लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पूर्व तिमोर

सूची पूर्व तिमोर

पूर्वी तिमोर, आधिकारिक रूप से लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। डार्विन (ऑस्ट्रेलिया) के 640 किमी उत्तर पश्चिमी में स्थित इस देश का कुल क्षेत्रफल १५,४१० वर्ग किमी (५४०० वर्ग मील) है। यह तिमोर द्वीप के पूर्वी हिस्से, पास के अतौरो और जाको द्वीप और इंडोनेशियाई पश्चिम तिमोर के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में स्थित ओएचुस्सी-अम्बेनो से मिलकर बना है। पूर्वी तिमोर पुर्तगाल द्वारा 16 वीं सदी में उपनिवेश बनाया गया था और पुर्तगाल के हटने तक पुर्तगाली तिमोर के रूप में जाना जाता था। पूर्वी तिमोर ने १९७५ में अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की लेकिन एक साल बाद इंडोनेशिया ने देश पर हमला कर कब्जा कर लिया और इसे अपना २७ वां प्रांत घोषित कर दिया। १९९९ में संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित आत्म-निर्णय कानून के बाद इंडोनेशिया ने क्षेत्र पर से अपना नियंत्रण हटा लिया और २० मई २००२ को पूर्वी तिमोर २१ वीं सदी का पहला संप्रभु राज्य बना। पूर्वी तिमोर एशिया के दो रोमन कैथोलिक बहुल देशों में से एक है, दूसरा देश फिलीपीन्स है। पूर्वी तिमोर एक निम्न-मध्यम-आय अर्थव्यवस्था वाला देश है। इसे मानव विकास सूचकांक (HDI) के आधार पर १५८ स्थान पर रखा गया है, जो न केवल एशिया में बल्कि दुनिया भी न्यूनतम है। .

39 संबंधों: एशियाई ओलम्पिक परिषद, तिमोर द्वीप, तिमोर सागर, तेतुम भाषा, दिली, दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र, देशों के दूरभाष कूट की सूची, देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची, निकोलाउ डॉस रीस लोबाटो, पुर्तगाली तिमोर, पूर्व तिमोर का ध्वज, पेट्रोलियम उत्पादक देशों की सूची, फ़िलीपीन्स, बज़ारतेते, भ्रष्टाचार बोध सूचक, मलय द्वीपसमूह, यूटीसी+०९:००, राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, लोकतांत्रिक पार्टी, सुंदा द्वीप समूह, स्वतंत्र पूर्वी तिमोर के लिए क्रांतिकारी मोर्चा, सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची, जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची, जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची, विश्व के देशों में शहरों की सूचियाँ, विश्व के सभी देश, ख़ोसे रामोस होर्ता, ऑस्ट्रेलिया, ओलंपिक में पूर्वी तिमोर, आइएसओ ३१६६ - १, इंडोनेशिया, कमलेश शर्मा, कैथोलिक गिरजाघर, अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र, अभिजीत गुहा, उत्तरी गोलार्ध, 2014 शीतकालीन ओलम्पिक, 2014 शीतकालीन ओलंपिक में पूर्वी तिमोर

एशियाई ओलम्पिक परिषद

एशियाई ओलम्पिक परिषद का लोगो एशियाई ओलम्पिक परिषद एशिया में खेलों की सर्वोच्च संस्था है और एशिया के ४५ देशों की राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियां इसकी सदस्य है। इसके वर्तमान अध्यक्ष शेख फहद अल-सबा हैं। परिषद के अन्दर सबसे पुरानी राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति जापान की है जिसे अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की मान्यता १९१२ में मिली थी, जबकि पूर्वी तिमोर की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति सबसे नई है, जो २००३ में इसकी सदस्य बनी। ए. ओ. प का मुख्यालय कुवैत नगर, कुवैत में स्थित है। .

नई!!: पूर्व तिमोर और एशियाई ओलम्पिक परिषद · और देखें »

तिमोर द्वीप

तिमोर, दक्षिण पूर्व एशिया के समुद्री छोर के दक्षिणी सिरे पर और तिमोर सागर के उत्तर में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप स्वतंत्र राष्ट्र पूर्वी तिमोर और इंडोनेशियाई प्रांत पूर्वी नुसा तेंगारा के एक भाग पश्चिमी तिमोर के बीच विभाजित है। द्वीप का भूक्षेत्र 30777 वर्ग किलोमीटर है। तिमोर शब्द मलय भाषा के शब्द तिमूर पर आधारित है जिसका अर्थ मलय भाषा में "पूर्व" (दिशा) होता है, ऐसा इसे इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह द्वीपों की श्रृंखला के पूर्वी छोर पर स्थित है। .

नई!!: पूर्व तिमोर और तिमोर द्वीप · और देखें »

तिमोर सागर

तिमोर सागर, एक अपेक्षाकृत उथला समुद्र है जो उत्तर में तिमोर द्वीप, पूर्व में अराफुरा सागर, दक्षिण में ऑस्ट्रेलिया और पश्चिम में हिंद महासागर से घिरा है। यह सागर समुद्री चट्टानों और निर्जन द्वीपों से भरा पड़ा है, साथ ही इसमें हाइड्रोकार्बन के बड़े भंडार भी उपस्थित हैं। इन भंडारों की खोज के बाद बहुत से अंतरराष्ट्रीय विवाद उभर आये जिनकी परिणति तिमोर सागर संधि पर हस्ताक्षर के रूप में हुई। 2009 में तिमोर सागर के एक बड़े हिस्से में तेल फैल गया था। संभव है कि ऑस्ट्रेलिया के पहले निवासी पिछले हिमयुग के दौरान जब समुद्र का जल स्तर कम था तब इंडोनेशिया से तिमोर सागर पार कर ऑस्ट्रेलिया पहुँचे थे। श्रेणी:हिन्द महासागर के सागर.

नई!!: पूर्व तिमोर और तिमोर सागर · और देखें »

तेतुम भाषा

तेतुम, जिसे तेतुन नाम से भी जानते हैं, एक ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा है जो कि तिमोर द्वीप पर बोली जाती है। यह इण्डोनेशिया के पश्चिम तिमोर के बेलु रीजेंसी में बोली जाती है तथा पूर्व तिमोर में बोली जाती है जहाँ यह दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यह पूर्व तिमोर में क्रियोल रूप तिमोर दिली के रूप में बोली जाती है।http://www.ethnologue.com/language/tet इसके क्रियोल रूप की व्याकरण सरल है तथा इसपर पुर्तगाली भाषा की छाप दिखती है। .

नई!!: पूर्व तिमोर और तेतुम भाषा · और देखें »

दिली

दिली (अंग्रेजी: Dili, पुर्तगाली: Díli), पूर्वी तिमोर की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह छोटे सुंदा द्वीप समूह के सबसे पूर्वी द्वीप, तिमोर, के उत्तरी तट पर स्थित है। दिली पूर्वी तिमोर का सबसे प्रमुख बंदरगाह और व्यावसायिक केंद्र है और लगभग 150,000 लोग यहां रहते हैं। इसके अलावा यहां कोमोरो में, प्रेसीदेंते निकोलाउ लोबाटो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जिसका नाम, स्वतंत्रता संग्राम के नेता निकोलाउ लोबाटो के नाम पर रखा है और इस हवाई अड्डे को वाणिज्यिक और सैन्य उड़ानों के लिए प्रयोग किया जाता है। श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ श्रेणी:पूर्व तिमोर.

नई!!: पूर्व तिमोर और दिली · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: पूर्व तिमोर और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (Association of Southeast Asian Nations) दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का संगठन है जिसका लक्ष्य सदस्य राष्ट्रों के मध्य आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, सांस्कृतिक विकास तथा क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देना है। आसियान के 10 सदस्य राष्ट्र, एक उम्मीद्वार राष्ट्र तथा एक पर्यवेक्षक राष्ट्र है। आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 में पाँच सदस्यों के साथ की गयी थी: इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपीन्स, सिंगापुर तथा थाईलैंड। .

नई!!: पूर्व तिमोर और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

देशों के दूरभाष कूट की सूची

यह ITU-T की सिफारिश E.164 के अनुसार देशों की दूरभाष कुट सँख्या कि सुची है। .

नई!!: पूर्व तिमोर और देशों के दूरभाष कूट की सूची · और देखें »

देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची

निम्न चार्ट विश्व के देशों को सूचीबद्ध करता है (जैसा की यहां परिभाषित किया गया है), इसमें उनके राजधानीयों के नाम भी शामिल है, यह अंग्रेजी के साथ साथ उस देश की मूल भाषा और/या सरकारी भाषा में दी गयी है। ज टी की कोण नॉन en .

नई!!: पूर्व तिमोर और देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची · और देखें »

निकोलाउ डॉस रीस लोबाटो

निकोलाउ डॉस रीस लोबाटो या निकोलाउ डॉस रीस लोबैटो (जन्म; 1946; 31 दिसम्बर 1978), पूर्वी तिमोर के एक राजनीतिज्ञ और राष्ट्रीय नायक थे। 7 दिसम्बर 1952 को पुर्तगाली तिमोर के बज़ारतेते में जन्मे लोबाटो, 28 नवम्बर से लेकर 7 दिसम्बर 1975 तक पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री भी थे। इन्डोनेशियाई सेना के पूर्वी तिमोर में घुस आने के बाद लोबाटो, फ्रेटिलिन के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ, तिमोर के दूरदराज के इलाकों में भाग गए ताकि वो इन्डोनेशियाई बलों के खिलाफ लड़ने की तैयारी कर सकें। 31 दिसम्बर 1978 को लेफ्टिनेंट प्राबोवो सुबिआंतो (जो बाद में राष्ट्रपति सुहार्तो के दामाद बने) के नेतृत्व में इन्डोनेशियाई सेना के विशेष बल द्वारा की गयी कार्यवाही में लोबाटो को मार दिया गया। लोबाटो की मौत पेट में गोली लगने के कारण हुई। लोबाटो के शव को दिली ले जाया गया ताकि उसे इन्डोनेशियाई प्रेस को दिखाया जा सके। निकोलाउ लोबाटो इस प्रकार पूर्वी तिमोर के राष्ट्रीय नायक बन गये। पूर्वी तिमोर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम उनके सम्मान में प्रेसीदेंते निकोलाउ लोबाटो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया है। .

नई!!: पूर्व तिमोर और निकोलाउ डॉस रीस लोबाटो · और देखें »

पुर्तगाली तिमोर

पूर्वी तिमोर जब पुर्तगाल का एक उपनिवेश था उस समय यह पुर्तगाली तिमोर कहलाता था। पुर्तगाल के शासन के दौरान तिमोर द्वीप के शेष भाग पर पहले, नीदरलैण्ड ईस्ट इंडीज और बाद में इंडोनेशिया का नियंत्रण था। पहली बार 1515 में जो यूरोपीय लोग तिमोर द्वीप पर आये थे, वो पुर्तगाली थे। डोमिनिकन फ्रायर्स ने 1556 में इस द्वीप पर एक पुर्तगाली बस्ती की स्थापना की थी और 1702 में इसे एक पुर्तगाली उपनिवेश घोषित किया गया था। 1974 में पुर्तगाल के लिस्बन में हुये एक सैन्य तख्तापलट के बाद बनी लोकतांत्रिक सरकार ने उपनिवेश उन्मूलन प्रक्रिया की शुरुवात की, 1975 में इंडोनेशिया ने पुर्तगाली तिमोर पर आक्रमण कर उसका नियंत्रण अपने हाथ में ले कर पुर्तगाली शासन का अंत कर दिया। इंडोनेशिया द्वारा इस प्रकार किये गये नियंत्रण को अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली और इसे आधिकारिक तौर पर, 2002 में एक स्वतंत्र देश पूर्वी तिमोर के अस्तित्व में आने तक पुर्तगाली तिमोर ही कहा जाता रहा। .

नई!!: पूर्व तिमोर और पुर्तगाली तिमोर · और देखें »

पूर्व तिमोर का ध्वज

पूर्वी तिमोर का ध्वज पूर्वी तिमोर का राष्ट्रीय ध्वज है। ध्वज श्रेणी:ध्वज.

नई!!: पूर्व तिमोर और पूर्व तिमोर का ध्वज · और देखें »

पेट्रोलियम उत्पादक देशों की सूची

तेल उत्पादक देश इस सूची में उन देशों एवं उनके प्रान्तों/राज्यों की सूची दी गयी है जो तेल के कुओं से कच्चा तेल (crude oil) निकालते हैं। .

नई!!: पूर्व तिमोर और पेट्रोलियम उत्पादक देशों की सूची · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: पूर्व तिमोर और फ़िलीपीन्स · और देखें »

बज़ारतेते

बज़ारतेते या बज़ार तेते, पूर्वी तिमोर का एक गाँव है, जो लिकिसा जिले का एक उपजिला भी है और घने वर्षावन में एक पर्वत की चोटी पर स्थित है। यह लिकिसा शहर के दक्षिणपूर्व में स्थित है। इसी गाँव में पूर्वी तिमोर के राष्ट्रीय नायक निकोलाउ डॉस रीस लोबाटो का जन्म हुआ था। यह गाँव और इसके आसपास के क्षेत्र उस समय का गवाह हैं जब, बेसी मेराह पुतिह नामक मिलिशिया समूह ने 1999 की स्वायत्तता की माँग के दौरान और बाद में, लोगों को डराने, हत्या करने और बलात्कार की असंख्य घटनाओं को अंजाम दिया था। .

नई!!: पूर्व तिमोर और बज़ारतेते · और देखें »

भ्रष्टाचार बोध सूचक

भ्रष्टाचार बोध सूचक (Corruption Perceptions Index, करप्शन पर्सेप्शन्ज़ इन्डेक्स) ट्रान्सपैरेंसी इंटरनेशनल नामक एक अन्तरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार-विरोधी ग़ैर-सरकारी संगठन द्वारा प्रकाशित एक तालिका है जिसमें हर वर्ष विश्व के अधिकांश देशों को उनमें "विशेषज्ञ आंकलन और मत-सर्वेक्षण के आधार पर बोध होने वाले भ्रष्टाचार के स्तर" को मापा जाता है और देशों को सबसे-कम से सबसे-अधिक भ्रष्टाचार की श्रेणियों और पदों में डाला जाता है। भ्रष्टाचार बोध सूचक भ्रष्टाचार की परिभाषा "निजी लाभ के लिए सरकारी शक्ति का दुरुपयोग" देता है। यह सूचक तालिका सन् १९९५ से प्रतिवर्ष छप रही है और २०१२ में इसमें १६८ देशों को १०० (अति-स्वच्छ) से ० (अति-भ्रष्ट) तक के आंकड़े दिए गए थे। .

नई!!: पूर्व तिमोर और भ्रष्टाचार बोध सूचक · और देखें »

मलय द्वीपसमूह

मलय द्वीपसमूह (Malay Archipelago) दक्षिणपूर्वी एशिया की मुख्यभूमि और ऑस्ट्रेलिया के बीच में विस्तृत एक द्वीपसमूह है। हिन्द महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक फैले हुए इस द्वीपसमूह में २५,००० द्वीप हैं। क्षेत्रफल के आधार पर यह दुनिया का सबसे बड़ा और द्वीप-संख्या के आधार पर विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीपसमूह है। ब्रुनेई, पूर्वी मलेशिया, इण्डोनेशिया, पूर्वी तिमोर, सिंगापुर और फ़िलिपीन्स इसमें आते हैं। पापुआ न्यू गिनी इसमें सम्मिलित नहीं किया जाता हालांकि कुछ परिभाषाओं में नया गिनी द्वीप का पश्चिमी भाग (जो इण्डोनेशिया का हिस्सा है) मलय द्वीपसमूह में गिना जाता है। .

नई!!: पूर्व तिमोर और मलय द्वीपसमूह · और देखें »

यूटीसी+०९:००

यूटीसी+०९:०० (UTC+09:00) यूटीसी से ९ घंटे आगे का समय मंडल है। यह यूटीसी में ९ घंटे जोडने पर आता है। इसे कुछ यूँ लिखते हैं .

नई!!: पूर्व तिमोर और यूटीसी+०९:०० · और देखें »

राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ (या NOCs) दुनिया भर में ओलम्पिक आंदोलन के राष्ट्रीय घटक हैं। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के नियंत्रण में रहते हुए, वे ओलम्पिक खेलों में अपने लोगों की भागीदारी के आयोजन के लिए उत्तरदायी हैं। वे भविष्य के ओलम्पिक खेलों के लिए प्रत्याशी के रूप में अपने स्वायत्त क्षेत्रों के नगरों को मनोनीत कर सकते है। राओस भी अपने भौगोलिक सीमाओं के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर अपने खिलाड़ियों के विकास और कोचों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं। वर्ष २००८ तक कुल २०५ रा.ओ.स. है जो प्रभुसत्ता संपन्न और अन्य भौगोलिक क्षेत्रों दोनों का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। सयुंक्त राष्ट्र के सभी १९२ सदस्यों और १३ अन्य क्षेत्रों की ओलम्पिक समितियां हैं.

नई!!: पूर्व तिमोर और राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति · और देखें »

लोकतांत्रिक पार्टी

निम्नलिखित सूची उन राजनीतिक दलों की हैं जिनका नाम (हिन्दी में) लोकतांत्रिक पार्टी या लोकतंत्रवादी के रूप में अनुवादित किया जा सकता हैं। .

नई!!: पूर्व तिमोर और लोकतांत्रिक पार्टी · और देखें »

सुंदा द्वीप समूह

हिन्द महासागर में स्थित सुन्दा द्वीप समूह, मलय द्वीपसमूह का एक हिस्सा है। इन द्वीपों का पुन:विभाजन बड़ा सुन्दा द्वीप समूह और छोटा सुन्दा द्वीप समूह में रूप में किया जाता हैं। .

नई!!: पूर्व तिमोर और सुंदा द्वीप समूह · और देखें »

स्वतंत्र पूर्वी तिमोर के लिए क्रांतिकारी मोर्चा

स्वतंत्र पूर्वी तिमोर के लिए क्रांतिकारी मोर्चा (पुर्तगाली: Frente Revolucionária de Timor-Leste Independente or FreTiLIn (फ्रेटिलिन)), पूर्वी तिमोर की एक वामपंथी राजनीतिक पार्टी है। फिलहाल पार्टी का राष्ट्रीय संसद में बहुमत है और स्वतंत्रता से लेकर 2007 तक पूर्वी तिमोर में पार्टी की सरकार रही है। पार्टी की शुरुआत एक विरोध आंदोलन के रूप में हुई थी जो पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहा था, यह स्वतंत्रता उसे पहले पुर्तगाल से चाहिए थी और उसके बाद इंडोनेशिया से क्योंकि 1974 से लेकर 1998 तक पूर्वी तिमोर पर इंडोनेशिया का कब्ज़ा था। पार्टी का मूल नाम तिमोरी सामाजिक लोकतांत्रिक संघ (ASDT) था। पूर्वी तिमोर की इंडोनेशिया से स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पार्टी, देश की बहुदलीय प्रणाली का हिस्सा बन सत्ता के लिए होड़ में शामिल हो गयी है। सोशलिस्ट इंटरनेशनल में पार्टी की स्थिति एक परामर्शदाता की है। .

नई!!: पूर्व तिमोर और स्वतंत्र पूर्वी तिमोर के लिए क्रांतिकारी मोर्चा · और देखें »

सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची

विश्व के देशों में २००९ तक सक्रीय बल इस सूची में विश्व के देशों के संख्या के आधार पर सेना और अर्धसैनिक बल है । इसमें पूर्णकालिक सेना और अर्धसैनिक बल सम्मिलित है । .

नई!!: पूर्व तिमोर और सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची · और देखें »

जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची

जनसँख्या घनत्व2006 के अनुसार जनसँख्या घनत्व के अनुसार देश एवं उनके निर्भर क्षेत्रों की सूची निवासी/वर्ग किमी में। स्त्रोत:.

नई!!: पूर्व तिमोर और जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची · और देखें »

जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची

जनसंख्या के अनुसार देशों का मानचित्र 2007 में यह जनसंख्या के हिसाब से देशों की सूची है, इस सूची में प्रभुता संपन्न राष्ट्र और बसे हुए अधीन क्षेत्र शामिल हैं। यह सूची आईएसओ मानक पर आधारित आईएसओ 3166-1 है। .

नई!!: पूर्व तिमोर और जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची · और देखें »

विश्व के देशों में शहरों की सूचियाँ

This is a list of articles on the cities of contemporary countries, states and dependencies.

नई!!: पूर्व तिमोर और विश्व के देशों में शहरों की सूचियाँ · और देखें »

विश्व के सभी देश

यह विश्व के देशों की सूची, एक सिंहावलोकन कराती है, विश्व के राष्ट्रों का, जो कि देवनागरी वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित है। इसमें स्वतंत्र राज्य भी सम्मिलित हैं। (जो कि अन्तराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त हैं और जो अमान्यता प्राप्त), हैं, बसे हुए हैंपरतंत्र क्षेत्र, एवं खास शासकों के क्षेत्र भी। ऐसे समावेश मानदण्ड अनुसार यह सूची शब्द `देश' एवं `सार्वभौम राष्ट्र' को पर्यायवाची नहीं मानती। जैसा कि प्रायः साधारण बोलचाल में प्रयोग किया जाता है। कृप्या ध्यान रखें कि किन्हीं खास परिस्थितिवश एवं किन्हीं खास भाषाओं में 'देश' शब्द को सर्वथा प्रतिबंधात्मक अर्थ समझा जाता है। अतः केवल 193 निम्नलिखित प्रविष्टियाँ ही प्रथम शब्द (देश या राष्ट्र) में समझे जाएं। यह सूची दिए गए देशों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी क्षेत्रों को आवृत्त करती है, अर्थात क्षेत्र, जलीय क्षेत्र (जिसमें जलीय आंतरिक क्षेत्र एवं थल से लगे जलीय क्षेत्र भी आते हैं), विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र, कॉण्टीनेण्टल शैल्फ, एवं हवाई क्षेत्र.

नई!!: पूर्व तिमोर और विश्व के सभी देश · और देखें »

ख़ोसे रामोस होर्ता

ख़ोसे मानुएल रामोस होर्ता (पुर्तगाली: José Manuel Ramos Horta), गीसीएल (जन्म 26 दिसंबर, 1949) पूर्व टीमोर के द्वितीय प्रधानमन्त्री है और 1996 नोबेल शान्ति पुरस्कार विजेता है। श्रेणी:एक-वाक्य लेख श्रेणी:पूर्व टीमोर के राजनीति श्रेणी:पूर्व टीमोर की प्रधानमन्त्री श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता.

नई!!: पूर्व तिमोर और ख़ोसे रामोस होर्ता · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया, सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है। ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है। 18वी सदी के आदिकाल में जब यूरोपियन अवस्थापन प्रारंभ हुआ था उसके भी लगभग 40 हज़ार वर्ष पहले, ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप और तस्मानिया की खोज अलग-अलग देशो के करीब 250 स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाईयो ने की थी। तत्कालिक उत्तर से मछुआरो के छिटपुट भ्रमण और होलैंडवासियो (Dutch) द्वारा 1606, में यूरोप की खोज के बाद,1770 में ऑस्ट्रेलिया के अर्द्वपूर्वी भाग पर अंग्रेजों (British) का कब्ज़ा हो गया और 26 जनवरी 1788 में इसका निपटारा "देश निकला" दण्डस्वरुप बने न्यू साउथ वेल्स नगर के रूप में हुआ। इन वर्षों में जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई और महाद्वीप का पता चला,19वी सदी के दौरान दूसरे पांच बड़े स्वयं-शासित शीर्ष नगर की स्थापना की गई। 1 जनवरी 1901 को, छ: नगर महासंघ हो गए और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल का गठन हुआ। महासंघ के समय से लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक स्थायी उदार प्रजातांत्रिक राजनैतिक व्यवस्था का निर्वहन किया और प्रभुता संपन्न राष्ट्र बना रहा। जनसंख्या 21.7मिलियन (दस लाख) से थोडा ही ऊपर है, साथ ही लगभग 60% जनसंख्या मुख्य राज्यों सिडनी,मेलबर्न,ब्रिस्बेन,पर्थ और एडिलेड में केन्द्रित है। राष्ट्र की राजधानी केनबर्रा है जो ऑस्ट्रेलियाई प्रधान प्रदेश (ACT) में अवस्थित है। प्रौद्योगिक रूप से उन्नत और औद्योगिक ऑस्ट्रेलिया एक समृद्ध बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इसका कई राष्ट्रों की तुलना में इन क्षत्रों में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है जैसे स्वास्थ्य, आयु संभाव्यता, जीवन-स्तर, मानव विकास, जन शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों की रक्षा और राजनैतिक अधिकार.

नई!!: पूर्व तिमोर और ऑस्ट्रेलिया · और देखें »

ओलंपिक में पूर्वी तिमोर

तिमोर-लेस्ते (या पूर्व तिमोर) ने पहले 2004 के ओलंपिक में भाग लिया था। 2003 में उनकी राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना हुई थी। 2008 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए देश वापस आ गया। .

नई!!: पूर्व तिमोर और ओलंपिक में पूर्वी तिमोर · और देखें »

आइएसओ ३१६६ - १

देशों की सूची - ISO 3166-1.

नई!!: पूर्व तिमोर और आइएसओ ३१६६ - १ · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: पूर्व तिमोर और इंडोनेशिया · और देखें »

कमलेश शर्मा

कमलेश शर्मा (जन्म ३० सितंबर १९४१) लंदन स्थित राष्ट्रमण्डल मुख्यालय में महासचिव हैं। श्री शर्मा की शिक्षा-दीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज एवं कैम्ब्रिज के किंग्स कॉलेज में हुई है। श्री शर्मा १९६५ से २००१ तक भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे हैं और २००४ में सेवानिवृति से पहले इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्रसंघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि की भूमिका भी निभाई है। २००२ से २००४ वे पूर्वी तिमोर में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि भी थे। २००४ मे उनकी नियुक्ति ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में हुई। .

नई!!: पूर्व तिमोर और कमलेश शर्मा · और देखें »

कैथोलिक गिरजाघर

कैथोलिक गिरजाघर, जिसे रोमन कैथोलिक गिरजाघर के रूप में भी जाना जाता है, दुनिया का सबसे बड़ा ईसाई गिरजाघर है, दावे के अनुसार इसके सौ करोड़ से अधिक सदस्य हैं।.

नई!!: पूर्व तिमोर और कैथोलिक गिरजाघर · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन में राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्यओं की सूची है। अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन का चिन्ह .

नई!!: पूर्व तिमोर और अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

अभिजीत गुहा

अभिजीत गुहा संयुक्त राष्ट्र में शांति ऑपरेशन वाले 14 सदस्यीय उच्च स्तरीय स्वतंत्र पैनल के सदस्य हैं जिसकी अध्यक्षता नोबेल पुरस्कार विजेता एवं दक्षिण पूर्व एशियाई समुद्री देश तिमोर-लेस्ते के पूर्व राष्ट्रपति जोस रामोस होरटा पैनल के अध्यक्ष होंगे इससे पहले वे संयुक्त राष्ट्र के शांतिसेना व रणनीतिक साझेदारी कार्यालय में अंतरिम निदेशक के पद पर नियुक्त थे। २०१० से २०१२ तक वह इसी विभाग में सैन्य मामलों के उप-सलाहकार भी रह चुके थे। वे पूर्व में भारतीय सेना में आर्टीलरी रेजीमेंट से संबंद्ध रहे हैं और लेफ्टिनेंट जनरल भी रह चुके हैं। उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। .

नई!!: पूर्व तिमोर और अभिजीत गुहा · और देखें »

उत्तरी गोलार्ध

उत्तरी गोलार्ध पीले में दर्शित उत्तरी गोलार्ध उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उत्तरी गोलार्ध पृथ्वी का वह भाग है जो भूमध्य रेखा के उत्तर में है। अन्य सौर मण्डल के ग्रहों की उत्तर दिशा पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव के स्थिर समतल में लिया जाता है। पृथ्वी के अक्षीय झुकाव की वजह से उत्तरी गोलार्ध में शीत ऋतु, दक्षिणायन (२२ दिसंबर के आसपास) से वसंत विषुव (लगभग २३ मार्च) तक चलता है और ग्रीष्म ऋतु, उत्तरायण (२१ जून) से शरद विषुव (लगभग २३ सितंबर) तक चलता है। उत्तरी गोलार्ध का उत्तरी ‌छोर पूरी तरह ठोस नहीं है, वहाँ समुद्र के बीच जगह-जगह विशाल हिमखन्ड मिलते हैं। .

नई!!: पूर्व तिमोर और उत्तरी गोलार्ध · और देखें »

2014 शीतकालीन ओलम्पिक

2014 का शीतकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक रूप से XXII शीतकालीन ओलम्पिक खेल, या 22वां शीतकालीन ओलम्पिक सोची, रूस में आयोजित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता है। सात खेलों की 15 स्पर्धाओं में कुल 98 प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी हैं। 7 से 23 फ़रवरी के बीच चलने वाले इन खेलों में कुल 12 नई प्रतियोगिताएं जोड़ी गयी हैं। खेल का प्राथमिक बजट 12 अरब अमेरिकी डॉलर का था, पर विभिन्न कारणों से यह बढ़कर 51 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। 44 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत पर बीजिंग में आयोजित हुए 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक से इसका बजट अधिक होने के कारण इसे यह इतिहास के सबसे महंगे ओलंपिक के रूप में देखा जाता है। .

नई!!: पूर्व तिमोर और 2014 शीतकालीन ओलम्पिक · और देखें »

2014 शीतकालीन ओलंपिक में पूर्वी तिमोर

तिमोर-लेस्ते ने सोचि में 2014 शीतकालीन ओलंपिक में रूस से 7 से 23 फरवरी 2014 तक हिस्सा लिया। देश ने शीतकालीन ओलंपिक में अपनी शुरुआत की। .

नई!!: पूर्व तिमोर और 2014 शीतकालीन ओलंपिक में पूर्वी तिमोर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

तिमोर लेस्ते, तिमोर-लेस्ते, पूर्व टीमोर, पूर्वी तिमोर, पूर्वी तीमोर, ईस्ट टिमोर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »