लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऍडरेड

सूची ऍडरेड

ईडरेड या (ऍडरेड) (923 – 23 नवंबर 955) 946 से 955 तक अंग्रेजों का राजा था। .

6 संबंधों: एडमंड प्रथम, ऐंग्लो-सैक्सन क्रानीकल, स्कैण्डिनेवियाई देश, ईडविग, इंग्लैंड का राजा, कैथोलिक धर्म, अंग्रेज शासकों की सूची

एडमंड प्रथम

एडम्ंड प्रथम (Edmund I), (Ēadmund; 921 – 26 मई 946), जिसे ज्येष्ठ, न्यायप्रिय व बेहतरीन (the Elder, the Deed-doer, the Just, or the Magnificent), कहा जाता था सन ९३९ से अंग्रेजों का राजा था। वो एडवर्ड द एल्डर का बेटा और ऍथेल्स्तन का सौतेला भाई था। ऍथेल्स्तन की 27 अक्टूबर 939 को मृत्यु हो गयी थी और उसके बाद एडमंड उसके बाद राजा बना। .

नई!!: ऍडरेड और एडमंड प्रथम · और देखें »

ऐंग्लो-सैक्सन क्रानीकल

इंग्लैंड के इतिहास में 'ऐंग्लो सैक्सन' शब्द का उस काल के लिए प्रयोग किया जाता है जो नार्मन आक्रमण के पहले का है। दूसरे शब्दों में, इसका अभिप्राय अलफ्ऱेड के राज्यकाल से है। यह शब्द कहाँ से लिया गया है और कैसे लिया गया, यह बताना कठिन है। अटकल लगाई जाती है कि यह शब्द उस समय से प्रचलित हुआ जब सन् ८८६ में अलफ्ऱेड के नेतृत्व में कई राज्य मिलकर एक राज्य बने, वास्तव में ऐंग्ली और सैक्सन दो अलग अलग सेनाएँ थीं जो नार्मन आक्रमण से पहले ही संयुक्त रूप से बन गई थीं। ऐंग्लो सैक्सन क्रानीकल चार प्रकार के हैं। इनके हाथ के लिखे कई नुस्खे भी हैं और इनमें मतभेद भी है। फिर भी इनको रूप देनेवाला प्रथम मनुष्य अंग्रेजी है। ऐंग्लो सैक्सन कानून और स्कैंडीनेविया के कानून को पुराने त्यूतनिक कानून का नमूना कहा जा सकता है। इन दोनों कानूनों में जो भेद हैं वे केवल भाषा के हैं। यूरोप के कानून की भाषा लातानी और इंग्लैंड के कानून की अल्फ्रडे ही है। ऐंग्लो सैक्सन कानून को तीन बड़े भागों में बाँटा जा सकता है। प्रथम वे कानून जिन्हें जनता ने लागू किए, द्वितीय वे जो परंपरा और रीतिरिवाज द्वारा आए और तृतीय वे जिन्हें लोगों ने स्वयं बनाया। ऐंग्लों सैक्सन कानून में जनाधिकार को विशेष रूप से स्थान प्राप्त था। जायदाद, विरासत, इकरारनामा और स्थायी जुर्माना, प्रत्येक वस्तु जनाधिकार द्वारा निश्चित होती थी। शाही अफसरों को स्थानीय लोक अधिकार का ध्यान रखना पड़ता था। कानून पंचायत में बनाया जाता था और उसी की ओर से लागू होता था। इस अधिकार का अधिवेशन भी होता था और इसे तोड़ा भी जाता था। यह उसी समय होता था जब बादशाह अपने विशेष मत का प्रयोग करता था। इस कानून में परिवर्तन या रियायत उसी समय संभव थी जब दोनों पक्ष उसे स्वीकार करें या गिर्जे की वैसी इच्छा हो। दूसरी विशेषता इस कानून की थी विश्वशांति। घरेलू अथवा जनकानून तोड़नेवालों को दंड दिया जाता था। एक व्यक्ति के लिए केवल उसका व्यक्तित्व ही कसौटी नहीं था, बल्कि आपसी मेलजोल भी था। श्रेणी:प्राचीन अंग्रेजी साहित्य.

नई!!: ऍडरेड और ऐंग्लो-सैक्सन क्रानीकल · और देखें »

स्कैण्डिनेवियाई देश

स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में उत्तरी यूरोप के आने वाले देशों को स्कैंडिनेवियाई देश कहते हैं इनमें नॉर्वे, स्वीडन व डेनमार्क आते हैं। इनके अलावा फिनलैंड, आइसलैंड एवं फैरो द्वीपसमूह के संग ये नॉर्डिक देश भी कहलाते हैं। .

नई!!: ऍडरेड और स्कैण्डिनेवियाई देश · और देखें »

ईडविग, इंग्लैंड का राजा

ईडविग, 'Eadwig, अन्य वर्तनी ऍडविग, ऍडवी (मृत्यु 1 अक्टूबर 959), सामान्यत: जिसे द ऑल फेयर (भोलाभाला) भी कहते हैं, ९५५ ई. से ९५९ ई. में अपनी मृत्यु तक अंग्रेजों का राजा था। एडमंड प्रथम और उनकी रानी शाफ्ट्सबरी की ऍल्फगिफु का ज्येष्ठ पुत्र ईडविग अपने चाचा ईडरेड की मृत्यु के पश्चात सन ९५५ में इंग्लैंड का राजा बना। उसका लघु शासन गिरिजाघर के पादरियों और अन्य कुलीन व्यक्तियों जैसे डंस्टन और प्रमुख पादरी ओडा के साथ झगडों के कारण प्रख्यात रहा। ईडविग की चार वर्षों के लघु शासन के बाद सन् 959 में मृत्यु हो गयी। उसे राजधानी विनचेस्टर में दफनाया गया। उसका भाई शांतिदूत एडगर उसका उत्तराधिकारी बना। .

नई!!: ऍडरेड और ईडविग, इंग्लैंड का राजा · और देखें »

कैथोलिक धर्म

"बिशप" नामक उच्च पद पर नियुक्त एक कैथोलिक पादरी स्पेन में चलती दो ननें कैथोलिक धर्म या रोमन कैथोलिक धर्म ईसाई धर्म की एक मुख्य शाखा है जिसके अनुयायी रोम के वैटिकन नगर में स्थित पोप को अपना धर्माध्यक्ष मानते हैं। ईसाई धर्म की दूसरी मुख्य शाखा प्रोटेस्टैंट कहलाती है और उसके अनुयायी पोप के धार्मिक नेतृत्व को नहीं स्वीकारते। कैथोलिकों और प्रोटेस्टैंटों की धार्मिक मान्यताओं में और भी बड़े अंतर हैं। .

नई!!: ऍडरेड और कैथोलिक धर्म · और देखें »

अंग्रेज शासकों की सूची

इंग्लैण्ड रियासत में राजतंत्र की शुरुवात अल्फ्रेड महान और समाप्ति महारानी ऐन, ग्रेट ब्रिटेन की महारानी से हुई जब वो १७०७ में इंग्लैंड की राजशाही के स्कॉटलैंड की राजशाही से विलय के बाद बने ग्रेट ब्रिटेन राजशाही की महारानी बनीं। महारानी ऐन के बाद के शासकों के लिये देखें ब्रिटेन के शासक। हालांकि कुछ इतिहासकारा कुछ अन्य राजाओं को भी इंग्लैंड का पहला राजा मानने का तर्क देते हैं जो आंग्ल-सैक्सनों के राज्यों पर नियंत्रण रखने का माद्दा व चाहत रखते थे। उदाहरण के तौर पर, ओफ्फा, मर्सिया का राजा और वेसेक्स का राजा एग्बर्ट को कभी-२ प्रसिध लेखकों द्वारा इंग्लैंड के राजा के रूप में निरूपित किया जाता है। लेकिन हर इतिहासकार इससे सहमत भी नहीं हैं। आठवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में ओफ़्फा ने दक्षिणी इंग्लैंड पर आधिपत्य हासिल कर अलिया था लेकिन ये राज ७९६ ई॰ में उसकी मृत्यु के पहले ही खत्म हो गया।८२९ ई॰ में एग्बर्ट ने मर्सिया पर अधिकार कर लिया लेकिन जल्द ही इसे गँवा भी दिया। नवीं शताब्दी के अंत तक वेसेक्स सबसे प्रभावशाली आंग्ल-सैक्सन साम्राज्य था। इसका राजा अल्फ्रेड महान पश्चिमी मर्सिया का एक शक्तिशाली सामंत था। वह अपने लिये आंग्ल और सैक्सनों का राजा की उपाधि का प्रयोग करता था लेकिन उसने कभी भी पूर्वी और उत्तरी इंग्लैंड पर शासन नहीं किया। उसके बेटे एडवर्ड द एल्डर ने पूर्वी डेनलॉ पर विजय हासिल की लेकिन एडवर्ड का बेटे ऍथेल्स्तन ९२७ ई में नॉर्थम्ब्रिया पर विजय हासिल करके पूरे इंग्लैंड पर शासन करने वाला पहला राजा बना। आधुनिक इतिहासकारों ऍथेल्स्तन को ही इंग्लैंड का पहला राजा मानते हैं। वेल्स की रियासत का इंग्लैंड के साम्राज्य में रुडलैन का स्टैचुएट के अंतर्गत १२८४ में विलय कर दिया गया और १३०१ में राजा एडवर्ड प्रथम ने अपने ज्येष्ठ पुत्र, भविष्य के राजा एडवर्ड द्वितीय को वेल्स का राजकुमार के तौर पर प्रतिष्ठित किया। तभी से एडवर्ड तृतीय के अलावा अंग्रेज अधीराटों के सभी बड़े बेटों ने यह पद हासिल किया है। १६०३ ई में एलिज़ाबेथ प्रथम की निसंतान मृत्यु के बाद इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के सिंहासनों का स्कॉटलैंड का जेम्स ६ के शासन में एक निजी एकीकरण कर दिया गया। शाही ऐलान के साथ जेम्स ने स्वयं को ग्रेट ब्रिटेन का राजा घोषित कर दिया लेकिन ग्रेट ब्रिटेन जैसे किसी भी साम्राज्य का कानूनी तौर पर निर्माण १७०७ तक नहीं हुआ था। महारानी ऐन के शासन काल में १७०७ में हुए विलय के अधिनियमों के बाद इंग्लैंड कानूनी तौर पर स्कॉटलैंड के साथ जुड़ गया और इस तरह ग्रेट ब्रिटेन राजशाही का गठन हुआ। १८०१ में विलय के अधिनियम के तहत आयरलैंड राजशाही जो हेनरी द्वि॰ के समय से अंग्रेजी शासन के अधीन था ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की संयुक्त राजशाही में शामिल हो गया और १९२२ में आयरिश मुक्त राज्य के बनने तक इसका हिस्सा रहा। चूंकि उत्तरी आयरलैंड यूके के साथ रहा इसलिये इसके बाद से इस साम्राज्य को यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड के नाम से जानते हैं। .

नई!!: ऍडरेड और अंग्रेज शासकों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ईडरेड

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »