लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत

सूची अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत

अफ़्ग़ानिस्तान के प्रांत और स्वतन्त्र शहर (संख्यांक तालिका से मिलाएँ) अफ़्ग़ानिस्तान के प्रान्त अफ़्ग़ानिस्तान के मुख्य प्रशासनिक विभाग हैं। मध्य एशिया के बहुत से अन्य देशों की तरह अफ़्ग़ानिस्तान में भी प्रान्तों को 'विलायत' बुलाया जाता है, मसलन हेलमंद प्रान्त का औपचारिक नाम 'विलायत-ए-हेलमंद' है। सन् २००४ में अफ़्ग़ानिस्तान में चौंतीस प्रान्त थे। हर प्रान्त की अध्यक्षता एक राज्यपाल करता है और हर प्रान्त अफ़्ग़ान संसद के ऊपरी सदन में (जिसे पश्तो में 'मेशेरानो जिरगा', यानि 'बुज़ुर्गों की सभा' कहते हैं) दो सदस्य भेजता है। .

79 संबंधों: चारीकार, चग़चरान, तरीनकोट, तालोक़ान, तख़ार प्रान्त, तुर्कमेन भाषा, दरी फ़ारसी, दायकुंदी प्रान्त, नंगरहार प्रान्त, नूरिस्तान प्रान्त, नूरिस्तानी भाषाएँ, नीमरूज़ प्रान्त, नीली, अफ़्ग़ानिस्तान, परवान प्रान्त, पश्तो भाषा, पामीरी भाषाएँ, पारून, पाशाई भाषा, पंजशीर प्रान्त, पकतिया प्रान्त, पकतीका प्रान्त, पुल-ए-ख़ुमरी, पुल-ए-आलम, फ़राह प्रान्त, फ़राह, अफ़्ग़ानिस्तान, फ़ारयाब प्रान्त, फ़ैज़ाबाद, बदख़्शान, बदख़्शान प्रान्त, बल्ख़ प्रान्त, बलोच भाषा और साहित्य, बादग़ीस प्रान्त, बामयान, बामयान प्रान्त, बाज़ारक, पंजशीर, बग़लान प्रान्त, मध्य एशिया, महमूद-ए-राक़ी, मज़ार-ए-शरीफ़, मैदान शहर, मैदान वरदक प्रान्त, मेयमना, मेहतर लाम, लश्कर गाह, लग़मान प्रान्त, लोगर प्रान्त, शबरग़ान, शरना, अफ़्ग़ानिस्तान, समंगान प्रान्त, सर-ए-पोल प्रान्त, सर-ए-पोल शहर, ..., सी आइ ए, हेरात, हेरात प्रान्त, हेलमंद प्रान्त, जलालाबाद, ज़रंज, ज़ाबुल प्रान्त, जोज़जान प्रान्त, विलायत (प्रशासनिक विभाग), ख़ोस्त, ख़ोस्त प्रान्त, गरदेज़, ग़ज़नी, ग़ज़नी प्रान्त, ग़ोर प्रान्त, ओरूज़्गान प्रान्त, क़ला-ए-नौ, अफ़्ग़ानिस्तान, क़लात, ज़ाबुल प्रान्त, कापीसा प्रान्त, काबुल, काबुल प्रान्त, कांधार, कांधार प्रान्त, कुनर प्रान्त, कुंदुज़, कुंदुज़ प्रान्त, अफ़ग़ानिस्तान, असदाबाद, अफ़्ग़ानिस्तान, उज़्बेक भाषा सूचकांक विस्तार (29 अधिक) »

चारीकार

चारीकार में जानवरों की एक डाक्टर चारीकार (दरी फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Charikar) उत्तर-पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के परवान प्रान्त की राजधानी है। यह कोहदामन (अर्थ:पहाड़ का दामन) नामक वादी का मुख्य शहर है और ग़ोरबंद नदी के किनारे स्थित है।, Ludwig W. Adamec, pp.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और चारीकार · और देखें »

चग़चरान

चग़चरान​ का एक पुल चग़चरान​ (दरी फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Chaghcharan), जिसे इतिहास में चख़चेरान और आहंगारान​ के नाम से भी जाना जाता था, मध्य अफ़ग़ानिस्तान के ग़ोर प्रान्त की राजधानी है। हरीरूद (हरी नदी) के दक्षिणी किनारे पर बसा यह शहर २,२८० मीटर की ऊँचाई पर है।, Ludwig W. Adamec, pp.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और चग़चरान · और देखें »

तरीनकोट

तरीनकोट (पश्तो:, अंग्रेज़ी: Tarinkot या Tarin Kowt) दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के ओरूज़्गान प्रान्त की राजधानी है। इस शहर की आबादी सन् २०१२ में लगभग ६,३०० अनुमानित की गई थी। यह शहर वास्तव में एक छोटा सा क़स्बा है जिसके बाज़ार में लगभग २०० दुकाने हैं। प्रांत के राज्यपाल, जो २०१२ में असदउल्लाह हमदम थे, इसी बाज़ार से लगे एक दफ़्तर में काम करते हैं। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और तरीनकोट · और देखें »

तालोक़ान

अलाउद्दीन मुहम्मद इब्न तेकेश (राजकाल: १२००-१२२०) द्वारा तालोक़ान में ज़र्ब सिक्का - इस राजा से चंगेज़ ख़ान ने आक्रमण करके राज छीन लिया था तालोक़ान (दरी फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Taloqan) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के तख़ार प्रान्त की राजधानी है। यह शहर २,८७४ फ़ुट (८७६ मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और तालोक़ान · और देखें »

तख़ार प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का तख़ार प्रान्त (लाल रंग में) तख़ार (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Takhar) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १२,३३३ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ८.९ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी तालोक़ान शहर है। यहाँ के अधिकतर लोग फ़ारसी बोलने वाले ताजिक और उज़बेक भाषा बोलने वाले उज़बेक लोग हैं। यह प्रान्त अपने नमक के क़ानों (खानों) के लिए मशहूर है जहाँ से खोदकर हज़ारों सालों से नमक निकाला जा रहा है।, Fariba Nawa, HarperCollins, 2011, ISBN 978-0-06-210061-0,...

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और तख़ार प्रान्त · और देखें »

तुर्कमेन भाषा

तुर्कमेन तुर्कमेनिस्तान की राष्ट्रीय भाषा है। यह तुर्कमेनिस्तान में रहने वाले करीबन तीस लाख लोगो के अलावा उत्तरी पश्चिमी अफगानिस्तान में रहने वाले करीबन चार लाख और उत्तरी पूर्वी ईरान में रहने वाले करीबन पांच लाख लोगो द्वारा बोली जाती है। तुर्कमेन विवादास्पद अल्टियाक भाषा परिवार की तुर्किक शाखा से संबद्ध है। यह दक्षिणी पश्चिमी तुर्किक उप शाखा खासतौर से पूर्वी ओगुज समूह का सदस्य है। तुर्कमेन तुर्किश और अजरबैजानी से निकट से जुड़ा हुआ है। श्रेणी:तुर्की भाषाएँ श्रेणी:भाषाएँ.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और तुर्कमेन भाषा · और देखें »

दरी फ़ारसी

अंग्रेज़ी और दरी भाषाओँ में बामियान शहर का स्वागत चिह्न - सबसे ऊपर लिखा है 'बा शहर-ए-बास्तानी बामियान ख़ुश आमदीद' (बामियान के प्राचीन शहर में स्वागत) दरी या दरी फ़ारसी अफ़ग़ानिस्तान में प्रचलित आधुनिक फ़ारसी का एक रूप है। पश्तो के साथ-साथ यह अफ़ग़ानिस्तान की दो संवैधानिक राजभाषाओं में से एक है। यह अफ़ग़ानिस्तान के लगभग ५०% लोगों की मातृभाषा है और देश की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। अफ़ग़ानिस्तान में अलग-अलग भाषाएँ बोलने वाले समुदायों के बीच में भी इसका सम्पर्क भाषा के रूप में इस्तेमाल होता है। ईरानी फ़ारसी और दरी फ़ारसी बोलने वाले एक दुसरे को आसानी से समझ पाते हैं और इनमें सिर्फ़ लहजे और कुछ शब्दों का अंतर है। बहुत से भाषावैज्ञानिकों के अनुसार दरी में पुरानी फ़ारसी के बहुत से ऐसे तत्व सुरक्षित हैं जो आधुनिक ईरानी फ़ारसी में खो गये हैं।, Shaista Wahab, Hippocrene Books, 2004, ISBN 978-0-7818-1012-8 .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और दरी फ़ारसी · और देखें »

दायकुंदी प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का दायकुंदी प्रांत (लाल रंग में) दायकुंदी या दाय कुंदी (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Daykundi) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के मध्य भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १८,०८८ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ४ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी नीली शहर है। बामयान प्रान्त की तरह, इस प्रान्त में भी अधिकतर आबादी हज़ारा समुदाय की है, जो मंगोल नस्ल के वंशज हैं और शिया इस्लाम के अनुयायी हैं। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और दायकुंदी प्रान्त · और देखें »

नंगरहार प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का नंगरहार प्रान्त (लाल रंग में) नंगरहार (पश्तो:, अंग्रेजी: Nangarhar) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ७,७२७ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग १३.३ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी जलालाबाद शहर है। इस प्रान्त की पूर्वी और दक्षिणी सरहदें पाकिस्तान से लगती हैं। यहाँ के अधिकतर निवासी पश्तो बोलने वाले पठान हैं। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और नंगरहार प्रान्त · और देखें »

नूरिस्तान प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का नूरिस्तान प्रान्त (लाल रंग में) नूरिस्तान (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Nuristan) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ९,२२५ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००२ में लगभग १.१ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी पारून शहर है। इस प्रान्त की सरहदें पाकिस्तान से लगती हैं। यहाँ के लगभग ९५% लोग नूरिस्तानी हैं। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और नूरिस्तान प्रान्त · और देखें »

नूरिस्तानी भाषाएँ

नूरिस्तानी भाषाएँ (Nuristani languages) हिन्द-ईरानी भाषा-परिवार का एक उपपरिवार है जिसकी सदस्य भाषाएँ पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में और पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के चित्राल ज़िले के कुछ हिस्सों में बोली जाती हैं। इन्हें लगभग १,३०,००० लोग बोलते हैं जो नूरिस्तानी या कलश कहलाते हैं। कुछ भाषावैज्ञानिक इन्हें हिन्द-आर्य भाषा-परिवार की दार्दी शाखा की उपशाखा समझा है लेकिन अन्य इन्हें ईरानी भाषाओं और हिन्द-आर्य भाषाओं के साथ हिन्द-ईरानी भाषा-परिवार की एक अलग तीसरी श्रेणी माना जाता है।, Andrew Dalby, pp.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और नूरिस्तानी भाषाएँ · और देखें »

नीमरूज़ प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का नीमरूज़ प्रान्त (लाल रंग में) नीमरूज़ प्रान्त में शुष्क-पथरीली ज़मीन पर उगने वाला 'चश्त' नामक पौधा नीमरूज़ प्रान्त के चख़ानसूर ज़िले का एक नज़ारा नीमरूज़ (पश्तो:, अंग्रेजी: Nimruz) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पश्चिम में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ४१,००५ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००२ में लगभग १.५ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी ज़रंज शहर है। इस प्रान्त की सरहदें ईरान और पाकिस्तान से लगती हैं। नीमरूज़ प्रान्त अफ़्ग़ानिस्तान की सब से कम घनी आबादी वाला सूबा है और इसका एक बड़ा भूभाग सीस्तान द्रोणी और दश्त-ए-मारगो के भयंकर रेगिस्तान में आता है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और नीमरूज़ प्रान्त · और देखें »

नीली, अफ़्ग़ानिस्तान

दायकुंदी प्रान्त की राजधानी नीली का एक नज़ारा नीली​ (हज़ारगी:, अंग्रेज़ी: Nili) मध्य अफ़ग़ानिस्तान के दायकुंदी प्रान्त की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यहाँ के ज़्यादातर लोग हज़ारा समुदाय के हैं। २,०२२ मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस शहर में बहुत ज़बरदस्त सर्दियाँ पड़ती हैं और सड़कें ख़राब होने से उस मौसम में यातायात बहुत कठिन होता है। दिसम्बर २००८ में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़​ई ने अज़रा जाफ़री को नीली का महापौर नियुक्त किया जिस से यह अफ़ग़ानिस्तान का पहला महिला महापौर वाला नगर बन गया।, Sayed Askar Mousavi, Curzon Press, 1998, ISBN 978-0-7007-0630-3 .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और नीली, अफ़्ग़ानिस्तान · और देखें »

परवान प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का परवान प्रान्त (लाल रंग में) परवान (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Parwan) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ५,९७४ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ५.६ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी चारीकार शहर है। यहाँ के ज़्यादातर लोग फ़ारसी बोलने वाले ताजिक लोग हैं, हालाँकि यहाँ पश्तून समुदाय के लोग भी रहते हैं। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और परवान प्रान्त · और देखें »

पश्तो भाषा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और पश्तो भाषा · और देखें »

पामीरी भाषाएँ

पामीरी भाषाएँ पामीर पर्वत क्षेत्र में बोली जाती हैं पामीरी भाषाएँ (फ़ारसी:, ज़बानहा-ए-पामीरी; अंग्रेज़ी: Pamir languages) पूर्वी ईरानी भाषा-परिवार की एक उपशाखा हैं जिसकी सदस्य भाषाएँ पामीर पर्वत क्षेत्र में बसने वाले बहुत से समुदाय बोलते हैं, विशेषकर वह समुदाय जो पंज नदी और उसकी उपनदियों के किनारे वास करते हैं। इसे बोलने वाले इलाक़ों में पूर्वोत्तरी अफ़्ग़ानिस्तान का बदख़्शान प्रान्त और पूर्वी ताजिकिस्तान के कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त हैं। इनके अलावा एक सरिकोली नामक भाषा अफ़्ग़ानिस्तान और चीन के शिनजियांग प्रान्त के सीमावर्ती इलाक़ों में बोली जाती है। सरिकोली को चीन में 'ताजिकी भाषा' कहा जाता है लेकिन ध्यान दें कि यह ताजिकिस्तान में बोली जाने वाली ताजिकी भाषा से बिलकुल अलग है।, Frank Bliss, Psychology Press, 2006, ISBN 978-0-415-30806-9,...

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और पामीरी भाषाएँ · और देखें »

पारून

पारून (दरी फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Parun) उत्तर-पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के नूरिस्तान प्रान्त की राजधानी है। वास्तव में राजधानी होने के बावजूद यह एक छोटा सा क़स्बा है, जहाँ लगभग ५० लोग ही रहते हैं। यह नूरिस्तान प्रान्त के अन्य भागों से अच्छी सड़कों से जुड़ा नहीं है और यहाँ से आने-जाने के लिए आमतौर पर कुनर प्रान्त की राजधानी असदाबाद से गुज़ारना पड़ता है। यहाँ के लगभग सभी लोग नूरिस्तानी हैं। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और पारून · और देखें »

पाशाई भाषा

पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान की एक पाशाई भाषीय लड़की पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान का एक पाशाई भाषीय लड़का अफ़ग़ानिस्तान के ज़िलों का नक्शा - पाशाई भाषा पूर्वोत्तर में गुलाबी रंग वाले केवल चार ज़िलों में बोली जाती है पाशाई अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी नूरिस्तान, नंगरहार और कुनर राज्यों में बोली जाने वाली एक दार्दी भाषा है। अनुमान है के १९९८ में इसे २१६,८४२ लोग बोलते थे। पाशाई बोलने वालों को पाशाई समुदाय का सदस्य माना जाता है, जिसके अधिकतर लोग धर्म से मुसलमान हैं। २००३ से पहले पाशाई का कोई लिखित रूप नहीं था। बहुत से पाशाई बोलने वाले पश्तो भी बोलते हैं और उनमें साक्षरता का दर २५% है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और पाशाई भाषा · और देखें »

पंजशीर प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का पंजशीर प्रान्त (लाल रंग में) पंजशीर वादी में भेड़ें पंजशीर (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Panjshir) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ३,६१० वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग १.४ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी बाज़ारक शहर है। यहाँ के ज़्यादातर लोग फ़ारसी बोलने वाले ताजिक लोग हैं। पंजशीर प्रान्त में मशहूर पंजशीर वादी आती है और इसे अप्रैल २००४ में परवान प्रान्त को बांटकर बनाया गया था। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और पंजशीर प्रान्त · और देखें »

पकतिया प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का पकतिया प्रान्त (लाल रंग में) पकतिया प्रान्त के बमोज़ई गाँव में पढ़ते बच्चे पकतिया (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Paktia) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ६,४३२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००२ में लगभग ४.१५ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी गरदेज़ शहर है। इस प्रान्त की सरहदें पाकिस्तान से लगती हैं। यहाँ के लगभग ९०% लोग पश्तून हैं और लगभग १०% फ़ारसी बोलने वाले ताजिक लोग हैं। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और पकतिया प्रान्त · और देखें »

पकतीका प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का पकतीका प्रान्त (लाल रंग में) पकतीका प्रान्त में एक चरवाहा अपनी बकरियों के साथ पकतीका (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Paktika) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १९,४८२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ४ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी शरना शहर है। पकतीका की सरहदें पाकिस्तान से लगती हैं। यहाँ के लगभग ९६% लोग पश्तून हैं। यहाँ चंद हज़ार उज़बेक लोग भी रहते हैं जो आबादी के २% से भी कम हैं। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और पकतीका प्रान्त · और देखें »

पुल-ए-ख़ुमरी

पुल-ए-ख़ुमरी (फ़ारसी) अफगानिस्तान का एक शहर है और बग़लान प्रान्त की राजधानी है। यहाँ पर ताजिक समुदाय बहुसंख्यक है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और पुल-ए-ख़ुमरी · और देखें »

पुल-ए-आलम

पुल-ए-आलम का एक दृश्य पुल-ए-आलम (दरी फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Pul-i-Alam) पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के लोगर प्रान्त की राजधानी है। यह शहर अफ़ग़ानिस्तान के गृह युद्ध में बहुत क्षतिग्रस्त हुस था और सन् २००१ में तालिबान के सत्ता से हटाए जाने के बाद यहाँ काफ़ी पुनर्निर्माण हुआ है। अपने शासन के दौरान तालिबान ने यहाँ सभी लड़कियों के स्कूल बंद कराने की कोशिश करी थी। सत्ता से हटाए जाने के बाद भी २ अक्टूबर २००६ को दस कट्टरपंथियों के दस्ते ने यहाँ एक लड़कियों की पाठशाला जलाने की कोशिश करी लेकिन नागरिकों ने एक दल ने उन्हें खदेड़ दिया।, Brendan O'Malley, pp.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और पुल-ए-आलम · और देखें »

फ़राह प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का फ़राह प्रांत (लाल रंग में) फ़राह (पश्तो:, अंग्रेजी: Farah) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पश्चिमी भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ४८,४७१ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ९. ३ लाख अनुमानित की गई थी। यह ईरान की सरहद से लगा हुआ बहुत ही हलकी आबादी वाला इलाक़ा है।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी फ़राह नाम का ही शहर है। इस प्रान्त में बसने वाले अधिकतर लोग पश्तून हैं। फ़राह में बहुत से प्राचीन क़िलों के खँडहर मिलते हैं। इनमें एक मिटटी की ईंटों का बना क़िला जिसका नाम 'काफ़िर क़ला' (यानि 'काफ़िर का क़िला') प्रसिद्ध है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे सिकंदर महान ने बनाया था।, Malalai Joya, Derrick O'Keefe, Simon and Schuster, 2009, ISBN 978-1-4391-0946-5,...

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और फ़राह प्रान्त · और देखें »

फ़राह, अफ़्ग़ानिस्तान

कुछ अमेरिकी सैनिक फ़राह में 'सिकंदर का क़िला' कहलाए जाने वाले ढाँचे के सामने फ़राह (फ़ारसी और पश्तो:, अंग्रेजी: Farah) पश्चिमी अफ़्ग़ानिस्तान के फ़राह प्रान्त की राजधानी है। यह शहर फ़राह नदी के किनारे स्थित है और ईरान की सीमा के काफ़ी पास है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और फ़राह, अफ़्ग़ानिस्तान · और देखें »

फ़ारयाब प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का फ़ारयाब प्रांत (लाल रंग में) फ़ारयाब (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Faryab) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तरी भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल २०,२९३ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ८.५ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी मेयमना शहर है। फ़ारयाब में बसने वाले ५३% लोग उज़बेक नस्ल के, २७% ताजिक (यानि फ़ारसी-भाषी) और १३% पश्तून हैं। इस प्रान्त कि उत्तरी सीमा तुर्कमेनिस्तान से लगती है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और फ़ारयाब प्रान्त · और देखें »

फ़ैज़ाबाद, बदख़्शान

बदख़्शान प्रान्त की राजधानी फ़ैज़ाबाद​ का एक नज़ारा फ़ैज़ाबाद​ (फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Fayzabad) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। १,२०० मीटर की ऊंचाई पर कोकचा नदी के किनारे स्थित यह शहर पामीर क्षेत्र का एक मुख्य व्यापारिक और प्रशासनिक केंद्र भी है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और फ़ैज़ाबाद, बदख़्शान · और देखें »

बदख़्शान प्रान्त

बदख़्शान (फ़ारसी) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर-पूर्वी भाग में हिन्दु कुश पर्वतों और आमू दरिया के बीच स्थित है। यह ऐतिहासिक बदख़्शान क्षेत्र का हिस्सा है। इसका क्षेत्रफल ४४,०५९ वग किमी है और इसकी आबादी सन् २०१२ में लगभग १० लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 अफ़्ग़ानिस्तान को चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत व शिंजियांग क्षेत्रों से जोड़ने वाला दुर्गम वाख़ान गलियारा भी इसी प्रान्त में आता है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और बदख़्शान प्रान्त · और देखें »

बल्ख़ प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का बल्ख़ प्रांत (नीले रंग में) बल्ख़ (फ़ारसी:, संस्कृत: वाह्लिका, अंग्रेजी: Balkh) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तरी भाग में स्थित है। बल्ख़ की राजधानी प्रसिद्ध मज़ार-ए-शरीफ़ शहर है। इसका क्षेत्रफल १७,२४९ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ११.२ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त का नाम इसी नाम के एक शहर पर पड़ा है जो राजधानी से २५ किलोमीटर पश्चिम की ओर है और अठारहवीं सदी तक शासन का केन्द्र था। इस क्षेत्र को हिन्द-ईरानी पूर्व के आर्यों के आगमन का प्रमुख केन्द्र माना जाता है जहाँ वो क़रीब २००० ईसापूर्व में आए होंगे। ईसा के दो सदी पूर्व में यह इलाक़ा ऐतिहासिक बैक्ट्रिया संस्कृति के क्षेत्र का केन्द्र था और इसी के नाम को यवनों ने बदलकर बैक्ट्रा रखा था। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और बल्ख़ प्रान्त · और देखें »

बलोच भाषा और साहित्य

बलोची या बलोच भाषा दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान, पूर्वी ईरान और दक्षिणी अफ़्ग़ानिस्तान में बसने वाले बलोच लोगों की भाषा है। यह ईरानी भाषा परिवार की सदस्य है और इसमें प्राचीन अवस्ताई भाषा की झलक नज़र आती है, जो स्वयं वैदिक संस्कृत के बहुत करीब मानी जाती है। उत्तरपश्चिम ईरान, पूर्वी तुर्की और उत्तर इराक़ में बोले जानी कुर्दी भाषा से भी बलोची भाषा की कुछ समानताएँ हैं। बलोची पाकिस्तान की नौ सरकारी भाषाओँ में से एक है। अनुमानतः इसे पूरे विश्व में लगभग ८० लाख लोग मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। पाकिस्तान में इसे अधिकतर बलोचिस्तान प्रान्त में बोला जाता है, लेकिन कुछ सिंध और पंजाब में बसे हुए बलोच लोग भी इसे उन प्रान्तों में बोलते हैं। ईरान में इसे अधिकतर सिस्तान व बलुचेस्तान प्रान्त में बोला जाता है। ओमान में बसे हुए बहुत से बलोच लोग भी इसे बोलते हैं। समय के साथ बलोची पर बहुत सी अन्य भाषाओँ का भी प्रभाव पड़ा है, जैसे की हिन्दी-उर्दू और अरबी। पाकिस्तान में बलोची की दो प्रमुख शाखाएँ हैं: मकरानी (जो बलोचिस्तान से दक्षिणी अरब सागर के तटीय इलाक़ों में बोली जाती है) और सुलेमानी (जो मध्य और उत्तरी बलोचिस्तान के सुलेमान श्रृंखला के पहाड़ी इलाक़ों में बोली जाती है)। ईरान के बलुचेस्तान व सिस्तान सूबे में भी इसकी दो उपशाखाएँ हैं: दक्षिण में बोले जानी वाली मकरानी (जो पाकिस्तान के बलोचिस्तान की मकरानी से मिलती है) और उत्तर में बोले जानी वाली रख़शानी। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और बलोच भाषा और साहित्य · और देखें »

बादग़ीस प्रान्त

बादग़ीस (फ़ारसी) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में मुरग़ाब नदी और हरी नदी के बीच स्थित है और उत्तर में सरख़्स के रेगिस्तान के छोर से लगता है।। इसका क्षेत्रफल २०,५९१ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २०१० में लगभग ५ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 बादग़ीस की राजधानी क़ला-ए-नौ नाम का शहर है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और बादग़ीस प्रान्त · और देखें »

बामयान

ध्वस्त बौद्ध प्रतिमाएँ बामयान अफ़्ग़ानिस्तान के मध्य भाग में स्थित एक प्रसिद्ध शहर है। जिस प्रान्त में यह है उसका नाम भी बामयान प्रान्त ही है। बामियाँ घाटी में 2001 में तालिबान ने दो विशालकाय बौद्ध प्रतिमाओं को गैर-इस्लामी कहकर डायनामाइट से उड़ा दिया था। हाल ही में हमयन स्थित ऑयल-पेंटिंग्स को दुनिया की सबसे पुरानी तेल-चकला का नमूना करार दिया गया। काबुल से उत्तर-पश्चिम में प्राचीन तक्षशिला-बैक्ट्रिया मार्ग पर बामियाँ के भग्नावशेष आज भी अपने गौरव के प्रतीक है। ह्वेन त्सांग ने फ़न-येन-न (बामियाँ) राज्य का उल्लेख किया है। उसके अनुसार इसका क्षेत्र पश्चिम से पूर्व 2000 ली (लगभग 334 मील) और उत्तर से दक्षिण 300 ली (50 मील.) था। इसकी राजधानी छह-सात ली अथवा एक मील के घेरे में थी। यहाँ के निवासियों की रहन सहन तुषार देशवासियों जैसी थी। उनकी रुचि मुख्यतया बौद्ध धर्म में थी। यहाँ पर कोई 10 विहार थे जिनमें 100 भिक्षु रहते थे जो लोकोत्तरवादी संप्रदाय से संबंधित थे। नगर के उत्तर-पूर्व में पहाड़ी की ढाल पर कोई 140-150 फी.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और बामयान · और देखें »

बामयान प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का बामयान प्रांत (लाल रंग में) बामयान या बामियान (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Bamyan) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के मध्य भाग में स्थित है। बामयान में अधिकतर आबादी हज़ारा समुदाय की है, जो मंगोल नस्ल के वंशज हैं और शिया इस्लाम के अनुयायी हैं। बामियान प्रान्त का क्षेत्रफल १४,१७५ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ३.९ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी बामयान शहर है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और बामयान प्रान्त · और देखें »

बाज़ारक, पंजशीर

बाज़ारक (दरी फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Bazarak) उत्तर-पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के पंजशीर प्रान्त की राजधानी है। यह १०० किमी लम्बी पंजशीर वादी के लगभग मध्य में स्थित है और यहाँ पर बसने वाले अधिकतर लोग ताजिक समुदाय के हैं। यह प्रसिद्ध अफ़ग़ान नेता अहमद शाह मसूद का जन्मस्थान है और उनका मकबरा भी यहीं स्थित है।, Susan Vollmer, pp.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और बाज़ारक, पंजशीर · और देखें »

बग़लान प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का बग़लान प्रांत (नीले रंग में) बग़लान (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Baghlan) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। बग़लान की राजधानी पुल-ए-ख़ुमरी शहर है। इसका क्षेत्रफल २१,११२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ७.८ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और बग़लान प्रान्त · और देखें »

मध्य एशिया

मध्य एशिया एशिया के महाद्वीप का मध्य भाग है। यह पूर्व में चीन से पश्चिम में कैस्पियन सागर तक और उत्तर में रूस से दक्षिण में अफ़ग़ानिस्तान तक विस्तृत है। भूवैज्ञानिकों द्वारा मध्य एशिया की हर परिभाषा में भूतपूर्व सोवियत संघ के पाँच देश हमेशा गिने जाते हैं - काज़ाख़स्तान, किरगिज़स्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़बेकिस्तान। इसके अलावा मंगोलिया, अफ़ग़ानिस्तान, उत्तरी पाकिस्तान, भारत के लद्दाख़ प्रदेश, चीन के शिनजियांग और तिब्बत क्षेत्रों और रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिणी भाग को भी अक्सर मध्य एशिया का हिस्सा समझा जाता है। इतिहास में मध्य एशिया रेशम मार्ग के व्यापारिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। चीन, भारतीय उपमहाद्वीप, ईरान, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच लोग, माल, सेनाएँ और विचार मध्य एशिया से गुज़रकर ही आते-जाते थे। इस इलाक़े का बड़ा भाग एक स्तेपी वाला घास से ढका मैदान है हालाँकि तियान शान जैसी पर्वत शृंखलाएँ, काराकुम जैसे रेगिस्तान और अरल सागर जैसी बड़ी झीलें भी इस भूभाग में आती हैं। ऐतिहासिक रूप मध्य एशिया में ख़ानाबदोश जातियों का ज़ोर रहा है। पहले इसपर पूर्वी ईरानी भाषाएँ बोलने वाली स्किथी, बैक्ट्रियाई और सोग़दाई लोगों का बोलबाला था लेकिन समय के साथ-साथ काज़ाख़, उज़बेक, किरगिज़ और उईग़ुर जैसी तुर्की जातियाँ अधिक शक्तिशाली बन गई।Encyclopædia Iranica, "CENTRAL ASIA: The Islamic period up to the Mongols", C. Edmund Bosworth: "In early Islamic times Persians tended to identify all the lands to the northeast of Khorasan and lying beyond the Oxus with the region of Turan, which in the Shahnama of Ferdowsi is regarded as the land allotted to Fereydun's son Tur.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और मध्य एशिया · और देखें »

महमूद-ए-राक़ी

महमूद-ए-राक़ी (दरी फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Mahmud-i-Raqi), जिसे अक्सर सिर्फ़ महमूद राक़ी कहा जाता है, पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के कापीसा प्रान्त की राजधानी है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और महमूद-ए-राक़ी · और देखें »

मज़ार-ए-शरीफ़

मज़ार ए शरीफ़ पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में स्थित एक प्रसिद्ध इस्लामिक वास्तुकला का प्रतीक है। कहते हैं कि इसके नीचे इस्लामपूर्व ईरान के संत जरथुष्ट्र का मकबरा है। श्रेणी:अफ़्गानिस्तान के शहर.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और मज़ार-ए-शरीफ़ · और देखें »

मैदान शहर

मैदान शहर (दरी फ़ारसी), जिसे पश्तो लहजे में मैदान शार (पश्तो:, अंग्रेज़ी: Maidan Shar) कहते हैं, दक्षिण-पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के मैदान वरदक प्रान्त की राजधानी है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और मैदान शहर · और देखें »

मैदान वरदक प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का मैदान वरदक प्रान्त (लाल रंग में) मैदान वरदक, मैदान वरदग या केवल वरदक (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Maidan Wardak) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ९,९३४ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ५.४ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी मैदान शहर नामक नगर है। यहाँ के अधिकतर लोग पश्तून हैं और पश्तूनों के वरदक क़बीले के ऊपर ही इस प्रान्त का नाम रखा गया है। यहाँ की ज़्यादातर आबादी यहाँ से निकलने वाले काबुल-कंदहार के आसपास के इलाक़े में बस्ती है और बाक़ी पहाड़ी स्थानों पर आबादी बहुत कम घनी है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और मैदान वरदक प्रान्त · और देखें »

मेयमना

मेयमना​ (दरी फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Maymana) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के फ़ारयाब प्रान्त की राजधानी है। यह तुर्कमेनिस्तान के साथ लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के काफ़ी पास है और अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के लगभग ४०० किमी पश्चिमोत्तर में स्थित है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और मेयमना · और देखें »

मेहतर लाम

मेहतर लाम या मिहतर लाम (पश्तो:, अंग्रेज़ी: Mihtarlam) दक्षिण-पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के लग़मान प्रान्त की राजधानी है। यह उस प्रान्त का इकलौता बड़ा क़स्बा है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और मेहतर लाम · और देखें »

लश्कर गाह

लश्कर गाह मस्जिद लश्कर गाह (पश्तो:, फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Lashkar Gah), जिसे इतिहास में बोस्त (Bost) के नाम से भी जाना जाता था, दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रान्त की राजधानी है। हेलमंद नदी और अर्ग़नदाब नदी के बीच बसा यह शहर राजमार्ग द्वारा पूर्व में कंदहार से, पश्चिम में ज़रंज से और पश्चिमोत्तर में हेरात से जुड़ा हुआ है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और लश्कर गाह · और देखें »

लग़मान प्रान्त

लग़मान प्रान्त का एक नज़ारा लग़मान (पश्तो:, अंग्रेजी: Laghman) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ३,८४३ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००८ में लगभग ३.८ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी मेहतर लाम शहर है। इस प्रान्त में पश्तून लोगों की बहुसंख्या है और वे कुल जनसँख्या का ५८% हैं। यहाँ नूरिस्तानी लोग और पाशाई लोग भी रहते हैं और कम संख्या में फ़ारसी-भाषी ताजिक लोगों के भी समुदाय हैं। लग़मान में अरामाई भाषा में लिखी अशोक के आदेश वाली दो शिलाएँ भी मौजूद हैं।, Niharranjan Ray, Brajadulal Chattopadhyaya, Orient Blackswan, 2000, ISBN 978-81-250-1871-1,...

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और लग़मान प्रान्त · और देखें »

लोगर प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का लोगर प्रान्त (लाल रंग में) लोगर (पश्तो:, अंग्रेजी: Logar) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ३,८८० वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००८ में लगभग ३.३ से ५.५ लाख के बीच अनुमानित की गई थी (ठीक संख्या पर मतभेद है)।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी पुल-ए-आलम शहर है। इस प्रान्त के ६०% निवासी पश्तून और ४०% फ़ारसी-भाषी ताजिक लोग है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और लोगर प्रान्त · और देखें »

शबरग़ान

शबरग़ान में चुनावों में मतदान देते कुछ नागरिक शबरग़ान (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Sheberghan) उत्तरी अफ़्ग़ानिस्तान के जोज़जान प्रान्त की राजधानी है। यह शहर सफ़ीद नदी के किनारे मज़ार-ए-शरीफ़ से लगभग १३० किलोमीटर दूर स्थित है। सन् २००६ में इसकी जनसँख्या १,४८,३२९ अनुमानित की गई थी। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और शबरग़ान · और देखें »

शरना, अफ़्ग़ानिस्तान

शरना​ (पश्तो:, अंग्रेज़ी: Sharana) दक्षिणपूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के पकतीका प्रान्त की राजधानी है। यह २,२०० मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और शरना, अफ़्ग़ानिस्तान · और देखें »

समंगान प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का समंगान प्रान्त (लाल रंग में) विलायत-ए-समंगान) का सविस्तार नक़्शा समंगान (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Samangan) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ११,२६२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ३.५ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी समंगान शहर है। यहाँ के तीन-चौथाई लोग फ़ारसी बोलने वाले ताजिक लोग हैं और लगभग एक-चौथाई लोग उज़बेक हैं। यहाँ बहुत से पुरातन स्थल हैं, जैसे कि तख़्त-ए-रुस्तम, लेकिन तालिबान और अन्य फ़ौजों के बीच में लड़ाई के कारण इतिहासकारों के लिए यहाँ अनुसंधान करना फ़िलहाल असंभव है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और समंगान प्रान्त · और देखें »

सर-ए-पोल प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का सर-ए-पोल प्रान्त (लाल रंग में) सर-ए-पोल या सर-ए-पुल (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Sar-e Pol) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के मध्य-उत्तर में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १६,३६० वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ५ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी सर-ए-पोल शहर है। यहाँ के ५६% लोग फ़ारसी बोलने वाले ताजिक हैं और लगभग १९% लोग उज़बेक हैं। सर-ए-पोल एक पहाड़ी इलाक़ा है, विशेषकर प्रान्त के दक्षिणी भाग में। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और सर-ए-पोल प्रान्त · और देखें »

सर-ए-पोल शहर

सर-ए-पोल (दरी फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Sar-e-Pol) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के सर-ए-पोल प्रान्त की राजधानी है। यह शहर २,९१३ फ़ुट (८८८ मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है। सर-ए-पोल राजमार्ग द्वारा उत्तर में जोज़जान प्रान्त की राजधानी शबरग़ान और पश्चिम में फ़ारयाब प्रान्त की राजधानी मेयमना से जुड़ा हुआ है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और सर-ए-पोल शहर · और देखें »

सी आइ ए

सीआइए के मुख्यालय का प्रवेशद्वार सीआइए या सेन्ट्रल इन्टेलिजेन्स एजेन्सी (केन्द्रीय गुप्तचर संस्था) संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय सरकार के अन्दर कार्य करने वाली असैनिक (सिविल) गुप्तचर संस्था है। इसका मुख्य कार्य सार्वजनिक नीतिनिर्माताओं के मार्गदर्शन हेतु विश्व की सरकारों, औद्योगिक संगठनों (corporations) एवं व्यक्तियों के बारे में गुप्त सूचना एकत्रित करना एवं उसका विश्लेषण करना है .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और सी आइ ए · और देखें »

हेरात

हेरात हेरात (पश्तो:, अंग्रेजी: Herat) अफ़्ग़ानिस्तान का एक नगर है और हेरात प्रान्त की राजधानी भी है। यह देश के पश्चिम में है और ऐतिहासिक महत्व के शहर है। यह वृहत ख़ोरासान क्षेत्र का हिस्सा है और सबसे बड़ा शहर भी। रेशम मार्ग पर स्थित होने के कारण यह वाणिज्य का केन्द्र रहा है जहाँ से भारत और चीन से पश्चिमी देशों का व्यापार होता रहा है। पारसी ग्रंथ अवेस्ता में इसका ज़िक्र मिलता है। ईसा के पूर्व पाँचवीं सदी के हख़ामनी काल से ही यह एक संपन्न शहर रहा है। यहाँ इस्लाम सातवीं सदी के मध्य में आया जिसके बाद कई विद्रोह हुए। हेरात हरी नदी (हरीरूद) के किनारे बसा हुआ है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और हेरात · और देखें »

हेरात प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का हेरात प्रान्त (लाल रंग में) हेरात प्रान्त में कुछ बच्चियाँ हेरात (पश्तो:, अंग्रेजी: Herat) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पश्चिम में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ५४,७७८ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग १७.६ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी ऐतिहासिक हेरात शहर है। अफ़्ग़ानिस्तान के अन्य प्रान्तों के अलावा, हेरात प्रान्त की सरहदें ईरान और तुर्कमेनिस्तान को भी लगती हैं। इस प्रान्त के लगभग ६०% लोग फ़ारसी-भाषी ताजिक समुदाय से हैं। यहाँ पश्तून लोग भी हैं, जिनमें से बहुत से ख़ानाबदोश चरवाहे हैं।, Neamatollah Nojumi, Dyan E. Mazurana, Elizabeth Stites, Rowman & Littlefield, 2009, ISBN 978-0-7425-4032-3,...

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और हेरात प्रान्त · और देखें »

हेलमंद प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का हेलमंद प्रान्त (लाल रंग में) हेलमंद प्रान्त में कुछ बच्चे हेलमंद (पश्तो:, अंग्रेजी: Helmand) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ५८,५८४ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग १४.४ लाख अनुमानित की गई थी। हेलमंद के लगभग ९०% लोग पश्तून समुदाय के हैं।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी लश्कर गाह शहर है। वैसे तो यह इलाक़ा रेगिस्तानी है लेकिन हेलमंद नदी यहाँ से निकलती है और उसका पानी फ़सलों के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह ग़ैर-क़ानूनी अफ़ीम की पैदावार का भी बहुत बड़ा केंद्र है और विश्व की ७५% अफ़ीम यहीं पैदा होती है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और हेलमंद प्रान्त · और देखें »

जलालाबाद

जदीद जलाल आबाद की एक निशानी जलाल आबाद- मशरक़ी अफ़ग़ानिस्तान का एक शहर (अंग्रेज़ी: Jalal Abad, पश्तो:جلال ابادजलाल अब्बाद) ये शहर अफ़ग़ानिस्तान में दरयाऐ काबुल और दरयाऐ किनार या कन्नड़ के संगम पर वाक़िअ है। वादी लग़मान में ये शहर अफ़ग़ानिस्तान के सूबा ननिग्रहअर का सदर मुक़ाम भी है। जलाल आबाद काबुल से मशरिक़ की जानिब 95 मेल के फ़ासले पर वाक़िअ है, इतना ही फासला पिशावर (पाकिस्तान) से जलाल आबाद की तरफ़ मग़रिब की जानिब है। जलाल आबाद मशरक़ी अफ़ग़ानिस्तान में वाक़िअ सब से बड़ा शहर है और इसी लिहाज़ से इस इलाके का समाजी ओ- तिजारती मरकज़ भी है। काग़ज़ की सनअत, फलों की पैदावार, चावल और गिने की पैदावार के लिए ये शहर शौहरत रखता है। पाकिस्तान और भारत के साथ वुस़्त एशियाई रियासतों की तिजारत के लिए जलाल आबाद कलीदी एहमीयत रखता है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और जलालाबाद · और देखें »

ज़रंज

ईरान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा के नज़दीक ज़रंज-देलाराम राजमार्ग पर ज़रंज (बलोच, पश्तो, फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Zaranj) दक्षिण-पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान के नीमरूज़ प्रान्त की राजधानी है। यह ईरान की सरहद के बहुत पास है और ईरान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा पर एक महत्वपूर्ण चौकी है। यह राजमार्गों द्वारा पूर्व में लश्कर गाह से, उत्तर में फ़राह से और पश्चिम में ईरान के ज़ाबोल नगर से जुड़ा हुआ है। भारत ने अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए ज़रंज से देलाराम के बीच एक राजमार्ग बनाया था। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और ज़रंज · और देखें »

ज़ाबुल प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का ज़ाबुल प्रान्त (लाल रंग में) ज़ाबुल (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Zabul) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के दक्षिण में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १७,३४३ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग २.८ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी क़लात नामक शहर है। यहाँ के अधिकतर लोग पश्तून हैं। ज़ाबुल प्रान्त सन् १९६३ में पड़ोसी कंदहार प्रान्त को बांटकर बनाया गया था। इसकी दक्षिणी सरहद पाकिस्तान से लगती है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और ज़ाबुल प्रान्त · और देखें »

जोज़जान प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का जोज़जान प्रान्त (लाल रंग में) जोज़जान (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Jowzjan) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ११,७९८ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ४.९ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी शबरग़ान शहर है। इस प्रान्त के लगभग ४०% लोग उज़बेक जाति के हैं और वही सबसे बड़ा समुदाय हैं। उनके अलावा यहाँ तुर्कमेनी (२९%), पश्तून (१७%) और ताजिक (१२%) भी बसते हैं। उत्तर में जोज़जान की तुर्कमेनिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और जोज़जान प्रान्त · और देखें »

विलायत (प्रशासनिक विभाग)

ولایت यानि प्रान्त) विलायत (फ़ारसी), विलायाह (अरबी) या विलोयती (उज़बेक: вилояти) अरब और मध्य एशिया के देशों में प्रान्त या ज़िले के स्तर के प्रशासनिक विभाग को कहते हैं। यह अरबी भाषा के 'वली' शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है 'देखरेख या प्रशासन करने वाला'।, Miangul Jahanzeb, Fredrik Barth, Columbia University Press, 1985, ISBN 978-0-231-06162-9,...

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और विलायत (प्रशासनिक विभाग) · और देखें »

ख़ोस्त

ख़ोस्त मस्जिद ख़ोस्त (पश्तो:, अंग्रेजी: Khost) पूर्वी अफ़्ग़ानिस्तान का एक शहर है। यह ख़ोस्त प्रान्त की राजधानी भी है, जो पाकिस्तान के सीमा के नज़दीक एक पर्वतीय इलाक़ा है। ख़ोस्त शहर की आबादी लगभग १.६ लाख है और पूरे ख़ोस्त प्रान्त की जनसँख्या क़रीब १० लाख है। यहाँ के अधिकतर निवासी पश्तो भाषी पठान हैं और सामाजिक व्यवस्था क़बीलीयाई है। अफ़ग़ानिस्तान में सोवियत युद्ध के दौरान ख़ोस्त जुलाई १९८३ से नवम्बर १९८७ तक विद्रोही फौजों द्वारा घिरा रहा था।, David Rohde, Kristen Mulvihill, Penguin, 2010, ISBN 978-0-670-02223-6,...

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और ख़ोस्त · और देखें »

ख़ोस्त प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का ख़ोस्त प्रान्त (लाल रंग में) ख़ोस्त (पश्तो:, अंग्रेजी: Khost) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ४,१५२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ६.४ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी ख़ोस्त शहर है। इस प्रान्त में ज़्यादातर लोग पश्तो बोलने वाले पश्तून हैं। इसकी दक्षिणी और पूर्वी सीमा पाकिस्तान से लगती है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और ख़ोस्त प्रान्त · और देखें »

गरदेज़

गरदेज़ (पश्तो:, अंग्रेजी: Gardez) पूर्वी अफ़्ग़ानिस्तान का एक शहर है। यह पकतिया प्रान्त की राजधानी भी है और पाकिस्तान की सीमा के नज़दीक है। गरदेज़ शहर की सन् २००८ में आबादी लगभग ७०,००० अनुमानित की गई थी, जिनमें से अधिकतर पश्तो-भाषी पठान थे। यह शहर एक बड़ी वादी में स्थित है जिसके उत्तर, पूर्व और पश्चिम में हिन्दु कुश के पर्वत हैं। यह शहर २,३०० मीटर की ऊँचाई पर है और गुफ़ाओं और सुरंगों वाले प्रसिद्ध तोरा बोरा इलाक़े के पास है। शहर से रूद-ए-गरदेज़ (यानि गरदेज़ नदी) निकलती है जो आब-ए-इस्तादा नामक झील में जाकर ख़त्म हो जाती है। गरदेज़ ग़ज़नी से पाकिस्तान और काबुल से ख़ोस्त जाने वाले रास्तों के चौराहे पर स्थित है। इस वजह से यह पूर्वी अफ़्ग़ानिस्तान में व्यापार का केंद्र रहा है और इसने बहुत से आक्रामकों के हमले सहे हैं। दो हज़ार साल से भी अधिक पहले सिकंदर महान द्वारा आसपास की पहाड़ियों पर पहरे के लिए बनवाई गई पत्थर की चौकियाँ आज भी धीरे-धीरे टूट रहीं हैं। गरदेज़ के बीच में ऊँचाई पर बाला हिसार क़िला (Bala Hisar) है, जिसका मतलब 'ऊँचाई का क़िला' होता है।, Ken Scar, 7th Mobile Public Affairs Detachment, 22 Feb 2012,...

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और गरदेज़ · और देखें »

ग़ज़नी

ग़ज़नी भगवान श्रीकृष्णजी के उत्तराधिकारी द्वारिका की बजाय मथुरा की राजगद्दी पर विराजमान हुए, जिनकी पाँचवीं पीढ़ी में सुबाहु नाम के एक प्रतापी शासक हुए। राजा सुबाहु ने पुरुषपुर(पेशावर) पर आक्रमण कर अपना अधिकार जमा लिया एवं उसे अपनी राजधानी बनाया। एक बार राजा सुबाहु शिकार के दौरान एक सुअर का पीछा करते हुए पाताल लोक पधारे जहां वराह भगवान के दर्शन होने से सुअर का शिकार न करने का संकल्प लिया, तब से यदु वंश राजपूत में सुअर का शिकार निषेध है। राजा सुबाहु के पौत्र एवं राजा रजसेन के पुत्र राजा गजबाहु एक वीर और शक्तिशाली शासक थे। इनका साम्राज्य पशि्चमोतर भारत के विशाल भू-भाग पर फैला था। राजा गजबाहु ने साम्राज्य विस्तार के साथ-साथ उसकी सुरक्षा हेतु गंधार प्रदेश में युधिष्ठिर संवत् ३०८ कि अक्षय तृतीया रविवार को रोहिणी नक्षत्र में कुलदेवी स्वांगिया माता की कृपा से गजनी नगर की स्थापना कर वहां एक सुदृढ़ किले का निर्माण करवाकर उसकी प्रतिष्ठा करवाई। "रवि रोहिणी गजबाहु ने गजनी रची नवीन। वर्तमान से लगभग साढ़े चार हजार से भी अधिक वर्ष पूर्व निर्मित गजनी का किला अत्यंत ही मजबूत व अभेद्य था।पीतल के समान ठोस बनावट वाले इस किले की प्रचीरें एक दूसरे में गुंथी हुई डमरुनुमा थी, जिसे शत्रु बारूद से भी नहीं उड़ा सकता था। राजा गजबाहु के शासन काल में रुम प्रदेश कि फौज ने खुरासान कि मदद से गजनीपर आक्रमण की योजना बनाई दोनों प्रदेशों की सेना के गजनी पहुंचने से पहले राजा गजबाहु ने आगे बढ़कर कुंज शहर के नजदीक मुकाबला किया जिसमें राजा गजबाहु विजय हासिल की। उन्होंने अपने बल व पराक्रम से अपना साम्राज्य खुरासान बकत्रिया व बल्ख बुखारा तक फैला दिया। राजा गजबाहु ने कंधार,काबुल, मुल्तान, लाहौर व मथुरा तक के विस्तृत भू -भाग पर अपना सुशासन स्थापित किया। राजा गजबाहु के वंशज ने कई किलो का निर्माण करवाया गजबाहु के वंशज ने जैसलमेर की स्थापना कर नई राजधानी बसाई के कुछ समय बाद ही राजा कि अकाल मृत्यु ओर सड़यंत्र के कारण राजगद्दी वारिस को जैसलमेर त्यागना पड़ा। एक नया गांव बसाया डांगरी तथा यहाँ के ठाकुर ही राजा गजबाहु के वंशज थे जिन्होंने जैसलमेर त्यागने के पश्चात् इन्हीं के वंशज राजा देरावर ने देरावरगढ कि स्थापना की। राजा भूपत भटनेर ओर भटिन्डा बसाया डांगरी के अन्तिम ठाकुर सतीदानसिहं हुए। डांगरी जैसलमेर जिला मुख्यालयसे ८० किमीदुर है। इनके बाद राजा गजबाहु के वंशजों की पृष्ट नहीं है। नोट:- यह इतिहास १०० वर्ष से ४००० वर्ष पूर्व का है।.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और ग़ज़नी · और देखें »

ग़ज़नी प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का ग़ज़नी प्रान्त (लाल रंग में) ग़ज़नी (पश्तो:, अंग्रेजी: Ghazni) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल २२,९१५ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००२ में लगभग ९.३ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी ग़ज़नी शहर है। ग़ज़नी प्रान्त काबुल से कंदहार जाने वाले राजमार्ग पर आता है और इतिहास में उन दोनों के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र रहा है। इस प्रान्त में लगभग आधे लोग पश्तून हैं लेकिन यहाँ हज़ारा लोगों और ताजिक लोगों के भी बड़े समुदाय रहते हैं। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और ग़ज़नी प्रान्त · और देखें »

ग़ोर प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का ग़ोर प्रान्त (लाल रंग में) ग़ोर प्रान्त में स्थित जाम मीनार (मीनार-ए-जाम) ग़ोर (पश्तो:, अंग्रेजी: Ghor) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के मध्य भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ३६,४७९ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ६.३ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी चग़चरान शहर है। ग़ोर क्षेत्र में बौद्ध धर्म और हिन्दु धर्म प्रचलित था। हरी रूद (हरी नदी) के किनारे पहाड़ी चट्टान में तराशकर बनाया गया एक बौद्ध मठ मिला है। सन् १०१० में महमूद ग़ज़नी ने ग़ोर पर आक्रमण किया और उसपर क़ब्ज़ा कर लिया। उसके बाद उसने यहाँ के निवासियों में इस्लामीकरण की नीति अपनाई। १३वीं शताब्दी तक ग़ज़नी की अधिकाँश जनता मुस्लिम बन चुकी थी, हालांकि एक अल्पसंख्यक हिन्दु समुदाय यहाँ जारी रहा। १२वीं और १३वीं शताब्दी में ग़ोर पर केन्द्रित ग़ोरी राजवंश ने एक बड़ा साम्राज्य चलाया जो दिल्ली से लेकर पूर्वी ईरान तक विस्तृत था। विश्व-प्रसिद्ध जाम मीनार इसी राजवंश ने ग़ोर प्रान्त में बनवाई। बाद में दिल्ली का क़ुतब मीनार उसी मीनार से प्रेरित होकर बनाया गया था।, Karl J. Khandalavala, Saryu Doshi, Marg Publications, 1983,...

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और ग़ोर प्रान्त · और देखें »

ओरूज़्गान प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का ओरूज़्गान प्रांत (लाल रंग में) ओरूज़्गान में गेंहू के खेत ओरूज़्गान या उरोज़्गान (पश्तो:, अंग्रेजी: Oruzgan) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के मध्य भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल २२,६९६ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ३.१ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी तरीनकोट शहर है। इस प्रान्त में बसने वाले अधिकतर लोग पश्तून हैं और सांस्कृतिक रूप से यह प्रान्त कंदहार के क्षेत्र से मिलता-जुलता है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और ओरूज़्गान प्रान्त · और देखें »

क़ला-ए-नौ, अफ़्ग़ानिस्तान

बादग़ीस प्रान्त की राजधानी क़ला-ए-नौ​ का एक नज़ारा क़ला-ए-नौ​ (फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Qala i Naw) पश्चिमोत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के बादग़ीस प्रान्त की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। जिस ज़िले में यह शहर पड़ता है उसका नाम भी क़ला-ए-नौ ज़िला है। इस ज़िले की ८०% आबादी ताजिक है और ताजिक भाषा ही यहाँ सबसे अधिक बोली जाती है हालांकि बहुत से लोगों को पश्तो भी आती है। क़ला-ए-नौ के आसपास का इलाक़ा अपने पिस्ते के वनों के लिए मशहूर है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और क़ला-ए-नौ, अफ़्ग़ानिस्तान · और देखें »

क़लात, ज़ाबुल प्रान्त

क़लात (पश्तो:, अंग्रेज़ी: Qalat) दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के ज़ाबुल प्रान्त की राजधानी है। यह शहर यातायात के नज़रिए से राजमार्ग द्वारा पूर्व में कंदहार और पश्चिम में ग़ज़नी शहरों से जुड़ा हुआ है। क़लात लगभग ५,००० फ़ुट (१,५५० मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और क़लात, ज़ाबुल प्रान्त · और देखें »

कापीसा प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान में कापीसा प्रान्त (लाल रंग में) कापीसा प्रान्त में एक प्राथमिक विद्यालय सर्दियों में कापीसा प्रांत में गश्त लगते अमेरिकी और अफ़्ग़ान सैनिक कापीसा (کاپيسا) अफ़्ग़ानिस्तान के ३४ प्रान्तों में से एक है। यह देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। कापीसा की राजधानी महमूद-ए-राक़ी नामक शहर है। इस प्रांत की आबादी ४,०६,२०० है और इसका क्षेत्रफल १,८४२ वर्ग किमी है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और कापीसा प्रान्त · और देखें »

काबुल

काबुल अफगानिस्तान की राजधानी है। काबुल अफगानिस्‍तान का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। यह अफगानिस्‍तान का आर्थिक और सांस्‍कृतिक केंद्र भी है। यह शहर समुद्र तल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। काबुल सफेद खो पहाड़ी और काबुल नदी के बीच बसा हुआ है। यह पर्यटन की दृष्‍िट से मध्‍य एशिया का एक महत्‍पपूर्ण केंद्र माना जाता है। यहां कई प्रमुख पर्यटन स्‍थल हैं। जिसमें अफगान नेशनल म्‍यूजियम, दारुल अमन पैलेस, बाग-ए-बाबर, ईदगाह मस्जिद, ओमर माइन म्‍यूजियम यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और काबुल · और देखें »

काबुल प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का काबुल प्रान्त (लाल रंग में) काबुल (फ़ारसी, पश्तो:, अंग्रेजी: Kabul) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ४,४६२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ३५.७ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी काबुल शहर है जो पूरे अफ़्ग़ानिस्तान की भी राष्ट्रीय राजधानी है। इस प्रान्त के लगभग ८०% लोग काबुल के शहरी इलाक़े में रहते हैं। यहाँ पश्तो और दरी फ़ारसी बोली जाती है। प्रान्त का सबसे अहम जल-स्रोत काबुल नदी है, जिसके किनारे काबुल शहर बसा हुआ है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और काबुल प्रान्त · और देखें »

कांधार

The final phase of the battle of Kandahar on the side of the Murghan mountain कांधार या कंदहार अफ़ग़ानिस्तान का एक शहर है। यह अफगानिस्तान का तीसरा प्रमुख ऐतिहासिक नगर एवं कंदहार प्रान्त की राजधानी भी है। इसकी स्थिति 31 डिग्री 27मि उ.अ. से 64 डिग्री 43मि पू.दे.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और कांधार · और देखें »

कांधार प्रान्त

कांधार या क़ंदहार (पश्तो: या, अंग्रेजी: Kandahar या Qandahar) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के दक्षिण में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ५४,०२२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग १० लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी ऐतिहासिक कांधार शहर है। यह प्रान्त पश्तो बोलने वाले पश्तून लोगों का क्षेत्र है। बहुत से इतिहासकार इसे तालिबान कट्टरवादी विचारधारा की जन्मभूमि मानते हैं। इसकी दक्षिणी सीमा पाकिस्तान से लगती है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और कांधार प्रान्त · और देखें »

कुनर प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का कुनर प्रान्त (लाल रंग में) कुनर या कुनड़ (पश्तो:, फ़ारसी:, अंग्रेजी: Kunar) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ४,३३९ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ४.१ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी असदाबाद शहर है। इस प्रान्त में ज़्यादातर लोग पश्तो बोलने वाले पश्तून हैं। इसकी दक्षिणी और पूर्वी सीमा पाकिस्तान से लगती है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और कुनर प्रान्त · और देखें »

कुंदुज़

कुंदुज़ शुमाली अफ़ग़ानिस्तान का एक शहर है और कुंदुज़ प्रान्त की राजधानी है।.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और कुंदुज़ · और देखें »

कुंदुज़ प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का कुंदुज़ प्रान्त (लाल रंग में) कुंदुज़ (पश्तो:, अंग्रेजी: Kunar) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ८,०४० वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ८.२ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी कुंदुज़ शहर है। इस प्रान्त में ताजिक और पश्तून लोगों की बहुतायत है, लेकिन यहाँ बहुत उज़बेक लोग भी रहते हैं। इसकी उत्तरी सीमा ताजिकिस्तान से लगती है। कुंदुज़ नदी यहाँ का एक महत्वपूर्ण जल-स्रोत है और यह अमु दरिया की एक उपनदी है। यही अमु दरिया कुंदुज़ प्रान्त और उसके उत्तर में स्थित ताजिकिस्तान के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी है। कुंदुज़ प्रान्त पश्चिम में मज़ार-ए-शरीफ़ तथा दक्षिण में काबुल से सड़क द्वारा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यह ताजिकिस्तान से भी सड़क द्वारा संयुक्त है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और कुंदुज़ प्रान्त · और देखें »

अफ़ग़ानिस्तान

अफ़ग़ानिस्तान इस्लामी गणराज्य दक्षिणी मध्य एशिया में अवस्थित देश है, जो चारो ओर से जमीन से घिरा हुआ है। प्रायः इसकी गिनती मध्य एशिया के देशों में होती है पर देश में लगातार चल रहे संघर्षों ने इसे कभी मध्य पूर्व तो कभी दक्षिण एशिया से जोड़ दिया है। इसके पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, कज़ाकस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान है। अफ़ग़ानिस्तान रेशम मार्ग और मानव प्रवास का8 एक प्राचीन केन्द्र बिन्दु रहा है। पुरातत्वविदों को मध्य पाषाण काल ​​के मानव बस्ती के साक्ष्य मिले हैं। इस क्षेत्र में नगरीय सभ्यता की शुरुआत 3000 से 2,000 ई.पू.

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और अफ़ग़ानिस्तान · और देखें »

असदाबाद, अफ़्ग़ानिस्तान

असदाबाद (दरी फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Asadabad) दक्षिण-पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के कुनर प्रान्त की राजधानी है। यह पाकिस्तान की सरहद से १३ किमी पश्चिमोत्तर में कुनर नदी और पेच नदी के संगम स्थल के पास एक वादी में स्थित है। .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और असदाबाद, अफ़्ग़ानिस्तान · और देखें »

उज़्बेक भाषा

लहजा साफ़ दिखता है - 'नादिरा' को 'नोदिरा' (НОДИРА) और 'उज़बेकिस्तान' को 'उज़बेकिस्तोन' (Ўзбекистон) लिखा जाता है उज़बेक भाषा (उज़बेक: Ўзбек тили, उज़बेक तिलि; अरबी-फ़ारसी) मध्य एशिया में और विशेषकर उज़बेकिस्तान में, उज़बेक लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक तुर्की भाषा है। सन् १९९५ में इसे मातृभाषा के रूप में बोलने वालों की संख्या लगभग २ करोड़ अनुमानित की गई थी। हालाँकि यह एक तुर्की भाषा है, फिर भी इसमें फ़ारसी, अरबी और रूसी भाषा का प्रभाव मिलता है। उज़बेक और उइग़ुर भाषा में बहुत समानताएँ हैं, लेकिन उइग़ुर की तुलना में उज़बेक पर फ़ारसी का प्रभाव ज़्यादा गहरा है। सन् १९२७ तक उज़बेक को लिखने के लिए अरबी-फ़ारसी वर्णमाला का प्रयोग किया जाता था, लेकिन उसके बाद उज़बेकिस्तान का सोवियत संघ में विलय होने से वहाँ सिरिलिक लिपि इस्तेमाल करने पर ज़ोर दिया गया। चीन के उज़बेक समुदाय अभी भी अरबी-फ़ारसी लिपि में उज़बेक लिखते हैं। सोवियत संघ का अंत होने के बाद उज़बेकिस्तान में कुछ लोग सन् १९९२ के उपरान्त लैटिन वर्णमाला का भी प्रयोग करने लगे।, Reinhard F. Hahn, Ablahat Ibrahim, University of Washington Press, 2006, ISBN 978-0-295-98651-7 .

नई!!: अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत और उज़्बेक भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अफ़ग़ानिस्तान के प्रदेश, अफ़्ग़ानिस्तान के प्रान्त, अफ़्ग़ानिस्तान के विलायत, अफ़्गानिस्तान के प्रान्त, अफगानिस्तान के प्रांत, अफ्गानिस्तान के प्रान्त

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »