लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२८ नवम्बर

सूची २८ नवम्बर

28 नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 332वॉ (लीप वर्ष में 333 वॉ) दिन है। साल में अभी और 33 दिन बाकी है। .

18 संबंधों: प्रतीक बब्बर, पूर्व तिमोर, फ्रेडरिक एंगेल्स, महाराष्ट्र के राज्यपालों की सूची, यामी गौतम, यिद्दी विकिपीडिया, राजपूत श्रेणी के विनाशक पोत, सौरी भाई ! (2008 फ़िल्म), हाउस धारावाहिक के प्रसंगों की सूची, विश्व धरोहर, आमिर ख़ान, आई सी सी ट्वेन्टी 20, आगरा का किला, करसनदास मानेक, अल्बर्तो मोराविया, अल्बानिया, १९८६, २०१२

प्रतीक बब्बर

प्रतीक बब्बर (जन्म: 28 नवंबर, 1986) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: २८ नवम्बर और प्रतीक बब्बर · और देखें »

पूर्व तिमोर

पूर्वी तिमोर, आधिकारिक रूप से लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। डार्विन (ऑस्ट्रेलिया) के 640 किमी उत्तर पश्चिमी में स्थित इस देश का कुल क्षेत्रफल १५,४१० वर्ग किमी (५४०० वर्ग मील) है। यह तिमोर द्वीप के पूर्वी हिस्से, पास के अतौरो और जाको द्वीप और इंडोनेशियाई पश्चिम तिमोर के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में स्थित ओएचुस्सी-अम्बेनो से मिलकर बना है। पूर्वी तिमोर पुर्तगाल द्वारा 16 वीं सदी में उपनिवेश बनाया गया था और पुर्तगाल के हटने तक पुर्तगाली तिमोर के रूप में जाना जाता था। पूर्वी तिमोर ने १९७५ में अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की लेकिन एक साल बाद इंडोनेशिया ने देश पर हमला कर कब्जा कर लिया और इसे अपना २७ वां प्रांत घोषित कर दिया। १९९९ में संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित आत्म-निर्णय कानून के बाद इंडोनेशिया ने क्षेत्र पर से अपना नियंत्रण हटा लिया और २० मई २००२ को पूर्वी तिमोर २१ वीं सदी का पहला संप्रभु राज्य बना। पूर्वी तिमोर एशिया के दो रोमन कैथोलिक बहुल देशों में से एक है, दूसरा देश फिलीपीन्स है। पूर्वी तिमोर एक निम्न-मध्यम-आय अर्थव्यवस्था वाला देश है। इसे मानव विकास सूचकांक (HDI) के आधार पर १५८ स्थान पर रखा गया है, जो न केवल एशिया में बल्कि दुनिया भी न्यूनतम है। .

नई!!: २८ नवम्बर और पूर्व तिमोर · और देखें »

फ्रेडरिक एंगेल्स

फ्रेडरिक एंगेल्स (२८ नवंबर, १८२० – ५ अगस्त, १८९५ एक जर्मन समाजशास्त्री एवं दार्शनिक थे1 एंगेल्स और उनके साथी साथी कार्ल मार्क्स मार्क्सवाद के सिद्धांत के प्रतिपादन का श्रेय प्राप्त है। एंगेल्स ने 1845 में इंग्लैंड के मजदूर वर्ग की स्थिति पर द कंडीशन ऑफ वर्किंग क्लास इन इंग्लैंड नामक पुस्तक लिखी। उन्होंने मार्क्स के साथ मिलकर 1848 में कम्युनिस्ट घोषणापत्र की रचना की और बाद में अभूतपूर्व पुस्तक "पूंजी" दास कैपिटल को लिखने के लिये मार्क्स की आर्थिक तौर पर मदद की। मार्क्स की मौत हो जाने के बाद एंगेल्स ने पूंजी के दूसरे और तीसरे खंड का संपादन भी किया। एंगेल्स ने अतिरिक्त पूंजी के नियम पर मार्क्स के लेखों को जमा करने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई और अंत में इसे पूंजी के चौथे खंड के तौर पर प्रकाशित किया गया। .

नई!!: २८ नवम्बर और फ्रेडरिक एंगेल्स · और देखें »

महाराष्ट्र के राज्यपालों की सूची

यह सूची भारत के भूतपूर्व बॉम्बे राज्य और वर्तमान महाराष्ट्र राज्य के राज्यपालों की है। राज्यपाल का आधिकारिक आवास राजभवन है जो राजधानी मुम्बई में स्थित है। .

नई!!: २८ नवम्बर और महाराष्ट्र के राज्यपालों की सूची · और देखें »

यामी गौतम

यामी गौतम (जन्म: 28 नवंबर, 1988) हिन्दी फ़िल्मों एवं धारावाहिकों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: २८ नवम्बर और यामी गौतम · और देखें »

यिद्दी विकिपीडिया

यिद्दी विकिपीडिया विकिपीडिया का यिद्दी भाषा का संस्करण है। यह ३ मार्च, २००४ में आरंभ किया गया था लेकिन इस पर पहला लेख उसी वर्ष २८ नवंबर को ही लिखा गया। २८ मार्च, २००९ तक इस विकिपीडिया पर लेखों की कुल संख्या ६,२६४+ है और यह विकिपीडिया का १००वां सबसे बड़ा संस्करण है।.

नई!!: २८ नवम्बर और यिद्दी विकिपीडिया · और देखें »

राजपूत श्रेणी के विनाशक पोत

भारतीय युद्ध पोत रणविजय भारतीय नौसेना के राजपूत श्रेणी के विनाशक पोत रूसी विनाशक पोत काशीन के आधुनिक वंशज हैं। यह श्रेणी भारतीय नौसेना की वह पहली विनाशक पोतो के श्रेणी है जिसे ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र से लेस किया गया हैं। .

नई!!: २८ नवम्बर और राजपूत श्रेणी के विनाशक पोत · और देखें »

सौरी भाई ! (2008 फ़िल्म)

सौरी भाई ! 2008 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: २८ नवम्बर और सौरी भाई ! (2008 फ़िल्म) · और देखें »

हाउस धारावाहिक के प्रसंगों की सूची

House's fifth season began airing on September 16, 2008.

नई!!: २८ नवम्बर और हाउस धारावाहिक के प्रसंगों की सूची · और देखें »

विश्व धरोहर

यूनेस्को की विश्व विरासत समिति का लोगो युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अब तक (2006 तक) पूरी दुनिया में लगभग 830 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं। प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित हो; परंतु अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे आनेवाली पीढियों के लिए और मानवता के हित के लिए इनका संरक्षण करें। बल्कि पूरे विश्व समुदाय को इसके संरक्षण की जिम्मेवारी होती है। .

नई!!: २८ नवम्बर और विश्व धरोहर · और देखें »

आमिर ख़ान

आमिर खान (नस्तालीक़: عامر خان) (जन्म आमिर हुसैन खान; मार्च 14, 1965) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, पटकथा लिखनेवाले, कभी कभी गायक और आमिर खान प्रोडक्सनस के संस्थापक-मालिक है। अपने चाचा नासिर हुसैन की फ़िल्म यादों की बारात (1973) में आमिर खान एक बाल कलाकार की भूमिका में नज़र आए थे और ग्यारह साल बाद खान का करियर फ़िल्म होली (1984) से आरम्भ हुआ उन्हें अपने चचेरे भाई मंसूर खान के साथ फ़िल्म क़यामत से क़यामत तक (1988) के लिए अपनी पहली व्यवसायिक सफलता मिली और उन्होंने फ़िल्म में एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ मेल नवोदित पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ नवोदित पुरूष कलाकार के लिए फ़िल्मफेयर पुरस्कार) जीता। पिछले आठ नामांकन के बाद 1980 और 1990 के दौरान, खान को राजा हिन्दुस्तानी (1996), के लिए पहला फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला जो अब तक की उनकी एक बड़ी व्यवसायिक सफलता थी। उन्हें बाद में फिल्मफेयर कार्यक्रम में दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और लगान में उनके अभिनय के लिए 2001 में कई अन्य पुरस्कार मिले और अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। अभिनय से चार साल का सन्यास लेने के बाद, केतन मेहता की फ़िल्म द रायजिंग (2005) से खान ने वापसी की। २००७ में, वे निर्देशक के रूप में फ़िल्म तारे ज़मीन पर का निर्देशन किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार दिया गया। कई कॉमर्शियल सफल फ़िल्मों का अंग होने के कारण और बहुत ही अच्छा अभिनय करने के कारण, वे हिन्दी सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता बन गए हैं। .

नई!!: २८ नवम्बर और आमिर ख़ान · और देखें »

आई सी सी ट्वेन्टी 20

नीचे ट्वेन्टी 20 में भाग लेने वाली अन्तर्राष्ट्रीय टीमों की सूची दी गई है और साथ ही में उनके द्वारा खेले गये प्रथम मैच की तिथि भी दी गई है।.

नई!!: २८ नवम्बर और आई सी सी ट्वेन्टी 20 · और देखें »

आगरा का किला

आगरा का किला एक यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल है। यह किला भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित है। इसके लगभग 2.5 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में ही विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताज महल मौजूद है। इस किले को कुछ इतिहासकार चारदीवारी से घिरी प्रासाद महल नगरी कहना बेहतर मानते हैं। यह भारत का सबसे महत्वपूर्ण किला है। भारत के मुगल सम्राट बाबर, हुमायुं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगज़ेब यहां रहा करते थे, व यहीं से पूरे भारत पर शासन किया करते थे। यहां राज्य का सर्वाधिक खजाना, सम्पत्ति व टकसाल थी। यहाँ विदेशी राजदूत, यात्री व उच्च पदस्थ लोगों का आना जाना लगा रहता था, जिन्होंने भारत के इतिहास को रचा। .

नई!!: २८ नवम्बर और आगरा का किला · और देखें »

करसनदास मानेक

करसनदास मानेक (२८ नवम्बर १९०१ - १८ जनवरी १९७८) गुजराती भाषा के मूर्धन्य साहित्यकार एवं कवि थे। उनका जन्म तत्कालीन भारत के कराची शहर (वर्तमान में पाकिस्तान) में हुआ था। गुजराती साहित्य में नवलिका, निबंध आदि क्षेत्र में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। .

नई!!: २८ नवम्बर और करसनदास मानेक · और देखें »

अल्बर्तो मोराविया

अल्बर्तो मोराविया अल्बर्तो मोराविया इटली के अग्रणी उपन्यासकार थे। इनका जन्म २८ नवंबर १९०७ को रोम में हुआ था। इनकी सर्वाधिक चर्चित रचना 'द कंफर्मिस्ट' थी, जिस के आधार पर १९७० में एक फिल्म भी बनी। इन्होंने अपनी रचनाओं में प्रेम विहिन वासना को दिखाया है। इटली के सामाजिक जीवन का उत्कृष्ट सृजन करने का श्रेय इन्हें प्राप्त है। जिसके कारण विश्व साहित्य जगत में इन्हें एक विशेष स्थान दिया जाता है। 'अ सिक ब्वॉय विंटर' इनका पहला कथा-संग्रह था। १९५३ में उन्हें मेरजोटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: २८ नवम्बर और अल्बर्तो मोराविया · और देखें »

अल्बानिया

अल्बानिया गणराज्य (अल्बानियाई: Republika e Shqipërisë) उत्तरपूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमाएं उत्तर में कोसोवो, उत्तरपश्चिम में मोन्टेनेग्रो, पूर्व में भूतपूर्व यूगोस्लाविया और दक्षिण में यूनान से मिलती हैं। तटीय सीमाएं दक्षिण पश्चिम में आड्रियाटिक सागर और आयोनियन सागर से मिलती हैं। अल्बानिया एक संसदीय लोकतंत्र और अवस्थांतर अर्थव्यवस्था है। अल्बानिया की राजधानी, तिराना, लगभग ८,९५,००० निवासियों वाला नगर है जो देश की ३६ लाख की जनसंख्या का चौथाई भाग है और यह नगर अल्बानिया का वित्तीय केन्द्र भी है। मुक्त बाजार सुधारों के कारण विदेशी निवेश के लिए देश की अर्थव्यस्था खोल दी गई है मुख्यतः ऊर्जा के विकास और परिवहन आधारभूत ढांचे में। अल्बानिया संयुक्त राष्ट्र, नाटो, यूरोपीय सुरक्षा और सहयोग संगठन, यूरोपीय परिषद, विश्व व्यापार संगठन, इस्लामिक सम्मेलन संगठन इत्यादि का सदस्य है और भूमध्य क्षेत्र संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक था। अल्बानिया जनवरी २००३ से यूरोपीय संघ में विलय के लिए एक संभावित प्रत्याशी रहा है और इसने औपचारिक रूप से २८ अप्रैल, २००९ को यूरोपीय संघ की सदस्यता के लिए आवेदन किया। .

नई!!: २८ नवम्बर और अल्बानिया · और देखें »

१९८६

1986 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २८ नवम्बर और १९८६ · और देखें »

२०१२

२०१२ (MMXII) ग्रेगोरियन कैलेंडर के रविवार को शुरू होने वाला एक अधिवर्ष अथवा लीप ईयर होगा। इस वर्ष को गणितज्ञ ट्यूरिंग, कंप्यूटर के अग्र-दूत और कोड -भंजक, की याद में उनकी सौवीं वर्षगांठ पर एलन ट्यूरिंग वर्ष नामित किया गया है। .

नई!!: २८ नवम्बर और २०१२ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

28 नवंबर, २८ नवंबर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »