लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

८ जुलाई

सूची ८ जुलाई

८ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १८९वॉ (लीप वर्ष में १९० वॉ) दिन है। वर्ष में अभी और १७६ दिन बाकी है। .

34 संबंधों: चन्द्रशेखर, थैलासीमिया, बांग्लादेश के राष्ट्रपति, बांग्लादेश के राष्ट्रपतिगण की सूची, मोंक धारावाहिक के प्रसंगों की सूची, रक्तचाप, रोजर फ़ेडरर, सेरेना विलियम्स, हिब्रू विकिपीडिया, हंगेरियाई विकिपीडिया, हैरी पॉटर और आग का प्याला, हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी, जुलाई और अगस्त २०११ कराची लक्ष्यित हत्याएँ, ज्योति बसु, जॉर्ज पंचम, वास्को द गामा, वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी, विलायत ख़ाँ, विश्व धरोहर, अयोध्या प्रसाद खत्री, १०९९, १२८३, १४९७, १८५८, १८८९, १९१८, १९४८, १९५४, १९५८, १९७२, १९७५, २००१ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता, २००७, २००७ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता

चन्द्रशेखर

चन्द्रशेखर सिंह (जन्म १७ अप्रैल, १९२७ - मृत्यु 8 जुलाई, २००७) भारत के नौवें प्रधानमन्त्री थे। .

नई!!: ८ जुलाई और चन्द्रशेखर · और देखें »

थैलासीमिया

थेलेसीमिया (अंग्रेज़ी:Thalassemia) बच्चों को माता-पिता से अनुवांशिक तौर पर मिलने वाला रक्त-रोग है। इस रोग के होने पर शरीर की हीमोग्लोबिन निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी हो जाती है जिसके कारण रक्तक्षीणता के लक्षण प्रकट होते हैं। इसकी पहचान तीन माह की आयु के बाद ही होती है। इसमें रोगी बच्चे के शरीर में रक्त की भारी कमी होने लगती है जिसके कारण उसे बार-बार बाहरी खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है। .

नई!!: ८ जुलाई और थैलासीमिया · और देखें »

बांग्लादेश के राष्ट्रपति

बांग्लादेश के राष्ट्रपति का पद गणप्रजातंत्री बांग्लादेश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है। वर्तमान नियमों के अनुसार, राष्ट्रपति को बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद द्वारा, खुले चुनाव प्रक्रिया द्वारा निर्वाचित होते हैं। राष्ट्रपति, बांग्लादेश की कार्यपालिका न्यायपालिका एवं विधानपालिका के सर्व शाखाओं के, पारंपरिक, प्रमुख एवं बांग्लादेश के सारे सशस्त्र बलों के सर्वादिनायक हैं। इस पद पर नियुक्त प्रत्येक राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष होता है। संसदीय बहुमत द्वारा निर्वाचित होने के कारण इस पद पर साधारण तौर पर शासक दल के प्रतिनिधि ही चुने जाते हैं। हालाँकि, एक बार निर्वाचित हो चुके पदाधिकारी चुनाव में पुनः खड़े होने के लिए मुक्त होते हैं। वर्ष 1991 में संसदीय गणतंत्र की शुरुआत से पूर्व, राष्ट्रपति का चुनाव जनता के मतों द्वारा होता था। संसदीय प्रणाली के पुनर्स्थापन के पश्चात से यह पद मूलतः एक पारंपरिक पद रह गया है, जिसकी, विशेषतः कोई सार्थक कार्यकारी शक्तियाँ नहीं हैं। प्रत्येक संसदीय साधारण चुनाव के पश्चात संसद की प्रथम अधिवेशन में राष्ट्रपति अपना उद्घाधाटनी अभिभाषण देते हैं। प्रत्येक वर्ष के प्रथम संसदीय अधिवेशन में भी राष्ट्रपति अपना उद्घाटनी अभिभाषण देते हैं। इसके अतिरिक्त, संसद में पारित हुई किसी भी अधिनियम को कानून बनने के लिए राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त करना आवश्यक होता है। इसके अलावा राष्ट्रपति अपने विवेक पर क्षमादान भी दे सकते हैं। सन 1956 में संसद में नए कानून पारित किए, जिनके द्वारा राष्ट्रपति की, संसद के भंग होने के बाद की कार्यकारी शक्तियों को, संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत बढ़ाया गया था। बांग्लादेश के राष्ट्रपति आधिकारिक तौर पर ढाका के बंगभवन में निवास करते हैं। कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वह अपने पद पर तब तक विराजमान रहते हैं जब तक उनका उत्तराधिकारी पद पर स्थापित नहीं हो जाता। .

नई!!: ८ जुलाई और बांग्लादेश के राष्ट्रपति · और देखें »

बांग्लादेश के राष्ट्रपतिगण की सूची

बांग्लादेश के राष्ट्रपतियों की सूची .

नई!!: ८ जुलाई और बांग्लादेश के राष्ट्रपतिगण की सूची · और देखें »

मोंक धारावाहिक के प्रसंगों की सूची

This is an episode list for the dramedy television series Monk.

नई!!: ८ जुलाई और मोंक धारावाहिक के प्रसंगों की सूची · और देखें »

रक्तचाप

रक्तचापमापी या स्फाइगनोमैनोमीटर, रक्तचाप मापने के यंत्र को कहते हैं। ऊपर देखें एक मर्करी रक्तचापमापी रक्तचाप (अंग्रेज़ी:ब्लड प्रैशर) रक्तवाहिनियों में बहते रक्त द्वारा वाहिनियों की दीवारों पर द्वारा डाले गये दबाव को कहते हैं। धमनियां वह नलिका है जो पंप करने वाले हृदय से रक्त को शरीर के सभी ऊतकों और इंद्रियों तक ले जाते हैं। हृदय, रक्त को धमनियों में पंप करके धमनियों में रक्त प्रवाह को विनियमित करता है और इसपर लगने वाले दबाव को ही रक्तचाप कहते हैं। किसी व्यक्ति का रक्तचाप, सिस्टोलिक/डायास्टोलिक रक्तचाप के रूप में अभिव्यक्त किया जाता है। जैसे कि १२०/८० सिस्टोलिक अर्थात ऊपर की संख्या धमनियों में दाब को दर्शाती है। इसमें हृदय की मांसपेशियां संकुचित होकर धमनियों में रक्त को पंप करती हैं। डायालोस्टिक रक्त चाप अर्थात नीचे वाली संख्या धमनियों में उस दाब को दर्शाती है जब संकुचन के बाद हृदय की मांसपेशियां शिथिल हो जाती है। रक्तचाप हमेशा उस समय अधिक होता है जब हृदय पंप कर रहा होता है बनिस्बत जब वह शिथिल होता है। एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति का सिस्टोलिक रक्तचाप पारा के 90 और १२० मिलिमीटर के बीच होता है। सामान्य डायालोस्टिक रक्तचाप पारा के ६० से ८० मि.मि.

नई!!: ८ जुलाई और रक्तचाप · और देखें »

रोजर फ़ेडरर

रॉजर फ़ेडरर (उच्चारण / rɒdʒə fɛdərər /) (जन्म 8 अगस्त 1981) एक व्यवसायिक स्विस टेनिस खिलाड़ी हैं, जिनकी वर्तमान में एटीपी वरीयता 2 है। उनके नाम 2 फ़रवरी 2004 से 17 अगस्त 2008 तक 237 हफ़्तों तक प्रथम वरीयता पर रहने का रिकॉर्ड है। फ़ेडरर को व्यापक रूप से इस युग के महानतम एकल खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। फ़ेडरर ने 17 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब (4 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 7 विम्बलडन, 5 अमरीकी ओपन) | उन्होंने 4 टेनिस मास्टर्स कप खिताब, 16 एटीपी मास्टर्स श्रृंखलाएं, तथा एक ओलम्पिक युगल स्वर्ण पदक जीते हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं, जिसमें लगातार 10 ग्रैंड स्लैम फ़ाईनलों (2005 विम्बलडन प्रतियोगिता से 2007 अमेरिकी ओपन प्रतियोगिता तक) तथा लगातार 19 ग्रैंड स्लैम सेमीफ़ाइनल मुकाबलों (2004 विम्बलडन से वर्तमान तक) में शामिल होना भी सम्मिलित है। .

नई!!: ८ जुलाई और रोजर फ़ेडरर · और देखें »

सेरेना विलियम्स

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता श्रेणी:महिला टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता अमरीकी ओपन विजेता.

नई!!: ८ जुलाई और सेरेना विलियम्स · और देखें »

हिब्रू विकिपीडिया

हिब्रू विकिपीडिया विकिपीडिया का हिब्रू भाषा का संकरण है। यह ८ जुलाई, २००३ में आरंभ किया गया था और इस पर लेखों की कुल संख्या २५ मई, २००९ तक ९२,२५०+ है। यह विकिपीडिया का अट्ठाईसवां सबसे बड़ा संकरण है।.

नई!!: ८ जुलाई और हिब्रू विकिपीडिया · और देखें »

हंगेरियाई विकिपीडिया

हंगेरियाई विकिपीडिया विकिपीडिया का हंगेरियाई भाषा का संस्करण है और इस पर लेखों की कुल संख्या १,२६,००० से अधिक है (२३ मई २००९)। यह विकिपीडिया का उन्नीसवां सबसे बड़ा संस्करण है और यह ८ जुलाई, २००३ में आरंभ किया गया था।.

नई!!: ८ जुलाई और हंगेरियाई विकिपीडिया · और देखें »

हैरी पॉटर और आग का प्याला

हैरी पॉटर और आग का प्याला (Harry Potter and the Goblet of Fire हैरि पॉटर ऐन्ड द गॉब्लट अव फ़ायर) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की चौथी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Goblet of Fire)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण उपलब्ध है। .

नई!!: ८ जुलाई और हैरी पॉटर और आग का प्याला · और देखें »

हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी

हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी (अंग्रेज़ी::en:Harry Potter and the Prisoner of Azkaban हैरि पॉटर ऐन्ड द प्रिज़नर अव ऐज़्कबैन) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की तीसरी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है। इस किताब में हैरी पौटर के तीसरे साल के बारे में बताया गया है। हैरी पौटर और अज़्काबान का कैदी, हिन्दी में अनुवादित हैरी पौटर की तीसरी किताब है। यह किताब मन्जुल प्रकाशान द्वारा 2005 में बाज़ारो में उतारी गई थी। .

नई!!: ८ जुलाई और हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी · और देखें »

जुलाई और अगस्त २०११ कराची लक्ष्यित हत्याएँ

Lakshyaith Attack जुलाई और अगस्त २०११ के पहले और दूसरे सप्ताह की अवधि में कराची में लक्ष्यित हत्याओं में १०० से अधिक लोग मारे गए थे। गोलीबारी की घटना ५ जुलाई से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आरम्भ हुई थी और नगर भर में विभिन्न उपनगरीय क्षेत्रों में अन्धाधुन्ध गोलीबारी हुई। केवल तीसरे दिन ही कम से कम २७ लोग मारे गए थे; यह दिन आतंकवाद की लहर का सबसे बदतरीन दिन साबित हुआ। सरकारी दावों के बावजूद कराची क्षेत्र, कटी पहाड़ी, कस्बे कॉलोनी और अन्य कई क्षेत्रों में शान्ति स्थापित ना हो सकी। इसलिए, चार दिन बाद एक ऑपरेशन में लगभग २५७ आतंकवादी गिरफ्तार किए गए और शान्ति बहाल होती दिखी। .

नई!!: ८ जुलाई और जुलाई और अगस्त २०११ कराची लक्ष्यित हत्याएँ · और देखें »

ज्योति बसु

ज्योति बसु (बंगला: জ্যোতি বসু) (८ जुलाई १९१४ - १७ जनवरी २०१०) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जानेमाने राजनेता थे। वे सन् १९७७ से लेकर २००० तक पश्चिम बंगाल राज्य के मुख्यमंत्री रहकर भारत के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का कीर्तिमान स्थापित किए। वे सन् १९६४ से सन् २००८ तक सीपीएम पॉलित ब्यूरो के सदस्य रहे। .

नई!!: ८ जुलाई और ज्योति बसु · और देखें »

जॉर्ज पंचम

जॉर्ज पंचम (जॉर्ज फ्रेडरिक अर्नेस्ट अल्बर्ट; 3 जून 1865 – 20 जनवरी 1936) प्रथम ब्रिटिश शासक थे, जो विंडसर राजघराने से संबंधित थे। संयुक्त राजशाही एवं अन्य राष्ट्रमंडल समूह के महाराजा होने के साथ साथ, जॉर्ज भारत के सम्राट एवं स्वतन्त्र आयरिश राज्य के राजा भी थे। जॉर्ज ने सन 1910 से प्रथम विश्व युद्ध (1914–1918) के दौरान और बाद में 1936 में अपनी मृत्यु पर्यन्त राज्य किया। जॉर्ज के पिता महाराज एडवर्ड सप्तम की १९१० में मृत्यु होने पर, वे महाराजा बने। वे एकमात्र ऐसे सम्राट थे, जो कि अपने स्वयं के दिल्ली दरबार में, अपनी भारतीय प्रजा के सामने प्रस्तुत हुए, जहां उनका भारत के राजमुकुट से राजतिलक हुआ। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, उन्होंने सारी जर्मन उपाधियां, वापस कर दीं। इनके शासन ने फासीवाद, नाजीवाद, समाजवाद इत्यादि देखे; एवं प्रथम मजदूर मंत्रालय भी, जिन सभी घटनाओं ने राजनैतिक क्रम को बदल दिया। जॉर्ज को उनके अंतिम दिनों में प्लेग व अन्य बीमारियों ने घेर लिया था; जब उनकी मृत्यु पर उनके ज्येष्ठ पुत्र एडवर्ड अष्टम ने राजगद्दी संभाली। .

नई!!: ८ जुलाई और जॉर्ज पंचम · और देखें »

वास्को द गामा

डॉम वास्को द गामा (पुर्तगाली: Vasco da Gama) (लगभग १४६० या १४६९ - २४ दिसंबर, १५२४) एक पुर्तगाली अन्वेषक, यूरोपीय खोज युग के सबसे सफल खोजकर्ताओं में से एक और यूरोप से भारत सीधी यात्रा करने वाले जहाज़ों का कमांडर था, जो केप ऑफ गुड होप, अफ्रीका के दक्षिणी कोने से होते हुए भारत पहुँचा। वह जहाज़ द्वारा तीन बार भारत आया। उसकी जन्म की सही तिथि तो अज्ञात है लेकिन यह कहा जाता है कि वह १४९० के दशक में साइन, पुर्तगाल में एक योद्धा था। वास्को को भारत का (समुद्री रास्तों द्वारा) अन्वेषक के अलावे अरब सागर का महत्वपूर्ण नौसेनानी और ईसाई धर्म के रक्षक के रूप में भी जाना जाता है। उसकी प्रथम और बाद की यात्राओं के दौरान लिखे गए घटना क्रम को सोलहवीं सदी के अफ्रीका और केरल के जनजीवन का महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। .

नई!!: ८ जुलाई और वास्को द गामा · और देखें »

वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी

डॉक्टर येदुगुड़ी संदिंती राजशेखर रेड्डी (जन्म:8 जुलाई 1949 - निधन:2 सितंबर 2009) वाईएसआर नाम से लोकप्रिय, वर्ष 2004 से 2009 तक आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। .

नई!!: ८ जुलाई और वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी · और देखें »

विलायत ख़ाँ

उस्ताद विलायत ख़ाँ। विलायत खाँ का जन्म 1928 में गौरीपुर (इस समय बांग्लादेश) में एक संगीतज्ञ परिवार में हुआ था। पिता, प्रख्यात सितार वादक उस्ताद इनायत हुसैन ख़ाँ, की जल्दी मौत के बाद उन्होंने अपने नाना और मामा से सितार बजाना सीखा। आठ वर्ष की उम्र में पहली बार उनके सितारवादन की रिकॉर्डिंग हुई। उन्होंने पाँच दशकों से भी अधिक समय तक अपने सितार का जादू बिखेरा। उस्ताद विलायत ख़ाँ की पिछली कई पुश्तें सितार से जुड़ी रहीं और उनके पिता इनायत हुसैन ख़ाँ से पहले उस्ताद इमदाद हुसैन ख़ाँ भी जाने-माने सितारवादक रहे थे। उस्ताद विलायत ख़ाँ के दोनों बेटे, सुजात हुसैन ख़ाँ और हिदायत ख़ाँ भी तथा उनके भाई इमरात हुसैन ख़ाँ और भतीजे रईस ख़ाँ भी जाने माने सितार वादक हैं। वे संभवतः भारत के पहले संगीतकार थे जिन्होंने भारत की आज़ादी के बाद इंग्लैंड जाकर संगीत पेश किया था। विलायत ख़ाँ एक साल में आठ महीने विदेश में बिताया करते थे और न्यूजर्सी उनका दूसरा घर बन चुका था। विलायत ख़ाँ ने सितार वादन की अपनी अलग शैली, गायकी शैली, विकसित की थी जिसमें श्रोताओं पर गायन का अहसास होता था। उनकी कला के सम्मान में राष्ट्रपति फ़ख़रूद्दीन अली अहमद ने उन्हें आफ़ताब-ए-सितार का सम्मान दिया था और ये सम्मान पानेवाले वे एकमात्र सितारवादक थे। लेकिन उस्ताद विलायत खाँ ने 1964 में पद्मश्री और 1968 में पद्मविभूषण सम्मान ये कहते हुए ठुकरा दिए थे कि भारत सरकार ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान का समुचित सम्मान नहीं किया। उनके परिवार में उनकी दो पत्नियाँ, दो बेटे और दो बेटियाँ भी हैं। 13 मार्च 2004 को उनका देहांत हो गया। उन्हें फेफ़ड़े का कैंसर था जिसके इलाज के लिए वे जसलोक अस्पताल में भर्ती थे। उनका अधिकतर जीवन कोलकाता में बीता और उनका अंतिम संस्कार भी उन्हें उनके पिता की क़ब्र के समीप दफ़ना कर किया गया। ---- श्रेणी:भारतीय संगीत श्रेणी:शास्त्रीय संगीत श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:सितार वादक.

नई!!: ८ जुलाई और विलायत ख़ाँ · और देखें »

विश्व धरोहर

यूनेस्को की विश्व विरासत समिति का लोगो युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अब तक (2006 तक) पूरी दुनिया में लगभग 830 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं। प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित हो; परंतु अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे आनेवाली पीढियों के लिए और मानवता के हित के लिए इनका संरक्षण करें। बल्कि पूरे विश्व समुदाय को इसके संरक्षण की जिम्मेवारी होती है। .

नई!!: ८ जुलाई और विश्व धरोहर · और देखें »

अयोध्या प्रसाद खत्री

अयोध्या प्रसाद खत्री अयोध्या प्रसाद खत्री (१८५७-४ जनवरी १९०५) का नाम हिंदी पद्य में खड़ी बोली हिन्दी के प्रारम्भिक समर्थकों और पुरस्कर्ताओं में प्रमुख है। उन्होंने उस समय हिन्दी कविता में खड़ी बोली के महत्त्व पर जोर दिया जब अधिकतर लोग ब्रजभाषा में कविता लिख रहे थे। उनका जन्म बिहार में हुआ था बाद में वे बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कलक्‍टरी के पेशकार पद पर नियुक्त हुए। १८७७ में उन्होंने हिन्दी व्याकरण नामक खड़ी बोली की पहली व्याकरण पुस्तक की रचना की जो बिहार बन्धु प्रेस द्वारा प्रकाशित की गई थी। उनके अनुसार खड़ीबोली गद्य की चार शैलियाँ थीं- मौलवी शैली, मुंशी शैली, पण्डित शैली तथा मास्टर शैली। १८८७-८९ में इन्होंने "खड़ीबोली का पद्य" नामक संग्रह दो भागों में प्रस्तुत किया जिसमें विभिन्न शैलियों की रचनाएँ संकलित की गयीं। इसके अतिरिक्त सभाओं आदि में बोलकर भी वे खड़ीबोली के पक्ष का समर्थन करते थे। सरस्वती मार्च १९०५ में प्रकाशित "अयोध्याप्रसाद" खत्री शीर्षक जीवनी के लेखक पुरुषोत्तमप्रसाद ने लिखा था कि खड़ी बोली का प्रचार करने के लिए इन्होंने इतना द्रव्य खर्च किया कि राजा-महाराजा भी कम करते हैं। १८८८ में उन्‍होंने 'खडी बोली का आंदोलन' नामक पुस्तिका प्रकाशित करवाई। भारतेंदु युग से हिन्दी-साहित्य में आधुनिकता की शुरूआत हुई। इसी दौर में बड़े पैमाने पर भाषा और विषय-वस्तु में बदलाव आया। इतिहास के उस कालखंड में, जिसे हम भारतेंदु युग के नाम से जानते हैं, खड़ीबोली हिन्दी गद्य की भाषा बन गई लेकिन पद्य की भाषा के रूप में ब्रजभाषा का बोलबाला कायम रहा। अयोध्या प्रसाद खत्री ने गद्य और पद्य की भाषा के अलगाव को गलत मानते हुए इसकी एकरूपता पर जोर दिया। पहली बार इन्होंने साहित्य जगत का ध्यान इस मुद्दे की तरफ खींचा, साथ ही इसे आंदोलन का रूप दिया। हिंदी पुनर्जागरण काल में स्रष्टा के रूप में जहाँ एक ओर भारतेंदु हरिश्चंद्र जैसा प्रतिभा-पुरुष खड़ा था तो दूसरी ओर द्रष्टा के रूप में अयोध्याप्रसाद खत्री जैसा अद्वितीय युगांतरकारी व्यक्तित्व था। इसी क्रम में खत्री जी ने 'खड़ी-बोली का पद्य` दो खंडों में छपवाया। इस किताब के जरिए एक साहित्यिक आंदोलन की शुरूआत हुई। हिन्दी कविता की भाषा क्या हो, ब्रजभाषा अथवा खड़ीबोली हिन्दी? जिसका ग्रियर्सन के साथ भारतेंदु मंडल के अनेक लेखकों ने प्रतिवाद किया तो फ्रेडरिक पिन्काट ने समर्थन। इस दृष्टि से यह भाषा, धर्म, जाति, राज्य आदि क्षेत्रीयताओं के सामूहिक उद्घोष का नवजागरण था। जुलाई २००७ में बिहार के शहर मुजफ्फरपुर में उनकी समृति में 'अयोध्या प्रसाद खत्री जयंती समारोह समिति' की स्थापना की गई। इसके द्वारा प्रति वर्ष हिंदी साहित्य में विशेष योगदन करने वाले किसी विशिष्ट व्यक्ति को अयोध्या प्रसाद खत्री स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार में अयोध्या प्रसाद खत्री की डेढ़ फुट ऊँची प्रतिमा, शाल और नकद राशि प्रदान की जाती है। ५-६ जुलाई २००७ को पटना में खड़ी बोली के प्रथम आंदोलनकर्ता अयोध्या प्रसाद खत्री की १५०वीं जयंती आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष श्री वीरेन नंदा द्वारा श्री अयोध्या प्रसाद खत्री के जीवन तथा कार्यों पर केन्द्रित 'खड़ी बोली का चाणक्य' शीर्षक फिल्म का निर्माण किया गया है। .

नई!!: ८ जुलाई और अयोध्या प्रसाद खत्री · और देखें »

१०९९

1099 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ८ जुलाई और १०९९ · और देखें »

१२८३

१२८३ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ८ जुलाई और १२८३ · और देखें »

१४९७

1497 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ८ जुलाई और १४९७ · और देखें »

१८५८

1858 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ८ जुलाई और १८५८ · और देखें »

१८८९

१८८९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ८ जुलाई और १८८९ · और देखें »

१९१८

1918 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ८ जुलाई और १९१८ · और देखें »

१९४८

1948 ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। .

नई!!: ८ जुलाई और १९४८ · और देखें »

१९५४

१९५४ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ८ जुलाई और १९५४ · और देखें »

१९५८

1958 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ८ जुलाई और १९५८ · और देखें »

१९७२

१९७२ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ८ जुलाई और १९७२ · और देखें »

१९७५

१९७५ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ८ जुलाई और १९७५ · और देखें »

२००१ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता

२००१ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंग्लैंड क्लब में 25 जून - 8 जुलाई को हुआ। पुरुष एकल में पिछले दो बार के विजेता के गोरान इवानिसेविक का मुकाबला के पैट्रिक रैफ्टर से हुआ जिसमें गोरान इवानिसेविक 6-3 3-6 6-3 2-6 9-7 से विजयी रहे। महिला एकल में की वीनस विलियम्स ने यह खिताब की जस्टिन हेनिन को 6-1 3-6 6-0 से हराया। .

नई!!: ८ जुलाई और २००१ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता · और देखें »

२००७

वर्ष २००७ सोमवार से प्रारम्भ होने वाला ग्रेगोरी कैलंडर का सामान्य वर्ष है। .

नई!!: ८ जुलाई और २००७ · और देखें »

२००७ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता

2007 विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन अभी ऑल इंग्लैंड क्लब में हो रहा है। पुरुष एकल में पिछले चार बार के विजेता के रॉजर फ़ेडरर का मुक़ाबला के रफ़ाएल नदाल से हुआ। एक तरफ़ जहाँ फ़ेडरर को ग्रास कोर्ट का बादशाह माना जाता है तो दूसरी तरफ़ रफ़ाएल नदाल क्ले कोर्ट के सम्राट हैं। फ़ेडरर ने एक कड़े मुकाबले में 7-6 (9-7), 4-6, 7-6 (7-3), 2-6, 6-2 से विजय प्राप्त कर पाँचवी बार यह खिताब जीत लिया। महिला एकल में २००५ की विजेता की २७ वर्षीय वीनस विलियम्स ने यह ख़िताब की मारियान बारतोली को 6-4, 6-1 से हराकर जीत लिया। वीनस ने यह ख़िताब चौथी बार जीता। बारतोली पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुँची थीं। .

नई!!: ८ जुलाई और २००७ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

8 जुलाई

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »