लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंत:दंत्य उपचार

सूची अंत:दंत्य उपचार

अंत:दंत्य उपचार (अंग्रेजी: Endodontics; यूनानी Endo "अंदर" और odons "दाँत"), दंत मज्जा के अध्ययन और उपचार से संबंधित एक दंत विशेषज्ञता है। अंत:दंत्य विशेषज्ञ दंतोपकार में कई प्रक्रियाओं का प्रयोग करते हैं जिनमें अंत:दंत्य चिकित्सा (आमतौर पर इसे "रूट कैनाल उपचार" के नाम से जाना जाता है), अंत:दंत्य पुनरोपचार, शल्य चिकित्सा, फटे दांतों का इलाज और दंत अपघात का उपचार शामिल है। रूट कैनाल उपचार सबसे आम अंत:दंत्य प्रक्रियाओं में से एक है। यदि दंत मज्जा (जिसमें तंत्रिकायें, धमनियां, शिरायें, लसीका ऊतक और रेशेदार ऊतक समाहित हैं) रूग्ण या घायल हो जाती है, तो उस स्थिति में अंत:दंत्य उपचार दांत को बचाने के लिए आवश्यक होता है। अंत:दंत्य उपकार को कई देशों की राष्ट्रीय दंत संगठनों ने एक विशेषज्ञता के रूप में मान्यता प्रदान की है जिनमें अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन, रॉयल कॉलेज ऑफ डेंटिस्ट्स ऑफ कनाडा आदि शामिल हैं। .

5 संबंधों: चिकित्सालय, दन्तचिकित्सा, मूल नालिका उपचार, यूनानी भाषा, अंग्रेज़ी भाषा

चिकित्सालय

चिकित्सालय या अस्पताल (hospital) स्वास्थ्य की देखभाल करने की संस्था है। इसमें विशिष्टताप्राप्त चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के द्वारा तथा विभिन्न प्रकार के उपकरणों की सहायता से रोगियों का निदान एवं चिकित्सा की जाती है। .

नई!!: अंत:दंत्य उपचार और चिकित्सालय · और देखें »

दन्तचिकित्सा

दंतचिकित्सक दंतचिकित्सा (Dentistry) स्वास्थ्यसेवा की वह शाखा है, जिसका संबंध मुख के भीतरी भाग और दाँत आदि की आकृति, कार्यकरण, रक्षा तथा सुधार और इन अंगों तथा शरीर के अंत:संबंध से है। इसके अंतर्गत शरीर के रोगों के मुख संबंधी लक्षण, मुख के भीतर के रोग, घाव, विकृतियाँ, त्रुटियाँ, रोग अथवा दुर्घटनाओं से क्षतिग्रस्त दाँतों की मरम्मत और टूटे दाँतों के बदले कृत्रिम दाँत लगाना, ये सभी बातें आती हैं। इस प्रकार दंतचिकित्सा का क्षेत्र लगभग उतना ही बड़ा है, जितना नेत्र या त्वचाचिकित्सा का। इसका सामाजिक महत्व तथा सेवा करने का अवसर भी अधिक है। दंतचिकित्सक का व्यवसाय स्वतंत्र संगठित है और यह स्वास्थ्यसेवाओं का महत्वपूर्ण विभाग है। दंतचिकित्सा की कला और विज्ञान के लिये मुख की संरचना, दाँतों की उत्पत्ति विकास तथा कार्यकरण और इनके भीतर के अन्य अंगों और ऊतकों तथा उनके औषधीय, शल्य तथा यांत्रिक उपचार का समुचित ज्ञान आवश्यक है। .

नई!!: अंत:दंत्य उपचार और दन्तचिकित्सा · और देखें »

मूल नालिका उपचार

रूट कैनाल प्रक्रिया (बायें से दांये): अस्वस्थ या जख्मी दाँत, ड्रिल करना, सफाई करना, एण्डोफाइल से भरना, रबर भरकर 'ताज' (क्राउन) लगाना मूल नालिका उपचार या 'रूट कैनाल थेरेपी' (Endodontic therapy) दाँतों के पल्प के उपचार की प्रक्रिया है। इसके द्वारा दाँतों के संक्रमण को हटाया जाता है और भविष्य में संक्रमण न हो इसके लिये उपाय किये जाते हैं। जब यह उपचार प्रचलन में नहीं था तो संक्रमित दाँतों को उखाड़ना ही एकमात्र विकल्प हुआ करता था। .

नई!!: अंत:दंत्य उपचार और मूल नालिका उपचार · और देखें »

यूनानी भाषा

यूनानी या ग्रीक (Ελληνικά या Ελληνική γλώσσα), हिन्द-यूरोपीय (भारोपीय) भाषा परिवार की स्वतंत्र शाखा है, जो ग्रीक (यूनानी) लोगों द्वारा बोली जाती है। दक्षिण बाल्कन से निकली इस भाषा का अन्य भारोपीय भाषा की तुलना में सबसे लंबा इतिहास है, जो लेखन इतिहास के 34 शताब्दियों में फैला हुआ है। अपने प्राचीन रूप में यह प्राचीन यूनानी साहित्य और ईसाईयों के बाइबल के न्यू टेस्टामेंट की भाषा है। आधुनिक स्वरूप में यह यूनान और साइप्रस की आधिकारिक भाषा है और करीबन 2 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। लेखन में यूनानी अक्षरों का उपयोग किया जाता है। यूनानी भाषा के दो ख़ास मतलब हो सकते हैं.

नई!!: अंत:दंत्य उपचार और यूनानी भाषा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: अंत:दंत्य उपचार और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »