लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

साष्टी

सूची साष्टी

साष्टी (कोंकणी तथा मराठी: साष्टी; पुर्तगाली: साल्सेत या सैल्सेट / Salcete), भारत के गोवा राज्य के दक्षिण गोवा जिले की एक तालुक है। इसका प्रशासनिक मुख्यालय मडगांव है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यह क्षेत्र, छियासठ गांवों के मिलकर बना है, इसीलिए इसका नाम साष्टी पड़ा है हालांकि, साल्सेट के विपरीत साष्टी क्षेत्र में मुरगांव तालुक भी शामिल है। साल्सेट के छ: कोमुनीदाद या ग्राम सहकारी संघ (कोंकणी: गांवकारी) हैं जिनके नाम है: राया, मडगांव, लौटोलिम, कर्टोरिम, वेरना और बेनौलिम है जबकि क्वेलोसिम, मुरगांव का कोमुनीदाद है। साल्सेट पूर्व में संगेम तालुक, पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में तिस्वाड़ी और पोंडा तालुकाओं और दक्षिण में कानकोना और क्यूपेम तालुकाओं से घिरा है। .

6 संबंधों: दक्षिण गोवा जिला, मोबोर, साल नदी, साल्सेट द्वीप, वेल्हास कोंक्विस्टास, कोंकणी भाषा

दक्षिण गोवा जिला

दक्षिण गोवा और इसके तालुकाओं (तहसीलों) को पीले वर्णों से दर्शाया गया है दक्षिण गोवा जिला, भारतीय राज्य गोवा के दो जिलों में से एक है। जिले का क्षेत्रफल 1966 वर्ग किमी और 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 586591 है। इस जिले के उत्तर में उत्तर गोवा जिला, दक्षिण और पूर्व में कर्नाटक राज्य का उत्तर कन्नड़ जिला और पश्चिम में अरब सागर स्थित है। .

नई!!: साष्टी और दक्षिण गोवा जिला · और देखें »

मोबोर

मोबोर भारत के गोवा राज्य के दक्षिण गोवा जिले में स्थित एक कस्बा है। यह साष्टी तालुक में स्थित है। goaholidayhomes.com यह कस्बा मोबोर तट के लिए जाना जाता है जो एक अलग-थलग सा तट है, यहाँ बहुत सी एकान्त युक्त खोहें हैं और उनके लिए उपयुक्त है जो पूर्ण शान्ति और आराम चाहते हैं। .

नई!!: साष्टी और मोबोर · और देखें »

साल नदी

साल नदी भारत के गोवा राज्य के साष्टी में बहने वाली एक नदी है। यह नदी मारगाँव से आरम्भ होकर बाणावली, नावेली, वार्सा, ओर्लिम, कार्मोना, डोरमापुर, चिंचोणें, असोलणें, केवलोसिम, मोबोर नामक गाँवों से बहती हुई बेतुल के निकट अरब सागर में गिरती है। प्रदूषण और नदी में कचरा फेंके जाने को लेकर बाणावली के स्थानीय निवासियों की वर्ष 2008 से सरकार से शिकायत है और कार्मोना के निवासियों ने एक ग्रीनपीस समर्थित याचिका उत्थापित की है ताकि यहाँ बन रही एक "महा-आवासीय योजना" को रोका जा सके जिसके कारण यह भय है किय यह प्रदूषण में वृद्धि करेगी। .

नई!!: साष्टी और साल नदी · और देखें »

साल्सेट द्वीप

साल्सेट द्वीप भारत के महाराष्ट्र प्रदेश में पश्चिमी तट पर स्थित एक द्वीप है। मुंबई का महानगर (भूतपूर्व बंबई) और ठाणे शहर इस द्वीप पर स्थित हैं, जिससे यह केन्या के मिजिंगो द्वीप, हांगकांग, चीन के ऐप ली चाऊ और मालदीव के माले द्वीप के बाद विश्व का 7वां सबसे घनी बस्ती वाला और 13वां सर्वाधिक जनसंख्या वाला द्वीप बन गया है। .

नई!!: साष्टी और साल्सेट द्वीप · और देखें »

वेल्हास कोंक्विस्टास

पुर्तगाली शासन के दौरान गोवा अपने चरम पर। वेल्हास कोंक्विस्टास को नारंगी से दर्शाया गया है। वेल्हास कोंक्विस्टास या पुरानी विजय (पुर्तगाली: Velhas Conquistas), 16 वीं सदी के दौरान पुर्तगाली भारत में शामिल किए गये गोवा के चार कोंसेल्होस (concelhos) या प्रशासनिक जिलों का एक समूह था। यह वो जिले थे जिनका पुर्तगालियों ने 1510 और उसके अगले कुछ वर्षों के दौरान अधिग्रहण किया था। वेल्हास कोंक्विस्टास के चार कोंसेल्होस, गोवा द्वीप (या तिस्वाड़ी), बारदेज़, मुरगांव और साल्सेट हैं। वेल्हास कोंक्विस्टास गोवा के मध्य भाग का निर्माण करते हैं और यह गोवा का सबसे अधिक विकसित क्षेत्र है। .

नई!!: साष्टी और वेल्हास कोंक्विस्टास · और देखें »

कोंकणी भाषा

कोंकणी गोवा, महाराष्ट्र के दक्षिणी भाग, कर्नाटक के उत्तरी भाग, केरल के कुछ क्षेत्रों में बोली जाती है। भाषायी तौर पर यह 'आर्य' भाषा परिवार से संबंधित है और मराठी से इसका काफी निकट का संबंध है। राजनैतिक तौर पर इस भाषा को अपनी पहचान के लिये मराठी भाषा से काफी संघर्ष करना पड़ा है। अब भारतीय संविधान के तहत कोंकणी को आठवीं अनुसूची में स्थान प्राप्त है। १९८७ में गोवा में कोंकणी को मराठी के बराबर राजभाषा का दर्जा दिया गया किन्तु लिपि पर असहमति के कारण आजतक इस पर अमल नहीं किया जा सका। कोंकणी अनेक लिपियों में लिखी जाती रही है; जैसे - देवनागरी, कन्नड, मलयालम और रोमन। गोवा को राज्य का दर्जा मिलने के बाद दवनागरी लिपि में कोंकणी को वहाँ की राजभाषा घोषित किया गया है। .

नई!!: साष्टी और कोंकणी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

साल्सेट, गोवा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »