लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अल्फा रीजियो

सूची अल्फा रीजियो

अल्फा रीजियो (Alpha Regio), 22°S, 5°E पर केन्द्रित लगभग 1500 किलोमीटर तक फैला शुक्र ग्रह का एक क्षेत्र है। यह 1964 में डिक गोल्डस्टीन द्वारा खोजा गया और उन्ही के द्वारा नामित हुआ था। यह नाम 1976 और 1979 के मध्य अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के ग्रहीय प्रणाली नामकरण (आईएयू/डब्ल्युजीपीएसएन) के कार्यकारी समूह द्वारा अनुमोदित हुआ था। शुक्र की स्थलाकृति स्त्रियों पर नामित की जाती है, या तो देवी पर या किसी महिला पर, लेकिन मैक्सवेल मोंटेस, अल्फा रीजियो और बीटा रीजियो इस नियम के तीन अपवाद हैं। वीनस एक्सप्रेस ऑर्बिटर द्वारा तैयार एक अवरक्त नक्शा दिखाता है कि अल्फा रीजियो पठार की चट्टाने रंग में हल्की है और ग्रह की बहुलता की तुलना में पुरानी लगती है। पृथ्वी पर, इस तरह की हल्के रंग की चट्टाने आमतौर पर ग्रेनाइट होती है और महाद्वीपों को बनाती हैं। .

7 संबंधों: देवी, नारी, बीटा रीजियो, मैक्सवेल मोंटेस, वीनस एक्सप्रेस, ग्रेनाइट, अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ

देवी

देवी (ग़लत अनुवाद::en:Goddess) किसी भी देवता को कहते हैं जो स्त्री हो या जिसे स्त्री रूप में माना जाता हो। हिन्दू धर्म में कई देवियाँ हैं, जैसे दुर्गा, काली, सरस्वती, गंगा, लक्ष्मी और उनके अवतार जैसे सीता, राधा, आदि। देखिये: देवता। श्रेणी:हिन्दू धर्म श्रेणी:देवी-देवता श्रेणी:रोमन धर्म श्रेणी:यूनानी धर्म श्रेणी:मिस्र का धर्म.

नई!!: अल्फा रीजियो और देवी · और देखें »

नारी

नारी मानव की स्त्री को कहते हैं, जो नर का स्त्रीलिंग है। नारी शब्द मुख्यत: वयस्क स्त्रियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई संदर्भो में मगर यह शब्द संपूर्ण स्त्री वर्ग को दर्शाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, जैसे: नारी-अधिकार। .

नई!!: अल्फा रीजियो और नारी · और देखें »

बीटा रीजियो

बीटा रीजियो (Beta Regio), "ज्वालामुखी उदय" के रूप में जाना गया शुक्र ग्रह का एक क्षेत्र है। 3000 किलोमीटर आकलित,.

नई!!: अल्फा रीजियो और बीटा रीजियो · और देखें »

मैक्सवेल मोंटेस

मैक्सवेल मोंटेस (Maxwell Montes), शुक्र ग्रह पर इश्तार टेरा में स्थित एक पर्वतीय क्षेत्र है। यह ग्रह की सबसे ऊंची चोटी (11 किमी ऊंचाई) को सम्मिलित करता है। इसका नामकरण स्कॉटीश भौतिकविद् जेम्स क्लैर्क मैक्सवेल (1831-1879) पर हुआ है। .

नई!!: अल्फा रीजियो और मैक्सवेल मोंटेस · और देखें »

वीनस एक्सप्रेस

वीनस एक्सप्रेस (Venus Express (VEX)), यूरोपीय स्पेस एजेंसी का पहला शुक्र अन्वेषण अभियान है। नवंबर 2005 में छोड़ा गया यह यान अप्रैल 2006 में शुक्र पर पहुंचा और शुक्र के आसपास की अपनी ध्रुवीय कक्षा से निरंतर विज्ञान डेटा भेज रहा है। सात वैज्ञानिक उपकरणों से लैस, इस मिशन का मुख्य उद्देश्य शुक्र के वातावरण का लंबी अवधि का प्रेक्षण करना है। शुक्र के लिए ऐसे लंबी अवधि के प्रेक्षण पिछले अभियानों में कभी नहीं किये गये है और वायुमंडलीय गतिशीलता की एक बेहतर समझ के लिए यह महत्वपूर्ण है। आशा है कि इस तरह के अध्ययन सामान्य वायुमंडलीय गतिशीलता की समझ के लिए योगदान कर सकते हैं, साथ ही यह पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन की समझ के लिए भी योगदान करते हैं। मिशन वर्तमान में 31 दिसम्बर 2014 तक ईएसए द्वारा वित्त पोषित है। श्रेणी:अंतरिक्ष यान श्रेणी:अंतरिक्ष अभियान.

नई!!: अल्फा रीजियो और वीनस एक्सप्रेस · और देखें »

ग्रेनाइट

ग्रेनाइट पाषाण का निकट दृश्य ग्रैनाइट (Granite, कणाशम) मणिभीय दानेदार शिला है, जिसके प्रमुख अवयव स्फटिक (quartz) और फेल्स्पार (feldspar) हैं। यह आग्नेय (इग्नेयस) पाषाण है। 'ग्रैनाइट' शब्द का सर्वप्रथम उपयोग प्राचीन इटालियन संग्रहकर्ताओं ने किया था। रोम के शिल्पकार फ्लेमिनियस वेका के एक वर्णन में इसका प्रथम सन्दर्भ मिलता है। ग्रैनाइट पृथ्वी के प्रत्येक में पाया जाता है। भारत में भी यह प्रचुरता से मिलता है। मैसूर, उत्तर आरकट, मद्रास, राजपूताना, सलेम, बुंदेलखंड और सिंहभूमि में पर्याप्त प्राप्त होता है। हिमालय प्रदेशों में भी ग्रैनाइट शिलाएँ विद्यमान हैं। तमिलनाडु के तंजावुर नगर में स्थित वृहदेश्वर मंदिर विश्व का पहला ऐसा मंदिर है जो ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है। .

नई!!: अल्फा रीजियो और ग्रेनाइट · और देखें »

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ का चिह्न अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (International Astronomical Union (IAU)), पेशेवर खगोलशास्त्रियों का एक संगठन है। इसका केंद्रीय सचिवालय पैरिस, फ़्रांस में है। इस संघ का ध्येय खगोलशास्त्र के क्षेत्र में अनुसन्धान और अध्ययन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। जब भी ब्रह्माण्ड में कोई नई वस्तु पाई जाती है तो खगोलीय संघ द्वारा दिए गए नाम ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य होते हैं। .

नई!!: अल्फा रीजियो और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »