लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

११ जुलाई

सूची ११ जुलाई

11 जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 192वॉ (लीप वर्ष में 193 वॉ) दिन है। साल में अभी और 173 दिन बाकी है। .

21 संबंधों: थैलासीमिया, नवाब ग़ाज़ीउद्दीन हैदर, फर्डिनेंड मोनॉयर, फिएट, भारत मे आतंकवाद इतिहास, भीष्म साहनी, महत्त्वपूर्ण दिवस, माइकल चोपड़ा, मोंक धारावाहिक के प्रसंगों की सूची, राष्ट्रीय दिवस, रोजर फ़ेडरर, लाल मस्जिद घेराबंदी, हिन्दी विकिपीडिया, जुलाई 2006, विश्व जनसंख्या दिवस, आईएनएस ब्यास, आग़ा ख़ाँ चतुर्थ, कुंग फ़ू पांडा, १९२२, २००३, २०१० फीफा विश्व कप

थैलासीमिया

थेलेसीमिया (अंग्रेज़ी:Thalassemia) बच्चों को माता-पिता से अनुवांशिक तौर पर मिलने वाला रक्त-रोग है। इस रोग के होने पर शरीर की हीमोग्लोबिन निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी हो जाती है जिसके कारण रक्तक्षीणता के लक्षण प्रकट होते हैं। इसकी पहचान तीन माह की आयु के बाद ही होती है। इसमें रोगी बच्चे के शरीर में रक्त की भारी कमी होने लगती है जिसके कारण उसे बार-बार बाहरी खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है। .

नई!!: ११ जुलाई और थैलासीमिया · और देखें »

नवाब ग़ाज़ीउद्दीन हैदर

ग़ाजी-उद्-दीन हैदन (१७६९- १९ अक्टूबर, १८२७) अवध का नवाब था। वह नवाब सआदत अली खान का तीसरा बेटा था और उसकी माँ का नाम मुशीरज़ादी था। वह ११ जुलाई १८१४ में अपने पिता की मृत्यु के बाद अवध का नवाब वज़ीर बना। १८१९ में अँग्रेज गवर्नर जनरल लॉर्ड हेस्टिंग्स से प्रभावित होकर उसने स्वयं को स्वतंत्र अवध का बादशाह घोषित कर दिया था। उसका देहांथ लखनऊ के फरहत बख्श महल में १८२७ में हुआ। उसे बाद उसका बेटा नासिरुद्दीन हैदर उसकी गद्दी पर बैठा। नवाब गाजीउद्दीन हैदर के शासनकाल में बनवाई गई प्रसिद्ध इमारतों में छतर मंजिल आज भी अपने सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। श्रेणी:लखनऊ के नवाब.

नई!!: ११ जुलाई और नवाब ग़ाज़ीउद्दीन हैदर · और देखें »

फर्डिनेंड मोनॉयर

फर्डिनेंड मोनॉयर (9 मई 1836 - 11 जुलाई 1912  ) एक फ्रांसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ थे, जिसे 1872 में डायोप्टर शुरू करने के लिए जाना जाता था।  मोनोयर चार्ट दोनों सिरों पर ऊपर की ओर पढ़ना (अंतिम पंक्ति की उपेक्षा करना), "फर्डिनेंड मोनॉयर" का नाम देखा जा सकता है.

नई!!: ११ जुलाई और फर्डिनेंड मोनॉयर · और देखें »

फिएट

Fiat Grande Punto - Auto Moto Show Katowice 2006. फिएट (या Fiat) (Fabbrica Italiana Automobili Torino - ट्यूरिन का इतालवी ऑटोमोबाइल कारखाना का संक्षिप्त रूप) एक वाहन निर्माता, इंजन निर्माता, एक वित्तीय और औद्योगिक समूह है जो उत्तरी इटली के ट्यूरिन में स्थित है। समूह की स्थापना 1899 में निवेशकों के एक समूह द्वारा की गयी जिसमे जिओवानी अग्नेल्ली भी शामिल थे। फिएट ने टैंक और विमान का निर्माण भी किया है। फिएट की कारों का उत्पादन दुनिया भर में होता है और समूह का इटली के बाहर सबसे बडा़ कारखाना ब्राजील में स्थित है जो इन कारों का सबसे बडा़ उपभोक्ता देश भी है। इसके कारखाने अर्जेंटीना और पोलैंड में भी हैं। फिएट का अपने उत्पादों की लाइसेसिंग अन्य देशों में कराने का एक लंबा इतिहास है भले ही इन देशों की स्थानीय राजनैतिक या सांस्कृतिक स्थितियां कुछ भी रही हों। इसके संयुक्त उद्यम फ्रांस, तुर्की, मिस्र (सरकारी नास्र कार कंपनी के साथ), दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन में कार्यरत हैं। जिओवानी अग्नेल्ली के पौत्र जिआनी अग्नेल्ली 1966 से उनकी मृत्यु 24 जनवरी 2003 तक फिएट समूह के अध्यक्ष रहे। हालाँकि 1996 से वो सिर्फ "मानद" अध्यक्ष थे और वास्तविक अध्यक्ष सीसारे रोमिति थे। उनके हटने के बाद, पाओलो फ्रेस्को को अध्यक्ष और पाओलो कैन्टारेला को सीईओ बनाया गया। 2002 से 2004 के बीच अम्बर्टो अग्नेल्ली ने समूह के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 28 मई 2004 को अम्बर्टो अग्नेल्ली की मृत्यु के बाद, लूका कोर्देरो दि मोंटेजे़मेलो को अध्यक्ष और अग्नेल्ली, के वारिस जॉन एल्कान को 28 वर्ष की उम्र में उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया। आजकल समूह के सीईओ सर्जिओ मार्चिओने है जिन्होने 1 जून 2004 को कार्यभार संभाला था। .

नई!!: ११ जुलाई और फिएट · और देखें »

भारत मे आतंकवाद इतिहास

भारत में आतंकवाद की घटनाएं: .

नई!!: ११ जुलाई और भारत मे आतंकवाद इतिहास · और देखें »

भीष्म साहनी

रावलपिंडी पाकिस्तान में जन्मे भीष्म साहनी (८ अगस्त १९१५- ११ जुलाई २००३) आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख स्तंभों में से थे। १९३७ में लाहौर गवर्नमेन्ट कॉलेज, लाहौर से अंग्रेजी साहित्य में एम ए करने के बाद साहनी ने १९५८ में पंजाब विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। भारत पाकिस्तान विभाजन के पूर्व अवैतनिक शिक्षक होने के साथ-साथ ये व्यापार भी करते थे। विभाजन के बाद उन्होंने भारत आकर समाचारपत्रों में लिखने का काम किया। बाद में भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) से जा मिले। इसके पश्चात अंबाला और अमृतसर में भी अध्यापक रहने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में साहित्य के प्रोफेसर बने। १९५७ से १९६३ तक मास्को में विदेशी भाषा प्रकाशन गृह (फॉरेन लॅग्वेजेस पब्लिकेशन हाउस) में अनुवादक के काम में कार्यरत रहे। यहां उन्होंने करीब दो दर्जन रूसी किताबें जैसे टालस्टॉय आस्ट्रोवस्की इत्यादि लेखकों की किताबों का हिंदी में रूपांतर किया। १९६५ से १९६७ तक दो सालों में उन्होंने नयी कहानियां नामक पात्रिका का सम्पादन किया। वे प्रगतिशील लेखक संघ और अफ्रो-एशियायी लेखक संघ (एफ्रो एशियन राइटर्स असोसिएशन) से भी जुड़े रहे। १९९३ से ९७ तक वे साहित्य अकादमी के कार्यकारी समीति के सदस्य रहे। भीष्म साहनी को हिन्दी साहित्य में प्रेमचंद की परंपरा का अग्रणी लेखक माना जाता है। वे मानवीय मूल्यों के लिए हिमायती रहे और उन्होंने विचारधारा को अपने ऊपर कभी हावी नहीं होने दिया। वामपंथी विचारधारा के साथ जुड़े होने के साथ-साथ वे मानवीय मूल्यों को कभी आंखो से ओझल नहीं करते थे। आपाधापी और उठापटक के युग में भीष्म साहनी का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग था। उन्हें उनके लेखन के लिए तो स्मरण किया ही जाएगा लेकिन अपनी सहृदयता के लिए वे चिरस्मरणीय रहेंगे। भीष्म साहनी हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने अभिनेता बलराज साहनी के छोटे भाई थे। उन्हें १९७५ में तमस के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार, १९७५ में शिरोमणि लेखक अवार्ड (पंजाब सरकार), १९८० में एफ्रो एशियन राइटर्स असोसिएशन का लोटस अवार्ड, १९८३ में सोवियत लैंड नेहरू अवार्ड तथा १९९८ में भारत सरकार के पद्मभूषण अलंकरण से विभूषित किया गया। उनके उपन्यास तमस पर १९८६ में एक फिल्म का निर्माण भी किया गया था। .

नई!!: ११ जुलाई और भीष्म साहनी · और देखें »

महत्त्वपूर्ण दिवस

कोई विवरण नहीं।

नई!!: ११ जुलाई और महत्त्वपूर्ण दिवस · और देखें »

माइकल चोपड़ा

माइकल चोपड़ा रॉकी माइकल चोपड़ा (जन्म 23 दिसंबर 1983 in Newcastle upon Tyne) एक अंग्रेजी फुटबॉल खिलाड़ी हैं। इनकी माँ ब्रिटिश एवं पिता भारतीय हैं। वह प्रीमियर लीग में ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिनके माता या पिता भारतीय मूल से हैं। वह न्यूकैसेल यूनाइटेड की अकादमी से निकलने के पश्चात कार्डिफ सिटी की फुटबॉल टीम की तरफ से फुटबॉल खेलते हैं। 11 जुलाई को संडरलैंड क्लब ने उनको £5,000,000 (£5m) की फीस देकर कार्डिफ सिटी से खरीद लिया है। श्रेणी:इंगलैंड के फुटबॉल खिलाड़ी.

नई!!: ११ जुलाई और माइकल चोपड़ा · और देखें »

मोंक धारावाहिक के प्रसंगों की सूची

This is an episode list for the dramedy television series Monk.

नई!!: ११ जुलाई और मोंक धारावाहिक के प्रसंगों की सूची · और देखें »

राष्ट्रीय दिवस

ब्राजील की स्वतन्त्रता मनाने के लिये ''आजादी या मौत'' नामक प्रसिद्ध पेंटिंग राष्ट्रीय दिवस किसी देश द्वारा घोषित वह दिन या तिथि होती है जिस दिन कोई भूभाग राष्ट्र के रूप में उदित हुआ। प्रायः इस दिन सार्वजनिक छुट्टी होती है। .

नई!!: ११ जुलाई और राष्ट्रीय दिवस · और देखें »

रोजर फ़ेडरर

रॉजर फ़ेडरर (उच्चारण / rɒdʒə fɛdərər /) (जन्म 8 अगस्त 1981) एक व्यवसायिक स्विस टेनिस खिलाड़ी हैं, जिनकी वर्तमान में एटीपी वरीयता 2 है। उनके नाम 2 फ़रवरी 2004 से 17 अगस्त 2008 तक 237 हफ़्तों तक प्रथम वरीयता पर रहने का रिकॉर्ड है। फ़ेडरर को व्यापक रूप से इस युग के महानतम एकल खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। फ़ेडरर ने 17 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब (4 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 7 विम्बलडन, 5 अमरीकी ओपन) | उन्होंने 4 टेनिस मास्टर्स कप खिताब, 16 एटीपी मास्टर्स श्रृंखलाएं, तथा एक ओलम्पिक युगल स्वर्ण पदक जीते हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं, जिसमें लगातार 10 ग्रैंड स्लैम फ़ाईनलों (2005 विम्बलडन प्रतियोगिता से 2007 अमेरिकी ओपन प्रतियोगिता तक) तथा लगातार 19 ग्रैंड स्लैम सेमीफ़ाइनल मुकाबलों (2004 विम्बलडन से वर्तमान तक) में शामिल होना भी सम्मिलित है। .

नई!!: ११ जुलाई और रोजर फ़ेडरर · और देखें »

लाल मस्जिद घेराबंदी

लाल मस्जिद घेराबंदी (उर्दू: لال مسجد محاصرہ) एक संघर्ष था इस्लामाबाद, पाकिस्तानी राजधानी के लाल मस्जिद मस्जिद और मदरसह समूह में। मस्जिद घेर लेता था 3 जुलाई से 11 जुलाई 2007 तक। लाल मस्जिद एक मस्जिद है जो देवबंदी राय पीछा करते हैं और जामिया हफ़्सा मदरसह से संबंधित है। Lal Masjid, formerly frequented by the Pakistani elite, including Pakistani military leaders and ministers of the Pakistani government, became the site of a conflict between Lal Masjid and Jamia Hafsa students and supporters and Pakistani security forces, including the Pakistan Rangers and Islamabad Capital Territory police.

नई!!: ११ जुलाई और लाल मस्जिद घेराबंदी · और देखें »

हिन्दी विकिपीडिया

हिन्दी विकिपीडिया, विकिपीडिया का हिन्दी भाषा का संस्करण है, जिसका स्वामित्व विकिमीडिया संस्थापन के पास है। हिन्दी संस्करण जुलाई २००३ में आरम्भ किया गया था और १ दिसम्बर २०१६ तक इस पर लेख और लगभग पंजीकृत सदस्य हैं। ३० अगस्त २०११ के दिन यह एक लाख लेखों का आँकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया बना। यह लेखों की संख्या, सक्रिय सदस्यों, प्रयोक्ताओं की संख्या, सम्पादनों इत्यादि के आधार पर भारतीय भाषाओं में उपलब्ध विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण है और सभी संस्करणों में पचपनवाँ। और इसे मुख्यतः हिन्दी भाषी लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिया बनाया गया था। चूँकि हिन्दी विकिपीडिया इण्डिक स्क्रिप्ट (देवनागरी) का प्रयोग करता है इसलिए इसमें जटिल पाठ प्रतिपादन सहायक की आवश्यकता पड़ती है। विकिपीडिया पर ध्वन्यात्मक रोमन वर्णमाला परिवर्तक उपलब्ध है, इसलिए बिना किसी विशेष हिन्दी टाइपिंग सॉफ्टवेर डाउनलोड किये रोमन कुंजीपटल का उपयोग देवनागरी में टंकण करने के लिए किया जा सकता है। .

नई!!: ११ जुलाई और हिन्दी विकिपीडिया · और देखें »

जुलाई 2006

आंद्रे आगासी ने अपना आखरी विंबलडन सिंगल्स टेनिस मैच खेला। विंबलडन के तीसरे दौर मे वे राफ़ेल नडाल से ७-६ (७-५), ६-२, ६-४ से हार गए। श्रेणी:जुलाई श्रेणी:2006.

नई!!: ११ जुलाई और जुलाई 2006 · और देखें »

विश्व जनसंख्या दिवस

विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष ११ जुलाई को मनाया जाने वाला कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य जनसंख्या सम्बंधित समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत करना है। .

नई!!: ११ जुलाई और विश्व जनसंख्या दिवस · और देखें »

आईएनएस ब्यास

आईएनएस ब्यास (पताका संख्या:एफ ३७) भारतीय नौसेना का एक स्वदेशी ब्रह्मपुत्र श्रेणी का युद्धपोत है, जिसे 11 जुलाई, 2005 से बेड़े शामिल किया गया।http://www.indiannavy.nic.in/content/brahmaputra-class-godavari-class-leander-nilgiri-class रक्षा पोत कारखाना (डीपीएसयू), मेसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा कोलकाता में तैयार यह आधुनिक एंटी-सबमरीन युद्धक्षमता से लैस युद्धपोत है, जिसमें आधुनिकतम तकनीकों से लैस हथियार व संवेदक लगे हैं। युद्धपोत में सतह, हवा व मिसाइलों को मार गिराने की क्षमता के साथ-साथ एंटी-सबमरीन की भी शक्ति है। .

नई!!: ११ जुलाई और आईएनएस ब्यास · और देखें »

आग़ा ख़ाँ चतुर्थ

शाह करीम अल-हुस्सैनी, आगा खां चतुर्थ, (سمو الأمیر شاہ کریم الحسیني آغا خان الرابع) (जन्म: १३ दिसम्बर १९३६) शिया इमामी इस्मायली मुस्लिम के ४९वें और वर्तमान इमाम हैं। ये इस उपाधि को ११ जुलाई, १९५७ से ग्रहण किये हुए हैं। तब ये २० वर्ष के थे और अपने पितामह, सर सुल्तान मुहम्मद शाह आगा खां के उत्तराधिकारी हुए। .

नई!!: ११ जुलाई और आग़ा ख़ाँ चतुर्थ · और देखें »

कुंग फ़ू पांडा

कुंग फ़ू पांडा (Kung Fu Panda) 2008 में बनी अमरिकी एनिमेशन फ़िल्म है। फ़िल्म का दुसरा भाग कुंग फ़ू पांडा २ 2011 में रिलिज़ किया गया था। .

नई!!: ११ जुलाई और कुंग फ़ू पांडा · और देखें »

१९२२

1922 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ११ जुलाई और १९२२ · और देखें »

२००३

२००३ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ११ जुलाई और २००३ · और देखें »

२०१० फीफा विश्व कप

२०१० फीफा विश्व कप १९वां फीफा विश्व कप है, जो ११ जून २०१० से ११ जुलाई २०१० के बीच दक्षिण अफ़्रीका में आयोजित किया जा रहा है। २०१० का फीफा विश्व कप उस योग्यता प्रक्रिया की परिणति होगी जो अगस्त २००७ में आरम्भ हुई थी और जिसमें फीफा की २०८ राष्ट्रीय टीमों में से २०४ सम्मिलित थीं। इस प्रकार, यह २००८ के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक की बराबरी पर है जिसमें सर्वाधिक टीमें प्रतिस्पर्धा करती हैं। यह पहली बार है जब यह प्रतियोगिता किसी अफ़्रीकी देश में आयोजित की जा रही है, जब दक्षिण अफ़्रीका ने मिस्र और मोरक्को को अखिल-अफ़्रीकी बोली प्रक्रिया में पछाड़ दिया। इस निर्णय के बाद अब केवल ओशियानिया फुटबॉल संघ ही एक ऐसा संघ है जिसने इस प्रतियोगिता की मेज़बानी नहीं की है। इटली पूर्वविजेता है, जिसने जर्मनी में आयोजित २००६ फीफा विश्व कप जीता था। फाइनल के लिए ड्रॉ ४ दिसंबर २००९ को केप टाउन में हुआ था। २०१० का विश्व कप की विजेता टीम रही स्पेन जिसने नीदरलैण्ड को फाइनल में हराकर यह कप जीता। .

नई!!: ११ जुलाई और २०१० फीफा विश्व कप · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

11 जुलाई

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »