लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रतिरक्षा विज्ञान

सूची प्रतिरक्षा विज्ञान

प्रतिरक्षाविज्ञान (Immunology) जीवचिकित्सा विज्ञान की एक शाखा है जिसमें सभी प्राणियों के सभी प्रतिरक्षा तंत्रों का अध्ययन किया जाता है। रूसी जीवविज्ञानी इल्या इलिच मेखनिकोव ने प्रतिरक्षा विज्ञान पर अध्ययन को बढ़ाया और उन्हें इस कार्य के लिए १९०८ में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रतिरक्षा विज्ञान की चिकित्सा के कई विषयों में विशेष रूप से अंग प्रत्यारोपण, ऑन्कोलॉजी, वायरोलॉजी, बैक्टीरियोलॉजी, पैरासिटोलॉजी, मनोचिकित्सा, और त्वचाविज्ञान के क्षेत्र में अनुप्रयोग हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली के कई घटक आमतौर पर प्रकृति में सेलुलर होते हैं और किसी विशिष्ट अंग से जुड़े नहीं होते हैं; बल्कि पूरे शरीर में स्थित विभिन्न ऊतकों में एम्बेडेड या परिसंचारी होते हैं। .

4 संबंधों: नोबेल पुरस्कार, प्रतिरक्षा प्रणाली, राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान सस्थान, नई दिल्‍ली, इल्या इलिच मेखनिकोव

नोबेल पुरस्कार

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष १९०१ में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। अल्फ्रेड नोबेल ने कुल ३५५ आविष्कार किए जिनमें १८६७ में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। नोबेल को डायनामाइट तथा इस तरह के विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। साथ ही विकास के लिए निरंतर नए अनुसंधान की जरूरत का भी भरपूर अहसास था। दिसंबर १८९६ में मृत्यु के पूर्व अपनी विपुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना २९ जून १९०० को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार १९०१ में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया। अल्फ्रेड नोबेल .

नई!!: प्रतिरक्षा विज्ञान और नोबेल पुरस्कार · और देखें »

प्रतिरक्षा प्रणाली

A scanning electron microscope image of a single neutrophil (yellow), engulfing anthrax bacteria (orange). प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) किसी जीव के भीतर होने वाली उन जैविक प्रक्रियाओं का एक संग्रह है, जो रोगजनकों और अर्बुद कोशिकाओं को पहले पहचान और फिर मार कर उस जीव की रोगों से रक्षा करती है। यह विषाणुओं से लेकर परजीवी कृमियों जैसे विभिन्न प्रकार के एजेंट की पहचान करने मे सक्षम होती है, साथ ही यह इन एजेंटों को जीव की स्वस्थ कोशिकाओं और ऊतकों से अलग पहचान सकती है, ताकि यह उन के विरुद्ध प्रतिक्रिया ना करे और पूरी प्रणाली सुचारु रूप से कार्य करे।। हिन्दुस्तान लाइव। २४ नवम्बर २००९ रोगजनकों की पहचान करना एक जटिल कार्य है क्योंकि रोगजनकों का रूपांतर बहुत तेजी से होता है और यह स्वयं का अनुकूलन इस प्रकार करते हैं कि प्रतिरक्षा प्रणाली से बचकर सफलतापूर्वक अपने पोषक को संक्रमित कर सकें। शरीर की प्रतिरक्षा-प्रणाली में खराबी आने से रोग में प्रवेश कर जाते हैं। प्रतिरक्षा-प्रणाली में खराबी को इम्यूनोडेफिशिएंसी कहते हैं। इम्यूनोडेफिशिएंसी या तो किसी आनुवांशिक रोग के कारण हो सकता है, या फिर कुछ खास दवाओं या संक्रमण के कारण भी संभव है। इसी का एक उदाहरण है एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स) जो एचआईवी वायरस के कारण फैलता है। ठीक इसके विपरीत स्वप्रतिरक्षित रोग (ऑटोइम्यून डिजीज) एक उत्तेजित ऑटो इम्यून सिस्टम के कारण होते हैं जो साधारण ऊतकों पर बाहरी जीव होने का संदेह कर उन पर आक्रमण करता है। प्रतिरक्षा प्रणाली के अध्ययन को प्रतिरक्षा विज्ञान (इम्म्यूनोलॉजी) का नाम दिया गया है। इसके अध्ययन में प्रतिरक्षा प्रणाली संबंधी सभी बड़े-छोटे कारणों की जांच की जाती है। इसमें प्रणाली पर आधारित स्वास्थ्य के लाभदायक और हानिकारक कारणों का ज्ञान किया जाता है। प्रतिरक्षा प्रणाली के क्षेत्र में खोज और शोध निरंतर जारी हैं एवं इससे संबंधित ज्ञान में निरंतर बढोत्तरी होती जा रही है। यह प्रणाली लगभग सभी उन्नत जीवों जैसे हरेक पौधे और जानवरों में मिलती मिलती है। प्रतिरक्षा प्रणाली के कई प्रतिरोधक (बैरियर) जीवों को बीमारियों से बचाते हैं, इनमें यांत्रिक, रसायन और जैव प्रतिरोधक होते हैं। .

नई!!: प्रतिरक्षा विज्ञान और प्रतिरक्षा प्रणाली · और देखें »

राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान सस्थान, नई दिल्‍ली

राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (national Institute of Immunology / एनआईआई), नई दिल्ली के पास आधारभूत एवं अनुप्रयुक्त प्रतिरक्षा विज्ञान के क्षेत्र में अतिमहत्वपूर्ण अनुसंधान शुरू करने, उसे सहायता देने, प्रोत्साहन देने, मार्गदर्शन देने और समन्वित करने का अधिदेश है। संस्थान एक वैज्ञानिक आधार तैयार करने और मौलिक अनुसंधान एवं व्यावहारिक उद्यम-साझेदारी के साथ जनसाधारण की वास्तविक उपयोगिता के लिए व्युत्पन्न समाधानों की खोज में अपनी गतिविधियों को केन्द्रित करने का कार्य जारी रखा हुआ है और इसके लिए वैज्ञानिक आधार सृजित किया है। .

नई!!: प्रतिरक्षा विज्ञान और राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान सस्थान, नई दिल्‍ली · और देखें »

इल्या इलिच मेखनिकोव

इल्या इलिच मेखनिकोव (Илья Ильич Мечников) (१६ मई १८४५ – १५ जुलाई १९१६) एक रूसी सूक्ष्मजैविक थे। इन्होंने प्रतिरक्षा प्रणाली पर अध्ययन किये। १९०८ में इन्हें फैगोसाइटोसिस पर कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। .

नई!!: प्रतिरक्षा विज्ञान और इल्या इलिच मेखनिकोव · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

प्रतिरक्षाविज्ञान, इम्म्युनोलॉजी, इम्म्यूनोलॉजी, इम्युनोलॉजी, इम्यूनोलॉजी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »