लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

होरेशियो नेलसन

सूची होरेशियो नेलसन

होरेशियो नेलसन ट्रफ़ैलगर की जीत की २००वीं सालगिरह पर समुद्री झंडे नेलसन का प्रसिद्ध कथन संकेत-भाषा में दिखाते हुए: "इंग्लॅण्ड हर आदमी से अपना कर्तव्य पूरा करने की अपेक्षा रखता है" होरेशियो नेलसन (अंग्रेज़ी: Horatio Nelson, जन्म: २९ सितम्बर १७५८, देहांत: २१ अक्टूबर १८०५) (अन्य उच्चारण: होराशियो नेल्सन या होरेटियो नेल्सन) ब्रिटेन की नौसेना के एक प्रसिद्ध सिपहसालार (ऐडमिरल) थे जिन्होनें फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट के ख़िलाफ़ हुए युद्धों में जीत पाने के लिए बहुत ख्याति प्राप्त करी। उन्हें एक प्रेरणात्मक फ़ौजी नेता के रूप में जाना जाता था और उनकी युद्ध-परिस्थितियों को जल्दी से भांपकर शत्रु को चौंकाने वाली चाल चलने के कौशल के लिए याद किया जाता है। वे बहुत दफ़ा लड़ियों में घायल हुए, जिसमें उन्हें एक बाज़ू और एक आँख भी खोनी पड़ी। नेलसन की बहुत-सी जीतों में से सन् १८०५ के ट्रफ़ैलगर के युद्ध में भारी जीत के लिए श्रेय मिलता है। इसमें उन्होने ब्रिटिश नौसेना के २७ जहाज़ों वाले दस्ते से फ़्रांसिसी-स्पेनी मिश्रित नौसेना के ३३ जहाज़ों वाले बेड़े से मुक़ाबला किया, जिसमें ब्रिटेन का एक भी जहाज़ नहीं डूबा जबकि दुश्मन के २२ जहाज़ ध्वस्त किये गए। इसी मुठभेड़ में उन्हें गहरी चोट लगी जिस से उनका देहांत हो गया। इस विजय की स्मृति में लन्दन के ट्रफ़ैलगर चौक (Trafalgar Square) में नेलसन काॅलम (Nelson's Column) नाम का एक स्तम्भ खड़ा किया गया साथ ही एडिनबर्ग के काॅल्टन पहाड़ी पर नेल्सन माॅन्युमेन्ट(Nelson Monument) नामक एक स्मारक भी खड़ा किया है। .

9 संबंधों: ट्रफ़ैलगर का युद्ध, एडिनबर्ग, एनाग्रम, द नेल्सन रूम्स, नेल्सन स्मारक, एडिनबर्ग, नेल्सन गार्डन, पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह, मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल, जिब्राल्टर सिटी हॉल

ट्रफ़ैलगर का युद्ध

ट्रफ़ैलगर के युद्ध का एक चित्रण ट्रफ़ैलगर का युद्ध (अंग्रेज़ी: Battle of Trafalgar, बैटल ऑफ़ ट्रफ़ैलगर) ब्रिटिश नौसेना का फ़्रांसिसी और स्पेनी मिलीजुली नौसेना के एक आक्रामक बेड़े के साथ २१ अक्टूबर १८०५ में लड़ा गया एक समुद्री युद्ध था। यह तीसरे गुट के युद्ध सिलसिले की एक जंग थी। इसमें ब्रिटेन की भारी जीत हुई, हालांकि फ़्रांसिसी-स्पेनी हमलावर ३३ जहाज़ लेकर आये थे और ब्रिटेन के पास २७ जहाज़ थे। इस लड़ाई को जीतने का श्रेय ब्रिटेन के नौसेनाध्यक्ष होरेशियो नेलसन (Horatio Nelson) के नेतृत्व को दिया जाता है हालाँकि इसमें लगी हुई चोट से वह अपनी जान खो बैठे। फ़्रांसिसी-स्पेनी नौसेना की सरदारी फ़्रांसिसी नौसेनाध्यक्ष पियेर-शार्ल विलन्यूव (Pierre-Charles Villeneuve) कर रहे थे। इस मुठभेड़ में फ़्रांसिसी-स्पेनी नौसेना की २२ किश्तियाँ तबाह हो गई लेकिन ब्रिटिश नौसेना की एक भी किश्ती नहीं खोई गई। यह साबित हो गया कि यूरोप का कोई भी अन्य देश ब्रिटेन कि टक्कर की समुद्री शक्ति नहीं रखता था। .

नई!!: होरेशियो नेलसन और ट्रफ़ैलगर का युद्ध · और देखें »

एडिनबर्ग

एडिनबर्ग या एडिनबर (Edinburgh,अंग्रेजी उच्चारण: / ए॑डिन्बर / Dùn Èideann डुन एडिऽन्न), स्कॉटलैंड की राजधानी, एवं ग्लासगो के बाद, स्कॉटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह स्काॅटलैन्ड के लोथियन क्षेत्र में फ़ाॅर्थ के नदमुख के दक्षिणी तट पर स्थित है। वर्ष 2013 के हिसाब से,इस शहर की आबादी 5,00,000 के करीब है। 15वीं सदी से ही यह ऐतिहासिक शहर स्कॉटलैंड की राजधानी है। शुरुआत से ही स्काॅटियाई राजशाही के सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन इसी शहर में ही स्थित हुआ करते थे, परंतू 1603 और 1707 के बीच, इंग्लैंड से विलय के पश्चात इस शहर की काफ़ी राजनैतिक ताकत लंदन चली गई। 1999 में स्कॉटिश संसद को स्वायत्त रूप से शाही धोषणा द्वारा स्थापित किया गया तब से यह शहर स्काॅटलैंड की संसद व स्काॅटलैंड में राजगद्दी का आसन है। स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय संग्रहालय, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पुस्तकालय और स्कॉटलैंड की अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थाओं के मुख्यालय व नेशनल गैलरी यहीं एडिनबर्ग में स्थित हैं। आर्थिक रूप से, यह यूके में लंदन के बाहर का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है। एडिनबर्ग का इतिहास काफ़ी लम्बा है, एवं यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को भी अच्छी तरह से संरक्षित देखे जा सकते हैं। एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलेस, सेंट जाइल्स कैथेड्रल और कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतें यहां स्थित हैं। एडिनबर्ग का ओल्ड टाउन और न्यू टाउन, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 2004 में, एडिनबर्ग विश्व साहित्य में पहला शहर बन गया। साथी यह ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का भी एक विकसित केन्द्र रहा है, यहाँ स्थित, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, एवं यह अब भी दुनिया के शीर्ष सिक्षा संस्थानों में शामिल है। इसके अलावा एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और यहां आयोजित किये गए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विश्वविख्यात समारोहों में से एक है। लंडन के बाद ब्रिटेन में, एडिनबर्ग दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है। .

नई!!: होरेशियो नेलसन और एडिनबर्ग · और देखें »

एनाग्रम

एनाग्रम शब्दों का एक खेल है, जिसमें किसी शब्द या वाक्यांश के अक्षरों को पुनः व्यवस्थित करके एक नया शब्द या वाक्यांश बनाना होता है और इस खेल में सभी मूल अक्षरों का केवल एकबार उपयोग करने की अनुमति होती है; उदा.

नई!!: होरेशियो नेलसन और एनाग्रम · और देखें »

द नेल्सन रूम्स

द नेल्सन रूम्स (The Nelson Rooms) मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, वेल्स में स्थित एक ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारत है। इमारत एतिहासिक सड़क ग्लेनडोवर स्ट्रीट पर मध्यकालीन समय की शहर को घेरने वाली दीवारों के अंदर स्थित है। इसके पड़ोस से ही एजिंकोर्ट स्ट्रीट निकलती है। इमारत अपने शुरुआती वर्षों में एक व्यायामशाला थी तथा इसे मॉनमाउथ शहर को उपहार के तौर पे लेडी लॅनगाटोक ने समर्पित किया था। इमारत की परोपकारी लेडी लॅनगाटोक की मृत्यु के पश्चात इसको नेल्सन संग्रहालय के रूप में खोला गया, जहाँ नौ-सेनाध्यक्ष होरेशियो नेलसन से जुड़ी उनकी यादगार चीजों, जिन्हें लेडी लॅनगाटोक ने संकलित कर रखा था, उनकी प्रदर्शनी लगाई जाती थी। नेल्सन संग्रहालय को वर्ष 1969 में मार्केट हॉल स्थित नए क्वार्टर में स्थानान्तरित कर दिया गया था। पूर्व व्ययामशाला और संग्रहालय अब निवर्तमान समय में एक अपार्टमेंट है। .

नई!!: होरेशियो नेलसन और द नेल्सन रूम्स · और देखें »

नेल्सन स्मारक, एडिनबर्ग

नेल्सन स्मारक या नेल्सन्स् माॅन्युमेन्ट(Nelson's Monument) एडिनबर्ग के नज़दीक काॅल्टन पहाड़ी पर स्थित एक टावर है जिसे एक ब्रिटिश नौसेना अधिकारी वाइस ऐडमिरल होराशियो नेल्सन की यादगार के तौर पर वर्ष १८०७ से १८१५ के बीच, नेल्सन की ट्रफ़ालगर की लड़ाई में स्पेनियाई और फ़्रान्सिसी सेनाओं पर वजय प्रापती की खुशी के स्मरण में, बनाया गया था। इसी लड़ाई में नेल्सन की मृत्यू भी हो गई थी। यह टावर काॅल्टन पहाड़ के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है और इसे लीथ बंदर्गाह के किसी भी कोने से साफ़-साफ़ देखा जा सकता है। इसके पास में ही स्काॅटलैन्ड का अधनिर्मित राष्ट्रीय स्मारक भी स्थित है। इस पर एक टाइम बाॅल(कालगेंद) है, जो आज भी हर रोज़ ठीक १ बजे अपने मानक स्थान से गिरता है। हर ट्रफ़ालगर डेऽ(ट्रफ़ालगर दिवस) पर शाही नौसेना के सफेद पर्चम को इस पर से फ़हराया जाता है, जिसपर नेल्सन के प्रसिद्ध संदेश "इंगलेन्ड एक्सपेक्ट्स् दैट एव़्री मैन व़िल डू हिज़ ड्यूटी"("इंगलैंड उम्मीद करती है की हर व्यक्ती अपने करतव्य का पालन करेगा") अंकित होता है। २००९ में अंतिम बार इसकी मरम्मत की गई थी। .

नई!!: होरेशियो नेलसन और नेल्सन स्मारक, एडिनबर्ग · और देखें »

नेल्सन गार्डन

नेल्सन गार्डन (The Nelson Garden) 13 चिप्प्नहमगेट स्ट्रीट पर, न॰ 18 मोंनो स्ट्रीट, मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, के पीछे स्थित है एक उन्नीसवीं सदी का बगीचा है। बगीचा 1802 में लार्ड होरेशियो नेलसन के सम्मान के लिए आयोजित एक चाय पार्टी का स्थल था। उद्यान मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल की 24 साइटों में से एक है। यह अपने दक्षिण हिस्से पर मध्ययुगीन शहर की दीवार की लाइन के द्वारा घिरा है, जहाँ से बगीचे में एक छोटी भूमिगत दालान के माध्यम से प्रवेश किया जाता है। उद्यान अप्रैल से सितम्बर तक के हर शुक्रवार को 2 से लेकर 4 बजे के बीच जनता के लिए खुलता है। मंडप सहित उद्यान की संरचनाएँ 27 जून 1952 से संयुक्त राजशाही के ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध स्थलो में से एक हैं।मॉनमाउथ सिविक सोसायटी, Guide to the Monmouth Heritage Blue Plaque Trail, n.d., पृष्ठ 25 .

नई!!: होरेशियो नेलसन और नेल्सन गार्डन · और देखें »

पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह

पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह या ओल्ड काॅल्टन ब्यूरियल ग्राउण्ड(Old Calton Burial Ground) एडिनबर्ग के काॅल्टन हिल पर स्थित एक शवाधान भूमी है, जिसे १७१८ में ख़ोला गया था। यह कई नामचीन स्काॅटियाई हस्तियों का "अंत्यत विश्राम स्थान" भी है, जिनमें डेविड ह्यूम, वैज्ञानिक जाॅन प्लेफ़ेयर, प्रसारक व़िलियम ब्लैकवुड एवं आर्क़िबाॅल्ड काॅन्स्टेबल भी शामिल हैं। साथ ही इसके परिसर में पोलिटिकल माॅर्टर्स्एज़ माॅन्युमेन्ट(राजनैतिक शहीदों का स्मारक) एवं साकाॅटलैन्ड के अमरीकी गृहयुद्ध स्मृतिका भी स्थित है। 1891 में वाॅटरलू पैलॅस के निर्माण के कारण इसमें कुछ परिवर्तन भी किया था। एडिनबर्ग के अन्य ऐतिहासिक क़ब्रगाहों की तरह ही इसे भी एडिनबर्ग की नगर परिशद द्वारा ही प्रबंधित किया जाता है। यह यूके की ए श्रेणी(Category-A) के धरोहरों की सुची में अंकित है। .

नई!!: होरेशियो नेलसन और पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह · और देखें »

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल (Monmouth Heritage Trail), (Llwybr Treftadaeth Trefynwy) एक पैदल मार्ग है जो दक्षिण-पूर्वी वेल्स के काउंटी नगर मॉनमाउथ के विभिन्न चयनित एतिहासिक और पारंपरिक स्थलों को आपस में जोड़ता है। वर्ष 2009 में मॉनमाउथ सिविक सोसायटी ने शहर में 24 ऐतिहासिक और दिलचस्प इमारतों व स्थलों की पहचान की। इन इमारतों में से मुख्यतः इमारत पहले से ही संयुक्त राजशाही की सूचीबद्ध इमारत थीं। 24 में से केवल तीन स्थलों—ब्लॅस्टियम (रोमन किला), डिस्पेंसरी और हेमस् मिनरल वॉटर वर्क्स—को छोड़ के सभी सूचीबद्ध हैं। इन स्थलों में से रोमन किला असल में मौजूद नहीं है परन्तु एक स्थानीय बैंक में लगी पट्टिका किले के यहाँ होने की जानकारी व उसकी स्थिति का विवरण देती है। इसके आलावा एक और स्थल, नेल्सन गार्डन, कोई इमारत नहीं अपितु एक उन्नीसवीं सदी का बागीचा है। ट्रेल पे चार इमारतें गिरजाघर हैं, जिनमें से दो एंग्लिकन सम्प्रदाय व एक-एक मेथोडिज़्म और रोमन कैथोलिक सम्प्रदायों के हैं। .

नई!!: होरेशियो नेलसन और मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल · और देखें »

जिब्राल्टर सिटी हॉल

जिब्राल्टर सिटी हॉल (Gibraltar City Hall), या जिब्राल्टर नगर ग्रह, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर का पुराना नगर ग्रह (सिटी हॉल) है। शहर के केंद्र में स्थित सिटी हॉल जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर के पश्चिमी सिरे पर है। इसका निर्माण पुर्तगाली यहूदी मूल के समृद्ध व्यापारी एरन कार्डोज़ो ने वर्ष 1819 में करवाया था जब वह अपने परिवार के साथ जिब्राल्टर में आके बस गया था। कुछ वर्षों तक इस इमारत में क्लब हाउस होटल था। 1874 एक स्पेनी मूल के व्यापारी और बैंकर पाब्लो एंटोनियो लॅरियोस की सम्पत्ति बनने के पश्चात इस इमारत की पुनः बहाली हुई तथा 1922 में लॅरियोस के पुत्र ने यह इमारत जिब्राल्टर औपनिवेशिक अधिकारियों को डाक घर बनाने के लिए बेच दी। परन्तु अंततः यह नगर परिषद की गद्दी बन गई। यह अब जिब्राल्टर के महापौर का आधिकारिक निवास स्थान है। .

नई!!: होरेशियो नेलसन और जिब्राल्टर सिटी हॉल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

होराशियो नेलसन, होराशियो नेल्सन, होरेशियो नेल्सन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »