लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एडिनबर्ग

सूची एडिनबर्ग

एडिनबर्ग या एडिनबर (Edinburgh,अंग्रेजी उच्चारण: / ए॑डिन्बर / Dùn Èideann डुन एडिऽन्न), स्कॉटलैंड की राजधानी, एवं ग्लासगो के बाद, स्कॉटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह स्काॅटलैन्ड के लोथियन क्षेत्र में फ़ाॅर्थ के नदमुख के दक्षिणी तट पर स्थित है। वर्ष 2013 के हिसाब से,इस शहर की आबादी 5,00,000 के करीब है। 15वीं सदी से ही यह ऐतिहासिक शहर स्कॉटलैंड की राजधानी है। शुरुआत से ही स्काॅटियाई राजशाही के सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन इसी शहर में ही स्थित हुआ करते थे, परंतू 1603 और 1707 के बीच, इंग्लैंड से विलय के पश्चात इस शहर की काफ़ी राजनैतिक ताकत लंदन चली गई। 1999 में स्कॉटिश संसद को स्वायत्त रूप से शाही धोषणा द्वारा स्थापित किया गया तब से यह शहर स्काॅटलैंड की संसद व स्काॅटलैंड में राजगद्दी का आसन है। स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय संग्रहालय, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पुस्तकालय और स्कॉटलैंड की अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थाओं के मुख्यालय व नेशनल गैलरी यहीं एडिनबर्ग में स्थित हैं। आर्थिक रूप से, यह यूके में लंदन के बाहर का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है। एडिनबर्ग का इतिहास काफ़ी लम्बा है, एवं यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को भी अच्छी तरह से संरक्षित देखे जा सकते हैं। एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलेस, सेंट जाइल्स कैथेड्रल और कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतें यहां स्थित हैं। एडिनबर्ग का ओल्ड टाउन और न्यू टाउन, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 2004 में, एडिनबर्ग विश्व साहित्य में पहला शहर बन गया। साथी यह ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का भी एक विकसित केन्द्र रहा है, यहाँ स्थित, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, एवं यह अब भी दुनिया के शीर्ष सिक्षा संस्थानों में शामिल है। इसके अलावा एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और यहां आयोजित किये गए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विश्वविख्यात समारोहों में से एक है। लंडन के बाद ब्रिटेन में, एडिनबर्ग दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है। .

91 संबंधों: चितौन, टाइम बॉल, ट्रेजर आइलैंड, एचबीओएस (HBOS), एडिनबर्ग, एडिनबर्ग में परिवहन, एडिनबर्ग किला, एडिनबर्ग की अर्थव्यवस्था, एबरडीन, एबरडीन में परिवहन, ऐतिहासिक स्कॉटलैंड, डुनेडिन, डेविड ह्यूम, डॉली (भेड़), तोप, थॉमस डी क्विंसी, द रुइन्स ऑफ़ होलीरूड चैपल, नाइट क्लब, नई काॅल्टन क़ब्रगाह, न्यू टाउन, एडिनबर्ग, नेल्सन स्मारक, एडिनबर्ग, नॉटिंघम, पर्सी बिश शेली, पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2018, पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह, प्रमोद करण सेठी, पीटर हिग्स, फ़्रेंचाइज़िंग, फ़ोर्थ नदी, फ़ोर्थ का नदमुख, ब्रिटिश राजतंत्र, ब्रिटिश राजसत्ता का अनुक्रम, ब्रिटिश काउंसिल, ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची, ब्रेवहार्ट, बेंजामिन फ्रैंकलिन, भारत के राजनयिक मिशनों की सूची, भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा 1946, मरीना आब्रमोविक, मई दिवस, मुखपृष्ठ/सुसान जेनिफर लनेर, मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी), यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड किंगडम के देश, यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, राष्ट्रीय राजधानियों की सूची, राष्ट्रीय स्मारक, लिन्लिथगो महल, लेई कास्पेरेक, शस्त्र, ..., शॉन कॉनरी, संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2016, संगीत चिकित्सा, स्काॅटलैंड का राष्ट्रीय स्मारक, स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम, स्कॉट्लैण्ड, स्कॉट्लैण्ड राज्य, हार्ड रॉक कैफे, हांगकांग क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2016, हेनरी स्टुअर्ट, लॉर्ड डार्न्ले, होरेशियो नेलसन, होलीरूड महल, ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2017, जेम्स यंग सिंपसन, जेम्स शॉर्ट, जोसेफ लिस्टर, ईयन विल्मट, ईसाई धर्म का इतिहास, वारेन हेस्टिंग्स, वाल्टर स्काट, वाइस सिटी, विलियम कैरी (मिशनरी), विंचेस्टर, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, ओल्ड टाउन, एडिनबर्ग, आर्थर कॉनन डॉयल, इंग्लैंड क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2018, क्रिस होय, क्लोरोफॉर्म, कैम्ब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम तथा कैथरीन मिडलटन का विवाह, कैल्टन पहाड़ी, केन्द्रीय व्यवसायिक क्षेत्रों की सूची, केल्विन क्लेन, कॉनकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2015, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2016, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2017, उत्तराधिकार परिषद्, 1999 क्रिकेट विश्व कप, 2014 राष्ट्रमण्डल खेल, 2015-17 आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग सूचकांक विस्तार (41 अधिक) »

चितौन

''एल्सटोनिया मैक्रोफाइला'' हैदराबाद (भारत) में '''Alstonia scholaris''' ''Alstonia spectabilis'' चितौन या सातिआन (एल्सटोनिया), एपोसाइनेसी कुल के सदाबहार वृक्ष और झाड़ियों का एक व्यापक वंश (जीनस) है। इसे वनस्पतिशास्त्री रॉबर्ट ब्राउन द्वारा 1811 में एडिनबर्ग के वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर चार्ल्स एल्सटन (1685-1760) के नाम पर नामित किया गया था (1716-1760)। .

नई!!: एडिनबर्ग और चितौन · और देखें »

टाइम बॉल

टिइम बाॅल या कालगेंद एक, अब नाकारा हो चुके समय-संकेतक युक्ती का नाम था, जिसे पहले अपतटीय जहाज़ों एवं नाविकों को सटीक समय का संकेत कराने के लिये इस्तमाल किया जाता था ताकी बंदर्गाह या सफ़र पर जा रहे अन्य जहाज़ अपने समुद्री कालमापियों को सफ़र पर जाने से पहले सटीक रूप से निर्धारित कर सकें। १९वीं सदी में इसका इस्तमाल चरम पर था। इलेक्ट्रानिक समय संकेतों का आविश्कार एवं प्रचनल के साथ ही इस गतकालीन युक्ती का उपयोग धीरे-धीरे खनम हो गया, परन्तु कुछ जगहों पर कसे अभी भी ऐतिहासिक पर्यटक आकर्शणों के तौर पर रखा गया है। इस्का आविश्कार सन १८२९ में राॅबर्ट वाॅशोप नामक एक अंग्रेज़ ऐडमिरल द्वारा किया गया था। .

नई!!: एडिनबर्ग और टाइम बॉल · और देखें »

ट्रेजर आइलैंड

ट्रेजर आइलैंड स्कॉटिश लेखक रॉबर्ट लुई स्टीवेन्सन का एक दुस्साहसिक उपन्यास है, जो "समुद्री डाकू और गड़े सोने" की कहानी कहता है। पहली बार 1883 में एक पुस्तक रूप में प्रकाशित हुआ, मूलत: यह बच्चों की पत्रिका यंग फोक्स में 1881-82 के बीच धारावाहिक रूप से ट्रेजर आईलैंड या म्युटिनी ऑफ द हिसपैनीओला और छद्मवेशी कैप्टन जॉर्ज नॉर्थ शीर्षक से प्रकाशित हुआ। परंपरागत रूप से इसे भविष्यकालीन कहानी के लिए माना जाता है, यह एक दुस्साहिक कहानी है जो अपने माहौल, चरित्र और कार्रवाई और साथ नैतिकता की अस्पष्टता पर व्यंग्यपूर्ण टिप्पणी के लिए जाना जाता है - जैसा कि लौन्ग जॉन सिल्वर में देखा गया - जो कि तब और अब भी बाल साहित्य के लिए असाधारण है। यह अब तक के सभी उपन्यासों में सबसे अधिक नाटकीय है। "एक्स" (X) निशान के साथ खजाने के मानचित्र, दो मस्तूलवाले जहाज, काले निशान वाली जगह, उष्णकटिबंधीय द्वीपों और कंधे पर तोते के साथ एक पैरों वाले नाविक समेत समुद्री डाकुओं की लोकप्रिय अवधारणा में ट्रेजर आईलैंड का बहुत अधिक प्रभाव है। .

नई!!: एडिनबर्ग और ट्रेजर आइलैंड · और देखें »

एचबीओएस (HBOS)

माउन्ड, एडिनबर्ग, ग्रुप मुख्यालय. ट्रिनिटी रोड, हैलिफ़ैक्स में HBOS कार्यालय. आयलेसबरी, बकिंघमशायर में हैलिफ़ैक्स कार्यालय. HBOS कार्यालय, लोवेल पार्क, लीड्स, पूर्व लीड्स स्थायी भवन हैलिफ़ैक्स बिल्डिंग सोसायटी द्वारा अपने अधिग्रहण से पहले. HBOS पीएलसी युनाइटेड किंगडम की एक बैंकिंग और बीमा कंपनी है, जनवरी 2009 में जिसका स्वामित्व पूरी तरह से लॉयड्स बैंकिंग समूह की सहायक कंपनी द्वारा ले लिया गया था। यह बैंक ऑफ स्कॉटलैंड पीएलसी की होल्डिंग कंपनी है, जो ब्रिटेन में बैंक ऑफ स्कॉटलैंड और हैलिफ़ैक्स ब्रांड, साथ ही साथ HBOS ऑस्ट्रेलिया और HBOS बीमा और निवेश ग्रुप लिमिटेड के बीमा प्रभाग को संचालित करती है। HBOS, का गठन 2001 में हैलिफ़ैक्स पीएलसी और बैंक ऑफ स्कॉटलैंड के गवर्नर एंड कंपनी के विलय के द्वारा किया गया और HBOS का निर्माण ब्रिटिश बैंकिंग में पांचवीं शक्ति के रूप में आगे आया, इसकी आकार और महिमा ब्रिटेन के रिटेल बैंक बिग फोर के तुल्य थी। यह ब्रिटेन का सबसे बड़ा बंधक ऋणदाता भी है। HBOS समूह पुनर्गठन अधिनियम 2006 ने पीएलसी का हस्तांतरण बैंक ऑफ स्कॉटलैंड के गवर्नर एंड कंपनी में होते हुए देखा, जो अब एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी बैंक ऑफ स्कॉटलैंड पीएलसी के रूप में रजिस्ट्रीकृत है। हालांकि आधिकारिक तौर पर HBOS किसी विशिष्ट शब्द का एक संक्षिप्त नाम नहीं है, यह व्यापक रूप से हैलिफ़ैक्स बैंक ऑफ स्कॉटलैंड के लिए ही माना जाता है। ग्रुप के कॉर्पोरेट मुख्यालय द माउन्ड, एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड में स्थित हैं; जहां पहले बैंक ऑफ स्कॉटलैंड का पूर्व मुख्यालय था। ऑपरेशनल मुख्यालय हैलिफ़ैक्स, वेस्ट यॉर्कशायर इंग्लैंड में स्थित है जहां पहले हैलिफ़ैक्स का पूर्व मुख्य कार्यालय था। लॉयड्स TSB के अधिग्रहण के बाद यह समूह लॉयड्स बैंकिंग ग्रुप का हिस्सा बन गया। दोनों सेट के शेयरधारकों द्वार इस समझौते को मंजूरी मिलने के बाद सोमवार 19 जनवरी 2009 से यह प्रभाव में आ गया। नए समूह के भीतर HBOS एक अलग संगठन के रूप में काम करने लगा, हालांकि समय के साथ इसकी पुनर्गठित होने की संभावना जारी है। लॉयड्स बैंकिंग ग्रुप ने कहा है कि नया समूह द माउन्ड का उपयोग स्कॉटिश ऑपरेशन के मुख्यालय के रूप में करता रहेगा और स्कॉटिश बैंक नोट्स को जारी करने का काम बन्द नहीं करेगा। .

नई!!: एडिनबर्ग और एचबीओएस (HBOS) · और देखें »

एडिनबर्ग

एडिनबर्ग या एडिनबर (Edinburgh,अंग्रेजी उच्चारण: / ए॑डिन्बर / Dùn Èideann डुन एडिऽन्न), स्कॉटलैंड की राजधानी, एवं ग्लासगो के बाद, स्कॉटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह स्काॅटलैन्ड के लोथियन क्षेत्र में फ़ाॅर्थ के नदमुख के दक्षिणी तट पर स्थित है। वर्ष 2013 के हिसाब से,इस शहर की आबादी 5,00,000 के करीब है। 15वीं सदी से ही यह ऐतिहासिक शहर स्कॉटलैंड की राजधानी है। शुरुआत से ही स्काॅटियाई राजशाही के सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन इसी शहर में ही स्थित हुआ करते थे, परंतू 1603 और 1707 के बीच, इंग्लैंड से विलय के पश्चात इस शहर की काफ़ी राजनैतिक ताकत लंदन चली गई। 1999 में स्कॉटिश संसद को स्वायत्त रूप से शाही धोषणा द्वारा स्थापित किया गया तब से यह शहर स्काॅटलैंड की संसद व स्काॅटलैंड में राजगद्दी का आसन है। स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय संग्रहालय, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पुस्तकालय और स्कॉटलैंड की अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थाओं के मुख्यालय व नेशनल गैलरी यहीं एडिनबर्ग में स्थित हैं। आर्थिक रूप से, यह यूके में लंदन के बाहर का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है। एडिनबर्ग का इतिहास काफ़ी लम्बा है, एवं यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को भी अच्छी तरह से संरक्षित देखे जा सकते हैं। एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलेस, सेंट जाइल्स कैथेड्रल और कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतें यहां स्थित हैं। एडिनबर्ग का ओल्ड टाउन और न्यू टाउन, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 2004 में, एडिनबर्ग विश्व साहित्य में पहला शहर बन गया। साथी यह ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का भी एक विकसित केन्द्र रहा है, यहाँ स्थित, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, एवं यह अब भी दुनिया के शीर्ष सिक्षा संस्थानों में शामिल है। इसके अलावा एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और यहां आयोजित किये गए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विश्वविख्यात समारोहों में से एक है। लंडन के बाद ब्रिटेन में, एडिनबर्ग दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है। .

नई!!: एडिनबर्ग और एडिनबर्ग · और देखें »

एडिनबर्ग में परिवहन

एडिनबर्ग, परिवहन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है, और कई मायनों में यहाँ की परिवहन व्यवस्था पूर्व-मध्य स्काॅटलैंड के परिवहन का मुख्याधार भी है। इसकी बहुसाधनीय परिवहन व्यवस्था एडिनबर्ग नगर एवं उसके उपनगरों व अन्य सेट इलाकों को बाकी के स्काॅटलैंड, यूके व विश्व के अन्य स्थानों से जोड़ता है। स्काॅटिश संसद के अधिकारक्षेत्र में है, जिसके पास, इसपर कानूनन नियंत्रण, अधिकार, एवं शहर में संबंधित वित्तीय व इन्फ़्रास्ट्रक्चर संबंधित योजना बनाने की भी पूरी क्षमता है। परिवहन संबंधित सारा प्रभार सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग काउंसिल की कार्यपालन इकाई पर है, जो इसकी विकास व ठीक से संचालन के लिये ज़िम्मेदार है। यह परिवहन संबंधित विस्त्रित प्रदाताओं को एक छत्रपति में संयोजित करती है। एडिनबर्ग की परिवहन व्यवस्था आम तौर पर अतिरिक्त व सक्षम है, परंतु कठिनाइयाँ, जैसे: ट्रैफ़िक संकुलन, महत्वपूर्ण परिवहन योजनाओं की आपूर्ति में देरी, प्रचलित चिंतन का विषय हैं। हाल में आई समस्याओं में चोरी एवं सड़क दुर्धटनाओं में आई बढ़ोतरी हैं। .

नई!!: एडिनबर्ग और एडिनबर्ग में परिवहन · और देखें »

एडिनबर्ग किला

एडिनबर्ग कासल(Edinburgh Castle, ब्रिटिश उच्चारण:एडिन्बर खास्ल्) अथवा एडिनबर्ग का किला, स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग शहर के मध्य में कासल रॉक नामक पहाड़ी पर स्थित एक गिरीदुर्ग(पहाड़ी किला) है। ऐतिहासिक तौर पर, इस किले के स्थान पर कमसेकम १२वीं सदी से एक शाही किले के होने के प्रमाण हैं। यह किला सन् १६३३ तक शाही निवास के रूप में सत्यापित रहा था। १५वीं सदी से, इस किले की रिहाइशी महत्व घटने लगी और १७वीं सदी से इसे मुख्यतः एक सैन्य ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा। १९वीं सदी के बाद से इस किले के ऐतिहासिक महत्व के मद्देनज़र इसे स्कॉटलैंड के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय धरोहर क्र रूप में देखा जाने लगा, और तत्पश्चात् इस किले पर अनेक पुनःस्थापन परियोजनाएँ चलाई गयीं। स्कॉटियाई राजशाही के सबसे अहम गढ़ों में से एक होने के कारण, इस किले का अनेक ऐतिहासिक युद्धों और मुठभेड़ों में अहम भूमिका रही है, जिनमे स्कॉटिश स्वतंत्रता युद्ध और १७४५ की जैकोबीयाइ जागरण शामिल हैं। इस किले पर किये गए शोधों से पता चलता है की इस किले के ११०० वर्षों के इतिहास में इस पर कमसेकम २६ मुहासरे लगाये गए थे। आज यह किला स्कॉटलैंड का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। २०१३ में इस किले को देखने के लिए कुल १४ लाख आगंतुक आये थे। इस किले को एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव के एगींबुर्ग मिलिट्री टैटू के कार्यक्रम स्थल के रूप में उपयोग किया जाता है, जिसमे प्रत्येक वर्ष एडिनबर्ग, यूके तथा विदेशों से भी लाखों लोग आते हैं। इसकी ऐतिहारिक महत्ता और लोकप्रियता के मद्देनज़र इस किले को कई मायनों में एडिनबर्ग शहर तथा पूरे स्कॉटलैंड का प्रतीक भी माना जाता है। इस किले के प्रतिबिंब को एडिंबिरग नगर परिषद् तथा एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के कुलांकों में भी देखा जा सकता है। किले के गिने-चुने भवन हैं जो १६वीं सदी से पूर्वतीथ हैं, क्योंकि लैंग के मुहासिरे के समय तोपों की गोलाबारी द्वारा इस किले के अधिकांश इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया था। इस संदर्भ में सबसे विशिष्ट अपवादात्मक भवन सेंट मार्गारेट्स चैपल है, जोकि १२वीं साद से आबाद है, और इसे अक्सर एडिनबर्ग की सबसे पुरातन संरचना माना जाता है। इसके अलावा शाही महल और उसका "ग्रेट हॉल", दोनों हीं उस अवरोध से पूर्वतीथ हैं, हालांकि, ग्रेट हॉल के इंटीरियर्स मूल मध्य-विक्टोरियाइ काल से काफ़ी परिवर्तित हो चुके हैं। इसके अलावा यह किला, स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय युद्ध स्मृति, राष्ट्रीय युद्ध संग्रहालय तथा स्कोटियाई राजपरिधानों की भी मेज़बानी करता है। आज भी इस किले के कुछ हिस्सों में ब्रिटिश सेना की उपस्थिति है, परंतु अब सेना की उपस्थिति केवल प्रशासनिक और पारंपरिक है। .

नई!!: एडिनबर्ग और एडिनबर्ग किला · और देखें »

एडिनबर्ग की अर्थव्यवस्था

एडिनबर्ग, स्काॅटलैंड की राजधानी, उसके दूसरा सबसे बड़ा नगर एवं यहाँ की अर्थव्यवस्था का बतौर बिजलीघर है। बलकी, यह पूरे युनाइटेड किंग्डम की अर्थव्यवस्था का एक बेहद महत्वपूर्ण अंश है। एडिनबर्ग हमेशा से ही ब्रिटेन के सबसे समृद्ध क्षेत्रों में शुमार रहा है, एवं यहाँ की अर्थव्यवस्था, लंडन के बाहर, सबसे मज़बूत अर्थव्यवस्था है। साथ ही पेशेवरों की संख्या के मामले में भी एडिनबर्ग सबसे आगे है, यहाँ की 45% आबादी के पास डिग्री-स्तर या पेशेवर-स्तर की योग्यता है। सेंटर फ़ाॅर इंटरनेशनल काॅम्पेटिटिवनेस(अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी केंद्र) के आँकड़ों के अनुसार यह आर्थिक तोमर पर सबसे प्रतिस्पर्धी शहर भी है। 2012-13 के फ़ाइनैन्शियल टाइम्स एफ़डीआई मैगज़ीन पुरस्कारों में इसे यूरोप का भविष्य में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हेतु सर्वोत्तम बड़ा शहर एवं सर्वोत्तम बड़ा शहर, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की रणनीति हेतु के नामों से नवाज़ा गया था। .

नई!!: एडिनबर्ग और एडिनबर्ग की अर्थव्यवस्था · और देखें »

एबरडीन

एबरडीन (स्कॉटलैंड का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर, स्कॉटलैंड के 32 स्थानीय सरकार परिषद क्षेत्रों में से एक और ब्रिटेन का 29वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इसकी आधिकारिक आबादी गणना है। इसके उपनामों में शामिल हैं ग्रेनाईट सिटी, ग्रे सिटी और सिल्वर सिटी विथ द गोल्डेन सैंड्स. मध्य 18वीं और मध्य 20वीं सदियों के दौरान, एबरडीन की इमारतों में स्थानीय रूप से उत्खनित ग्रे ग्रेनाइट का समावेश हुआ करता था, जिसके अभ्रक चांदी की तरह चमका करते हैं। शहर में एक लंबा रेतीला समुद्र तट है। 1970 के दशक में उत्तरी सागर तेल की खोज के बाद से, इसका एक अन्य उपनाम ऑयल कैपिटल ऑफ़ यूरोप या एनर्जी कैपिटल ऑफ़ यूरोप रखा गया। कम से कम 8000 साल पहले एबरडीन के आसपास के क्षेत्र बसने लगे, जब डी और डोन नदियों के मुहानों के आसपास प्रागैतिहासिक गांव स्थापित हुए। 1319 में, रॉबर्ट द ब्रूस द्वारा एबरडीन को राजकीय नगर का दर्जा प्राप्त होने से आर्थिक रूप से शहर पूरी तरह बदल गया। 1495 में स्थापित एबरडीन विश्वविद्यालय और 1992 में विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त करने वाले रॉबर्ट गोर्डन विश्वविद्यालय, शहर के इन दो विश्वविद्यालयों के कारण एबरडीन उत्तर-पूर्व का शैक्षणिक केंद्र बना। मछली पकड़ने, कागज़ बनाने, जहाज निर्माण और वस्त्र जैसे उद्योगों से तेल उद्योग तथा एबरडीन बंदरगाह आगे निकल गये। एबरडीन हेलीपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्ततम वाणिज्यिक हेलीपोर्ट में से एक है और वहां का बंदरगाह स्कॉटलैंड के उत्तर-पूर्व में सबसे बड़ा है। एबरडीन ने ब्रिटेन इन ब्लूम प्रतियोगिता में दस बार रिकार्ड-तोड़ जीत हासिल की है, और एबरडीन अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया है, जो एक बड़ा अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमे लगभग 1000 सबसे प्रतिभाशाली युवा प्रदर्शनकारी कला कंपनियां भाग लेती हैं। .

नई!!: एडिनबर्ग और एबरडीन · और देखें »

एबरडीन में परिवहन

एबरडीन मैं भी किसी भी विशाल नगर की तरह ही एक विस्तृत एवम व्यापक परिवहन व्यवस्था है। एबरडीन की परिवहन व्यवस्था जटिल एवं बड़े पैमाने पर फैली हुई है, जो इसे वायु, रेल, सड़क व अन्य परिवहन मार्गो द्वारा स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम एवं विश्व के अन्य नगरों व क्षेत्रों से जोड़ती है। शहर के लिए अति महत्वपूर्ण होने के बावजूद भी इस पर काफी समय तक उपयुक्त राजनैतिक तवज्जो नहीं दी जा रही थी, अतः यह काफी समय तक अल्पनिवेश एवं उपयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी से पीड़ित थी। यद्यपि, हाल ही में इस क्षेत्र पर राजनैतिज्ञों का ध्यान गया है और मौजूदा समय में इस पर अब पूर्वत्यावश्यक तवज्जो दी जा रही है। .

नई!!: एडिनबर्ग और एबरडीन में परिवहन · और देखें »

ऐतिहासिक स्कॉटलैंड

ऐतिहासिक स्कोटलैंड, मूल नाम Historic Scotland (Alba Aosmhor) स्कॉटिश सरकार के अंतर्गत कार्यरत एक संस्था है जिसका काम देश की तमाम ऐतिहासिक महत्व की इमारतों की देखभाल, रखरखाव व प्रबंधन करना है। .

नई!!: एडिनबर्ग और ऐतिहासिक स्कॉटलैंड · और देखें »

डुनेडिन

डुनेडिन (Ōtepoti) न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप का दूसरा सबसे बड़ा शहर और ओटागो क्षेत्र का प्रमुख शहर है। न्यूज़ीलैंड देश का प्रमुख नगर.

नई!!: एडिनबर्ग और डुनेडिन · और देखें »

डेविड ह्यूम

डेविड ह्यूम (१७११-१७७६) आधुनिक काल के विश्वविख्यात दार्शनिक थे। वे स्काटलैंड (एडिनबरा) के निवासी थे। आपके मुख्य ग्रंथ हैं - 'मानव प्रज्ञा की एक परीक्षा' (An Enquiry Concerning Human Understanding) और 'नैतिक सिद्धांतों की एक परीक्षा' (An Enquiry Concerning the Principles of Morals) ह्यूम का दर्शन अनुभव की पृष्ठभूमि में परमोत्कृष्ट है। आपके अनुसार यह अनुभव (impression) और एकमात्र अनुभव ही है जो वास्तविक है। अनुभव के अतिरिक्त कोई भी ज्ञान सर्वोपरि नहीं है। बुद्धि से किसी भी ज्ञान का आविर्भाव नहीं होता। बुद्धि के सहारे मनुष्य अनुभव से प्राप्त विषयों का मिश्रण (संश्लेषण) एवं विच्छेदन (विश्लेषण) करता है। इस बुद्धि से नए ज्ञान की वृद्धि नहीं होती। .

नई!!: एडिनबर्ग और डेविड ह्यूम · और देखें »

डॉली (भेड़)

डॉली (05-07-1996 - 14-02-2003), एक फिन डोर्सेट (Dorsett) भेड़, एक वयस्क अंडे से सफलतापूर्वक प्रतिरूपित की गई पहली स्तनपायी थी, हालांकि प्रतिरूपित किया गया पहला मेरुदण्डीय प्राणी (vertebrate) एक मेंढक था, जिसे 1952 में प्रतिरूपित किया गया था। उसे स्कॉटलैंड स्थित रॉसलीन संस्थान (Roslin Institute) में प्रतिरूपित किया गया और वह छः वर्ष की आयु में हुई अपनी मृत्यु तक वहां रही। 2003-04-09 को उसके भरे हुए अवशेष एडिनबर्ग के शाही संग्रहालय, स्कॉटलैंड के राष्ट्रीय संग्रहालयों का एक भाग, में रखे गए। इसकी प्रतिरूपण योजना को राॅस्लिन संस्थान, जो एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के अंतर्गत है, के शोधकर्ताओं की टीम ने पारित किया था, जिसमें मुख्य भागिदारी ईयन विल्मट और कीथ कैम्पबेल की थी। इसका जन्म जीवविज्ञान व जैवयंत्रिकीएवं प्रतिरूपण के क्षेत्र की बहुत बड़ी सफलता के रूप में देखा गया था एवं डाॅली को अत्यंत पत्रकारी तवज्जो भी दी गई थी। इसे कई अवसरों पर "वश्व की सबसे विख्यात भेड़" भी कहा गया है। .

नई!!: एडिनबर्ग और डॉली (भेड़) · और देखें »

तोप

एक तोप तोप (cannon) वह हथियार है जो किसी भारी गोले को बहुत दूर तक प्रक्षिप्त कर (छोड़) सकती है। ये प्राय: बारूद या किसी विस्फोटक के द्वारा उत्पन्न गैसीय दाब के बल से गोले को दागते हैं। आधुनिक युग में तोप का प्रयोग सामान्यत: नहीं होता है। इसके स्थान मोर्टार, होविट्जर आदि का प्रयोग किया जाता है। तोपें अपनी क्षमता, परास, चलनीयता (मोबिलिटी), दागने की गति, दागने का कोण एवं दागने की शक्ति आदि के आधार पर अनेक प्रकार की होतीं हैं। .

नई!!: एडिनबर्ग और तोप · और देखें »

थॉमस डी क्विंसी

थॉमस डी क्विंसी थॉमस डी क्विंसी (1785-1859) एक अंग्रेज निबंधकार जो मैनचेस्टर में पैदा हुआ था। कुछ समय तक वहीं शिक्षा प्राप्त करने के बाद एक दिन वह स्कूल से भाग गया और लगभग एक वर्ष तक उत्तरी वेल्स में आवारा युवक की तरह इधर-उधर भटकता रहा। बाद में वह लंदन चला आया जहाँ अत्यंत दरिद्र अवस्था में उसे अपना समय काटना पड़। पता चलने पर परिवारवालों ने उसे वापस बुला लिया। कुछ वर्ष तक आक्सफोर्ड में अध्ययन करने के बाद उसने कुछ समय वर्ड्‌सवर्थ तथा कोलरिज के संपर्क में बिताया। कालेज जीवन में ही वह अफीम का सेवन करने लगा था और जब सन्‌ 1820 में वह पुन: लंदन चला गया तो कुछ ही समय बाद उसने लंदन मैगजीन नामक पत्रिका में 'एक अंग्रेज अफीमची के बयान' (Confessions of an English Opium-Eater) शीर्षक से अपनी महत्वपूर्ण पुस्तक का प्रथमांश प्रकाशित कराया। इसके बाद उसने बहुत से लेख, कहानियाँ, तथा अन्य रचनाएँ विविध पत्रपत्रिकाओं में प्रकाशित कराईं। उसके लेख संक्षिप्त जीवनचरित्र तथा साहित्यिक एवं आलोचनात्मक लेख यथेष्ट प्रसिद्ध हैं। 1828 से वह एडिनबरा में रहने लगा था और वहीं उसकी मृत्यु हुई। .

नई!!: एडिनबर्ग और थॉमस डी क्विंसी · और देखें »

द रुइन्स ऑफ़ होलीरूड चैपल

द रुइन्स ऑफ़ होलीरूड चैपल (The Ruins of Holyrood Chapel; होलीरूड पूजास्थल के खंडहर) फ़्रांसीसी चित्रकार लुई डेगुए द्वारा 1824 में निर्मित होलीरूड ऐबी की तैल चित्रकारी है। इस चित्रकारी का आकार 211 × 256.3 वर्ग सेमी (83.1 × 100.9 वर्ग इंच) है और लिवरपूल, इंग्लैंड में वॉकर आर्ट गैलरी में प्रदर्शित की गई है। इस संग्राहलय ने इसे 1864 में प्राप्त किया। .

नई!!: एडिनबर्ग और द रुइन्स ऑफ़ होलीरूड चैपल · और देखें »

नाइट क्लब

शेफ़ील्ड, इंग्लैंड में एक गेटरक्रेशर संगीत समारोह में लेज़र रोशनी नृत्य मंच को प्रकाशित कर रहा है। नाईट क्लब (जिसे साधारणतया क्लब, डिस्कोथेक अथवा डिस्को के नाम से भी जाना जाता है) मनोरंजन का स्थान है जो आमतौर पर देर रात तक संचालित किया जाता है। किसी नाइट क्लब को आम तौर पर बार, पब अथवा टैवर्न से नृत्य स्थल तथा डीजे बूथ की उपस्थिति कारण अलग समझा जा सकता है, जहाँ डीजे रिकॉर्ड किया हुआ डांस, हिप हॉप, रॉक, रैगे तथा पॉप संगीत बजाता है। नाईट क्लब में संगीत के लिए या तो लाइव बैंड रहते हैं अथवा अधिकांशतः डीजे द्वारा अनेक गानों का मिश्रण किसी शक्तिशाली पीए प्रणाली के द्वारा बजाय जाता है। अधिकांश क्लब या क्लब नाईट कुछ विशिष्ट शैलियों के संगीत बजाते हैं, जैसे टेक्नो, हाउस संगीत, ट्रांस, हैवी मेटल, गराज़, हिप हॉप, सालसा, डांसहाल, ड्रम व बास, डबस्टेप अथवा सोका संगीत.

नई!!: एडिनबर्ग और नाइट क्लब · और देखें »

नई काॅल्टन क़ब्रगाह

नई काॅल्टन क़ब्रगाह या न्यू काॅल्टन ब्यूरियल ग्राउण्ड(New Calton Burial Ground) एडिनबर्ग के कैल्टन पहाड़ी के पास स्थित एक शवाधान भूमी(क़ब्रिस्तान) है। इसे पुरानी कैल्टन क़ब्रगाह के फ़ैलाव और कार्यात्मक प्रतिस्थापन के रूप में बनाया गया था। यह पुराने कब्रगाह से रीजेन्ट रोड पर करीब आधी मील की दूरी पर पूर्व दिशा कि ओर स्थित है। यह ऊंची ज़मीन पर स्थित है और यहां से हाॅलीरूड पैलस और स्काॅटिश संसद भवन क् विहंग नज़ारा देखा जा सकता है। इस कब्रिस्तान की भूमी में दफ़्न सारे लोगों में से विशेश उल्लेख राॅबर्ट लूइस स्टिफ़ेनसन के परिवार के सदस्यों का किया जा सकता है। .

नई!!: एडिनबर्ग और नई काॅल्टन क़ब्रगाह · और देखें »

न्यू टाउन, एडिनबर्ग

एडिनबर्ग के न्यू टाउन को 18 वीं सदी में ओल्ड टाउन में बढ़ती जनसंख्या के समाधान के तौर पर बनाया गया था। बढ़ती जनसंख्या के कारण शहर में आवास की असुविधाएं बढ़ गई थीं। इस नए शहर के नक़्शे को तईयार करने के लिए सन 1766 में, एक वास्तुप्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसे जेम्स क्रैग नामक एक 22 साल के वास्तुकार ने जीता था। इसे पूरे शहर को 1767 से 1850 के बीच के चरणों में बनाया गया था। हालांकी प्राथमिक चरण को जेम्स क्रैग नहीं बनवाया था परंतु इस शहर के, बाद के चरणों को बनाने में अन्य कई प्रमुख स्कॉट वास्तुकारों ने अपना योगदान दिया है। इस शहर के नक्शे एवं इमारतों को नव-शास्त्रीय(नियो-क्लासिकल) व ज्याॅर्जियन वास्तुशैली में बनाया गया था जिन्हें आज भी अच्छी तरह संरक्षित देखा जा सकता हैं। इसे अक्सर विश्व में ज्याॅर्जियन शैली में नगर निर्माण के सबसे बढिया नमूने के रूप में देखा जाता है। योजना अनुसार इस शहर मैं सड़कों का अभिन्यास, ग्रेड के आकार का था, जिनहे सड़को और गलियों के योग से, इस तरह तैयार किया गया था कि वे शहर के रिहाइशी इलाके को कई वर्गाकार टुकड़ों में बाटेंगे। इस परियोजना के अनुसार शहर की मुख्य सड़क जॉर्ज स्ट्रीट थी जोकि ढलान के बराबर, पूर्व ओर से पश्चिम की ओर जाती थी इस के समानांतर प्रिंसेस स्ट्रीट और क्वीन स्ट्रीट को निर्मित किया गया था इन मुख्य लंबी सड़कों को कई छोटी समकोणीया सड़कों से जोड़ा गया था। जो मिल कर एक ग्रेड रूपीस समझना निर्मित करते हैं। इस के बनने के बाद से ही प्रिंसेस स्ट्रीट एडिनबर्ग का मुख्य बाजार व खरीदारी साड़क बन गया, जो वह आज भी है। पूर्वी और पश्चिमी छोर पर सेंट ऐन्ड्र्यूज़ स्क्वैर(Saint Andrews Square; संत ऐन्ड्रू चौक) और शार्लाॅट स्क्वैर(Charlotte Square; शार्लौट चौक) स्थित है। शार्लाॅट स्क्वैर को रॉबर्ट ऐडम ने बनाया था और इसे अक्सर ज्याॅर्जियन शैली मैं चौक निर्माण के सबसे बेहतरीन नमूने के रूप में देखा जाता है। ब्यूट हाउस स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री का आधिकारिक निवास इसी के उत्तर में स्थित है। ओल्ड टाउन और न्यू टाउन के बीच, किसी समय, नाॅर लाॅच नामक एक झील हुआ करती थी, जिसे मूल रूप से शहर की सुरक्षा के लिए निर्मित किया गया था परंतु बाद में उसे नागरिकों द्वारा अपशिष्ट विक्रय के लिए भी उपयोग किया जाने लगा। 1820 के समय, यह झील सूख गई। कुछ परियोजनाओं एवं दस्तावेजों के अनुसार यहां पर, उसके स्थान सौनदर्य-निखार के लिये, एक नहर बनाने की योजना भी प्रस्तावित की गई थी। परंतु किसी वजह से ऐसा नहीं किया गया, और इसके बजाए प्रिंसेस स्ट्रीट गार्डन को बनाया गया। न्यू टाउन के निर्माण के लिए खनन से प्राप्त की गई अतिरिक्त मिट्टी को झील के गड्ढे में ही डाल दिया गया, जो की सूख कर दल-दल बन चुकी थी, इस अतिरिक्त मिट्टी से बने टीले को आजकल द माउंड के नाम से जाना जाता है। मध्य 19वीं सदी में स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय प्रदर्शनी और राॅयल स्कॉटिश अकैडमी बिल्डिंग को द माउंड पर निर्मित किया गया और वेवर्ली स्टेशन को भी बनाया गया। न्यू टाउन की परियोजना इतनी सफल रही थी की इसका कई बार विस्तार भी किया गया। हालांकि, आगे के निर्माण कार्यों में प्राथमिक दृढ़ ग्रेड रचना को थोड़ा ढीला छोड़ दिया गया और पूरी तरह अनुरक्षित नहीं रखा गया था। आज इस शहरी निर्माण को जॉर्जियन शैली में नगर निर्माण का सबसे बेहतरीन नमूना माना जाता है। .

नई!!: एडिनबर्ग और न्यू टाउन, एडिनबर्ग · और देखें »

नेल्सन स्मारक, एडिनबर्ग

नेल्सन स्मारक या नेल्सन्स् माॅन्युमेन्ट(Nelson's Monument) एडिनबर्ग के नज़दीक काॅल्टन पहाड़ी पर स्थित एक टावर है जिसे एक ब्रिटिश नौसेना अधिकारी वाइस ऐडमिरल होराशियो नेल्सन की यादगार के तौर पर वर्ष १८०७ से १८१५ के बीच, नेल्सन की ट्रफ़ालगर की लड़ाई में स्पेनियाई और फ़्रान्सिसी सेनाओं पर वजय प्रापती की खुशी के स्मरण में, बनाया गया था। इसी लड़ाई में नेल्सन की मृत्यू भी हो गई थी। यह टावर काॅल्टन पहाड़ के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है और इसे लीथ बंदर्गाह के किसी भी कोने से साफ़-साफ़ देखा जा सकता है। इसके पास में ही स्काॅटलैन्ड का अधनिर्मित राष्ट्रीय स्मारक भी स्थित है। इस पर एक टाइम बाॅल(कालगेंद) है, जो आज भी हर रोज़ ठीक १ बजे अपने मानक स्थान से गिरता है। हर ट्रफ़ालगर डेऽ(ट्रफ़ालगर दिवस) पर शाही नौसेना के सफेद पर्चम को इस पर से फ़हराया जाता है, जिसपर नेल्सन के प्रसिद्ध संदेश "इंगलेन्ड एक्सपेक्ट्स् दैट एव़्री मैन व़िल डू हिज़ ड्यूटी"("इंगलैंड उम्मीद करती है की हर व्यक्ती अपने करतव्य का पालन करेगा") अंकित होता है। २००९ में अंतिम बार इसकी मरम्मत की गई थी। .

नई!!: एडिनबर्ग और नेल्सन स्मारक, एडिनबर्ग · और देखें »

नॉटिंघम

नॉटिंघम, यूनाइटेड किंगडम के इस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में स्थित एक शहर और एकात्मक प्राधिकरण इलाका है। यह नॉटिंघमशायर के सेरेमोनियल काउंटी में स्थित है और आठ सदस्यों के इंग्लिश कोर सिटीज ग्रुप का एक सदस्य है। हालांकि ऐतिहासिक दृष्टि से नॉटिंघम शहर की सीमा काफी कम है जो अपेक्षाकृत 288,700 की कम जनसंख्या है, व्यापक नॉटिंघम शहरी क्षेत्र की आबादी 667,000 है और यह यूनाइटेड किंगडम शहरी क्षेत्र का सातवां सबसे बड़ा क्षेत्र है और लिवरपूल और शेफील्ड के बीच में इसकी रैंकिंग की जाती है। यथा 2004 यूरोस्टेट के लार्जर अर्बन ज़ोन ने इस क्षेत्र की आबादी 825,600 सूचीबद्ध की.

नई!!: एडिनबर्ग और नॉटिंघम · और देखें »

पर्सी बिश शेली

पर्सी बयसी शेली (१७९२-१८२२) अंग्रेजी स्वच्छंदतावाद कविता के महान कवि थे। उन्हें आलोचकों द्वारा अंग्रेजी कविता के सर्वेशेष्ठ गीत कवि के रूप मैं माना जाता है। उनकी कविता में तत्कालीन राजनैतिक और सामाजिक दृश्य देखे जा सकते हैं। शेली ने अपने जीवनकाल में अधिक प्रशिद्धि प्राप्त नहीं की लेकिन मृत्यु के बाद उनकी प्रशिद्धि काफी बढ़ गयी।Isadora Duncan, "My Life ", W. W. Norton & Co.,1996, pp.

नई!!: एडिनबर्ग और पर्सी बिश शेली · और देखें »

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2018

पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्तमान में 12 और 13 जून 2018 को द ग्रेंज क्लब, एडिनबर्ग में दो ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय (टी20ई) मैचों में खेलने के लिए स्कॉटलैंड का दौरा कर रही है। पाकिस्तान ने पिछले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए मई 2013 में स्कॉटलैंड का दौरा किया था। दोनों टीमों ने आखिरी बार 2007 आईसीसी विश्व ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के समूह चरण में टी20ई मैच में मुलाकात की थी और यह पहली बार था जब स्कॉटलैंड ने पूर्ण सदस्य पक्ष के खिलाफ घरेलू टी-20 मैच खेले थे। यह दौरा पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे और आयरलैंड में उनकी एक टेस्ट श्रृंखला का अनुसरण करता है। इंग्लैंड ने 10 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ इसी मैदान में एक ही वनडे खेला। मई 2018 में, क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मैचों के लिए एक अस्थायी 24-सदस्यीय टीम का नाम दिया। .

नई!!: एडिनबर्ग और पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2018 · और देखें »

पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह

पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह या ओल्ड काॅल्टन ब्यूरियल ग्राउण्ड(Old Calton Burial Ground) एडिनबर्ग के काॅल्टन हिल पर स्थित एक शवाधान भूमी है, जिसे १७१८ में ख़ोला गया था। यह कई नामचीन स्काॅटियाई हस्तियों का "अंत्यत विश्राम स्थान" भी है, जिनमें डेविड ह्यूम, वैज्ञानिक जाॅन प्लेफ़ेयर, प्रसारक व़िलियम ब्लैकवुड एवं आर्क़िबाॅल्ड काॅन्स्टेबल भी शामिल हैं। साथ ही इसके परिसर में पोलिटिकल माॅर्टर्स्एज़ माॅन्युमेन्ट(राजनैतिक शहीदों का स्मारक) एवं साकाॅटलैन्ड के अमरीकी गृहयुद्ध स्मृतिका भी स्थित है। 1891 में वाॅटरलू पैलॅस के निर्माण के कारण इसमें कुछ परिवर्तन भी किया था। एडिनबर्ग के अन्य ऐतिहासिक क़ब्रगाहों की तरह ही इसे भी एडिनबर्ग की नगर परिशद द्वारा ही प्रबंधित किया जाता है। यह यूके की ए श्रेणी(Category-A) के धरोहरों की सुची में अंकित है। .

नई!!: एडिनबर्ग और पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह · और देखें »

प्रमोद करण सेठी

डॉक्टर प्रमोद करण सेठी (28 नवम्बर 1927 - 06 जनवरी 2008) दुनियाभर में मशहूर 'जयपुर पांव' के जनक थे। श्री रामचन्द्र शर्मा के साथ मिलकर उन्होने सन् १९६९ में 'जयपुर पांव' नामक सस्ता एवं लचीला कृत्रिम पैर का विकास किया। वे हड्डी रोग विशेषज्ञ और मैगसायसाय व पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित थे। .

नई!!: एडिनबर्ग और प्रमोद करण सेठी · और देखें »

पीटर हिग्स

पीटर वेयर हिग्स (जन्म २९ मई १९२९) २०१३ के भौतिकी में नोबल पुरस्कार विजेता, ब्रितानी सैद्धान्तिक भौतिक विज्ञानी हैं। उन्हें मुख्यतः १९६० में दिये गये दुर्बल-विद्युत अन्योन्य क्रिया सिद्धान्त में सममिति विघटन के सुझाव के लिए जाना जाता है। .

नई!!: एडिनबर्ग और पीटर हिग्स · और देखें »

फ़्रेंचाइज़िंग

एक ठेठ मॅकडोनाल्ड्स फ़्रेंचाइज़. दूसरी फ़र्म के सफल व्यापार मॉडल के प्रयोग की पद्धति को फ़्रेंचाइज़िंग कहते हैं। 'फ़्रेंचाइज़' की व्युत्पत्ति आंग्ल-फ़्रांसीसी शब्द फ्रैंक से हुई है - जिसका अर्थ है मुक्त, इसका प्रयोग संज्ञा व क्रिया (सकर्मक) दोनों के रूप में किया जाता है। फ़्रेंचाइज़, फ़्रेंचाइज़र को माल के संवितरण के लिए 'चेन स्टोर' बनाने और श्रृंखला पर होने वाले निवेश और देयता से बचने का विकल्प प्रदान करता है। फ़्रेंचाइज़ी की सफलता में फ़्रेंचाइज़र की सफलता है। तथापि, ध्यान दिया जाना चाहिए कि अमेरिका के अलावा, अब चीन में (2007) जहां फ़्रेंचाइज़ से संबंधित स्पष्ट संघीय (और अमेरिका में, राज्य) कानून हैं, विश्व के अधिकतर देश 'फ़्रेंचाइज़' को मान्यता तो देते हैं किन्तु इसके लिए कानूनी प्रावधान विरले ही करते हैं। जहां कोई विशिष्ट कानून नहीं है, फ़्रेंचाइज़ को एक वितरण प्रणाली माना जाता है, जिसके लिए विशिष्ट अनुबंध के अंतर्गत शासित ट्रेडमार्क (फ़्रेंचाइज़ प्रणाली के) नियम लागू होते हैं। .

नई!!: एडिनबर्ग और फ़्रेंचाइज़िंग · और देखें »

फ़ोर्थ नदी

फोर्थ नदी(Abhainn Dubh, जिसका अर्थ है काली नदी) स्कॉटलैंड के केंद्रीय हिस्से के पूर्वी भाग में बहने वाली एक नदी है। इसकी कुल लंबाई 47 किलोमीटर है। यह ट्राॅस्'सैश्कस्(Trossachs) नमक पहाड़ी क्षेत्र के लाॅच आर्ड से उदित होकर पूरब की ओर उत्तरी सागर से एडिनबर्ग नगर के पास फ़र्थ ऑफ फ़ोर्थ मैं मिलती है। इस का उद्गम स्थान ऐतिहासिक नगर स्टर्लिंग से पश्चिम की ओर 30 किलोमीटर पर स्थित है। जहाँ से यह ऐबर्फ़ाॅयल से होते हुए समुद्र की ओर बढ़ती है, रास्ते में जहां यह डचरी वॉटर और केल्टी वाॅटर से फ़्लैन्डर्स माॅस के मैदानों में मिलती हुई, पूर्व की ओर स्टर्लिंग की ओर बढ़ती है। स्टर्लिंग पहुंचने से पहले यह टीथ नदी से भी मिलती है। यहाँ से फिर, धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए, इस नदी की गति बंद होती जाती है और अंततः यह फोर्थ के नदमुख के रूप में उत्तरी सागर में मिल जाती है। .

नई!!: एडिनबर्ग और फ़ोर्थ नदी · और देखें »

फ़ोर्थ का नदमुख

फ़र्थ ऑफ फ़ोर्थ यानी फ़ोर्थ का नदमुख(गैलिक:Linne Foirthe), स्कॉटलैंड के फ़ोर्थ नदी का समुद्री मुख है। यहां से फोर्थ नदी उत्तरी सागर से मिलती है। इसके दोनों तटों पर: उत्तर की ओर फ़ाइफ़ और दक्षिण की ओर लोदियन क्षेत्र स्थित हैं। रोमन काल के समय इसे बोडोट्रिया के नाम से जाना जाता था। इसकी दक्षिणी तट पर ही एडिनबर्ग नगर भीस्थित है। .

नई!!: एडिनबर्ग और फ़ोर्थ का नदमुख · और देखें »

ब्रिटिश राजतंत्र

ब्रिटिश एकराट्तंत्र अथवा ब्रिटिश राजतंत्र(British Monarchy, ब्रिटिश मोनार्की, ब्रिटिश उच्चारण:ब्रिठिश मॉंनाऱ्क़़ी), वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड की संयुक्त राजशाही की संवैधानिक राजतंत्र है। ब्रिटिश एकाधिदारुक को संयुक्त राजशाही समेत कुल १५ राष्ट्रमण्डल प्रदेशों, मुकुटिया निर्भर्ताओं और समुद्रपार प्रदेशों के राजमुकुटों सत्ताधारक एकराजीय संप्रभु होने का गौरव प्राप्त है। वर्तमान सत्ता-विद्यमान शासक, ६ फरवरी वर्ष १९५२ से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं जब उन्होंने अपने पिता जॉर्ज षष्ठम् से राजगद्दी उत्तराधिकृत की थी। संप्रभु और उसके तत्काल परिवार के सदस्य देश के विभिन्न आधिकारिक, औपचारिक और प्रतिनिधि कार्यों का निर्वाह करते हैं। सत्ताधारी रानी/राजा पर सैद्धांतिक रूप से एक संवैधानिक शासक के अधिकार निहित है, परंतु सदियों पुराने आम कानून के कारण संप्रभु अपने अधिकतर शक्तियों का अभ्यास केवल संसद और सरकार के विनिर्देशों के अनुसार ही कार्यान्वित करने के लिए बाध्य हैं। इस कारण से, इसे वास्तविक तौर पर एक संसदीय सम्राज्ञता मानी जाता है। संसदीय शासक होने के नाते, शासक के अधिकतर अधिकार, निष्पक्ष तथा गैर-राजनैतिक कार्यों तक सीमित हैं। सम्राट, शासक और राष्ट्रप्रमुख होने के नाते उनके अधिकतर संवैधानिक शासन तथा राजनैतिक-शक्तियों का अभ्यय वे सरकार और अपने मंत्रियों की सलाह और विनिर्देशों पर ही करते हैं। परंपरानुसार शासक, ब्रिटेन के सशस्त्र बाल के अधिपति होते हैं। हालाँकि, संप्रभु के समस्त कार्य-अधिकारों का अभ्यय शासक के राज-परमाधिकार द्वारा होता है। वर्ष १००० के आसपास, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के राज्यों में कई छोटे प्रारंभिक मध्ययुगीन राज्य विकसित हुए थे। इस क्षेत्र में आंग्ल-सैक्सन लोगों का वर्चस्व इंग्लैंड पर नॉर्मन विजय के दौरान १०६६ में समाप्त हो गया, जब अंतिम आंग्ल-सैक्सन राजा हैरल्ड द्वितीय की मृतु हो गयी थी और अंग्रेज़ी सत्ता विजई सेना के नेता, विलियम द कॉंकरर और उनके वंशजों के हाथों में चली गयी। १३वीं सदी में इंग्लैंड ने वेल्स की रियासत को अवशोषित किया तथा मैग्ना कार्टा द्वारा संप्रभु के क्रमिक निःशक्तकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। १६०३ में स्कॉटलैंड के राजा जेम्स चतुर्थ, अंग्रेजी सिंहासन पर जेम्स प्रथम के नाम से विराजमान होकर जो दोनों राज्यों को एक व्यक्तिगत संघ की स्थिति में ला खड़ा किया। १६४९ से १६६० के लिए अंग्रेज़ी राष्ट्रमंडल के नाम से एक क्षणिक गणतांत्रिक काल चला, जो तीन राज्यों के युद्ध के बाद अस्तिव में आया, परंतु १६६० के बाद राजशाही को पुनर्स्थापित कर दिया गया। १७०७ में परवर्तित एक्ट ऑफ़ सेटलमेंट, १७०१, जो आज भी परवर्तित है, कॅथॉलिक व्यक्तियों तथा कैथोलिक व्यक्ति संग विवाहित व्यक्तियों को अंग्रज़ी राजसत्ता पर काबिज़ होने से निष्कर्षित करता है। १७०७ में अंग्रेज़ी और स्कॉटियाई राजशाहियों के विलय से ग्रेट ब्रिटेन राजशही की साथपना हुई और इसी के साथ अंग्रज़ी और स्कोटिश मुकुटों का भी विलय हो गया और संयुक्त "ब्रिटिश एकराट्तंत्र" स्थापित हुई। आयरिश राजशही ने १८०१ में ग्रेट ब्रिटेन राजशाही के साथ जुड़ कर ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की संयुक्त राजशाही की स्थापना की। ब्रिटिश एकराट्, विशाल ब्रिटिश साम्राज्य के नाममात्र प्रमुख थे, जो १९२१ में अपने वृहत्तम् विस्तार के समय विष के चौथाई भू-भाग पर राज करता था। १९२२ में आयरलैंड का पाँच-छ्याई हिस्सा आयरिश मुक्त राज्य के नाम से, संघ से बहार निकल गया। बॅल्फोर घोषणा, १९२६ ने ब्रिटिश डोमिनिओनों के औपनिवेशिक पद से राष्ट्रमंडल के भीतर ही विभक्त, स्वशासित, सार्वभौमिक देशों के रूप में परिवर्तन को मान्य करार दिया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटिश साम्राज्य सिमटता गया, और ब्रिटिश साम्राज्य के अधिकतर पूर्व उपनिवेश व प्रदेश स्वतंत्र हो गए। जो पूर्व उपनिवेश, ब्रिटिश शासक को अपना शासक मानते है, उन देशों को ब्रिटिश राष्ट्रमण्डल प्रमंडल या राष्ट्रमण्डल प्रदेश कहा जाता है। इन अनेक राष्ट्रों के चिन्हात्मक समानांतर प्रमुख होने के नाते, ब्रिटिश एकराट् स्वयं को राष्ट्रमण्डल के प्रमुख के ख़िताब से भी नवाज़ते हैं। हालांकि की शासक को ब्रिटिश शासक के नाम से ही संबोधित किया जाता है, परंतु सैद्धान्तिक तौर पर सारे राष्ट्रों का संप्रभु पर सामान अधिकार है, तथा राष्ट्रमण्डल के तमाम देश एक-दुसरे से पूर्णतः स्वतंत्र और स्वायत्त हैं। .

नई!!: एडिनबर्ग और ब्रिटिश राजतंत्र · और देखें »

ब्रिटिश राजसत्ता का अनुक्रम

ब्रिटिश सिंहासन पर उत्तराधिकार का क्रम, ब्रिटिश समेत विश्व के १५ अन्य राष्ट्रमण्डल प्रदेशों की साँझा एकराट्तंत्र के राजगद्दी पर उत्तराधिकार के क्रम को परिभाषित करती है। यह उत्तराधिकार क्रम कई ऐतिहासिक संविधियाँ, संधियाँ, परंपराएँ, और अधिनियमों द्वारा निर्धारित की जाती है। साथ ही राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों के साँझ राजतांत्रिक व्यवस्था के कारण, इस क्रम अथवा इससे संबंधित विधानों को समस्त राष्ट्रमण्डल प्रमंडलों की स्वीकृति द्वारा निर्धारत एवं परिवर्तित किया जाता है। वर्तमान में, राजपाट और सिंहासन के वारिस की प्राथमिकता में प्रथम स्थान पर वेल्स के राजकुमार, चार्ल्स हैं, तत्पश्चात् कैम्ब्रिज के ड्यूक, प्रिंस विलियम हैं, और उनके बाद, उनके ज्येष्ठ पुत्र कैम्ब्रिज के प्रिंस जॉर्ज तथा तजपश्चात् उनकी छोटी बहन प्रिंसेस शार्लट हैं। .

नई!!: एडिनबर्ग और ब्रिटिश राजसत्ता का अनुक्रम · और देखें »

ब्रिटिश काउंसिल

लंदन में ब्रिटिश काउंसिल भवन ढाका, बांग्लादेश में ब्रिटिश काउंसिल कार्यालय ब्रिटिश काउंसिल, यूनाइटेड किंगडम में आधारित एक लघु निकाय है जो अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक और सांस्कृतिक अवसर प्रदान करने में विशेषज्ञ है। यह शाही चार्टर द्वारा निगमित किया गया है और इंग्लैंड और वेल्स दोनों जगहों और स्कॉटलैंड में एक धर्मार्थ संस्था के रूप में पंजीकृत है। 1934 में स्थापित, इसे 1940 में किंग जॉर्ज VI द्वारा एक शाही चार्टर प्रदान किया गया। यूनाइटेड किंगडम सरकार में इसके 'प्रायोजित विभाग', विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय है, हालांकि इसे अपने रोज़ के परिचालन में स्वतंत्रता प्राप्त है। अप्रैल 2007 को, मार्टिन डेविडसन को इसका मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। .

नई!!: एडिनबर्ग और ब्रिटिश काउंसिल · और देखें »

ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची

यह ब्रिटेन के राजकीय निवासों की सूची है, इस पृष्ठ पर ब्रिटिश राजपरिवार के सदस्यों के विभिन्न राजकीय निवासों व महलों को सूचीबद्ध किया गया है, तथा पारंपरिक रूप से राजकितुंब के उस भवन में रहने का समय भी दिया गया है। ब्रिटेन में सारे राजकीय निवास, महल व किले, शासक की निजी संपत्ति नहीं होती है, सारे राजकीय निवास विधिक रूप से राजमुकुट की संपत्ति होते हैं, जिन्हें क्राउन एस्टेट कहा जाता है, इन्हें आधिकारिक तौर पर शासक के विश्वास में आवंटित किया जाता है। शासक स्वेच्छा से इन्हें बेच नहीं सकते हैं। इसके अलावा शासक व राजकुटुंब, निजी तौर पर महल को खरीद सकते है, या उत्तराधिकृत कर सकते हैं। .

नई!!: एडिनबर्ग और ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची · और देखें »

ब्रेवहार्ट

ब्रेवहार्ट (Braveheart) मेल गिब्सन द्वारा निर्देशित 1995 अमेरिकी महाकाव्य स्वांग फिल्म है, जिसमें उन्होंने अभिनय भी किया है। फिल्म स्क्रीन के लिए लिखी गई थी और फिर रान्डेल वालेस द्वारा उपन्यास में परिवर्तित की गई। गिब्सन विलियम वालेस, एक स्कॉटिश योद्धा का अभिनय करते हैं, जिसे उस समय मान्यता प्राप्त हुई जब वह इंग्लैंड के राजा एडवर्ड I, जिन्हें "लॉन्गशैंक्स" (पैट्रिक मैकगूहान) के रूप में भी जाना जाता है, के विरुद्ध जा कर स्कॉटिश स्वतंत्रता के पहले युद्ध में अग्र स्थान पर आए.

नई!!: एडिनबर्ग और ब्रेवहार्ट · और देखें »

बेंजामिन फ्रैंकलिन

बेंजामिन फ्रैंकलिन (17 अप्रैल 1790) संयुक्त राज्य अमेरिका के संस्थापक जनकों में से एक थे। एक प्रसिद्ध बहुश्रुत, फ्रैंकलिन एक प्रमुख लेखक और मुद्रक, व्यंग्यकार, राजनीतिक विचारक, राजनीतिज्ञ, वैज्ञानिक, आविष्कारक, नागरिक कार्यकर्ता, राजमर्मज्ञ, सैनिक, और राजनयिक थे। एक वैज्ञानिक के रूप में, बिजली के सम्बन्ध में अपनी खोजों और सिद्धांतों के लिए वे प्रबोधन और भौतिक विज्ञान के इतिहास में एक प्रमुख शख्सियत रहे। उन्होंने बिजली की छड़, बाईफोकल्स, फ्रैंकलिन स्टोव, एक गाड़ी के ओडोमीटर और ग्लास 'आर्मोनिका' का आविष्कार किया। उन्होंने अमेरिका में पहला सार्वजनिक ऋण पुस्तकालय और पेंसिल्वेनिया में पहले अग्नि विभाग की स्थापना की। वे औपनिवेशिक एकता के शीघ्र प्रस्तावक थे और एक लेखक और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में, उन्होंने एक अमेरिकी राष्ट्र के विचार का समर्थन किया। अमेरिकी क्रांति के दौरान एक राजनयिक के रूप में, उन्होंने फ्रेंच गठबंधन हासिल किया, जिसने अमेरिका की स्वतंत्रता को संभव बनाने में मदद की। फ्रेंकलिन को अमेरिकी मूल्यों और चरित्र के आधार निर्माता के रूप में श्रेय दिया जाता है, जिसमें बचत के व्यावहारिक और लोकतांत्रिक अतिनैतिक मूल्यों, कठिन परिश्रम, शिक्षा, सामुदायिक भावना, स्व-शासित संस्थानों और राजनीतिक और धार्मिक स्वैच्छाचारिता के विरोध करने के संग, प्रबोधन के वैज्ञानिक और सहिष्णु मूल्यों का समागम था। हेनरी स्टील कोमगेर के शब्दों में, "फ्रैंकलिन में प्यूरिटनवाद के गुणों को बिना इसके दोषों के और इन्लाईटेनमेंट की प्रदीप्ति को बिना उसकी तपिश के समाहित किया जा सकता है।" वाल्टर आईज़ेकसन के अनुसार, यह बात फ्रेंकलिन को, "उस काल के सबसे निष्णात अमेरिकी और उस समाज की खोज करने वाले लोगों में सबसे प्रभावशाली बनाती है, जैसे समाज के रूप में बाद में अमेरिका विकसित हुआ।" फ्रेंकलिन, एक अखबार के संपादक, मुद्रक और फिलाडेल्फिया में व्यापारी बन गए, जहां पुअर रिचार्ड्स ऑल्मनैक और द पेन्सिलवेनिया गजेट के लेखन और प्रकाशन से वे बहुत अमीर हो गए। फ्रेंकलिन की विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दिलचस्पी थी और अपने प्रसिद्ध प्रयोगों के लिए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की.

नई!!: एडिनबर्ग और बेंजामिन फ्रैंकलिन · और देखें »

भारत के राजनयिक मिशनों की सूची

यह भारत के राजनयिक मिशनों की सूची है। भारत का आपेक्षित रूप से एक विशाल राजनयिक समाज (तंत्र) है जो इसके विश्व में सम्बंधों को दर्शाता है और विशेष रूप से पड़ोसी क्षेत्रों: मध्य एशिया, मध्य पूर्व, पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप में सम्बंधों को प्रतिबिम्बित करता है। इसके अलावा कैरिबियाई और प्रशान्त महासागरीय क्षेत्रों में भी जहाँ ऐतिहासिक रूप से प्रवासी भारतीय रहते हैं, भारत के मिशन मौजूद हैं। राष्ट्रमण्डल देश के रूप में, अन्य राष्ट्रकुल सदस्य राष्ट्रों की राजधानियों में भी भारतीय राजनयिक मिशन उच्च आयोगों के रूप में स्थापित हैं। राष्ट्रकुल देशों के अन्य नगरों में स्थित अपने वाणिज्य दूतावासों को भारत में "सहायक उच्च आयोग" कहा जाता है। .

नई!!: एडिनबर्ग और भारत के राजनयिक मिशनों की सूची · और देखें »

भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा 1946

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 1946 के सत्र में इंग्लैंड का दौरा किया और 11 जीत, 4 हार और 14 ड्रॉ के साथ खेला 29 प्रथम श्रेणी मैच खेले गए। 1946 सीजन द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद इंग्लैंड में सामान्य प्रथम श्रेणी क्रिकेट की वापसी के रूप में चिह्नित। इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट श्रृंखला के पहले 1939 में वेस्टइंडीज दौरे के बाद से इंग्लैंड में खेला जा रहा था। इंग्लैंड खींचा दो मैचों में काफी हद तक नवोदित एलेक बड़सर का प्रभाव है जो अपने पहले दो टेस्ट में 22 विकेट के कारण उनकी सफलता के साथ श्रृंखला 1-0 से जीत ली। .

नई!!: एडिनबर्ग और भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा 1946 · और देखें »

मरीना आब्रमोविक

अंगूठाकार श्रीमती मरीना आब्रमोविक विश्व-प्रसिद्ध प्रदर्शन कलाकार हैं, जिन्हें "प्रदर्शन कला की मातामही" के रूप में जाना जाता है। वे मूलत: सर्बिया देश से हैं, परंतु वर्त्तमान में वे अमेरिका के न्यूयॉर्क नगर में रहती हैं। इनकी कला का उद्देश्य कलाकार और दर्शकों के बीच के सम्बन्ध, मानव देह की सीमा, एवं मन की संभावनाओं का समन्वेषण करना है। मरीना देवी का जन्म शक १८६८ में बेलग्रेड नगर में हुआ। द्वितीय विश्व युद्ध में नायकत्व के लिए उनके माता-पिता को यूगोस्लाविया शासन ने "राष्ट्रनायक" के पदवी से सम्मानित किया। शक १८९४ में मरीना देवी ने क्रोएशिया की ललित कला अकादमी से स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी की। तत्पश्चात वे एम्स्टर्डम में बस गईं। शक १८६९ में उन्होंने एडिनबर्ग नगर में उनकी पहली कला प्रदर्शनी लगी। अगले पाँच दशकों में उनकी कला को विश्वभर में सराहा गया। शक १९१९ में उन्हें स्वर्णसिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शक १९२५ में अंतरराष्ट्रीय कला आलोचक सभा ने उनके प्रदर्शनी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। शक १९३१ में प्लायमाउथ विश्वविद्यालय ने उन्हें मानद कला डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। .

नई!!: एडिनबर्ग और मरीना आब्रमोविक · और देखें »

मई दिवस

मई दिवस, 1 मई को होता है और कई सार्वजनिक अवकाशों को संदर्भित करता है। कई देशों में मई दिवस, अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, या श्रम दिवस का पर्यायवाची है, तथा राजनीतिक प्रदर्शनों और यूनियनों व समाजवादी समूहों द्वारा आयोजित समारोह का एक दिन.

नई!!: एडिनबर्ग और मई दिवस · और देखें »

मुखपृष्ठ/सुसान जेनिफर लनेर

लेनियर की काव्य शिल्प के बारे में सबसे अधिक बार गौर की गई बात यह थी कि उन्होंने एक कल्पित तरीके से कविता की रचना की और अपने किसी भी काम को संशोधित नहीं किया; स्वांसोंग को प्रकाशक को पहली मसौदा प्रति के रूप में भेजा गया, और न्यूयॉर्क टाइम्स में उन्होंने उद्धृत किया, "'मैं सिर्फ कविताओं को सीधे बाहर लिखति हूं।सबसे पहले मैंने कुछ सुधारने की कोशिश की और मुझे सुधार पसंद नहीं आई, इसलिए मैं इसे और नहीं करती हूं।लॉस एंजिल्स टाइम्स ने "लिस्ट ऑफ वेस्ट में सबसे तेज़ स्क्रॉल" के रूप में उन्हें संदर्भित किया।उनकी पहली कविताएं, और विशेषकर जॉन न्यूटन की कविता की चैम्पियनशिप की तत्काल और प्रफुल्लित प्रशंसा की आलोचना की गई थी, डेविड होलब्रुक, जॉन न्यूटन, ब्लॉब्समी और पोएटिक स्वाद की पुस्तक में।.

नई!!: एडिनबर्ग और मुखपृष्ठ/सुसान जेनिफर लनेर · और देखें »

मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी)

कोई विवरण नहीं।

नई!!: एडिनबर्ग और मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: एडिनबर्ग और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम के देश

यूनाइटेड किंगडम का मानचित्र यूनाइटेड किंगडम के देशों को दर्शाता हुआ यूनाइटेड किंगडम के देश एक शब्दावली है जिसका प्रयोग उत्तरी आयरलैंड, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स का वर्णन करने के लिए किया जा सकता है। ये चार देश मिल कर सार्वभौमिक राष्ट्र का ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड का यूनाइटेड किंगडम निर्माण करते हैं जो स्वयं भी एक देश कहलाता है। इन्ही देशों को संदर्भित करने के लिए होम नेशन जैसी शब्दावलियों का भी इस्तेमाल किया जाता है। .

नई!!: एडिनबर्ग और यूनाइटेड किंगडम के देश · और देखें »

यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

यह यूरोप में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की एक सूची है। तारांकन चिह्न (*) लगे स्थल, खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल हैं। .

नई!!: एडिनबर्ग और यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

राष्ट्रीय राजधानियों की सूची

राष्ट्रीय राजधानियों की सूची में विश्व के सभी देशों और उनकी राजधानियों के नाम, महाद्वीप और जनसंख्या के साथ दिए गए हैं जिन्हें क्रमबद्ध किया जा सकता है। .

नई!!: एडिनबर्ग और राष्ट्रीय राजधानियों की सूची · और देखें »

राष्ट्रीय स्मारक

किसी देश का राष्ट्रीय स्मारक एक एसा स्मारक होता है जिसे उस देश के इतिहास, राजनीती या उस्के लोगों के अनुकूल किसी अती महत्वपूर्ण घटना(जैसे: किसी युद्ध या देश की संस्थापना) की स्मृती में निर्मित किया गया हो, ऐसे स्मारक को उस देश में प्रायः संपूर्ण राष्ट्र, उसके लोग, उसकी संस्कृती एवं उसकी राष्ट्रीय विचारधारा के स्मारकीय प्रतीक के रूप में भी दर्शा जाता है। इस शब्दावली का उपयोग कई देशों में स्मारकों एवं राष्ट्रीय धरोहरों को दिये जाने वाले विशिश्ठ दर्जे (या उनके वर्गीकरण) के लिये भी किया जाता है; कई देशों में, उनकी सांस्कृतिक महत्ता के मद्देनज़र कई राष्ट्रीय धरोहरों को भी राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिया जाता है। अतः अस्थायतः "राष्ट्रीय स्मारक" एक विशिश्ठ स्मारक भी हो सकता है, एवं कुछ विशेश स्मारकों का समूह भी हो सकता है, जिन्हें राष्ट्रीय गौरव एवं संस्कृती का अभिन्न अंग माना जाता हो। हर परिस्थिती में, राष्ट्रीय स्मारक उस देश के संस्कृती, सम्मान एवं विचारधारा का प्रतीक एवं राष्ट्रीय-पहचान का अभिन्न अंग माना जाता है। .

नई!!: एडिनबर्ग और राष्ट्रीय स्मारक · और देखें »

लिन्लिथगो महल

लिन्लिथगो महल के अवशेष एडिनबरा के पश्चिम में पर पड़ने वाले लिन्लिथगो शहर, पश्चिम लोथियन, स्कॉटलैंड में स्थित हैं। पंद्रहवीं व सोलहवीं शताब्दी में यह महल स्कॉटलैंड के राजाओं व शासकों का मुख्य घर रहा है। १६०३ में स्कॉटलैंड के शासकों के इंग्लैंड चले जाने के बाद इसका रख -रखाव किया जाता रहा लेकिन रहने के लिये इसका इस्तेमाल बहुत कम हुआ और इसे १७४६ में जला दिया गया। अब यह स्कॉटलैंड का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जिसकी देखरेख हिस्टोरिक स्कॉटलैंड नामक संस्था करती है। .

नई!!: एडिनबर्ग और लिन्लिथगो महल · और देखें »

लेई कास्पेरेक

कोई विवरण नहीं।

नई!!: एडिनबर्ग और लेई कास्पेरेक · और देखें »

शस्त्र

भारत में प्रयुक्त मध्ययुगीन हथियार कोई भी उपकरण जिसका प्रयोग अपने शत्रु को चोट पहुँचाने, वश में करने या हत्या करने के लिये किया जाता है, शस्त्र या आयुध (weapon) कहलाता है। शस्त्र का प्रयोग आक्रमण करने, बचाव करने अथवा डराने-धमकाने के लिये किया जा सकता है। शस्त्र एक तरफ लाठी जितना सरल हो सकता है तो दूसरी तरफ बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र जितना जटिल भी। .

नई!!: एडिनबर्ग और शस्त्र · और देखें »

शॉन कॉनरी

सर थॉमस शॉन कॉनरी (अंग्रेज़ी: Sean Connery) (25 अगस्त, 1930) का जन्म.

नई!!: एडिनबर्ग और शॉन कॉनरी · और देखें »

संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2016

संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2016 .

नई!!: एडिनबर्ग और संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2016 · और देखें »

संगीत चिकित्सा

संगीत चिकित्सा सहबद्ध स्वास्थ्य व्यवसाय और वैज्ञानिक शोध का क्षेत्र है जो नैदानिक चिकित्सा और जैव-संगीत शास्त्र, संगीत ध्वनिकी, संगीत सिद्धांत, मनो-ध्वनिकी और तुलनात्मक संगीत शास्त्र की प्रक्रिया के बीच पारस्परिक संबंध का अध्ययन करता है। यह एक अंतर्वैयक्तिक प्रक्रिया है जिसमें एक प्रशिक्षित संगीत चिकित्सक, अपने मरीज़ों के स्वास्थ्य में सुधार या उनके स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद के लिए संगीत और उसके - यथा शारीरिक, भावनात्मक, मानसिक, सामाजिक, सौन्दर्यात्मक और आध्यात्मिक - सभी पहलुओं का उपयोग करता है। संगीत चिकित्सक परिमेय उपचार लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए संगीतानुभव (जैसे कि गायन, गीत-लेखन, संगीत श्रवण और संगीत चर्चा, संगीत संचालन) के उपयोग द्वारा, मुख्य रूप से मरीज़ों की क्रियाशीलता और विविध क्षेत्रों (उदा. संज्ञानात्मक कार्य, संचालन कौशल, भावनात्मक और प्रभावी विकास, व्यवहार और सामाजिक कौशल) में जीवन की स्व-वर्णित गुणवत्ता को सुस्पष्ट स्तर तक विकसित करने में मदद करते हैं। संगीत चिकित्सा सेवाओं के लिए उपचार करने वाले चिकित्सक या चिकित्सकों, मनोविज्ञानियों, भौतिक चिकित्सकों और पेशेवर चिकित्सकों जैसे चिकित्सकों से युक्त अंतर्विभागीय दल द्वारा संगीत से संबद्ध सेवाएं निर्दिष्ट की जानी चाहिए.

नई!!: एडिनबर्ग और संगीत चिकित्सा · और देखें »

स्काॅटलैंड का राष्ट्रीय स्मारक

स्काॅटलैन्ड का राष्ट्रीय स्मारक(National Monument of Scotland; नैश्नल माॅन्युमेन्ट ऑफ़ स्काॅटलैन्ड) स्काॅटलैंड के एडिनबर्ग में कैल्टन पहाड़ी पर नेल्सन स्मारक के निकट स्थित एक अधनिर्मित संरचना है जिसे नेपोलियाई युद्धों में मारे गए स्काॅटियाई सिपाहियों की यादगार के तौर पर बनाया गया था। कैल्टन पहाड़ी के उपर स्थित इस स्मारक की संरचना को १८२३-२६ के बीच चार्ल्स राॅबर्ट कौकरेल और विलियभ हेनरी प्लेफ़ेयर द्वारा तईयार किया गया था। इसे योजनानुसार एथेन्स के पार्थेनन की तर्ज़ पर बनाया जाना था। इसी सिल्सिले में १८२६ में शुरू हुए निर्माणकार्य को १८२९ में निधी के आभाव के कारण बंद करना पड़ा। इसकी इसी दुर्भाग्यपूर्ण इतिहास के कारण इसे प्रायः स्काॅटलैंड और एडिनबर्ग के अपयश या कलंक एवं स्काॅटलैंड की गौरव और गरीबी(प्राइड ऐंड पोवर्टी ऑफ़ स्काॅटलैंड) एवं ऐसे ही अन्य कई दुष-उपनामों से संबोधित किया जाता है। .

नई!!: एडिनबर्ग और स्काॅटलैंड का राष्ट्रीय स्मारक · और देखें »

स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम

स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम एक राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है जो स्कॉटलैंड से खेलती है इसका संचालन स्कॉटलैंड ही करता है। स्कॉटलैंड ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच सन ७ मई १८४९ में ऑल इंग्लैंड इलेवन के खिलाफ खेला था। .

नई!!: एडिनबर्ग और स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम · और देखें »

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

नई!!: एडिनबर्ग और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

स्कॉट्लैण्ड राज्य

स्कॉटलैण्ड राजशाही(Kinrick o Scotland; Rìoghachd na h-Alba), सामान्यतः स्कॉटलैंड पश्चिमोत्तर यूरोप खण्ड पर स्थित एक पूर्व ऐतिहासिक राज्य था, परंपरानुसार कहा जाता है की उसकी स्थापना सन् ८४३ में हुई थी। १७०७ में स्कॉटलैंड ने इंग्लैण्ड राज्य के साथ सम्मिलित होकर संयुक्त, ग्रेट ब्रिटेन राज्य स्थापित किया। ९वीं शताब्दी में स्थापना से १८वीं शताब्दी में इंग्लैण्ड के साथ विलय के बीच, स्कॉटलैंड की अधिकारभूमि बढ़ती-घटती रही परंतु प्रभावी रूप से यह राज्य, अपनी अस्तित्व के दौरान, मूलतः ग्रेट ब्रिटेन द्वीप की उत्तरी तियाही भाग पर अवस्थित था। यह पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में समुद्र तट से घिरा था और दक्षिण में इसकी इंग्लैण्ड के साथ भूमिगत सीमा थी। ऐतिहासिक रूप से स्कॉटलैंड ने इंग्लैण्ड द्वारा अनेक आक्रमण झेले थे, परंतु रोबर्ट प्र॰ के नेतृत्व में स्कॉटलैंड ने एक सफल स्वतंत्रता युद्ध लड़ा और पूरे उत्तर मध्यकाल के दौरान एक विभक्त राज्य के रूप में स्थापित रहा। वर्ष १६०३ में, इंग्लैंड की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के निधन पश्चात, स्कॉटलैंड के राजा जेम्स प्रथम, इंग्लैंड के सिंघासन के भी वारिस बने, तथा स्कॉटलैंड, इंग्लैंड के साथ एक व्यक्तिगत संयुक्ति की स्थिति में आगयी। वर्ष १७०७ में इन दोनों देशों ने सम्मिलित रूप से आपस में विलय कर संयुक्त ग्रेट ब्रिटेन राज्य स्थापित किया। १४८२ में इंग्लैण्ड द्वारा बर्विक के क़िले पर अंग्रेज़ी कब्ज़े के बाद से, इस राज्य की सीमाएँ वर्त्तमान स्कॉटलैंड की सीमाओं के समान था। .

नई!!: एडिनबर्ग और स्कॉट्लैण्ड राज्य · और देखें »

हार्ड रॉक कैफे

हार्ड रॉक कैफे थीम रेस्तरां की एक श्रृंखला है जिसकी स्थापना 1971 में अमेरिका के पीटर मॉर्टन और आइज़ैक टाइग्रेट द्वारा की गई थी। 1979 में, कैफे ने अपनी दीवारों को रॉक एंड रोल के यादगार से भरना शुरू किया, एक परंपरा जिसका विस्तार इस श्रृंखला में दूसरों के लिए भी किया गया.

नई!!: एडिनबर्ग और हार्ड रॉक कैफे · और देखें »

हांगकांग क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2016

हाँगकाँग क्रिकेट टीम सितंबर 2016 में स्कॉटलैंड दौरे के लिए दो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) ग्रेंज, एडिनबर्ग पर मैच खेलने के लिए निर्धारित हैं जो ब्रैडवुड कप के रूप में नामित किया जाएगा। .

नई!!: एडिनबर्ग और हांगकांग क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2016 · और देखें »

हेनरी स्टुअर्ट, लॉर्ड डार्न्ले

हेनरी स्टुअर्ट या स्टुअर्ट, अल्बानी का ड्यूक (7 दिसम्बर 1545 – 10 फरवरी 1567), जिसकी १५६५ से पहले नाम की शैली लॉर्ड डॉर्न्ले थी, कर्को-फील्ड में १५६७ में अपनी हत्या से पहले तक स्कॉटलैंड का पटराजा था। वह मैथ्यु स्टीवर्ट, लेनॉक्स का चौथा अर्ल व उसकी पत्नी मार्गरेट डगलस का दूसरा बेटा था। डार्न्ले के नाना आर्किबाल्ड डगलस और नानी हेनरी सप्तम की बेटी मार्गरेट टुडोर थीं जो स्कॉटलैंड के जेम्स चतुर्थ की विधवा भी थीं। ऐसा माना जाता है कि हेनरी स्टुअर्ट का जन्म ७ दिसम्बर को हुआ था। वह स्कॉटलैंड की रानी मैरी १ का फुफेरा भाई व दूसरा पति और इंग्लैंड के राजा जेम्स १ का पिता था। जेम्स, एलिज़ाबेथ प्रथम के बाद इंग्लैंड व स्कॉटलैंड का संयुक्त राजा बना था।एलैने फिनी ग्रेग, 'Stewart, Henry, duke of Albany (1545/6–1567)', Oxford Dictionary of National Biography, ऑक्स्फोर्ड विश्वविद्यालय प्रेस, 2004; online edn, Jan 2008 .

नई!!: एडिनबर्ग और हेनरी स्टुअर्ट, लॉर्ड डार्न्ले · और देखें »

होरेशियो नेलसन

होरेशियो नेलसन ट्रफ़ैलगर की जीत की २००वीं सालगिरह पर समुद्री झंडे नेलसन का प्रसिद्ध कथन संकेत-भाषा में दिखाते हुए: "इंग्लॅण्ड हर आदमी से अपना कर्तव्य पूरा करने की अपेक्षा रखता है" होरेशियो नेलसन (अंग्रेज़ी: Horatio Nelson, जन्म: २९ सितम्बर १७५८, देहांत: २१ अक्टूबर १८०५) (अन्य उच्चारण: होराशियो नेल्सन या होरेटियो नेल्सन) ब्रिटेन की नौसेना के एक प्रसिद्ध सिपहसालार (ऐडमिरल) थे जिन्होनें फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट के ख़िलाफ़ हुए युद्धों में जीत पाने के लिए बहुत ख्याति प्राप्त करी। उन्हें एक प्रेरणात्मक फ़ौजी नेता के रूप में जाना जाता था और उनकी युद्ध-परिस्थितियों को जल्दी से भांपकर शत्रु को चौंकाने वाली चाल चलने के कौशल के लिए याद किया जाता है। वे बहुत दफ़ा लड़ियों में घायल हुए, जिसमें उन्हें एक बाज़ू और एक आँख भी खोनी पड़ी। नेलसन की बहुत-सी जीतों में से सन् १८०५ के ट्रफ़ैलगर के युद्ध में भारी जीत के लिए श्रेय मिलता है। इसमें उन्होने ब्रिटिश नौसेना के २७ जहाज़ों वाले दस्ते से फ़्रांसिसी-स्पेनी मिश्रित नौसेना के ३३ जहाज़ों वाले बेड़े से मुक़ाबला किया, जिसमें ब्रिटेन का एक भी जहाज़ नहीं डूबा जबकि दुश्मन के २२ जहाज़ ध्वस्त किये गए। इसी मुठभेड़ में उन्हें गहरी चोट लगी जिस से उनका देहांत हो गया। इस विजय की स्मृति में लन्दन के ट्रफ़ैलगर चौक (Trafalgar Square) में नेलसन काॅलम (Nelson's Column) नाम का एक स्तम्भ खड़ा किया गया साथ ही एडिनबर्ग के काॅल्टन पहाड़ी पर नेल्सन माॅन्युमेन्ट(Nelson Monument) नामक एक स्मारक भी खड़ा किया है। .

नई!!: एडिनबर्ग और होरेशियो नेलसन · और देखें »

होलीरूड महल

हॉलीरूड का महल, स्कॉटलैण्ड में ब्रिटिश राजपरिवार का आधिकारिक निवास स्थान है। एडिनबर्ग में रोयल माइल के दक्षिण में एडिनबर्ग किला के सामने स्थित यह होलीरूड स्कॉटिश शासकों का सोलहवीं सदी से ही निवास स्थान रहा है। महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय हर गर्मियों की शुरुवात में एक हफ्ता होलीरूड महल में बिताती हैं। .

नई!!: एडिनबर्ग और होलीरूड महल · और देखें »

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2017

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम जून 2017 में स्कॉटलैंड का दौरा करने के लिए दो एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) मैचों का आयोजन करने वाली है। दोनों मैचों को द ग्रेंज क्लब, एडिनबर्ग में खेला जाएगा। यह दो टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय श्रृंखला होगी। पहले मैच में, स्कॉटलैंड ने जिम्बाब्वे को एक टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ एक वनडे में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए जिंबाब्वे को हराया। श्रृंखला 1-1 से जीती, जिम्बाब्वे ने दूसरे मैच में 6 विकेट लिए। .

नई!!: एडिनबर्ग और ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2017 · और देखें »

जेम्स यंग सिंपसन

सर जेम्स यंग सिम्पसन (७ जून १८११ – ६ मई १८७०) एक स्खॉटिश डॉक्टर थे। सिम्पसन ने क्लोरोफार्म का निष्चेतक के रूप में अन्वेषण किया था। एडनबरा से २३ किलोमीटर दूर बाथगेट नामक स्थान पर एक हुआ था।। आज की बात।।१९ अगस्त, २००९। रिंकू,।सीवान, बिहार उनके पिता बहुत कम आमदनी पाने वाले बहुत साधारण से आदमी थे। सेम्पसन पढने लिखने में बहुत ही होशियार थे हर बात कि लगन थी उन में सिर्फ़ १४ साल कि उम्र में उन्होंने एडनबरा विश्वविधालय में दाखिला ले लिए था और मात्र १८ साल कि उम्र में अपनी डाक्टरी कि पढाई पूर्ण कर ली थी। इसके खोज का इतिहास भी रोचक है। क्लोरोफॉर्म की खोज एडनबरा के एक डाक्टर ने की थी। एक बार उनके अस्पताल में एक रोगी के खराब टांग का आपरेशन करने हेतु उसके हाथ पांव रस्सी से बाँध दिए गए। उसकी टांग में एक घाव हो गया था जो सड़ चुका था उसकी टांग काटनी पड़ी थी। जब उसकी टांग काटी गई तो वह मरीज तो दर्द के मारे बेहोश हो गया। उसके साथ ही डाक्टर सेम्प्सन जो उस वक्त पढ़ाई कर रहे थे वह भी बेहोश हो गए। होश में आने पर उन्होंने प्रतिज्ञा कि वह कोई ऐसा आविष्कार करेंगे जिस से मरीज को इतना कष्ट न हो। जब उन्होंने इस के बारे में अपने साथ पढने वाले मित्रों से बात करी तब सब ने उनका मजाक बनाया पर उन्होंने हिम्मत नही हारी। तरल अवस्था में क्लोरोफॉर्म एक परखनली में डाक्टर बन जाने के बाद भी अपनी प्रतिज्ञा भूले नही उन्होंने इस दवाई कि खोज जारी रखे जिस से शल्य-क्रिया के समय कोई रोगी दर्द न सहे। ४ नवम्बर १८४७ को कोई प्रयोग करते समय उनकी नज़र अपने सहयोगी डाक्टर पर पड़ी जो उनकी बनायी एक दवा सूंघ रहे थे और देखते ही देखते वह बेहोश हो गए। सेम्प्सन ने उसको ख़ुद सूंघ के देखा उनकी भी वही हालत हुई जो उनके सहयोगी डाक्टर की हुई थी। तभी उनकी पत्नी वहाँ आई और यह देख कर चीख उठी और किसी और डाक्टर ने डाक्टर सेम्प्सन की नाडी देखी वह ठीक चल रही थी उसी समय डाक्टर सेम्प्सन ने आँखे खोल दी और होश में आते ही वह चिल्लाए कि मिल गया, बेहोश कर के दुबारा होश में आने का नुस्खा मिल गया। बाद में इस में कई परिवर्तन किए गए और यही दवा रोगियों के लिए एक वरदान साबित हुई। क्लोरोफॉर्म का चिकित्सा जगत में प्रयोग १८४७ से ही आरंभ हो गया था, किन्तु जल्द ही रोगियों पर इसके पड़ने वाले विपरीत प्रभाव के कारण इसके प्रयोग पर शंकाएं उठने लगीं थीं।।हिन्दुस्तान लाइव।२९ अक्टूबर, २००९। बीसवीं शताब्दी के आरंभ में क्लोरोफॉर्म के स्थान पर सुरक्षित और सस्ती दवाएं इस्तेमाल में लाई जाने लगी थीं। आज चिकित्साजगत में अन्य दवाओं के साथ-साथ हेलोथेन, आइसोफ्लुरेन और सेवोफ्लुरेन का प्रयोग इसके स्थान पर किया जाता है। .

नई!!: एडिनबर्ग और जेम्स यंग सिंपसन · और देखें »

जेम्स शॉर्ट

जेम्स शॉर्ट (James Short) (21 जून 1710-15 जून 1768), एक स्कॉटिश गणितज्ञ, प्रकाशविज्ञानशास्री और दूरबीन निर्माता थे। श्रेणी:गणितज्ञ.

नई!!: एडिनबर्ग और जेम्स शॉर्ट · और देखें »

जोसेफ लिस्टर

जोसेफ लिस्टर जोसेफ लिस्टर, प्रथम बैरन (Joseph Lister, first Baron, सन् १८२७-१९१२), अंग्रेज शल्यचिकित्सक तथा पूतिरोधी शल्यकर्म (antiseptic surgery) के जन्मदाता थे। .

नई!!: एडिनबर्ग और जोसेफ लिस्टर · और देखें »

ईयन विल्मट

सर इयन विल्मट(Sir Ian Wilmut; जन्मतिथी:७ जुलाई १९४४) एक ब्रिटिश शोधकर्ता एवं जीववैज्ञानिक एवं स्काॅटलैंड के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के सेंटर फ़ाॅर रीजेनरेटिव मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष हैं, जिन्हें बेहतर रूप से, 1997 में डाॅली (भेड़) के प्रतिरूपण में महत्वपूर्ण भागिदारी के लिये जाना जाता है(उन्हों ने इस योजना पर काम कर रहे वैज्ञानिकों का नेत्रित्व किया था)। डाॅली, वयस्क दैहिक कोशिका द्वारा प्रतिरूपित पहली स्तनपायी थी। .

नई!!: एडिनबर्ग और ईयन विल्मट · और देखें »

ईसाई धर्म का इतिहास

चर्च (Church) शब्द यूनानी विशेषण का अपभ्रंश है जिसका शाब्दिक अर्थ है "प्रभु का"। वास्तव में चर्च (और गिरजा भी) दो अर्थों में प्रयुक्त है; एक तो प्रभु का भवन अर्थात् गिरजाघर तथा दूसरा, ईसाइयों का संगठन। चर्च के अतिरिक्त 'कलीसिया' शब्द भी चलता है। यह यूनानी बाइबिल के 'एक्लेसिया' शब्द का विकृत रूप है; बाइबिल में इसका अर्थ है - किसी स्थानविशेष अथवा विश्व भर के ईसाइयों का समुदाय। बाद में यह शब्द गिरजाघर के लिये भी प्रयुक्त होने लगा। यहाँ पर संस्था के अर्थ में चर्च पर विचार किया जायगा। .

नई!!: एडिनबर्ग और ईसाई धर्म का इतिहास · और देखें »

वारेन हेस्टिंग्स

वारेन हेस्टिंग्स (6 दिसंबर 1732 – 22 अगस्त 1818), एक अंग्रेज़ राजनीतिज्ञ था, जो  फोर्ट विलियम प्रेसीडेंसी (बंगाल) का प्रथम गवर्नर तथा बंगाल की सुप्रीम काउंसिल का अध्यक्ष था और इस तरह 1773 से 1785 तक वह भारत का प्रथम वास्तविक (डी-फैक्टो) गवर्नर जनरल रहा। 1787 में भ्रष्टाचार के मामले में उस पर महाभियोग चलाया गया लेकिन एक लंबे परीक्षण के बाद उसे 1795 में अंततः बरी कर दिया गया। 1814 में उसे प्रिवी काउंसिलर बनाया गया। .

नई!!: एडिनबर्ग और वारेन हेस्टिंग्स · और देखें »

वाल्टर स्काट

वाल्टर स्कॉट सर वाल्टर स्काट (Sir Walter Scott, 1st Baronet, FRSE; १७७१ - १८३२ ई.) अंग्रेजी के प्रसिद्ध ऐतिहासिक उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि थे। स्कॉट अंग्रेजी भाषा के प्रथम साहित्यकार थे जिन्हें अपने जीवनकाल में ही अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो गयी थी। .

नई!!: एडिनबर्ग और वाल्टर स्काट · और देखें »

वाइस सिटी

वाइस सिटी मुख्य रूप से मियामी, फ्लोरिडा पर आधारित है। वाइस सिटी, ग्रैंड थेफ़्ट ऑटो श्रृंखला में मियामी, फ्लोरिडा पर आधारित एक काल्पनिक शहर है। शहर के दो संस्करण, श्रृंखला की अलग-अलग पीढ़ियों में दिखाई गई हैं: ग्रैंड थेफ़्ट ऑटो का प्रस्तुतिकरण भौगोलिक दृष्टि से बिलकुल मियामी जैसा ही है। Grand Theft Auto: Vice City प्रस्तुतिकरण (Grand Theft Auto: Vice City Stories में भी प्रस्तुत) दो प्रमुख द्वीपों से संघटित है, जिनके बीच तीन और छोटे द्वीप हैं। वाइस सिटी का यह प्रस्तुतिकरण, मियामी के 1980 के दशक की संस्कृति से महत्वपूर्ण प्रेरणा प्राप्त करता है। फ्लोरिडा कीज़ स्थित वाइस सिटी में उपोष्णकटिबंधीय या लगभग उष्णकटिबंधीय जलवायु सहित, वर्ष भर धूप और कभी-कभी तेज हवा और वर्षा का भी आनंद मिलता है। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: वाइस सिटी और ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: वाइस सिटी स्टोरीज़ में यह सुझाव दिया गया है कि मियामी की भांति शहर को तूफ़ान का जोखिम है; वाइस सिटी में शीघ्र ही जनता के लिए पुलों को बंद कर दिया जाता है, चूंकि शहर की ओर हरमियोन तूफ़ान के बढ़ने की आशंका है। इसी तरह वाइस सिटी स्टोरीज़ में भी माना जाता है कि गोर्डी तूफ़ान शहर की ओर बढ़ रहा है। .

नई!!: एडिनबर्ग और वाइस सिटी · और देखें »

विलियम कैरी (मिशनरी)

विलियम कैरी (17 अगस्त 1761 - 9 जून 1834) एक अंग्रेजी बैप्टिस्ट मिशनरी और सुधरे हुए बैप्टिस्ट मंत्री थे जिन्हें "आधुनिक मिशन का जनक " कहा जाता है। कैरी, बैप्टिस्ट मिशनरी सोसाइटी के संस्थापकों में से एक थे। भारत के श्रीरामपुर की डेनिश कॉलोनी के एक मिशनरी के रूप में उन्होंने बंगला, संस्कृत और कई अन्य भाषाओँ और बोलियों में बाइबिल का अनुवाद किया। .

नई!!: एडिनबर्ग और विलियम कैरी (मिशनरी) · और देखें »

विंचेस्टर

विनचेस्टर (जिसे प्राचीन काल से विंटन और विंटनसीएस्ट्रे के नाम से जाना जाता रहा है) एक ऐतिहासिक कैथेड्रल शहर (गिरिजाघर शहर) तथा वेसेक्स और इंग्लैंड साम्राज्य की प्राचीन राजधानी है। यह दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में स्थित हैम्पशायर का प्रांतीय शहर है। यह शहर, स्थानीय सरकारी जनपद विनचेस्टर के बड़े शहर के मध्य स्थित है तथा इटचेन नदी के बिल्कुल नजदीक साउथ डाउंस के पश्चिमी छोर पर है। 2001 की जनगणना के समय विनचेस्टर की जनसंख्या 41,420 थी। विनचेस्टर का विकास वेंटा बेलगारम के रोमन शहर से हुआ। विनचेस्टर का प्रमुख ऐतिहासिक स्थल विनचेस्टर गिरिजाघर है, जो इंग्लैंड के सबसे बड़े गिरिजाघरों में से एक है और यूरोप के सभी गोथिक गिरिजाघरों में सबसे लम्बे मध्य भाग और उसकी कुल लंबाई के कारण जाना जाता है। इस शहर में विनचेस्टर विश्वविद्यालय और प्रसिद्ध पब्लिक स्कूल विनचेस्टर कॉलेज भी स्थित हैं। विनचेस्टर रेलवे स्टेशन लंदन वाटरलू, वेमाउथ, पोर्ट्समाउथ, साउथैम्पटन और उत्तर दिशा से चलने वाली रेलगाड़ियों की सेवा प्रदान करता है। शहर के वास्तुशिल्प और ऐतिहासिक दृष्टि से प्रसिद्ध स्थानों, तथा अन्य शहरों एवं नगरों तक आसान पहुँच के कारण विनचेस्टर इस देश के सर्वाधिक महंगे और वांछित स्थानों में से एक है। विनचेस्टर से आने वाले या विनचेस्टर में रहने वाले लोग स्थानीय तौर पर विंटोनियन के नाम से जाने जाते हैं। .

नई!!: एडिनबर्ग और विंचेस्टर · और देखें »

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) दुनिया की सबसे बड़ी विश्वविद्यालय प्रेस है। यह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का एक विभाग है और इसका संचालन उपकुलपति द्वारा नियुक्त 15 शिक्षाविदों के एक समूह द्वारा किया जाता है जिन्हें प्रेस प्रतिनिधि के नाम से जाना जाता है। उनका नेतृत्व प्रतिनिधियों के सचिव द्वारा किया जाता है जो ओयूपी के मुख्य कार्यकारी और अन्य विश्वविद्यालय निकायों के प्रमुख प्रतिनिधि की भूमिका निभाता है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय सत्रहवीं सदी के बाद से प्रेस की देखरेख के लिए इसी तरह की प्रणाली का इस्तेमाल करता आ रहा है। विश्वविद्यालय ने 1480 के आसपास मुद्रण व्यापार में कदम रखा और बाइबल, प्रार्थना पुस्तकों और अध्ययनशील रचनाओं का प्रमुख मुद्रक बन गया। इसकी प्रेस द्वारा शुरु की गयी एक परियोजना उन्नीसवीं सदी के अंतिम दौर में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी बन गई और बढ़ती लागतों से निपटने के लिए इसने अपना विस्तार जारी रखा। नतीजतन अपने शैक्षणिक और धार्मिक शीर्षकों से मेल स्थापित करने के लिए ऑक्सफोर्ड ने पिछले सौ सालों में बच्चों की पुस्तकों, स्कूल की पाठ्य पुस्तकों, संगीत, पत्रिकाओं, वर्ल्ड्स क्लासिक्स सीरीज और सबसे ज्यादा बिकने वाली अंग्रेजी भाषा शिक्षण पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कदम रखने के फलस्वरूप 1896 में न्यूयॉर्क से शुरुआत करने वाली इस प्रेस ने यूनाइटेड किंगडम के बाहर भी अपना कार्यालय खोलना शुरू कर दिया। कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के आगमन और उत्तरोत्तर बढ़ती व्यापारिक दशाओं की वजह से 1989 में ऑक्सफोर्ड में स्थित प्रेस के छापेखाने को बंद कर दिया गया और वोल्वरकोट में स्थित उसकी पूर्व कागज़ की मिल को 2004 में ध्वस्त कर दिया गया। अपनी छपाई और जिल्दसाजी कार्य का ठेका देकर आधुनिक प्रेस हर साल दुनिया भर में लगभग 6000 नए शीर्षकों का प्रकाशन करता है और दुनिया भर में इसके कर्मचारियों की संख्या लगभग 4000 है। एक धर्मार्थ संगठन के हिस्से के रूप में ओयूपी अपने मूल विश्वविद्यालय को अधिक से अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए और इसके अलावा अपनी प्रकाशन गतिविधियों के माध्यम से छात्रवृत्ति, अनुसन्धान और शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने में विश्वविद्यालय के लक्ष्यों को पूरा करने में उसकी सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। ओयूपी को सबसे पहले 1972 में यूएस कॉर्पोरेशन टैक्स से और उसके बाद 1978 में यूके कॉर्पोरेशन टैक्स से मुक्त किया गया। एक धर्मार्थ संगठन का एक विभाग होने के नाते ओयूपी को अधिकांश देशों में आयकर और निगम कर से मुक्त कर दिया गया है लेकिन इसे अपने उत्पादों पर बिक्री और अन्य वाणिज्यिक करों का भुगतान करना पड़ता है। प्रति वर्ष कम से कम 12 मिलियन पाउंड का हस्तांतरण करने की वचनबद्धता के साथ यह प्रेस वर्तमान में विश्वविद्यालय के शेष हिस्सों को अपने वार्षिक अधिशेष का 30% हस्तांतरित करता है। प्रकाशन की संख्या की दृष्टि से ओयूपी दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय प्रेस है जो हर साल 4500 से अधिक नई पुस्तकों का प्रकाशन करता है और जहां लगभग 4000 लोग काम करते हैं। ओयूपी ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी, कंसाइस ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी, ऑक्सफोर्ड वर्ल्ड्स क्लासिक्स, ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ऑफ नेशनल बायोग्राफी और कंसाइस डिक्शनरी ऑफ नेशनल बायोग्राफी सहित कई सन्दर्भ, पेशेवर और शैक्षणिक रचनाओं का प्रकाशन करता है। इसके कई सबसे महत्वपूर्ण शीर्षक अब "ऑक्सफोर्ड रेफरेंस ऑनलाइन" नामक एक पैकेज के रूप में इंटरनेट पर उपलब्ध है और इन्हें यूके की कई सार्वजनिक पुस्तकालयों के पाठक कार्ड धारकों को मुफ्त में प्रदान किया जाता है। ऑक्सफोर्ड द्वारा प्रकाशित पुस्तकों में अंतर्राष्ट्रीय मानक पुस्तक संख्या होती है जो 0-19 से शुरू होती है जो प्रेस को आईएसबीएन सिस्टम में दो-अंकीय पहचान संख्या वाले कई छोटे-छोटे प्रकाशकों में से एक बनाती है। आतंरिक समझौते द्वारा व्यक्तिगत संस्करण संख्या का पहला अंक (0-19- के बाद) एक विशेष प्रभाग का संकेत दे सकता है, उदाहरण के लिए: संगीत के लिए 3 (आईएसएमएन को परिभाषित करने से पहले); न्यूयॉर्क कार्यालय के लिए 5; क्लेयरेंडन प्रेस प्रकाशनों के लिए 8.

नई!!: एडिनबर्ग और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस · और देखें »

ओल्ड टाउन, एडिनबर्ग

चट्टान की ऊंचाइयों पर स्थित एडिनबर्ग कासल एडिनबर्ग का ओल्ड टिउन(Auld Toun; पुराना शहर) प्रचलित तौर पर एडिनबर्ग के सबसे पुरातन क्षेत्र को कहा जाता है। इस मध्यकालीन शहर ने आज भी अपनी प्राथमिक मध्यकालीन आभा व नक़शे को बर्करार रखा है। यहां कई मध्यकालीन एवं रीफ़ाॅरमेशन-कालीन(धर्मसुधार कालीन) इमारतों को बेहद अच्छी हालत में संरक्षि देखा जा सकता है। इसका एक सिरा ऊंचाई पर स्थित, मध्यकालीन एडिनबर्ग कासल पर बंद होता है, जहां से शहर की मुख्य धमनी, राॅयल माइल(शाही सड़क) नीचे उतरती है। इस मुख्य सड़क से कई छोटी सड़कें, जिन्हें व़िंड(wynd) या क्लोज़ेज़्(closes) कहा जाता है, सड़क के दोनो पक्षों से चट्टानी दीवारों के बराबर निकलती हैं। इसमें कई बड़े चौराहें स्थित हैं जो बज़ारों के स्थानों को चिह्नित करते हैं, या महत्वपूर्ण भवन इन चौराहों के सामने स्थित देखे जा सकते हैं जैसे की: सेऽन्ट ग्लीऽस् कैथेड्रल और विधी न्यायालयें। यहां स्थित महत्वपूर्ण भवनों में स्काॅटलैंड का शाही संग्रहालय, सर्जन्स्एज़ हाॅल और मैकईवन हाॅल भी शामिल हैं। रास्तों का अभिन्यास किसी ठेठ मध्यकालीन उत्तरी युरोपीय शहर का है, जहाँ शहर का मुख्य दुर्ग(कासल) किसी पहाड़ी या चट्टान के ऊपर हुआ करता था और उसपर से मुख्य सड़क(राॅयल माइल) नीचे आती थी, जिसके किनारे पूरा शहर बसा होता था। ओल्ड टाउन की मुख्य सड़क, राॅयल माइल की तस्वीर, अपरैल 2014 पहाड़ी पर बसे इस शहर में उपलब्ध सीमित जगह के बावजूद इसकी बड़ी आबादी कुछ सबसे पुरानी, ऊंची महुमंजिला रिहाइशी इमारतों में रहती थी। ऐसी आवासीय भवनें, जिन्हें काउंट्री(country) कहा जाता था, 16वीं सदी से यहां काफी आम हो गई थीं। ऐसी एनेकों इमारतें अभी भी यहाँ संरक्षित, देखी जा सकती हैं। यह आम तौर पर दस या ग्यारह मंजिला हुआ करती थीं, परन्तु एक ऐसी भी है जोकी चौदह मंजिला है। इनके अलावा, ओल्ड टाउन की एक विशेश वस्तु हैं, गलियों और सड़कों के ऊपर बने अनेक मेहराब, जिनमें कभी लोग रहा करते थें। औद्योगिक क्रांति के दौरान यहां मुख्यरूप से आइरिश अप्रवासी बसा करते थे। यहां कई तहख़ाने भी अभी तक संरक्षित हें, जिन्हें आज भी एडिनबर्ग का भूमिगत शहर बुलाया जा सकता है। न्यू टाउन के साथ एडिनबर्ग का यह क्षेत्र युनेस्को के विष्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। .

नई!!: एडिनबर्ग और ओल्ड टाउन, एडिनबर्ग · और देखें »

आर्थर कॉनन डॉयल

सर आर्थर इग्नाशियस कॉनन डॉयल, डीएल (22 मई 1859 - जुलाई 7, 1930) एक स्कॉटिश चिकित्सक और लेखक थे जिन्हें अधिकतर जासूस शरलॉक होम्स की उनकी कहानियों (इन कहानियों को आम तौर पर काल्पनिक अपराध कथा के क्षेत्र में एक प्रमुख नवप्रवर्तन के तौर पर देखा जाता है) और प्रोफ़ेसर चैलेंजर के साहसिक कारनामों के लिए जाना जाता है। वह विज्ञान कल्पना कथाएँ, ऐतिहासिक उपन्यासों, नाटकों और रोमांस, कविता और विभिन्न कल्पना साहित्य के एक विपुल लेखक थे। वे एक सफल लेखक थे जिनकी अन्य रचनाओं में काल्पनिक विज्ञान कथाएं, ऐतिहासिक उपन्यास, नाटक एवं रोमांस, कविता और गैर-काल्पनिक कहानियां शामिल हैं। .

नई!!: एडिनबर्ग और आर्थर कॉनन डॉयल · और देखें »

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2018

इंग्लैंड क्रिकेट टीम 10 जून 2018 को द ग्रेंज क्लब, एडिनबर्ग में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) खेलने के लिए स्कॉटलैंड का दौरा करने के लिए निर्धारित है। मैच के बाद 12 और 13 जून को उसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ दो ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय (टी20ई) होंगे। मई 2018 में, क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मैचों के लिए एक अस्थायी 24-सदस्यीय टीम का नाम दिया। .

नई!!: एडिनबर्ग और इंग्लैंड क्रिकेट टीम का स्कॉटलैंड दौरा 2018 · और देखें »

क्रिस होय

सर क्रिस्टोफर एंड्रयू "क्रिस" होय (जन्म 23 मार्च 1976 एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड) एक स्काटिश ट्रैक साइकिल चालक हैं जो ग्रेट ब्रिटेन और स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करतें हैं। यह एकाधिक विश्व चैंपियन और ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। बीजिंग 2008 में अपने तीन स्वर्ण पदकों के साथ, होय स्कॉटलैंड के सबसे सफल ओलंपियन बन गये, 1908 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में हेनरी टेलर के पश्चात पहले ब्रिटोन जिन्होंने किसी एक ओलंपिक में तीन स्वर्ण जीते, तथा पूरे ओलम्पिक इतिहास के सबसे सफल पुरुष साइकिल चालक। .

नई!!: एडिनबर्ग और क्रिस होय · और देखें »

क्लोरोफॉर्म

क्लोरोफ़ॉर्म (अंग्रेज़ी:Chloroform) या ट्राईक्लोरो मिथेन (अंग्रेज़ी:Trichloro methane) एक कार्बनिक यौगिक है, जिसका रासयनिक सूत्र CHCl3 है। यह एक रंगहीन और सुगंधित तरल पदार्थ होता है जिसे चिकित्सा क्षेत्र में किसी रोगी को शल्य क्रिया किए जाने के लिए मूर्छित करने हेतु निष्चेतक। याहू जागरण।। डॉ॰ मुमुक्षु दीक्षित: सीनियर कन्सल्टेट एनेस्थेटिस्ट।१४ अक्टूबर, २००८ के रूप में प्रयोग किया जाता था। ।हिन्दुस्तान लाइव।२९ अक्टूबर, २००९।। निश्चेतना विज्ञान (एनेस्थीसिया) के अंतर्गत निष्चेतक देने वाले डॉक्टर के तीन महत्वपूर्ण प्रयोजन होते हैं, जिनमें पहला, शल्य-क्रिया के लिए रोगी को मूर्छा की स्थिति में पहुंचाकर उसे पुन: सकुशल अवस्था में लाना होता है। इसके बाद दूसरा काम रोगी को दर्द से छुटकारा दिलाना तथा तीसरा काम शल्य-चिकित्सक की आवश्यकतानुसार रोगी की मांसपेशियों को कुछ ढीला करने का प्रयास करना होता है। आरंभिक काल में एक ही निष्चेतक यानि ईथर या क्लोरोफॉर्म से उपरोक्त तीनों काम किये जाते थे, किंतु क्लोरोफॉर्म की मात्रा के कम या अधिक होने से रोगी पर सुरक्षापूर्वक वांछित परिणाम नहीं मिल पाते थे, जिस कारण से चिकित्सा विज्ञान में अनेक शोध जारी रहे और आज इस क्षेत्र में हुई प्रगति से संतुलित निष्चेतक के माध्यम से रोगियों को भिन्न-भिन्न औषधियों के प्रभाव से आवश्यकतानुरूप वांछित परिणाम मिलते हैं। वर्तमान चिकित्सा में इसका प्रयोग बंद कर दिया गया है। आज क्लोरोफॉर्म का प्रयोग रसायन और साबुन इत्यादि बनाने में किया जाता है। इसका निर्माण इथेनॉल के साथ क्लोरीन की अभिक्रिया कराने के बाद होता है। यह विषैला होता है और इस कारण इसे सावधानीपूर्वक प्रयोग किया जाना चाहिए। क्लोरोफॉर्म के अधिक निकटस्थ प्रयोग रहने से शरीर के कई अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है। .

नई!!: एडिनबर्ग और क्लोरोफॉर्म · और देखें »

कैम्ब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम तथा कैथरीन मिडलटन का विवाह

बकिंघम पैलेस की बालकनी में नवविवाहित ड्यूक और कैम्ब्रिज की डचेस.बाईं ओर जूनियर ब्राइड्ज़्मेड ग्रेस वान कटसेम और दायीं ओर जूनियर ब्राइड्ज़्मेड मार्गरीटा आर्मस्ट्रांग-जोन्स हैं। कैम्ब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम तथा कैथरीन मिडलटन का विवाह 29 अप्रैल 2011 शुक्रवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बी में संपन्न हुआ। रानी एलिजाबेथ द्वितीय के उत्तराधिकार की पंक्ति में दूसरे पुत्र, राजुमार विलियम 2001 में पहली बार कैथरीन मिडलटन से मिले थे, जब दोनों सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय में पढाई कर रहे थे। 20 अक्टूबर 2010 को हुई उनकी सगाई की घोषणा 16 नवम्बर 2010 को की गयी थी। विवाह की तैयारी और स्वयं इस अवसर ने मीडिया का काफी ध्यान आकर्षित किया जिसमें सेवा का दुनिया भर में सीधा प्रसारण किया गया, साथ ही इसकी तुलना और समानता कई मायनों में विलियम के माता-पिता प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना स्पेंसर की 1981 में हुई शादी से की गयी। एक अनुमान के मुताबिक़ दुनिया भर में तीन बिलियन लोगों ने इस विवाह को देखा और 24.5 मिलियन लोगों ने ब्रिटेन में इस आयोजन को प्रत्यक्ष रूप से देखा.

नई!!: एडिनबर्ग और कैम्ब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम तथा कैथरीन मिडलटन का विवाह · और देखें »

कैल्टन पहाड़ी

कैल्टन पहाड़ी या काॅल्टन पहाड़ी(Calton hill; क़ैल्टन हिल्ल्) स्काॅटलैंड के एडिनबर्ग शहर के केन्द्र में स्थित एक पहाड़ी है। यह एडिनबर्ग के प्रिन्सेस् स्ट्रीट के पूर्वी छोर के आगे स्थित है और एडिनबर्ग के युनेस्को विश्व धरोहरों स्थलों की सूची में शामिल है। यहां से शहर का बेहद खूबसूरत नज़ारा देखा जा सकता है, और अकसर इसी पहाड़ी पर से ली गई एडिनबर्ग के नज़ारों की तस्वीरों को पोस्टकार्डों और चत्रों के लिये उपयोग किया जाता है। यह पहाड़ी स्काॅटिश सरकार का मुख्यालय है, जोकी इस पहाड़ी की दक्षिणी ढलानों पर स्थित सेन्ट ऐन्ड्र्यूज़ हाउस में आधारित है, एवं अन्य महत्वपूर्ण भवन, जैसे: स्काॅटिश संसद भवन और हाॅलीरूड पैलेस("स्काॅटलैंड के शासक" का आधिकारिक शाही निवास है), सब इसी पहाड़ी की तराईयों पर स्थित हैं। इस संदर्भ में इस पहाड़ी को स्काॅलैंड में, नई दिल्ली की रायसीना पहाड़ी के समभागी के रूप में देखा जा सकता है। इन महत्वपूर्ण सरकारी भवनों के अलावा इस पहाड़ी पर और भी कई प्रतिश्ठित इमारतें; जैसे की: नेल्सन स्मारक, डुगल स्टीवर्ट स्मारक, स्काॅटलैंड का राष्ट्रीय स्मारक, राॅबर्ट बर्नस् स्मारक, पुरानी राॅयल हाई स्कूल(शाही उच्चविद्यालय), पोलिटिकल मार्टर्सेज़ भाॅन्युमेन्ट(राजनैतिक शहीदों का स्मारक) और सिटी ऑब्ज़र्वेटरी(नगर वेधशाला), यहां स्थित हैं। इनके अलावा पुरानी और नई काॅल्टन क़ब्रगाह भी इसी के पास स्थित हैं, जहांपर एडिनबर्ग एवं स्काॅटलैंड की इतिहास के कई महत्वपूर्ण एवं मान्य हस्तिसों के क़ब्र हैं। .

नई!!: एडिनबर्ग और कैल्टन पहाड़ी · और देखें »

केन्द्रीय व्यवसायिक क्षेत्रों की सूची

केन्द्रीय व्यवसायिक क्षेत्रों की सूची में विभिन्न देशों के विभिन्न नगरों के केन्द्रीय व्यवसायिक क्षेत्र दिए गए हैं। .

नई!!: एडिनबर्ग और केन्द्रीय व्यवसायिक क्षेत्रों की सूची · और देखें »

केल्विन क्लेन

केल्विन क्लेन (Calvin Klein), केल्विन क्लेन इंक.(Calvin Klein Inc.) द्वारा 1968 में स्थापित किया गया एक फैशन ब्रांड है। कंपनी का मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर, केमिडटाउन मैनहट्टन में है जो वर्तमान में फिलिप्स-वान ह्यूसेन (Phillips-Van Heusen) के स्वामित्व में है। अन्य फैशन ब्रांडों की तरह, केल्विन क्लेन (Calvin Klein) ने एक विश्व प्रसिद्ध प्रतीक "सीके" ("CK") स्थापित किया। .

नई!!: एडिनबर्ग और केल्विन क्लेन · और देखें »

कॉनकॉर्ड

Aérospatiale-BAC Concorde एक टर्बोजेट-चालित यात्री विमान, एक सुपरसोनिक परिवहन (SST) है। यह इंग्लैंड और फ्रांसिसि सरकार का संयुक्त उत्पाद है। इसका निर्माण एयरोस्पेशियल और ब्रितानी विमान निगमकी संयुक्त प्रौद्योगिकी से हुआ है। इसने 1969 में पहली बार उड़ान भरा तथा 1976 से अपनी सेवाएं देनी प्रारंभ कर दी। इसकी सेवाएं अगले 27 वर्षों तक जारी रही। इसने लंदन के हीथ्रो (ब्रिटिश एयरवेज़) और पेरिस के चार्ल्स डे गॉले हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसीके लिए नियमित रूप से उड़ाने भरी। रिकॉर्ड गति से चलने वाले इस विमान ने अन्य विमानों की तुलना में इस ट्रांस-अटलांटिक दूरी को आधे समय में तय की। इसलिए यह विमानन कंपनियों और यात्रियों के लिए काफी लाभप्रद साबित हुआ। इस तरह के केवल 20 विमानों का निर्माण किया गया जो इस बात का द्योतक है कि इसका विकास आर्थिक दृष्टि से नुकसानदायक था। इस विमान को खरीदने के लिए एयर फ़्रांस और ब्रिटिश एयरवेज़ को उनकी सरकारों द्वारा आर्थिक सहायता दी गई थी। 25 जुलाई 2000 को एयर फ्रांस का न्युयॉर्क की उड़ान पर जा रहा कॉनकॉर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 113 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस एकमात्र दुर्घटना, 11 सितंबर 2001 के हमलों से उत्पन्न होने वाले आर्थिक प्रभाव और अन्य कारकों के परिणामस्वरूप, 24 अक्टूबर 2003 में इसका प्रचालन बंद कर दिया गया। 26 नवम्बर 2003 को इसने आखिरी उड़ान भरी। एक पूर्व एयर फ़्रांस कॉनकॉर्ड (F-BTSD) की बहाली का प्रयास जारी है और आशा व्यक्त की जा रही है कि वह 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक समय पर उड़ान भरेगा। यह कई संस्थाओं द्वारा विमानन प्रतीक के रूप में सम्मानित हुआ। .

नई!!: एडिनबर्ग और कॉनकॉर्ड · और देखें »

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2015

2015 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सत्र मई 2015 से सितंबर 2015 तक था। .

नई!!: एडिनबर्ग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2015 · और देखें »

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2016

2016 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सत्र मई 2016 से सितंबर 2016 तक था। .

नई!!: एडिनबर्ग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2016 · और देखें »

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2017

2017 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीज़न मई 2017 से सितंबर 2017 तक है। वर्तमान में, इस अवधि के दौरान 13 टेस्ट मैचों, 52 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे), 12 ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय (टी20ई), और 31 महिला वनडे इंटरनेशनल (डब्ल्यूओडीआई) को खेला जायेगा। सीजन की शुरूआत टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में भारत के साथ शुरू हुई, दक्षिण अफ्रीका ने एकदिवसीय रैंकिंग की अगुवाई की, न्यूजीलैंड ने ट्वेंटी-20 रैंकिंग की अगुवाई की और ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं ने महिला रैंकिंग की अगुवाई की। यह सत्र इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच दो मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से शुरू हुआ, इसके बाद आयरलैंड में त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला (न्यूजीलैंड और बांग्लादेश भी शामिल है), और इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज़। इन मैचों ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी की, जो जून में इंग्लैंड में आयोजित की गई थी। यह पहला चैंपियंस ट्रॉफी था जिसमें वेस्टइंडीज ने 30 सितंबर, 2015 को कट ऑफ की तारीख में एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष 8 के बाहर होने के कारण भाग नहीं लिया था। यह तुरंत महिला क्रिकेट विश्व कप के बाद किया गया, जो इंग्लैंड में भी आयोजित किया गया था। इन दो प्रमुख घटनाओं के बाद, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई द्विपक्षीय सीरीज के साथ फिर से शुरू हो रहा है जिसमें अफगानिस्तान का पहला वेस्टइंडीज का पहला द्विपक्षीय दौरा है। महत्वपूर्ण श्रृंखला में तुलसी डी ओलिवेरा ट्रॉफी के 6 वें संस्करण और विस्डेन ट्रॉफी के 26 वें संस्करण शामिल हैं, जिनमें से बाद में इंग्लैंड में खेला जाने वाला पहला दिन / रात टेस्ट मैच भी शामिल है। पाकिस्तान ने जुलाई में बांग्लादेश का दौरा किया था, लेकिन श्रृंखला रद्द कर दी गई थी। इस सीज़न में जिम्बाब्वे का श्रीलंका का पहला द्विपक्षीय दौरा 15 साल में भी शामिल था, जिसमें जिम्बाब्वे ने श्रीलंका पर अपना पहला सीरीज जीत दर्ज की थी। इस सीज़न के दौरान, 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की योग्यता प्रक्रिया के कई महत्वपूर्ण कदम होंगे। आईसीसी एकदिवसीय चैम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा करने वाली 12 टीमों के बीच होने वाले ओडीआई विशेष महत्व के होंगे क्योंकि केवल इस सीज़न (30 सितंबर 2017) के अंत में शीर्ष 8 में स्थान पर रहने वाले ही सीधे विश्व कप के लिए योग्य होंगे। यह पिछले विश्व कप से अलग है क्योंकि पूर्ण सदस्यों को उन टूर्नामेंटों में स्वचालित योग्यता प्रदान की गई थी। नीचे चार में शामिल होने वाले लोग 2018 क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जो बांग्लादेश में आयोजित किया जाएगा, और विश्व क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप में शीर्ष चार टीमों और विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन दो की शीर्ष दो टीमों में शामिल हो जाएगा। इस सीजन के दौरान विश्व क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप और इंटरकांटिनेंटल कप के राउंड 5 और 6 में मैच आयोजित हैं। विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन तीन टूर्नामेंट इस सीजन में आयोजित किया गया, शीर्ष 2 टीमों, ओमान और कनाडा के साथ, डिवीजन 2 में पदोन्नत किया गया। .

नई!!: एडिनबर्ग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2017 · और देखें »

उत्तराधिकार परिषद्

सेंट जेम्स पैलेस, जहाँ उत्तराधिकार परिषद्, नए उत्तराधिकारी पर स्वीकृति और उत्तराधिकार के सार्वजनिक घोषणापत्र को तैयार करने हेतु एकत्रित होती है। उत्तराधिकार परिषद् यानि ऍक्सेशन काउंसिल(Accession council), यूनाइटेड किंगडम की एक परंपरागत समारोहिक निकाय है, जो शासी राजा या रानी के निधन के पश्चात, सिंघासन पर उत्तराधिकार के बाद, सेंट जेम्स पैलेस में एककृत होती है, ताकि सिंघासन के उत्तराधिकारी के सिंघासन-विराजन और नए शासक के राज की शुरुवात की आधिकारिक घोषणा की जा सके। वर्ष १७०७ में पारित समाधान के अधिनियम के अनुसार, किसी शासक की मृत्यु होने के साथ ही, उत्तराधिकार के नियमों के अनुकूल, उनके वैधिक उत्तराधिकारी, बिना किसी समारोह या औपचारिकता के, तुरंत ही नए शासक बन जाते हैं। अतः उत्तराधिकार परिषद् हमेशा उत्तराधिकार होने के पश्चात् संगठित होती है, एक आधिकारिक घोषणापत्र जारी करने के लिए, जिसके द्वारा नए शासक की नाम और पहचान समेत पुष्टि की जाती है, और पूरे प्रजा को इस पुष्टि और उत्तराधिकार से अवगत कराया जाता है। इस परिषद् में प्रिवी पार्षदगण, राज्य महाधिकारीगण, हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स के सदस्यगण, लण्डन शहर के प्रभु महापौर और एल्डरमेन, राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों के उच्चायुक्तगण तथा अन्य जनसेवकगण शामिल रहते हैं। यह परिषद् उत्तराधिकार की आधिकारिक घोषणा रचित करती है, जिसे लंदन और एडिनबर्ग समेत संयुक्त राजशाही के तमाम बड़े-छोटे शहरों के महत्वपूर्ण चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सार्वजनिक रूप से पढ़ा जाता है। अमूमन, परंपरतः इस घोषणा को सबसे पहले सेंट जेम्स पैलेस की फ्रियरी कोर्ट की बाल्कनी से पढ़ा जाता है। इस घोषणा पढ़े जाने के दिन को प्रतिवर्ष, ऍक्सेशन डे के रूप में मनाया जाता है। .

नई!!: एडिनबर्ग और उत्तराधिकार परिषद् · और देखें »

1999 क्रिकेट विश्व कप

१९९९ क्रिकेट विश्व कप, (आधिकारिक तौर पर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप) क्रिकेट विश्व कप का सातवाँ संस्करण था। http://www.icc-cricket.com/cricket-world-cup/about/279/history यह इंगलैंड, स्कॉटलैंड, आयरलैंड, नीदरलैंड और वेल्स में १४ मई से २० जून १९९९ को आयोजित किया गया। http://www.espncricinfo.com/ci/content/series/61046.html?template.

नई!!: एडिनबर्ग और 1999 क्रिकेट विश्व कप · और देखें »

2014 राष्ट्रमण्डल खेल

2014 राष्ट्रमण्डल खेल (आधिकारिक XX राष्ट्रमण्डल खेल) ग्लासगो, स्कॉटलैंड, में 23 जुलाई से 3 अगस्त 2014 के मध्य आयोजित हुआ। यह ओलंपिक व एशियाड खेलों के बाद तीसरा सबसे बड़ी बहु-खेल स्पर्धा है। यह स्कॉटलैंड में होने वाला अब तक का सबसे बड़ा बहु-खेल आयोजन रहा जिसमे 4,560 खिलाड़ी 17 विभिन्न खेलों में भाग लिया। स्कॉटलैंड में इससे पूर्व एडिनबरा में 1970 और 1986 के राष्ट्रमण्डल खेल आयोजित कर चुका है। इन खेलों ने संगठन, लोगों की उपस्तिथि तथा उत्साह के कारण काफी प्रशंसा पाई। राष्ट्रमण्डल खेल संघ के प्रमुख माइक हूपर ने इन खेलों की प्रशंसा करते हुए अब तक इतिहास का असाधारण खेल करार दिया। स्कॉटलैंड की धरती पर तीसरी बार आयोजित हुए इन खेलों में यूनाईटेड किंगडम के गृह देशों इंग्लैंड, वेल्स तथा मेजबान स्कॉटलैंड ने सबसे अधिक पदक पा कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इंग्लैंड ने 1986 के खेलों के बाद पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जो कि स्कॉटलैंड में ही आयोजित हुए थे। किरिबाती ने राष्ट्रमण्डल खेल के इतिहास में अपना पहला पदक जीता, जो कि भारोत्तोलन की पुरुष 105 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण था। .

नई!!: एडिनबर्ग और 2014 राष्ट्रमण्डल खेल · और देखें »

2015-17 आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग

2015-17 आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग 2015-17 आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप (मूल रूप से इंटरकांटिनेंटल कप वन-डे) आईसीसी इंटरकांटिनेंटल कप के एक सीमित ओवरों के संस्करण का दूसरा संस्करण है। आयरलैंड और अफगानिस्तान टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा नहीं होगा क्योंकि उन दोनों वनडे रैंकिंग के माध्यम से सीधे 2019 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए प्रयास करने के लिए पात्र बना दिया है। इसके बजाय, केन्या और नेपाल टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट के विजेता अधिकारी 12 टीम रैंकिंग तालिका में सबसे कम रैंक एसोसिएट टीम के खिलाफ एक चुनौती श्रृंखला खेलने के लिए या तो रहने या अगले चक्र के लिए 12 टीम रैंकिंग तालिका में पदोन्नत किया जाना होगा। शीर्ष चार टीमों में भी शामिल हो जाएगा सबसे कम चार टीमें आईसीसी वनडे चैम्पियनशिप से (सितंबर 2017 तक) 2018 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में, रैंक नीचे चार टीमों डिवीजन दो के लिए चला जाएगा, जबकि और डिवीजन के फाइनल के साथ खेलते हैं 2018 सीडब्ल्यूसी क्वालीफायर में शेष दो स्थानों के लिए तीन। टूर्नामेंट राउंड रोबिन प्रारूप शामिल होंगे। मेल खाता है, जिसमें दोनों टीमों की वनडे का दर्जा दिया है एक वनडे मैच के रूप में दर्ज हो जाएगा, माचिस, जिसमें एक या दोनों टीमों की वनडे स्थिति alist के रूप में दर्ज हो जाएगा एक खेल नहीं है, जबकि। .

नई!!: एडिनबर्ग और 2015-17 आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एडनबरा, एडिनबरा, एडिनबर्ग नगर, एडिनबर्ग शहर, एडिन्बर्ग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »