लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सब टीवी

सूची सब टीवी

सब टीवी एक हिन्दी टी वी चैनल है। इसकी शुरुआत 23 अप्रैल 1999 में श्री अधिकारी ब्रदर्स ने एक सामान्य मनोरंजक चैनल के रूप में की। 2003 में यह चैनल हास्य केन्द्रित हो गया। मार्च 2005 में सब टी वी को सोनी टी वी ने ग्रहण कर लिया और युवा केन्द्रित हो गया। जून 2008 में चैनल ने फिर से हास्य केन्द्रित होने की घोषणा की। यह एक हास्य पूर्ण टी वी चैनल है। यह सोनी का एक नया चेनल है। .

25 संबंधों: टाटा स्काई, एयरटेल डिजिटल टीवी, डिश टीवी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, बिग टीवी, भारत, मध्य पूर्व, महाराष्ट्र, मुम्बई, श्रीमान श्रीमती फ़िर से, सन डायरेक्ट डीटीएच, संयुक्त राज्य, सेटमैक्स, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत), सोनी पल, सोनी पिक्स, सोनी मिक्स, सोनी सिक्स, सोनी वाह, हास्य, हिन्दी, हिंदी टेलीविजन चैनलों की सूची, वीडियोकोन डी2एच, आयरलैण्ड, इंग्लैण्ड

टाटा स्काई

Tata Sky dish antenna unit टाटा स्काई, भारत का एक डीटीएच सेटेलाइट टेलिविज़न प्रदाता है। टाटा स्काई एमपीईजी-२ डिजिटल संपीडन प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करता है। यह इनसेट-४ऐ (INSAT-4A) द्वारा 83.0° ई पर संचारण करता है। .

नई!!: सब टीवी और टाटा स्काई · और देखें »

एयरटेल डिजिटल टीवी

एयरटेल डिजिटल टीवी भारत की टेलीवीजन कंपनी है। .

नई!!: सब टीवी और एयरटेल डिजिटल टीवी · और देखें »

डिश टीवी

डिश टीवी भारत की पहली डीटीएच मनोरंजन सेवा है। इस पर डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच), पे-पर-वियु आदि सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह एमपेग-2 डिजिटल संपीड़न तकनीक की मदद से कर एनएसएस-6 उपग्रह के द्वारा अपनी सेवाएं संचारित करता है। 2011 में "भारत फॉर्च्यून 500" द्वारा प्रकाशित भारत के सबसे बड़े मीडिया कंपनियों की सूची में डिश टी० वी० इंडिया लिमिटेड को #437 और # 5 स्थान मिला था। एस्सेल समूह द्वारा प्रारम्भ की गई इस उपग्रह प्रसारण सेवा के उपभोगता भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान के अलावा दक्षिण-पूर्वी एशिया में भी हैं | वर्तमान में डिश टीवी के पास २८५ से भी ज़्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैनल्स और २५ रेडियो चैनल्स हैं | .

नई!!: सब टीवी और डिश टीवी · और देखें »

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण सब टीवी पर 28 जुलाई 2008 से सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे होता है। इसका निर्माण नीला असित मोदी और असित कुमार मोदी ने किया है। यह सब टीवी में सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम है। यह कहानी तारक मेहता के "दुनिया ने ऊन्धा चश्मा" पर आधारित है, जो एक गुजराती साप्ताहिक अखबार चित्रलेखा के लिए लिखते थे। .

नई!!: सब टीवी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा · और देखें »

बिग टीवी

बिग टीवी बिग टीवी या रिलाइंस बिग टीवी भारत का एक डीटीएच सेटेलाइट टेलिविज़न प्रदाता है| बिग टीवी एमपीईजी-४ डिजिटल संपीडन प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करता है | यह एमईऐएसऐटी-४ (MEASAT-4) द्वारा 91.5° ई पर संचारण करता है| यह भारत की पांचवीं डीटीएच सेवा है | .

नई!!: सब टीवी और बिग टीवी · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: सब टीवी और भारत · और देखें »

मध्य पूर्व

मध्य पूर्व का राजनीतिक नक्शा मध्य पूर्व (या पूर्व में ज्यादा प्रचलित पूर्व के करीब (Near East)) दक्षिण पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप और उत्तरी पूर्वी अफ़्रीका में विस्तारित क्षेत्र है। इसकी कोई स्पष्ट सीमा रेखा नहीं है, अक्सर इस शब्द का प्रयोग पूर्व के पास (Near East) के एक पर्याय के रूप में प्रयोग किया जाता, ठीक सुदूर पूर्व (Far East) के विपरित। मध्य पूर्व शब्द का प्रचलन १९०० के आसपास के यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ। .

नई!!: सब टीवी और मध्य पूर्व · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: सब टीवी और महाराष्ट्र · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: सब टीवी और मुम्बई · और देखें »

श्रीमान श्रीमती फ़िर से

श्रीमान श्रीमती फ़िर से एक भारतीय हिन्दी हास्य धारावाहिक है। यह सब टीवी पर प्रसारित होती हैं। यह श्रीमान श्रीमती नामक पूर्व धारावाहिक की दुसरी सिज़न है।https://khabar.ndtv.com/news/television/shrimaan-shrimati-phir-se-sony-sab-suresh-menon-barkha-bisht-new-comedy-series-1822851 .

नई!!: सब टीवी और श्रीमान श्रीमती फ़िर से · और देखें »

सन डायरेक्ट डीटीएच

सन टीवी डीटीएच का प्रतीक सन डायरेक्ट डीटीएच भारत की टेलीवीजन कंपनी है।सन डायरेक्ट भारत का डीटीएच सेवा प्रदाता भी है। सन डायरेक्ट के लगभग ५ मिलियन सबस्क्राइबर हैं। यह एच डी चैनल भी उपलब्ध करवाती है। सन डायरेक्ट लगभग २६६ चैनल और सेवाऐं उपलब्ध करवाता है। .

नई!!: सब टीवी और सन डायरेक्ट डीटीएच · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: सब टीवी और संयुक्त राज्य · और देखें »

सेटमैक्स

सेटमैक्स एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक फिल्म चैनल है। श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल.

नई!!: सब टीवी और सेटमैक्स · और देखें »

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत)

सोनी एंटरटेनमैंट टेलीविजन भारत का एक लोकप्रिय टेलीविजन चैनल है जो अक्टूबर 1995 में प्रदर्शित हुआ था और यह मल्टी स्क्रीन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (जो पहले सेट इंडिया प्रा° लि° के नाम से जानी जाती थी) के अधिकार नियंत्रण में है। .

नई!!: सब टीवी और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) · और देखें »

सोनी पल

सोनी पल मल्टी स्क्रीन मीडिया द्वारा एक नया पारिवारिक मनोरंजन चैनल है। सोनी पर चलने वाले अन्य चैनलों की तरह इसका भी मुख्य उद्देश्य महिलाओं में लोकप्रिय कार्यक्रमों धारावाहिकों को दिखाना है। पल महिलाओं के द्वारा बिताए जाने वाले पल-पल को प्रेरक धारावाहिकों से उत्साहित करेगा, ताकि देखने वाले एक अद्भुत अहसास का अनुभव करते हुए कहें कि ये पल हमारा है यही इसका मुख्य उद्देश्य है। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला को इस चैनल का ब्रॉण्ड एम्बेसिडर चुना गया। यह चैनल महिलाओं के जुनून तथा उत्साह पर केन्द्रित है जो भविष्य में स्टार प्लस, लाइफ ओके और ज़ी टीवी जैसे टॉप चैनलों को कड़ी टक्कर देगा। सोनी पल मुख्यतः बिग टीवी, डिश टीवी, एयरटेल डिजिटल टीवी, विडियोकॉन डीटूएच तथा टाटा स्काई और भारत की एकमात्र निःशुल्क दूरदर्शन सेवा डीडी फ्री डिश पर भी उपलब्ध है। .

नई!!: सब टीवी और सोनी पल · और देखें »

सोनी पिक्स

सोनी पिक्स भारतीय हॉलीवुड फ़िल्म चैनल है, जिसका प्रसारण 1 सितम्बर 2008 से शुरू हुआ। इसमें मनोरंजन के लिए हर सप्ताह के हर दिन अलग अलग शैली में जैसे हास्य, प्रेम, नाटक आदि में फिल्में दिखाया जाता है। .

नई!!: सब टीवी और सोनी पिक्स · और देखें »

सोनी मिक्स

सोनी मिक्स भारतीय हिन्दी गानों का चैनल है। जिसका प्रसारण 1 सितम्बर 2011 को शुरू हुआ। इस चैनल में हिन्दी गानों को दिखाया जाता है। .

नई!!: सब टीवी और सोनी मिक्स · और देखें »

सोनी सिक्स

सोनी सिक्स एक सोनी द्वारा संचालित भारतीय खेल पर आधारित चैनल है। यह 7 अप्रैल 2012 को शुरू हुआ। यह भारत का 14वाँ खेल पर आधारित चैनल है। इसमें फूटबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन आदि दिखाया जाता है। इसके पास फिफा विश्व कप, इंडियन प्रीमियर लीग आदि का प्रसारण दिखाने का अधिकार है। .

नई!!: सब टीवी और सोनी सिक्स · और देखें »

सोनी वाह

सोनी वाह सोनी का निःशुल्क हिन्दी फिल्म चैनल है। इसकी स्थापना 8 मई 2016 को की गई थी। इसमें हिन्दी फिल्मों के साथ अन्य भारतीय भाषाओं के हिन्दी में अनुवादित फिल्में भी दिखाई जाती है। .

नई!!: सब टीवी और सोनी वाह · और देखें »

हास्य

हास्य 9 रसों में से एक रस है जिसका अर्थ सुखांतक अथवा कामदी होता है। रस का अर्थ एक भाव/आस्वाद से होता है और रस-सिद्धान्त में प्राचीन भारतीय कला जिसमें रंगमंच, संगीत, नृत्य, काव्य और शिल्पकला भी शामिल है। श्रेणी:भारतीय शास्त्रीय संगीत श्रेणी:भारतीय कला हास्य रस का उदाहरण --- बन्दर ने कहा बंदरिया से चलो नहाने चले गंगा। बच्चो को छोड़ेंगे घर पे वही करेंगे हुडदंगा॥ .

नई!!: सब टीवी और हास्य · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: सब टीवी और हिन्दी · और देखें »

हिंदी टेलीविजन चैनलों की सूची

हिंदी भाषा में प्रसारण करने वाले टेलीविजन चैनल .

नई!!: सब टीवी और हिंदी टेलीविजन चैनलों की सूची · और देखें »

वीडियोकोन डी2एच

वीडियोकोन डी2एच भारत का डीटीएच सेवा प्रदाता है। यह ST 2 सेटेलाइट द्वारा एमपीईजी-४ टैकनौेलौजी का उपयोग करके लगभग ३९५ चैनल्स और ५ रेडियो चैनल्स का संचारण करता है। .

नई!!: सब टीवी और वीडियोकोन डी2एच · और देखें »

आयरलैण्ड

आयरलैण्ड (Éire एक द्वीप है उत्तर पश्चिम यूरोप में। यूरोप का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और दुनिया में बीसवां सबसे बड़ा द्वीप है। पुर्व में संजयुक्त राजशाही है। .

नई!!: सब टीवी और आयरलैण्ड · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: सब टीवी और इंग्लैण्ड · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »