लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

देवेन्द्र कुमार जोशी

सूची देवेन्द्र कुमार जोशी

एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी(जन्म: 4 जुलाई 1954) भारत के २१वें नौसेनाध्यक्ष थे। वे 31 अगस्त 2012 से 26 फ़रवरी 2014 तक इस पद रहे। उन्होंने एडमिरल निर्मल वर्मा से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके त्यागपत्र के पश्चात् वाइस एडमिरल रॉबिन धवन इस पद पर आए। .

6 संबंधों: ऐडमिरल, निर्मल कुमार वर्मा, भारत के नौसेनाध्यक्ष, रॉबिन धवन, अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड

ऐडमिरल

ऐडमिरल (Admiral) या नौसेनाध्यक्ष किसी देश या राज्य की नौसेना के सर्वोच्च अधिकारी या अधिकारियों को कहा जाता है। तुलना के लिए यह पद थलसेना के 'जनरल' या 'सेनापति' के बराबर समझा जाता है। .

नई!!: देवेन्द्र कुमार जोशी और ऐडमिरल · और देखें »

निर्मल कुमार वर्मा

एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा अगस्त 31, 2009 से अगस्त 31, 2012 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने सुरीश मेहता से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् देवेन्द्र कुमार जोशी‎ इस पद पर आए। .

नई!!: देवेन्द्र कुमार जोशी और निर्मल कुमार वर्मा · और देखें »

भारत के नौसेनाध्यक्ष

The Chief of the Naval Staff is the commander and typically the highest-ranking officer in the Indian Navy.

नई!!: देवेन्द्र कुमार जोशी और भारत के नौसेनाध्यक्ष · और देखें »

रॉबिन धवन

एडमिरल रॉबिन धवन भारत के वर्तमान नौसेनाध्यक्ष हैं। फरवरी 2014 में पूर्व नौसेनाध्यक्ष एडमिरल देवेन्द्र जोशी के त्यागपत्र के पश्चात् वाइस एडमिरल धवन को कार्यवाहक नौसेनाध्यक्ष बनाया गया था। अप्रैल 2014 में उन्हें औपचारिक तौर पर नौसेनाध्यक्ष बना दिया गया। .

नई!!: देवेन्द्र कुमार जोशी और रॉबिन धवन · और देखें »

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा भारतीय राज्य उत्तराखण्ड का एक महत्वपूर्ण नगर है। यह अल्मोड़ा जिले का मुख्यालय भी है। अल्मोड़ा दिल्ली से ३६५ किलोमीटर और देहरादून से ४१५ किलोमीटर की दूरी पर, कुमाऊँ हिमालय श्रंखला की एक पहाड़ी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार अल्मोड़ा की कुल जनसंख्या ३५,५१३ है। अल्मोड़ा की स्थापना राजा बालो कल्याण चंद ने १५६८ में की थी। महाभारत (८ वीं और ९वीं शताब्दी ईसा पूर्व) के समय से ही यहां की पहाड़ियों और आसपास के क्षेत्रों में मानव बस्तियों के विवरण मिलते हैं। अल्मोड़ा, कुमाऊं राज्य पर शासन करने वाले चंदवंशीय राजाओं की राजधानी थी। स्वतंत्रता की लड़ाई में तथा शिक्षा, कला एवं संस्कृति के उत्थान में अल्मोड़ा का विशेष हाथ रहा है। .

नई!!: देवेन्द्र कुमार जोशी और अल्मोड़ा · और देखें »

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण ९ नवम्बर २००० को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन २००० से २००६ तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी २००७ में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन २००० में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है। राज्य सरकार ने हाल ही में हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कुछ पहल की हैं। साथ ही बढ़ते पर्यटन व्यापार तथा उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक कर योजनायें प्रस्तुत की हैं। राज्य में कुछ विवादास्पद किन्तु वृहत बाँध परियोजनाएँ भी हैं जिनकी पूरे देश में कई बार आलोचनाएँ भी की जाती रही हैं, जिनमें विशेष है भागीरथी-भीलांगना नदियों पर बनने वाली टिहरी बाँध परियोजना। इस परियोजना की कल्पना १९५३ मे की गई थी और यह अन्ततः २००७ में बनकर तैयार हुआ। उत्तराखण्ड, चिपको आन्दोलन के जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: देवेन्द्र कुमार जोशी और उत्तराखण्ड · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एडमिरल डी के जोशी, एडमिरल देवेन्द्र जोशी, एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी, डी के जोशी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »