लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विश्वनाथ दास

सूची विश्वनाथ दास

विश्वनाथ दास अथवा बिश्वनाथ दास (८ मार्च १८८९ – २ जून १९८४) भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वो ब्रितानी भारत के ओडिशा प्रान्त के १९३७ से १९३९ तक प्रधानमंत्री रहे। १९६२ से १९६७ तक वो उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे और १९७१–१९७२ वो ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। .

7 संबंधों: नंदिनी सत्पथी, बुर्गुला रामकृष्ण राव, राष्ट्रपति शासन, गंजाम जिला, ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची, कटक, उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची

नंदिनी सत्पथी

नंदिनी सत्पथी (ନନ୍ଦିନୀ ଶତପଥୀ; 9 जून 1931;– 4 अगस्त 2006) एक भारतीय लेखिका और राजनीतिज्ञ थी। वे जून 1972 से दिसंबर 1976 तक ओडिशा की मुख्यमंत्री रहीं। .

नई!!: विश्वनाथ दास और नंदिनी सत्पथी · और देखें »

बुर्गुला रामकृष्ण राव

डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव (13 मार्च,1899 - 15 सितम्बर 1967), आन्ध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता थे। वे 6 मार्च, 1952 से 31 अक्टूबर, 1956 तक हैदराबाद राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका जन्म महबूबनगर मे हुआ था। .

नई!!: विश्वनाथ दास और बुर्गुला रामकृष्ण राव · और देखें »

राष्ट्रपति शासन

राष्ट्रपति शासन (या केन्द्रीय शासन) भारत में शासन के संदर्भ में उस समय प्रयोग किया जाने वाला एक पारिभाषिक शब्द है, जब किसी राज्य सरकार को भंग या निलंबित कर दिया जाता है और राज्य प्रत्यक्ष संघीय शासन के अधीन आ जाता है। भारत के संविधान का अनुच्छेद-356, केंद्र की संघीय सरकार को राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता या संविधान के स्पष्ट उल्लंघन की दशा में उस राज्य सरकार को बर्खास्त कर उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने का अधिकार देता है। राष्ट्रपति शासन उस स्थिति में भी लागू होता है, जब राज्य विधानसभा में किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं हो। सत्तारूढ़ पार्टी या केंद्रीय (संघीय) सरकार की सलाह पर, राज्यपाल अपने विवेक पर सदन को भंग कर सकते हैं, यदि सदन में किसी पार्टी या गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत ना हो। राज्यपाल सदन को छह महीने की अवधि के लिए ‘निलंबित अवस्था' में रख सकते हैं। छह महीने के बाद, यदि फिर कोई स्पष्ट बहुमत प्राप्त ना हो तो उस दशा में पुन: चुनाव आयोजित किये जाते हैं। इसे राष्ट्रपति शासन इसलिए कहा जाता है क्योंकि, इसके द्वारा राज्य का नियंत्रण बजाय एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के, सीधे भारत के राष्ट्रपति के अधीन आ जाता है, लेकिन प्रशासनिक दृष्टि से राज्य के राज्यपाल को केंद्रीय सरकार द्वारा कार्यकारी अधिकार प्रदान किये जाते हैं। प्रशासन में मदद करने के लिए राज्यपाल आम तौर पर सलाहकारों की नियुक्ति करता है, जो आम तौर पर सेवानिवृत्त सिविल सेवक होते हैं। आमतौर पर इस स्थिति में राज्य में केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी की नीतियों का अनुसरण होता है। .

नई!!: विश्वनाथ दास और राष्ट्रपति शासन · और देखें »

गंजाम जिला

गंजाम भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय छत्रपुर है। क्षेत्रफल - 8,070 वर्ग कि.मी.

नई!!: विश्वनाथ दास और गंजाम जिला · और देखें »

ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची

ओडिशा के मुख्यमंत्री पूर्वी भारतीय राज्य की ओडिशा सरकार के मुखिया होते हैं। भारत के संविधान के अनुसार राज्यपाल, राज्य सरकार के विधिक प्रमुख होते हैं लेकिन वास्तविक अधिकार मुख्यमंत्री के पास होते हैं। १९४६ से अब तक ओडिशा के १४ मुख्यमंत्री बन चुके हैं। नवीन पटनायक सबसे लम्बे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। .

नई!!: विश्वनाथ दास और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

कटक

कटक भारत के ओड़िशा प्रान्त का एक नगर है। यह कटक जिला के अन्दर आता है। कटक ओड़िशा का एक प्राचीन नगर है, जो रौप्य नगर (Silver City) के नाम से भी जाना जाता है। इसका इतिहास एक हजार वर्ष से भी ज्‍यादा पुराना है। करीब नौ शताब्दियों तक कटक ओड़िशा की राजधानी रहा और आज यहां की व्‍यावयायिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। केशरी वंश के समय यहां बने सैनिक शिविर कटक के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया था। यहां के किले, मंदिर और संग्रहालय पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। कटक वर्तमान ओड़िशा की मध्ययुगीन राजधानी था, जिसे पद्मावती भी कहते थे। यह नगर महानदी और उसकी सहायक नदी काठजोड़ी के मिलन स्थल पर बना है। .

नई!!: विश्वनाथ दास और कटक · और देखें »

उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची

यह सूची भारतीय उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची की है। .

नई!!: विश्वनाथ दास और उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »