लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुशांत सिंह राजपूत

सूची सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत भारतीय टीवी और फ़िल्म अभिनेता हैं। सर्वप्रथम उन्होनें किस देश में है मेरा दिल नामक धारावाहिक में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फ़िल्मो के प्रस्ताव मिलना शुरु हुए। फ़िल्म काय पो छे! में वो मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की तारीफ़ भी हुई। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। फ़िल्म सफल रही और सुशांत का फ़िल्मी करियर परवान चड़ गया। सुशांत की आने वाली फिल्म 'चंदा मामा दूर के' है। .

20 संबंधों: चंदा मामा दूर के, एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी!, पवित्र रिश्ता, पीके (फ़िल्म), बिहार के व्यक्तियों की सूची, भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची, मानसी अग्रवाल, राब्ता (२०१७ फ़िल्म), शुद्ध देसी रोमांस, सुशांत सिंह राजपूत फिल्मोग्राफी, सीआईडी (धारावाहिक), सीआईडी के पात्रों की सूची, ज़ी रिश्ते पुरस्कार, वेलकम टू न्यू यॉर्क (२०१८ फ़िल्म), काय पो छे!, कृति सैनॉन, २०१७ की बॉलीवुड फ़िल्में, 2013 की बॉलीवुड फिल्में, 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में

चंदा मामा दूर के

चंदा मामा दूर के भारतीय हिन्दी सिनेमा की सबसे पहले स्पेस फ़िल्म है। इस फ़िल्म को डायरेक्ट संजय पूरण सिंह चौहान कर रहे हैं निर्माता विकी रजानी हैं। चंदा मामा दूर के में सुशांत सिंह राजपूत अंतरिक्ष यात्री बने हैं। इस फिल्म में माधवन पायलट की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। सुशांत ने निर्वात, अपकेंद्रन, गुरुत्वहीनता, चांद पर चलना और आईएसएस (अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन) परिचालन और भी काफी चीजों का अनुभव किया। उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का दौरा अंतरिक्ष अभियान और शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव लेने के लिए किया है। चंदा मामा दूर के हॉलीवुड फिल्म 2001: ए स्पेस ओडिसी से प्रेरित है। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और चंदा मामा दूर के · और देखें »

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड जीवनी फिल्म है। फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाएंगे। फ़िल्म रिती स्पोर्ट मैनेजमेंट, इंसपायर्ड एंटरटैनमेंट तथा आदर्श टेलिमीडिया द्वारा निर्मित है। नीरज पांडे निर्देशित हालिया रिलीज फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी‘ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही करीब 66 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने इतनी कमाई सिर्फ भारत में की है। फिल्म को मिल रही प्रशंसा के बाद इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी · और देखें »

डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी!

डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी! भारतीय हिन्दी बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन दिबाकर बेनर्जी ने किया है। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी! · और देखें »

पवित्र रिश्ता

पवित्र रिश्ता एक अत्यंत लोकप्रिय भारतीय दैनिक धारावाहिक था जो ज़ी टीवी पर प्रसारित और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित था। पवित्र रिश्ता मुंबई शहर और दैनिक समस्याओं को जो वे सामना करने के लिए दिन के आम मध्यम वर्ग के परिवारों के सरल जीवन का चित्रण है। कहानी दो प्रेमी मानव और अर्चना की यात्रा पर विशेष रूप से केंद्रित है। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और पवित्र रिश्ता · और देखें »

पीके (फ़िल्म)

पीके एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म के निर्माता राजकुमार हिरानी के साथ-साथ विधु विनोद चोपड़ा और सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। यह फिल्म १९ दिसम्बर २०१४ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में मुख्य किरदार आमिर ख़ान, अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, बोमन ईरानी और सुशांत सिंह राजपूत हैं। इस फ़िल्म ने अब तक ₹ 642 करोड़ का बिज़नेस किया। ये फ़िल्म भारत की सबसे सफल फ़िल्म बन गयी है। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और पीके (फ़िल्म) · और देखें »

बिहार के व्यक्तियों की सूची

यहाँ विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बिहार के प्रमुख व्यक्तियों की सूची दी गयी है। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और बिहार के व्यक्तियों की सूची · और देखें »

भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची

इस पृष्ठ पर भारतीय चलचित्र के अभिनेताओं की सूची दी गई है। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची · और देखें »

मानसी अग्रवाल

मानसी अग्रवाल एक भारतीय नृत्य-परिकल्पक है। वह सबसे जादा जानी जाती है नृत्य-परिकल्पक गीत भारत माता की जय, फिल्म शंघाई से। उन्होंने उल्लेखनीय अभिनेताओं जैसे सुशांत सिंह राजपूत के साथ पुरस्कार विजेता फिल्म, काई पो चे, और देव डी में अभय देओल के साथ काम किया है। स्टारडस्ट और फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए उन्हें कोरियोग्राफ किया गया गीत 'सुनो ना संगमेश्वर' नामिकत किया गया था। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और मानसी अग्रवाल · और देखें »

राब्ता (२०१७ फ़िल्म)

राब्ता एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन दिनेश विजन ने किया है और फ़िल्म के निर्माता दिनेश विजन, भूषण कुमार और होमी अदाजनिया है। यह फ़िल्म ९ जून २०१७ को प्रदर्शित हुई। फ़िल्म में मुख्य किरदार सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनॉन है। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और राब्ता (२०१७ फ़िल्म) · और देखें »

शुद्ध देसी रोमांस

शुद्ध देसी रोमांस, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रेण्डम देसी रोमांस (Random Desi Romance) शीर्षक से जारी किया गया, मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित एवं आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित हिन्दी फ़िल्म है। सुशांत सिंह राजपूत, परिणीति चोपड़ा और नवोदित वाणी कपूर इसमें मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म ६ सितम्बर २०१३ को प्रदर्शित की गयी। इसे २०१३ के टोरंटो फ़िल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया जायेगा। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और शुद्ध देसी रोमांस · और देखें »

सुशांत सिंह राजपूत फिल्मोग्राफी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और सुशांत सिंह राजपूत फिल्मोग्राफी · और देखें »

सीआईडी (धारावाहिक)

सीआईडी सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला हिन्दी भाषा का एक धारावाहिक है, जिसे भारत का सबसे लंबा चलने वाला धारावाहिक होने का श्रेय प्राप्त है। अपराध व जासूसी शैली पर आधारित इस धारावाहिक में शिवाजी साटम, दयानन्द शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसके सर्जक, निर्देशक और लेखक बृजेन्द्र पाल सिंह हैं। इसका निर्माण फायरवर्क्स नामक कंपनी ने किया है जिसके संस्थापक बृजेन्द्र पाल सिंह और प्रदीप उपूर हैं। २१ जनवरी १९९८ से शुरु होकर यह धारावाहिक अब तक लगातार चल रहा है। इसका प्रसारण प्रत्येक शनिवार और रविवार को रात १० बजे होता है। इसका पुनः प्रसारण सोनी पल चैनल पर रात ९ बजे होता है जिसमें इसके पुराने प्रकरण दिखाये जाते हैं। इस धारावाहिक ने २१ जनवरी २०१८ को अपने प्रसारण के २० वर्ष पूर्ण किये और २१वें वर्ष में प्रवेश किया। इससे पहले, २७ सितम्बर २०१३ को इस धारावाहिक ने अपनी १०००वीं कड़ी पूरी की। इस धारावाहिक को कई अन्य भाषाओं में भी भाषांतरित किया गया है। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और सीआईडी (धारावाहिक) · और देखें »

सीआईडी के पात्रों की सूची

सीआईडी के पात्रों की सूची में १९९८ से अब तक के सभी सीआईडी (धारावाहिक) के पात्रो की सूची। (बाएँ से दायें) दया शेट्टी, अंशा सयद, जानवी छेड़ा, शिवाजी सतम, आदित्य श्रीवास्तव (बाएँ से दायें) श्रद्धा मूसले, अंशा सयद, ऋषिकेश पांडे, शिवाजी सतम, नरेंद्र गुप्ता, जानवी छेड़ा, अजय नागरथ .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और सीआईडी के पात्रों की सूची · और देखें »

ज़ी रिश्ते पुरस्कार

ज़ी रिश्ते पुरस्कार ज़ी टीवी चैनल के पुरस्कार में जो पिछले वर्ष में अपने स्टेशन पर प्रसारित शो के लिए एक शो है। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और ज़ी रिश्ते पुरस्कार · और देखें »

वेलकम टू न्यू यॉर्क (२०१८ फ़िल्म)

वेल्कम टू न्यू यॉर्क एक आगामी हिन्दी हास्य ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन चकरी तोलती ने किया है। वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख तथा जैकी भगनानी द्वारा निर्मित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, रितेश देशमुख, बोमन ईरानी और लारा दत्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और वेलकम टू न्यू यॉर्क (२०१८ फ़िल्म) · और देखें »

काय पो छे!

काय पो छे! चेतन भगत के उपन्यास द ३ मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर आधारित अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित 2013 की भारतीय नाटक फ़िल्म है। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और काय पो छे! · और देखें »

कृति सैनॉन

कृति सैनन (जन्म: २७ जुलाई १९९०) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल हैं। एक सफल मॉडलिंग करियर के बाद उन्होंने सुकुमार द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म १:नेनोक्कडीने से बड़े परदे पर कदम रखा और बॉलीवुड में इनका पदार्पण २३ मई २०१४ को आयी फिल्म हीरोपंती के ज़रिये हुआ। इस फिल्म में उनके विपरीत टाइगर श्रॉफ भी है। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनॉन · और देखें »

२०१७ की बॉलीवुड फ़िल्में

यह सूची २०१७ में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की है। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और २०१७ की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

2013 की बॉलीवुड फिल्में

साल 2013 में बॉलीवुड ने 100 वर्ष पुर किये। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और 2013 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

2015 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की सूची है। .

नई!!: सुशांत सिंह राजपूत और 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »