लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी और सुशांत सिंह राजपूत

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी और सुशांत सिंह राजपूत के बीच अंतर

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी vs. सुशांत सिंह राजपूत

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड जीवनी फिल्म है। फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाएंगे। फ़िल्म रिती स्पोर्ट मैनेजमेंट, इंसपायर्ड एंटरटैनमेंट तथा आदर्श टेलिमीडिया द्वारा निर्मित है। नीरज पांडे निर्देशित हालिया रिलीज फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी‘ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही करीब 66 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने इतनी कमाई सिर्फ भारत में की है। फिल्म को मिल रही प्रशंसा के बाद इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। . सुशांत सिंह राजपूत भारतीय टीवी और फ़िल्म अभिनेता हैं। सर्वप्रथम उन्होनें किस देश में है मेरा दिल नामक धारावाहिक में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फ़िल्मो के प्रस्ताव मिलना शुरु हुए। फ़िल्म काय पो छे! में वो मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की तारीफ़ भी हुई। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। फ़िल्म सफल रही और सुशांत का फ़िल्मी करियर परवान चड़ गया। सुशांत की आने वाली फिल्म 'चंदा मामा दूर के' है। .

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी और सुशांत सिंह राजपूत के बीच समानता

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी और सुशांत सिंह राजपूत आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी (एम एस धोनी भी) झारखंड, रांची के एक राजपूत परिवार में जन्मे पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं। शुरुआत में एक असाधारण उज्जवल व आक्रामक बल्लेबाज़ के नाम पर जाने गए। धोनी धीरे-धीरे भारतीय एक दिवसीय के सबसे शांतचित्त कप्तानों में से जाने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०, २००७-०८ कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज २००७-२००८ के सीबी सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जीती जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को २-० से हराया उन्होंने भारतीय टीम को श्रीलंका और न्यूजीलैंड में पहली अतिरिक्त वनडे सीरीज़ जीत दिलाई ०२ सितम्बर २०१४ को उन्होंने भारत को २४ साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज में जीत दिलाई। धोनी ने कई सम्मान भी प्राप्त किए हैं जैसे २००८ में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड (प्रथम भारतीय खिलाड़ी जिन्हें ये सम्मान मिला), राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार और २००९ में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री पुरस्कार साथ ही २००९ में विस्डन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट ग्यारह टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया गया। उनकी कप्तानी में भारत ने २८ साल बाद एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में दुबारा जीत हासिल की। सन् २०१३ में इनकी कप्तानी में भारत पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का विजेता बना। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गये जिनके पास आईसीसी के सभी कप है। इन्होंने २०१४ में टेस्ट क्रिकेट को कप्तानी के साथ अलविदा कह दिया था। इनके इस फैसले से क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया। धोनी लगातार दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप में २०१५ क्रिकेट विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया और पहली बार भारत ने सभी ग्रुप मैच जीते साथ ही इन्होंने लगातार ११ विश्व कप में मैच जीतकर नया रिकार्ड भी बनाया ये भारत के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने १०० वनडे मैच जिताए हो। और उन्होनें कहा है कि जल्द ही वो एक ऐसा कदम उठाएंगे जो किसी कप्तान ने अपने कैरियर में नहीं उठाया वो टीम को २ हिस्सों में बाटेंगे जो खिलाड़ी अच्छा नहीं खेलेगा उसे वो दूसरी टीम में डाल देंगे और जो खिलाड़ी अच्छा खेलेगा वो उसे अपनी टीम में रख लेंगे इसमें कुछ नये खिलाड़ी भी आ सकते हैं। धोनी ने ४ जनवरी २०१७ को भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी टीम की कप्तानी छोड़ी। .

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी और महेंद्र सिंह धोनी · महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी और सुशांत सिंह राजपूत के बीच तुलना

एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी 14 संबंध है और सुशांत सिंह राजपूत 15 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 3.45% है = 1 / (14 + 15)।

संदर्भ

यह लेख एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी और सुशांत सिंह राजपूत के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »