लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची

सूची ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची

ओडिशा के मुख्यमंत्री पूर्वी भारतीय राज्य की ओडिशा सरकार के मुखिया होते हैं। भारत के संविधान के अनुसार राज्यपाल, राज्य सरकार के विधिक प्रमुख होते हैं लेकिन वास्तविक अधिकार मुख्यमंत्री के पास होते हैं। १९४६ से अब तक ओडिशा के १४ मुख्यमंत्री बन चुके हैं। नवीन पटनायक सबसे लम्बे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। .

22 संबंधों: निर्दलीय (राजनेता), नवकृष्ण चौधरी, नवीन पटनायक, नंदिनी सत्पथी, नीलमणि राउत्रे, बिनायक आचार्य, बीरेन मित्रा, बीजू पटनायक, बीजू जनता दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, राष्ट्रपति शासन, राजेंद्र नारायण सिंह देव, सदाशिव त्रिपाठी, स्वतंत्र पार्टी, हरेकृष्ण महताब, हेमानन्द बिश्वाल, जनता दल, जनता पार्टी, जानकी बल्लभ पटनायक, विश्वनाथ दास, गिरिधर गमांग, ओडिशा

निर्दलीय (राजनेता)

राजनीति में निर्दलीय अथवा निर्दल उम्मीदवार अथवा स्वतंत्र उम्मीदवार राजनीतिक दल असम्बद्ध व्यक्ति के लिए प्रयुक्त शब्द है। श्रेणी:राजनीतिक शब्दावली.

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और निर्दलीय (राजनेता) · और देखें »

नवकृष्ण चौधरी

नवकृष्ण चौधरी (ନବକୃଷ୍ଣ ଚୌଧୁରୀ; २३ नवम्बर १९०१ – २४ जून १९८४) ओडिशा के मुख्यमंत्री थे। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और नवकृष्ण चौधरी · और देखें »

नवीन पटनायक

नवीन पटनायक (जन्म 16 अक्टूबर 1946) भारतीय राज्य ओडिशा के १४वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वे बीजू जनता दल के संस्थापक मुखिया हैं और वे लेखक भी हैं। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और नवीन पटनायक · और देखें »

नंदिनी सत्पथी

नंदिनी सत्पथी (ନନ୍ଦିନୀ ଶତପଥୀ; 9 जून 1931;– 4 अगस्त 2006) एक भारतीय लेखिका और राजनीतिज्ञ थी। वे जून 1972 से दिसंबर 1976 तक ओडिशा की मुख्यमंत्री रहीं। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और नंदिनी सत्पथी · और देखें »

नीलमणि राउत्रे

नीलमणि राउत्रे  (ओडिया: ନୀଳମଣି ରାଉତରାୟ; २४ मई १९२० – ४ अक्टूबर २००४) भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो १९७७ से १९८० तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। विश्वनाथ प्रताप सिंह केन्द्रिय मंत्रिमण्डल में वो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और बाद में वन और पर्यावरण मंत्री रहे। ४ अक्टूबर २००४ को उनका निधन हो गया। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और नीलमणि राउत्रे · और देखें »

बिनायक आचार्य

बिनायक आचार्य (३० अगस्त १९१८ – ११ दिसम्बर १९८३) भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वो २९ दिसम्बर १९७६ से ३० अप्रैल १९७७ तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और बिनायक आचार्य · और देखें »

बीरेन मित्रा

बीरेन मित्रा (२६ नवम्बर १९१७ – २५ मई १९७८) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे। वो २ अक्टूबर १९६३ से २१ फ़रवरी १९६५ तक उडिशा के मुख्यमंत्री रहे। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और बीरेन मित्रा · और देखें »

बीजू पटनायक

बीजू पटनायक (ବିଜୁ ପଟ୍ଟନାୟକ, 5 मार्च 1916 - 17 अप्रैल 1997) एक भारतीय राजनीतिज्ञ,और दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री थे। इनके नाम पर बीजू पटनायक हवाई अड्डा है। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और बीजू पटनायक · और देखें »

बीजू जनता दल

बीजू जनता दल (बीजद) ('''ବିଜୁ ଜନତା ଦଳ'''.) भारतीय राज्य ओडिशा का एक राज्यस्तरीय राजनीतिक दल है जिसका नेतृत्व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक करते हैं। इसकी स्थापना २६ दिसम्बर १९९७ को हुई। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और बीजू जनता दल · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

राष्ट्रपति शासन

राष्ट्रपति शासन (या केन्द्रीय शासन) भारत में शासन के संदर्भ में उस समय प्रयोग किया जाने वाला एक पारिभाषिक शब्द है, जब किसी राज्य सरकार को भंग या निलंबित कर दिया जाता है और राज्य प्रत्यक्ष संघीय शासन के अधीन आ जाता है। भारत के संविधान का अनुच्छेद-356, केंद्र की संघीय सरकार को राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता या संविधान के स्पष्ट उल्लंघन की दशा में उस राज्य सरकार को बर्खास्त कर उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने का अधिकार देता है। राष्ट्रपति शासन उस स्थिति में भी लागू होता है, जब राज्य विधानसभा में किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं हो। सत्तारूढ़ पार्टी या केंद्रीय (संघीय) सरकार की सलाह पर, राज्यपाल अपने विवेक पर सदन को भंग कर सकते हैं, यदि सदन में किसी पार्टी या गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत ना हो। राज्यपाल सदन को छह महीने की अवधि के लिए ‘निलंबित अवस्था' में रख सकते हैं। छह महीने के बाद, यदि फिर कोई स्पष्ट बहुमत प्राप्त ना हो तो उस दशा में पुन: चुनाव आयोजित किये जाते हैं। इसे राष्ट्रपति शासन इसलिए कहा जाता है क्योंकि, इसके द्वारा राज्य का नियंत्रण बजाय एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के, सीधे भारत के राष्ट्रपति के अधीन आ जाता है, लेकिन प्रशासनिक दृष्टि से राज्य के राज्यपाल को केंद्रीय सरकार द्वारा कार्यकारी अधिकार प्रदान किये जाते हैं। प्रशासन में मदद करने के लिए राज्यपाल आम तौर पर सलाहकारों की नियुक्ति करता है, जो आम तौर पर सेवानिवृत्त सिविल सेवक होते हैं। आमतौर पर इस स्थिति में राज्य में केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी की नीतियों का अनुसरण होता है। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और राष्ट्रपति शासन · और देखें »

राजेंद्र नारायण सिंह देव

राजेंद्र नारायण सिंह देव (३१ मार्च १९१२ – २३ फ़रवरी १९७५) के राजनीतिज्ञ थे।  वो १९५० से १९६२ तक गणतंत्र परिषद् राजनैतिक दल के अध्यक्ष थे। १९६२ में गणतंत्र परिषद् का विलय समाजवादी पार्टी में हो गया और वो समाजवादी पार्टी की ओडिशा शाखा के अध्यक्ष बने। १९६७ से १९७१ तक वो ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और राजेंद्र नारायण सिंह देव · और देखें »

सदाशिव त्रिपाठी

सदाशिव त्रिपाठी (२१ अप्रैल १९१० – ९ सितम्बर १९८०) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे। वो २१ फ़रवरी १९६५ से ८ मार्च १९६७ तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और सदाशिव त्रिपाठी · और देखें »

स्वतंत्र पार्टी

स्वतंत्र पार्टी का ध्वज स्वतंत्र पार्टी, भारत का एक राजनैतिक दल था जिसकी स्थापना चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अगस्त, १९५९ में की थी। इस दल ने जवाहरलाल नेहरू की समाजवादी नीति का विरोध किया और तथाकथित "लाइसेंस-परमिट राज" को समाप्त कर मुक्त अर्थव्यवस्था की वकालत की। भारत की उस समय की स्थिति ऐसी थी कि दुर्भाग्य से इसे जमींदारों और उद्योगपतियों की हितैषी पार्टी माना गया। स्वतंत्र पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में अच्छी सफलता प्राप्त की थी लेकिन पीलू मोदी की अध्यक्षता वाली इस पार्टी के भारतीय लोकदल में विलय के साथ इसका अस्तित्व खत्म हो गया। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और स्वतंत्र पार्टी · और देखें »

हरेकृष्ण महताब

हरेकृष्ण महताब  (ହରେକୃଷ୍ଣ ମହତାବ) (२१ नवम्बर १८९९ – २ जनवरी १९८७) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे। वो १९४६ से १९५० तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। वह लोकप्रिय उपाधि उत्कल केशरी से जाने जाते थे। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और हरेकृष्ण महताब · और देखें »

हेमानन्द बिश्वाल

हेमानन्द बिश्वाल (जन्म १ दिसम्बर १९३९) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हैं। वो ७ दिसम्बर १९८९ से ५ मार्च १९९० और पुनः ६ दिसम्बर १९९९ से ५ मार्च २००० तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और हेमानन्द बिश्वाल · और देखें »

जनता दल

जनता दल भारत में एक राजनीतिक दल है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:आधार.

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जनता दल · और देखें »

जनता पार्टी

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लागू आपातकाल (1975-1976) के बाद जनसंघ सहित भारत के प्रमुख राजनैतिक दलों का विलय कर के एक नए दल जनता पार्टी का गठन किया गया। जनता पार्टी ने 1977 से 1980 तक भारत सरकार का नेतृत्व किया। आंतरिक मतभेदों के कारण जनता पार्टी 1980 में टूट गयी। सम्प्रति डॉ सुब्रमणियन स्वामी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जनता पार्टी · और देखें »

जानकी बल्लभ पटनायक

जानकी बल्लभ पटनायक (ଜାନକୀ ବଲ୍ଲଭ ପଟ୍ଟନାୟକ (३ जनवरी १९२७ - २१ अप्रैल २०१५) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो २००९ से असम के राज्यपाल थे। वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता के रूप में १९८० से १९८९ और पुनः १९९५ से १९९९ तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वो नवीन पटनायक से पहले सबसे लम्बे समय तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानकी बल्लभ पटनायक · और देखें »

विश्वनाथ दास

विश्वनाथ दास अथवा बिश्वनाथ दास (८ मार्च १८८९ – २ जून १९८४) भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वो ब्रितानी भारत के ओडिशा प्रान्त के १९३७ से १९३९ तक प्रधानमंत्री रहे। १९६२ से १९६७ तक वो उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे और १९७१–१९७२ वो ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और विश्वनाथ दास · और देखें »

गिरिधर गमांग

गिरिधर गमांग (जन्म: ८ अप्रैल १९४३) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और गिरिधर गमांग · और देखें »

ओडिशा

ओड़िशा, (ओड़िआ: ଓଡ଼ିଶା) जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िशा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िशा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िशा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। क्षेत्रफल के अनुसार ओड़िशा भारत का नौवां और जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवां सबसे बड़ा राज्य है। ओड़िआ भाषा राज्य की अधिकारिक और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भाषाई सर्वेक्षण के अनुसार ओड़िशा की 93.33% जनसंख्या ओड़िआ भाषी है। पाराद्वीप को छोड़कर राज्य की अपेक्षाकृत सपाट तटरेखा (लगभग 480 किमी लंबी) के कारण अच्छे बंदरगाहों का अभाव है। संकीर्ण और अपेक्षाकृत समतल तटीय पट्टी जिसमें महानदी का डेल्टा क्षेत्र शामिल है, राज्य की अधिकांश जनसंख्या का घर है। भौगोलिक लिहाज से इसके उत्तर में छोटानागपुर का पठार है जो अपेक्षाकृत कम उपजाऊ है लेकिन दक्षिण में महानदी, ब्राह्मणी, सालंदी और बैतरणी नदियों का उपजाऊ मैदान है। यह पूरा क्षेत्र मुख्य रूप से चावल उत्पादक क्षेत्र है। राज्य के आंतरिक भाग और कम आबादी वाले पहाड़ी क्षेत्र हैं। 1672 मीटर ऊँचा देवमाली, राज्य का सबसे ऊँचा स्थान है। ओड़िशा में तीव्र चक्रवात आते रहते हैं और सबसे तीव्र चक्रवात उष्णकटिबंधीय चक्रवात 05बी, 1 अक्टूबर 1999 को आया था, जिसके कारण जानमाल का गंभीर नुकसान हुआ और लगभग 10000 लोग मृत्यु का शिकार बन गये। ओड़िशा के संबलपुर के पास स्थित हीराकुंड बांध विश्व का सबसे लंबा मिट्टी का बांध है। ओड़िशा में कई लोकप्रिय पर्यटक स्थल स्थित हैं जिनमें, पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर सबसे प्रमुख हैं और जिन्हें पूर्वी भारत का सुनहरा त्रिकोण पुकारा जाता है। पुरी के जगन्नाथ मंदिर जिसकी रथयात्रा विश्व प्रसिद्ध है और कोणार्क के सूर्य मंदिर को देखने प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। ब्रह्मपुर के पास जौगदा में स्थित अशोक का प्रसिद्ध शिलालेख और कटक का बारबाटी किला भारत के पुरातात्विक इतिहास में महत्वपूर्ण हैं। .

नई!!: ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची और ओडिशा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ओडिशा के मुख्यमंत्री

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »