लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अदिति सजवान

सूची अदिति सजवान

अदिति सजवान (जन्म:12 फरवरी, 1991; देहरादून, भारत) एक भारतीय अभिनेत्री है | वर्तमान में वे सब टीवी के "चिड़िया घर" नामक धारावाहिक में "कोयल" के चरित्र की भूमिका निभा रही है | उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत ज़ी टीवी के "मेरी डोली तेरे अंगना" नामक धारावाहिक के साथ की | बाद में उन्होंने इमेजिन टीवी के "राजकुमार आर्यन" नामक धारावाहिक में "मायाशीन" के चरित्र की भूमिका निभाई...

13 संबंधों: चिड़िया घर (धारावाहिक), एक हसीना थी (टीवी धारावाहिक), डिज़्नी चैनल (भारत), देहरादून, बाल वीर, भारत, सब टीवी, सहारा वन, स्टार प्लस, सोनी पल, ज़ी टीवी, कलर्स (टीवी चैनल), उत्तराखण्ड

चिड़िया घर (धारावाहिक)

चिड़िया घर भारतीय हिन्दी स्थितिजन्य-हास्य धारावाहिक है। इसका प्रसारण सब टीवी पर 28 नवम्बर 2011 से शुरू हुआ। .

नई!!: अदिति सजवान और चिड़िया घर (धारावाहिक) · और देखें »

एक हसीना थी (टीवी धारावाहिक)

श्रेणी:स्टार प्लस के धारावाहिक श्रेणी:भारतीय स्टार टीवी कार्यक्रम श्रेणी:भारतीय टेलीविजन धारावाहिक.

नई!!: अदिति सजवान और एक हसीना थी (टीवी धारावाहिक) · और देखें »

डिज़्नी चैनल (भारत)

डिज्नी चैनल भारत बच्चो के लिए उच्च कोटी के कार्यक्रम एवं चलचित्र प्रसारित करने वाला एक भारतीय टीवी चैनल है। भारत मे इस ने 2004 मे प्रसारण शुरू किया। इसका उद्देश्य बच्चो और उनके परिवार का मनोरंजन है। यह चैनल केबल और उपग्रह प्रणाली दोनों पर उपलब्ध है। यह डिज्नी इंडिया का ही एक उपक्रम है। इस नेटवर्क का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र मे स्थित है। यह भारत का एक मात्र कार्टून चैनल है जिसकी GRP 5 वर्षों मे 200 से ऊपर हो चुकी है। वर्तमान मे यह 4 भाषाओं मे उपलब्ध है। हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू। .

नई!!: अदिति सजवान और डिज़्नी चैनल (भारत) · और देखें »

देहरादून

यह लेख देहरादून नगर पर है। विस्तार हेतु देखें देहरादून जिला। देहरादून (Dehradun), देहरादून जिले का मुख्यालय है जो भारत की राजधानी दिल्ली से २३० किलोमीटर दूर दून घाटी में बसा हुआ है। ९ नवंबर, २००० को उत्तर प्रदेश राज्य को विभाजित कर जब उत्तराखण्ड राज्य का गठन किया गया था, उस समय इसे उत्तराखण्ड (तब उत्तरांचल) की अंतरिम राजधानी बनाया गया। देहरादून नगर पर्यटन, शिक्षा, स्थापत्य, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इसका विस्तृत पौराणिक इतिहास है। .

नई!!: अदिति सजवान और देहरादून · और देखें »

बाल वीर

बालवीर सब टीवी पर प्रसारीत होने वाला एक भारतीय बाल टेलीविजन धारावाहिक है जिसका प्रसारण 8 अक्टूबर 2012 को आरम्भ हुआ। इस शो ने 8 जून 2016 को अपने 1000 प्रकरण पूर्ण कर लिए। ४ नवंबर २०१६ को ११११ प्रकरण पूर्ण होने के बाद कार्यक्रम को समाप्त कर दिया गया था। balveer bachcho ko sahsi banne ki prerna deta hai .

नई!!: अदिति सजवान और बाल वीर · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: अदिति सजवान और भारत · और देखें »

सब टीवी

सब टीवी एक हिन्दी टी वी चैनल है। इसकी शुरुआत 23 अप्रैल 1999 में श्री अधिकारी ब्रदर्स ने एक सामान्य मनोरंजक चैनल के रूप में की। 2003 में यह चैनल हास्य केन्द्रित हो गया। मार्च 2005 में सब टी वी को सोनी टी वी ने ग्रहण कर लिया और युवा केन्द्रित हो गया। जून 2008 में चैनल ने फिर से हास्य केन्द्रित होने की घोषणा की। यह एक हास्य पूर्ण टी वी चैनल है। यह सोनी का एक नया चेनल है। .

नई!!: अदिति सजवान और सब टीवी · और देखें »

सहारा वन

सहारा वन एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह 28 मार्च 2000 को सहारा टीवी के नाम से प्रदर्शित किया गया था। अप्रैल 2003 में चैनल का नाम बदलकर सहारा मनोरंजन कर दिया गया। अक्टूबर 2004 में एक बार फिर नाम बदला गया तब इसका नाम सहारा वन कर दिया गया। .

नई!!: अदिति सजवान और सहारा वन · और देखें »

स्टार प्लस

स्टार प्लस भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले (सभी भाषाओं में) मनोरंजन चैनलों में से एक है और ये स्टार टीवी नेटवर्क का भाग है। स्टार प्लस के अधिकांश कार्यक्रम पारिवारिक पृष्ठभूमियों पर बने होते हैं जिनमें अधिकांशतः एक महिला मुख्य भूमिका में होती है। वर्ष 2000 ई° में स्टार प्लस द्बारा कई नए कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया जिसनें भारतीय टेलिविज़न जगत में एक क्रान्ति सी ला दी। स्टार प्लस पिछले 14 वर्षों से लगातार भारत का सर्वाधिक देखा जाने वाला चैनल है। .

नई!!: अदिति सजवान और स्टार प्लस · और देखें »

सोनी पल

सोनी पल मल्टी स्क्रीन मीडिया द्वारा एक नया पारिवारिक मनोरंजन चैनल है। सोनी पर चलने वाले अन्य चैनलों की तरह इसका भी मुख्य उद्देश्य महिलाओं में लोकप्रिय कार्यक्रमों धारावाहिकों को दिखाना है। पल महिलाओं के द्वारा बिताए जाने वाले पल-पल को प्रेरक धारावाहिकों से उत्साहित करेगा, ताकि देखने वाले एक अद्भुत अहसास का अनुभव करते हुए कहें कि ये पल हमारा है यही इसका मुख्य उद्देश्य है। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला को इस चैनल का ब्रॉण्ड एम्बेसिडर चुना गया। यह चैनल महिलाओं के जुनून तथा उत्साह पर केन्द्रित है जो भविष्य में स्टार प्लस, लाइफ ओके और ज़ी टीवी जैसे टॉप चैनलों को कड़ी टक्कर देगा। सोनी पल मुख्यतः बिग टीवी, डिश टीवी, एयरटेल डिजिटल टीवी, विडियोकॉन डीटूएच तथा टाटा स्काई और भारत की एकमात्र निःशुल्क दूरदर्शन सेवा डीडी फ्री डिश पर भी उपलब्ध है। .

नई!!: अदिति सजवान और सोनी पल · और देखें »

ज़ी टीवी

ज़ी टीवी एक भारतीय हिन्दी चैनल है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर और प्रसारण 2 अक्टूबर 1992 से शुरू हुआ और यह भारत का पहला हिन्दी केबल चैनल बना। .

नई!!: अदिति सजवान और ज़ी टीवी · और देखें »

कलर्स (टीवी चैनल)

कलर्स एक हिन्दी टी वी चैनल है, जो भारत और पड़ोसी देशों में प्रसारित होता है। यह वायकॉम 18 नेटवर्क का भाग है। इसे 21 जुलाई, 2008 को आरंभ किया गया था। इस चैनल को अपने स्थापन के एकदम बाद से ही बहुत प्रसिद्धि मिली। अपनी अपार रेटिंग्स ने इसे हिन्दी मनोरंजन चैनलों की सूची में स्टार प्लस के बाद दूसरे स्थान पर ला कर खड़ा कर दिया है। हाल ही में कलर्स टीवी ने ब्रिटेन में भी स्काई डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर चैनल लॉन्च किया है। .

नई!!: अदिति सजवान और कलर्स (टीवी चैनल) · और देखें »

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण ९ नवम्बर २००० को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन २००० से २००६ तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी २००७ में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन २००० में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है। राज्य सरकार ने हाल ही में हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कुछ पहल की हैं। साथ ही बढ़ते पर्यटन व्यापार तथा उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक कर योजनायें प्रस्तुत की हैं। राज्य में कुछ विवादास्पद किन्तु वृहत बाँध परियोजनाएँ भी हैं जिनकी पूरे देश में कई बार आलोचनाएँ भी की जाती रही हैं, जिनमें विशेष है भागीरथी-भीलांगना नदियों पर बनने वाली टिहरी बाँध परियोजना। इस परियोजना की कल्पना १९५३ मे की गई थी और यह अन्ततः २००७ में बनकर तैयार हुआ। उत्तराखण्ड, चिपको आन्दोलन के जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: अदिति सजवान और उत्तराखण्ड · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »