी फिल्मे सन २००४ व २००५ में तीन अच्छी पर्दर्शन करने वाली फिल्मे दे चुकी है। यश राज फिल्म्स विकिपीडिया, मुक्त विश्वकोश से यश राज फिल्म्स प्रकार निजी 1970 स्थापित संस्थापक यश चोपड़ा मुख्यालय मुंबई, भारत प्रमुख लोगों आदित्य चोपड़ा (अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक) उदय चोपड़ा (निदेशक) पामेला चोपड़ा (निदेशक) रानी मुखर्जी (निदेशक) आशिष सिंह (उपराष्ट्रपति - उत्पादन) रोहन मल्होत्रा ​​(उपराष्ट्रपति - वितरण) अवतार पानसेर (उपाध्यक्ष - अंतर्राष्ट्रीय संचालन) मानन मेहता (उपाध्यक्ष - विपणन और मर्केंडाइजिंग) अक्षय विधहानी (उपाध्यक्ष - वित्त और वाईआरएफ स्टूडियोज) विजय कुमार (उपराष्ट्रपति - होम वीडियो और लाइसेंसिंग) आशीष पाटिल (उपाध्यक्ष - वाई फिल्म्स) आनंद गुरनानी (उपाध्यक्ष - डिजिटल) उत्पाद सिनेमा स्टूडियो उत्पादन वितरण विपणन संगीत घरेलू वीडियो प्रतिभा प्रबंधन VFX उत्पादन के बाद ब्रांड पार्टनरशिप लाइसेंसिंग मर्केंडाइजिंग विशेष प्रभाव डिजिटल सहायक YRF स्टूडियोज वाईआरएफ उत्पादन वाईआरएफ वितरण वाईआरएफ विपणन वाईआरएफ संगीत वाईआरएफ होम वीडियो वाई फिल्म्स वाईआरएफ टेलीविजन वाईआरएफ मनोरंजन yFX VFX स्टूडियो वाईआरएफ प्रतिभा वाईआरएफ लाइसेंसिंग वाईआरएफ मर्चेंडाइजिंग वाईआरएफ ब्रांड पार्टनरशिप वाईआरएफ डिजिटल वाईआरएफ यूएसए वाईआरएफ यू.के.

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और यश राज फ़िल्म्स · और देखें »

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह (Ranveer Singh; जन्म रणवीर सिंह भवनानी ६ जुलाई १९८५) एक भारतीय अभिनेता है। मुबई में जन्मे सिंह हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहते थे परन्तु कॉलेज के दिनों में उन्हें लगा की अभिनय का ख्याल काफ़ी दूर की बात है और उन्होंने लेखन की ओर लक्ष्य केंद्रित किया। इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री करते वक्त सिंह पुनः अभिनय की ओर आकर्षित हुए और वापस भारत में आने के बाद उन्होंने मुख्य किरदारों के लिए हिन्दी फ़िल्म उद्योग में ऑडिशन देने शुरू किए। २०१० में सिंह ने यश राज फिल्म्स की नई फ़िल्म बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया और भूमिका प्राप्त करने में सफल रहे। यह रोमांस कॉमेडी शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी और रणवीर को एक पारंपरिक दिल्ली के लड़के, बिट्टू, का किरदार निभाना था। फ़िल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैम्पस में भोजन अवकाश के दौरान भेजा जहा से उन्हें अपने किरदार के लिए प्रेरणा मिली। रिलीज़ के बाद बैंड बाजा बारात व्यपतिक और समीक्षा की दृष्टी से हिट फ़िल्म साबित हुई और रणवीर को अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और रणवीर सिंह · और देखें »

रीडिफ.कॉम

रीडिफ डॉट कॉम अथवा रीडिफ.कॉम (रीडिफ.कॉम) भारतीय समाचार, सूचना, मनोरंजन और शॉपिंग वेब पोर्टल है। इसकी स्थापना १९९६ में हुई। इसकी स्थापना रीडिफ ऑन द नेट (रीडिफ On The NeT) के रूप में हुई। इसका मुख्य कार्यालय मुम्बई में है जिसके शाखा कार्यालय बंगलौर, नई दिल्ली और न्यूयॉर्क नगर में स्थित हैं। एलेक्सा के अनुसार रीडिफ १७वाँ भारतीय वेब पोर्टल है। इसमें ३१६ से अधिक कर्मचारी नियुक्त हैं। इसके लाखों परिदर्शकों में से 89.1% परिदर्शक भारतीय हैं जबकि अन्यों में मुख्यतः संयुक्त राज्य अमेरिका (3.4%) और चीन शामिल हैं। अप्रैल २००१ में रीडिफ ने इंडिया अब्रॉड आरम्भ किया। फ़रवरी २०११ में अलेक्सा पर इसकी रैंक २९५ थी। रीडिफ डॉट कॉम १९९६ में भारत में पंजीकृत पहला डोमेन नाम है। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और रीडिफ.कॉम · और देखें »

सौरभ शुक्ला

सौरभ शुक्ला सौरभ शुक्ला हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और सौरभ शुक्ला · और देखें »

सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट

सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट Sony Music Entertainment) एक अमेरिकी निगमन कंपनी है जिसकी मातृ कंपनी जापान की सोनी कोर्पोरेशन की सहायक सोनी कारपोरेशन ऑफ़ अमेरिका, संयुक्त राज्य अमेरिका है। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट · और देखें »

हिन्दुस्तान टाईम्स

हिन्दुस्तान टाईमज़ का दफ़तर नई दिल्ली में स्थित हिन्दुस्तान टाईमज़ हाउस हिन्दुस्तान टाईमज़ (अंग्रेज़ी: Hindustan Times (HT)) भारत का एक रोज़मर्रा अंग्रेज़ी अख़बार है। पाठकों की संख्या मुताबिक यह भारत के बड़े अख़बारों में से है। द टाईमज़ ऑफ़ इंडिया के बाद इसका दूसरा नंबर है। यह १९२४ में मास्टर सुन्दर सिंह लायलपुरी द्वारा कायम किया गया। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और हिन्दुस्तान टाईम्स · और देखें »

जावेद अली

जावेद अली (جاوید علی, जन्म 1982) एक भारतीय पार्श्वगायक है जो सन 2000 से हिंदी फिल्मों में गाने गा रहे हैं। इन्होंने २००७ में लोकप्रिय गाने एक दिन तेरी यादों में जो कि नक़ाब फ़िल्म का गाना था तथा २००८ में बनी जोड़ अकबर का गाना जश्न-ऐ-बहारान भी काफी लोकप्रिय हुआ था। ये हिन्दी के अलावा बंगाली,उड़िया,तमिल,तेलुगु भाषा में भी पार्श्वगायक है। जावेद अली २०११ में ज़ी टीवी पर चलने वाले सा रे गा मा पा लिटल चैम्प्स में जज भी रह चुके है। हाल ही में इन्होंने वज़ीर फ़िल्म में मौला गाना गाया है। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और जावेद अली · और देखें »

विशाल दादलानी

विशाल दादलानी एक भारतीय गायक,म्यूज़िक रिकॉर्ड निर्माता, रचनाकार है। अब तक विशाल दादलानी लगभग ३०० से ४०० गाने जा चुके है। इनका जन्म मुम्बई में सन २८ जून १९७३ को हुआ था। इन्हें बचपन से ही संगीत से विशेष लगाव था इस कारण इनके माता-पिता भी बहुत प्रेम करते थे। विशाल का जन्म एक सिंधी परिवार में हुआ था जो मुम्बई महाराष्ट्र में रहते थे। ये एक स्वयं सीखे संगीतकार है और ये रॉक,इलेक्ट्रॉनिका तथा हिप-हॉप शैली में गायन करते हैं। इन्होंने अपनी शिक्षा हिल ग्रेंज हाई स्कूल से शुरू की थी .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और विशाल दादलानी · और देखें »

आदित्य चोपड़ा

आदित्य चोपड़ा हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और आदित्य चोपड़ा · और देखें »

इरफ़ान ख़ान

शाहबजादे इरफान अली खान (इरफ़ान ख़ान, इरफान) (जन्मः ७ जनवरी १९६७) हिन्दी अंग्रेजी फ़िल्मों, व टेलीविजन के एक अभिनेता हैं। उन्होने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हे वर्ष २००४ का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वह बालीवुड की ३० से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड मे भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों मे भी काम कर चुके हैं। 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और इरफ़ान ख़ान · और देखें »

इरशाद कामिल

इरशाद कामिल या "इर्शाद कामिल' एक भारतीय हिन्दी/उर्दू कवि वा गीतकार हैं। इन्होने जब वी मेट, चमेली, लव आज कल, रॉकस्टार वा आशिकी 2 के लिए गीत लिखे हैं। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और इरशाद कामिल · और देखें »

इशकजादे

इशकजादे 2012 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का लेखन और निर्देशन हबीब फैसल द्वारा किया गया है। आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स के तहत इसका उत्पादन किया है। नवोदित सितारें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म में मुख्य किरदार अदा किये हैं। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और इशकजादे · और देखें »

केके

कृष्णकुमार कुन्नथ (मलयालम: കൃഷ്ണകുമാര് കുന്നത്ത്, जन्म: 23 अगस्त 1970), केके के रूप में भी जाने जाते है| वे एक भारतीय पार्श्व गायक है| वह हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में एक प्रमुख गायक है| उनका जन्म त्रिश्शूर, केरल में सीएस नायर और कनाकवाल्ली, एक मलयाली जोड़े, को हुआ| कृष्णकुमार कुन्नाथ नई दिल्ली में पले बढे| उनके बॉलीवुड ब्रेक से पहले उन्होंने 3,500 विज्ञापन गीत गाया| वे दिल्ली के माउंट सेंट मैरी स्कूल के एक पूर्व छात्र है| उन्होंने 1999 क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थन के लिए "जोश ऑफ़ इंडिया" गाना गाया| इस के बाद, उन्होंने पल नामक एलबम निकला जिसे सर्वश्रेष्ठ सोलो एल्बम के लिए स्टार स्क्रीन पुरस्कार मिला| इस एल्बम के दो गाने 'पल' और 'यारों' काफी लोकप्रिय थे| .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और केके · और देखें »

कोलकाता

बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से १८० किलोमीटर दूर हुगली नदी के बायें किनारे पर स्थित कोलकाता (बंगाली: কলকাতা, पूर्व नाम: कलकत्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यहाँ की जनसंख्या २ करोड २९ लाख है। इस शहर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसके आधुनिक स्वरूप का विकास अंग्रेजो एवं फ्रांस के उपनिवेशवाद के इतिहास से जुड़ा है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएँ अपने आप में समेटे हुए है। शहर को जहाँ भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र बिन्दु के रूप में पहचान मिली है वहीं दूसरी ओर इसे भारत में साम्यवाद आंदोलन के गढ़ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। महलों के इस शहर को 'सिटी ऑफ़ जॉय' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को 'पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। यह रेलमार्गों, वायुमार्गों तथा सड़क मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख यातायात का केन्द्र, विस्तृत बाजार वितरण केन्द्र, शिक्षा केन्द्र, औद्योगिक केन्द्र तथा व्यापार का केन्द्र है। अजायबघर, चिड़ियाखाना, बिरला तारमंडल, हावड़ा पुल, कालीघाट, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, विज्ञान नगरी आदि मुख्य दर्शनीय स्थान हैं। कोलकाता के निकट हुगली नदी के दोनों किनारों पर भारतवर्ष के प्रायः अधिकांश जूट के कारखाने अवस्थित हैं। इसके अलावा मोटरगाड़ी तैयार करने का कारखाना, सूती-वस्त्र उद्योग, कागज-उद्योग, विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग उद्योग, जूता तैयार करने का कारखाना, होजरी उद्योग एवं चाय विक्रय केन्द्र आदि अवस्थित हैं। पूर्वांचल एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र के रूप में कोलकाता का महत्त्व अधिक है। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और कोलकाता · और देखें »

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह (बंगाली;অরিজিৎ সিং) जन्म २५ अप्रैल १९८७)Arijit Singha's Biography एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। इनका जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत २००५ में एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से की थी। इनका नाम जब प्रसिद्ध हुआ जब इन्होंने २०१३ में आशिकी 2 फ़िल्म में तुम ही हो गाना गाया था। इस कारण इनको ५९वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सबसे अच्छा पुरुष गायक चुना गया था। इनके अलावा इन्होंने किल दिल में भी ऐसा ही गाना गाया था जो सजदे नाम था। जनवरी २०१६ में ६१वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार इनका सूरज डूबा है गाना जो रॉय फ़िल्म में गाया था इन्हें सबसे अच्छा गाना चुना गया। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और अरिजीत सिंह · और देखें »

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और अर्जुन कपूर · और देखें »

अली अब्बास ज़फ़र

अली अब्बास ज़फ़र एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, निर्देशक, कथानक लेखक और कला निर्देशक हैं। उन्हें मेरे ब्रदर की दुल्हन के निर्देशन के लिए जाना जाता है। .

नई!!: गुंडे (फ़िल्म) और अली अब्बास ज़फ़र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »