लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारत के नौसेनाध्यक्ष

सूची भारत के नौसेनाध्यक्ष

The Chief of the Naval Staff is the commander and typically the highest-ranking officer in the Indian Navy.

24 संबंधों: चार्ल्स पिज़ी, एडमिरल सुशील कुमार, ऐड-डि-कैम्‍प, निर्मल कुमार वर्मा, परम विशिष्ट सेवा पदक, भास्कर सोमन, माधवेंद्र सिंह, राधाकृष्ण हरिराम टहिल्यानी, रॉबिन धवन, रोनाल्ड परेरा, लक्ष्मीनारायण रामदास, सरदारीलाल नंदा, सुनील लांबा, सुरेन्द्रनाथ कोहली, सुरीश मेहता, स्टीफन कार्लिल, जयंत नाडकर्णी, विशिष्ट सेवा पदक, विष्णु भागवत, विजय सिंह शेखावत, ऑस्कर डॉसन, आधार कुमार चटर्जी, अति विशिष्ट सेवा पदक, अरुण प्रकाश

चार्ल्स पिज़ी

एडमिरल चार्ल्स पिज़ी 1951 से 1955 तक वे भारतीय नौसेना कमाण्डर इन चीफ थे। अप्रैल 1, 1955 को भारत के नौसेनाध्यक्ष (चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ) का पद सृजित हुआ जिस पर वे सर्वप्रथम आसीन हुए। जुलाई 21, 1955 तक वे इस पद पर रहे। उनके पश्चात् स्टीफन कार्लिल इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और चार्ल्स पिज़ी · और देखें »

एडमिरल सुशील कुमार

एडमिरल सुशील कुमार दिसम्बर 30, 1998 से दिसम्बर 29, 2001 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने विष्णु भागवत से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् माधवेंद्र सिंह इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और एडमिरल सुशील कुमार · और देखें »

ऐड-डि-कैम्‍प

ऐड-डि-कैम्‍प (संक्षेप में: ऐडीसी, फ्राँसीसी में: Aide-de-camp, or ADC, बहुवचन: एड्ज़-डि-कैम्प, Aides-de-camp) एक फ्राँसीसी शब्द है जिसका अर्थ है युद्धभूमि में सहायक। सामान्यतः यह एक पदवी है जो सेना के उन वरिष्ठतम अधिकारियों को दी जाती है जो किसी राष्ट्राध्यक्ष, सेनाध्यक्ष, किसी उच्च सरकारी अधिकारी अथवा राजसी परिवार के सदस्य के लिए व्यक्तिगत सचिव, सहायक या सलाहकार आदि की भूमिका निभाते हैं। एसे अधिकारी अपने नाम के साथ सम्मानों की फेहरिस्त में एडीसी लिखते हैं। विभिन्न देशों में राष्ट्राध्यक्षों के लिए एडीसी की परंपराएं, व्यवस्था, प्रणालियाँ आदि अलग अलग तरीके से निर्धारित होती हैं। भारत में मेजर जनरल व इससे ऊपर रैंक के अधिकारी सामान्यतः एडीसी रखते हैं। सामान्यतः भारत के सेनाध्यक्ष तीन व भारत के राष्ट्रपति के पाँच एडीसी होते हैं। भारतीय राज्यों के राज्यपाल सामान्यतः दो एडीसी रखते हैं जिनमें से एक सेना से तथा दूसरे पुलिस सेवा से होते हैं, सिवाय जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के जिनके दोनों एडीसी सेना से ही होते हैं। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और ऐड-डि-कैम्‍प · और देखें »

निर्मल कुमार वर्मा

एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा अगस्त 31, 2009 से अगस्त 31, 2012 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने सुरीश मेहता से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् देवेन्द्र कुमार जोशी‎ इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और निर्मल कुमार वर्मा · और देखें »

परम विशिष्ट सेवा पदक

परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम),भारत का एक सैन्य पुरस्कार है। इसका गठन 1960 में किया गया था और तब से आज तक, यह शांति के लिए और सेवा क्षेत्र में सबसे असाधारण कार्य (मरणोपरांत भी) सम्मानित किया जाता है। भारतीय सशस्त्र बलों सहित सभी रैंकों के लिए,प्रादेशिक सेना, सहायक और रिजर्व बलों, नर्सिंग अधिकारियों और अन्य सदस्यों के नर्सिंग सेवाओं और अन्य विधिवत् गठित सशस्त्र बल इस पदक के पात्र है। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और परम विशिष्ट सेवा पदक · और देखें »

भास्कर सोमन

वाइस एडमिरल भास्कर सोमन जून 4, 1962 से मार्च 3, 1966 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने रामदास कटारी से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् आधार कुमार चटर्जी इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और भास्कर सोमन · और देखें »

माधवेंद्र सिंह

एडमिरल माधवेंद्र सिंह दिसम्बर 29, 2001 से जुलाई 31, 2004 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने एडमिरल सुशील कुमार से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् एडमिरल अरुण प्रकाश इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और माधवेंद्र सिंह · और देखें »

राधाकृष्ण हरिराम टहिल्यानी

एडमिरल राधाकृष्ण हरिराम टहिल्यानी दिसम्बर 1, 1984 से नवम्बर 30, 1987 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने ऑस्कर डॉसन से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् जयंत नाडकर्णी इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और राधाकृष्ण हरिराम टहिल्यानी · और देखें »

रॉबिन धवन

एडमिरल रॉबिन धवन भारत के वर्तमान नौसेनाध्यक्ष हैं। फरवरी 2014 में पूर्व नौसेनाध्यक्ष एडमिरल देवेन्द्र जोशी के त्यागपत्र के पश्चात् वाइस एडमिरल धवन को कार्यवाहक नौसेनाध्यक्ष बनाया गया था। अप्रैल 2014 में उन्हें औपचारिक तौर पर नौसेनाध्यक्ष बना दिया गया। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और रॉबिन धवन · और देखें »

रोनाल्ड परेरा

एडमिरल रोनाल्ड परेरा मार्च 1, 1979 से फ़रवरी 28, 1982 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने:en:Jal Cursetji से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् ऑस्कर डॉसन इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और रोनाल्ड परेरा · और देखें »

लक्ष्मीनारायण रामदास

एडमिरल लक्ष्मीनारायण रामदास दिसम्बर 1, 1990 से सितम्बर 30, 1993 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने जयंत नाडकर्णी से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् विजय सिंह शेखावत इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और लक्ष्मीनारायण रामदास · और देखें »

सरदारीलाल नंदा

एडमिरल सरदारीलाल नंदा फ़रवरी 28, 1970 से फ़रवरी 28, 1973 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने आधार कुमार चटर्जी से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् सुरेन्द्रनाथ कोहली इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और सरदारीलाल नंदा · और देखें »

सुनील लांबा

सुनील लांबा, परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा पदक, एडीसी (जन्म १७ जुलाई १९५७) वर्तमान और भारतीय नौसेना के नौसेना स्टाफ के 23 वें प्रमुख हैं । उन्होंने 31 मई 2016 को एडमिरल आर के धवन के बाद कार्यालय ग्रहण किया और मई 201 9 तक अपना पद संभाला। वह स्टाफ कमेटी के प्रमुखों का भी अध्यक्ष (सीओसी) है। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और सुनील लांबा · और देखें »

सुरेन्द्रनाथ कोहली

एडमिरल सुरेन्द्रनाथ कोहली मार्च 1, 1973 से फ़रवरी 29, 1976 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने सरदारीलाल नंदा से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात्:en:Jal Cursetji इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और सुरेन्द्रनाथ कोहली · और देखें »

सुरीश मेहता

एडमिरल सुरीश मेहता एडिमरल सुरीश मेहता अक्टूबर 31, 2006 से अगस्त 31, 2009 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। भारत की नौसेना के वे १९ वें एडिमरल चीफ थे। उन्होंने अरुण प्रकाश से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् निर्मल कुमार वर्मा इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और सुरीश मेहता · और देखें »

स्टीफन कार्लिल

वाइस एडमिरल स्टीफन कार्लिल जुलाई 21, 1955 से अप्रैल 21, 1958 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने चार्ल्स पिज़ी से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् रामदास कटारी इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और स्टीफन कार्लिल · और देखें »

जयंत नाडकर्णी

एडमिरल जयंत नाडकर्णी दिसम्बर 1, 1987 से नवम्बर 30, 1990 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने राधाकृष्ण हरिराम टहिल्यानी से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् लक्ष्मीनारायण रामदास इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और जयंत नाडकर्णी · और देखें »

विशिष्ट सेवा पदक

विशिष्ट सेवा पदक भारत सरकार द्वारा सशस्त्र बलों के सभी रैंकों के कर्मियों के लिए,"विशिष्ट आदेश पर की जाने वाली असाधारण सेवा हेतु ", दिया जाने वाला सम्मान है। यह सम्मान मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है और एक से अधिक बार सम्मान प्राप्त करने पर रिबन पर एक 'बार' द्वारा अंकित किया जाता हैं। सम्मान के साथ "वीएसएम" का उपयोग करने का अधिकार नामपत्र के रूप में दिया जाता है। पदक मूलतः "विशिष्ट सेवा पदक, वर्ग III" के रूप में स्थापित किया गया था। इसका नाम 27 जनवरी 1 9 67 को अपने वर्तमान नाम पर रखा गया था। पदक का डिजाइन अपरिवर्तित रहा और केवल रिकॉर्डों पर ही ये परिवर्तन दिखाई दिया। 1980 से, युद्ध सेवा पदक,सैन्य परिचालन में असाधारण सेवाओं के लिए दिया जाने लगा। तब से वीएसएम को गैर-परिचालन सेवा तक सीमित कर दिया गया है। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और विशिष्ट सेवा पदक · और देखें »

विष्णु भागवत

एडमिरल विष्णु भागवत अक्टूबर 1, 1996 से दिसम्बर 30, 1998 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने विजय सिंह शेखावत से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् सुशील कुमार (एडमिरल) इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और विष्णु भागवत · और देखें »

विजय सिंह शेखावत

एडमिरल विजय सिंह शेखावत अक्टूबर 1, 1993 से सितम्बर 30, 1996 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने लक्ष्मीनारायण रामदास से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् विष्णु भागवत इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और विजय सिंह शेखावत · और देखें »

ऑस्कर डॉसन

एडमिरल ऑस्कर डॉसन मार्च 1, 1982 से नवम्बर 30, 1984 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने रोनाल्ड परेरा से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् राधाकृष्ण हरिराम टहिल्यानी इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और ऑस्कर डॉसन · और देखें »

आधार कुमार चटर्जी

एडमिरल आधार कुमार चटर्जी मार्च 3, 1966 से फ़रवरी 28, 1970 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने भास्कर सोमन से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् सरदारीलाल नंदा इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और आधार कुमार चटर्जी · और देखें »

अति विशिष्ट सेवा पदक

अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) सशस्त्र बलों के सभी रैंकों के लिए भारत सरकार का एक सैन्य पुरस्कार है यह पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किया जाता है। एक से अधिक बार यह पुरस्कार प्राप्त करने पर,पदक के साथ एक पट्टिका जोड़ दी जाती है। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और अति विशिष्ट सेवा पदक · और देखें »

अरुण प्रकाश

---- एडमिरल अरुण प्रकाश जुलाई 31, 2004 से अक्टूबर 31, 2006 तक भारत के नौसेनाध्यक्ष रहे। उन्होंने माधवेंद्र सिंह से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके पश्चात् सुरीश मेहता इस पद पर आए। .

नई!!: भारत के नौसेनाध्यक्ष और अरुण प्रकाश · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »