लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सिन्धी भाषा का साहित्य

सूची सिन्धी भाषा का साहित्य

सिन्धी साहित्य सिन्धी साहित्य गद्य और पद्य दोनों में है। .

5 संबंधों: फहमीदा हुसैन, भारत सारावली, सिन्धविद्या, सिन्धी भाषा, सिन्धी भाषा की लिपियाँ

फहमीदा हुसैन

डॉ फहमीदा हुसैन (मूल नाम: फहमीदा मेमन; जन्म: ०५ जुलाई, १९४८) (ڊاڪٽر فهميده حسين ميمڻ) सिन्धी साहित्यकार, शिक्षाविद एवं शिक्षक हैं। वे पाकिस्तान की सुप्रसिद्ध लेखिका, विद्वान, भाषाविद तथा बुद्धिजीवी हैं। उन्होने साहित्य, भाषाविज्ञान, स्त्री अध्ययन, तथा नृविज्ञान के क्षेत्र में कार्य किया है। उन्हें शाह अब्दुल लतीफ़ के काव्य में विशेषज्ञता प्राप्त है। सन २००८ से २०१५ तक वे सिन्धी भाषा प्राधिकरण (सिन्धी लैंग्वेज एथारिटी) की अध्यक्षा थीं। डॉ फहमीदा हुसैन का जन्म पाकिस्तान के सिन्ध प्रान्त के हैदराबाद जिले के टंडो जाम में हुआ था। उनके पिता मोहम्मद याकून 'नियाज' भी विद्वान थे जिन्होने हाफ़िज़ शिराज़ी के काव्य का फारसी से सिन्धी भाषा में अनुवाद किया था। उनके भाई सिराजुल हक़ मेमन भी एक प्रसिद्ध लेखक एवं शोधकर्ता थे। .

नई!!: सिन्धी भाषा का साहित्य और फहमीदा हुसैन · और देखें »

भारत सारावली

भुवन में भारत भारतीय गणतंत्र दक्षिण एशिया में स्थित स्वतंत्र राष्ट्र है। यह विश्व का सातवाँ सबसे बड़ देश है। भारत की संस्कृति एवं सभ्यता विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति एवं सभ्यताओं में से है।भारत, चार विश्व धर्मों-हिंदू धर्म, सिख धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म के जन्मस्थान है और प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का घर है। मध्य २० शताब्दी तक भारत अंग्रेजों के प्रशासन के अधीन एक औपनिवेशिक राज्य था। अहिंसा के माध्यम से महात्मा गांधी जैसे नेताओं ने भारत देश को १९४७ में स्वतंत्र राष्ट्र बनाया। भारत, १२० करोड़ लोगों के साथ दुनिया का दूसरे सबसे अधिक आबादी वाला देश और दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला लोकतंत्र है। .

नई!!: सिन्धी भाषा का साहित्य और भारत सारावली · और देखें »

सिन्धविद्या

सिन्धविद्या (Sindhology; سنڌولوجي) अकादमिक अनुसन्धान का वह क्षेत्र है जिसमें सिन्ध के इतिहास, सिन्धी समाज, सिन्धी संस्कृति, तथा सिन्धी साहित्य आदि आते हैं। इस विषय का आरम्भ १९६४ में हुआ जब कराची विश्वविद्यालय में सिन्धविद्या संस्थान (Institute of Sindhology) की स्थापना हुई। .

नई!!: सिन्धी भाषा का साहित्य और सिन्धविद्या · और देखें »

सिन्धी भाषा

सिंधी भारत के पश्चिमी हिस्से और मुख्य रूप से गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। इसका संबंध भाषाई परिवार के स्तर पर आर्य भाषा परिवार से है जिसमें संस्कृत समेत हिन्दी, पंजाबी और गुजराती भाषाएँ शामिल हैं। अनेक मान्य विद्वानों के मतानुसार, आधुनिक भारतीय भाषाओं में, सिन्धी, बोली के रूप में संस्कृत के सर्वाधिक निकट है। सिन्धी के लगभग ७० प्रतिशत शब्द संस्कृत मूल के हैं। सिंधी भाषा सिंध प्रदेश की आधुनिक भारतीय-आर्य भाषा जिसका संबंध पैशाची नाम की प्राकृत और व्राचड नाम की अपभ्रंश से जोड़ा जाता है। इन दोनों नामों से विदित होता है कि सिंधी के मूल में अनार्य तत्व पहले से विद्यमान थे, भले ही वे आर्य प्रभावों के कारण गौण हो गए हों। सिंधी के पश्चिम में बलोची, उत्तर में लहँदी, पूर्व में मारवाड़ी और दक्षिण में गुजराती का क्षेत्र है। यह बात उल्लेखनीय है कि इस्लामी शासनकाल में सिंध और मुलतान (लहँदीभाषी) एक प्रांत रहा है और 1843 से 1936 ई. तक सिन्ध, बम्बई प्रांत का एक भाग होने के नाते गुजराती के विशेष संपर्क में रहा है। पाकिस्तान में सिंधी भाषा नस्तालिक (यानि अरबी लिपि) में लिखी जाती है जबकि भारत में इसके लिये देवनागरी और नस्तालिक दोनो प्रयोग किये जाते हैं। .

नई!!: सिन्धी भाषा का साहित्य और सिन्धी भाषा · और देखें »

सिन्धी भाषा की लिपियाँ

सिन्धी वर्णमाला तथा उसके तुल्य देवनागरी, उर्दू, तथा रोमन वर्ण एक शताब्दी से कुछ पहले तक सिन्धी लेखन के लिए चार लिपियाँ प्रचलित थीं। हिन्दू पुरुष देवनागरी का, हिंदु स्त्रियाँ प्राय: गुरुमुखी का, व्यापारी लोग (हिंदू और मुसलमान दोनों) "हटवाणिको" का (जिसे 'सिंधी लिपि' भी कहते हैं) और मुसलमान तथा सरकारी कर्मचारी अरबी-फारसी लिपि का प्रयोग करते थे। सन 1853 ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी के निर्णयानुसार लिपि के स्थिरीकरण हेतु सिंध के कमिश्नर मिनिस्टर एलिस की अध्यक्षता में एक समिति नियुक्त की गई। इस समिति ने अरबी-फारसी-उर्दू लिपियों के आधार पर "अरबी सिंधी " लिपि की सर्जना की। सिंधी ध्वनियों के लिए सवर्ण अक्षरों में अतिरिक्त बिंदु लगाकर नए अक्षर जोड़ लिए गए। अब यह लिपि सभी वर्गों द्वारा व्यवहृत होती है। इधर भारत के सिंधी लोग नागरी लिपि को सफलतापूर्वक अपना रहे हैं। .

नई!!: सिन्धी भाषा का साहित्य और सिन्धी भाषा की लिपियाँ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सिन्धी साहित्य

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »