लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सामाजिक लोकतंत्र

सूची सामाजिक लोकतंत्र

सामाजिक लोकतंत्र एक राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विचारधारा हैं, जो पूंजीवादी अर्थव्यवस्था के ढाँचे में सामाजिक न्याय के लिए, और सामूहिक सौदाकारी के इंतजाम वाली एक नीति व्यवस्था के लिए, प्रतिनिधिक लोकतंत्र, आय पुनर्वितरण के उपाय, सामान्य हित हेतु अर्थव्यवस्था का विनियमन व कल्याण राज्य के प्रावधानों संबंधी प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिए, आर्थिक और सामाजिक हस्तक्षेपों का समर्थन करती हैं। .

14 संबंधों: द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम, प्रजा राज्यम पार्टी, बसव, बीजू जनता दल, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी, लेबर पार्टी, लोकतांत्रिक समाजवाद, सामाजिक लोकतांत्रिक दलों की सूची, सामाजिक लोकतांत्रिक पार्टी, स्वतंत्र पूर्वी तिमोर के लिए क्रांतिकारी मोर्चा, सूरजमुखी, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, औद्योगिक संबंध, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी

द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (शाब्दिक अर्थ."द्रविड़ प्रगति संघ") जिसे द्रमुक नाम से भी जाना जाता है, तमिलनाडु की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। इसका निर्माण जस्टिस पार्टी तथा द्रविड़ कड़गम से पेरियार से मतभेद के कारण हुआ था। इसके गठन की घोषणा १९४९ में हुई थी। इसका प्रमुख मुद्दा समाजिक समानता, खासकर हिन्दू जाति प्रथा के सन्दर्भ में, तथा द्रविड़ लोगो का प्रतिनिधित्व करना है। एम करुणानिधि अभी इसके प्रमुख है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:तमिल नाडु के राजनीतिक दल.

नई!!: सामाजिक लोकतंत्र और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम · और देखें »

प्रजा राज्यम पार्टी

प्रजा राज्यम पार्टी (तेलुगू: ప్రజా రాజ్యంअनुवाद: जनता का शासन) भारतीय राज्य आन्ध्र प्रदेश का एक राज्य स्तरीय राजनैतिक दल था जिसकी स्थापना तेलुगू फ़िल्म अभिनेता चिरंजीवी ने २६ अगस्त २००८ को की थी। ६ फ़रवरी २०११ को आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की गयी कि इस दल का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गया है। घोषणा के अनुरूप ही, अगस्त २०११ में इसका भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गया। .

नई!!: सामाजिक लोकतंत्र और प्रजा राज्यम पार्टी · और देखें »

बसव

150px गुरु बसव अथवा गुरु बसव (ಬಸವಣ್ಣ) या बसवेश्वर (ಬಸವೇಶ್ವರ), (११३४-११९६)) एक दार्शनिक और सामाजिक सुधारक थे। उन्होने हिंदू धर्म में जाति व्यवस्था और अनुष्ठान के विरुद्ध संघर्ष किया। उन्हें विश्व गुरु और भक्ति भंडारी भी कहा जाता है। अपनी शिक्षाओं और preachings सभी सीमाओं से परे जाना और कर रहे हैं सार्वभौमिक और अनन्त है। वह एक महान मानवीय था। गुरु बसवन्नाजिसमें परमात्मा अनुभव जीवन लिंग, जाति और सामाजिक स्थिति की परवाह किए बिना सभी उम्मीदवारों को समान अवसर देने का केंद्र था जीवन की एक नई तरह की वकालत की। अपने आंदोलन के पीछे आधारशिला परमेश्वर के एक सार्वभौमिक अवधारणा में दृढ़ विश्वास था। गुरु बसवन्नाmonotheistic निराकार भगवान की अवधारणा के एक समर्थक है।M. R. Sakhare, History and Philosophy of the Lingayat Religion, Prasaranga, Karnataka University, Dharwad एक सच्चे दूरदर्शी अपने समय से आगे विचारों के साथ, वह एक है कि विकास के चरम पर एक और सब को समृद्ध समाज के अनुरूप। एक महान रहस्यवादी जा रहा है, के अलावा गुरु बसवन्नाप्रधानमंत्री ने दक्षिणी Kalachuri साम्राज्य दक्षिण भारत में गया था और एक साहित्यिक क्रांति Vachana साहित्य शुरू करने से उत्पन्न। गुरु बसवन्नास्वभाव, विकल्प, पेशे से एक राजनेता, स्वाद, सहानुभूति द्वारा एक मानवतावादी और सजा से एक सामाजिक सुधारक द्वारा पत्र की एक आदमी एक आदर्शवादी द्वारा एक फकीर किया गया है करने के लिए कहा जाता है। कई महान योगियों और समय के रहस्यवादी यह कि भगवान है और जीवन में देखने का एक नया तरीका को परिभाषित Vachanas (Lit.

नई!!: सामाजिक लोकतंत्र और बसव · और देखें »

बीजू जनता दल

बीजू जनता दल (बीजद) ('''ବିଜୁ ଜନତା ଦଳ'''.) भारतीय राज्य ओडिशा का एक राज्यस्तरीय राजनीतिक दल है जिसका नेतृत्व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक करते हैं। इसकी स्थापना २६ दिसम्बर १९९७ को हुई। .

नई!!: सामाजिक लोकतंत्र और बीजू जनता दल · और देखें »

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी या (एम पी कांग्रेस), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की प्रदेश कांग्रेस कमेटी (स्टेट विंग) मध्य प्रदेश में है । मध्य प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष कमल नाथ है । .

नई!!: सामाजिक लोकतंत्र और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी · और देखें »

लेबर पार्टी

लेबर पार्टी ब्रिटेन की एक सेंटर - लेफ्ट यानि (उदार वामपंथी विचारधारा वाली) राजनीतिक पार्टी है। इसका जन्म उन्नीसवीं शताब्दी के मजदूर संगठनो के आंदोलन और समाजवादी राजनैतिक दलों के उदय के साथ हुआ जिसे उदार गिरिजाघर (ब्रॉड चर्च) कह के परिभाषित किया गया। इस दल की विचारधारा बहुत विस्तृत है जिसमें प्रखर समाजवाद से लेकर उदारवादी समाजवादी लोकतंत्र की विचारधारा शामिल हैं। १९०० में बनने के बाद लेबर पार्टी ने शुरुवाती १९२० के आम चुनावों में उस समय की लिब्रल पार्टी की जगह ले ली और रामसे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में १९२४ और १९२९-३१ के दौरान अल्पमत की सरकारें बनाईं। १९४०-४५ के दौरान यह दल चर्चिल युद्ध मंत्रालय (Churchill war ministry) का हिस्सा रहा जिसके बाद इसने क्लीमेंट ऐट्टली के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाई। लेबर दल १९६४-७० के दौरान हैरॉल्ड विल्सन के नेतृत्व वाले पहले विल्सन मंत्रीमंडल का भी हिस्सा रहा। इसके बाद 1974 से 1979, पहले विल्सन और फिर जेम्स कैलेघन के नेतृत्व में सरकार में रही। लेबर पार्टी 1997 और 2010 के दौरान टोनी ब्लेयर और गौर्डन ब्राउन के नेतृत्व में १७९ सीटों से घटकर २००१ के आम चुनावों में १६७ और फिर २००५ के चुनावों में ६६ सीटों के साथ अंतिम स्थान पर आती रही। २०१० के आम चुनावों में २५८ सीटें और २०१५ के आम चुनावों में २३२ सीटें जीतकर यह पार्टी अब ब्रिटेन की संसद में आधिकारिक विपक्ष की भूमिका निभा रही है। वेल्श के सदन में लेबर पार्टी की अल्पमत की सरकार है जबकि स्कॉटिश संसद में यह मुख्य विपक्ष की भूमिका में है और यूरोपीय संसद में इसके २० सांसद हैं जो प्रोग्रेसिव एलाएंस ऑफ सोसलिस्ट्स एंड डेमोक्रेट्स समूह के साथ बैठते हैं। लेबर दल यूरोपीय समाजवादी दल और प्रोग्रेसिव एलाएंस (अंतर्राष्ट्रीय) का एक पूर्णकालिक सदस्य है। और सोशलिस्ट इंटरनैशनल में पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहा है। दल के वर्तमान नेता हैरिएट हर्मन हैं जो ८ मई २०१५ को एड मिलिबैंड के त्यागपत्र देने के बाद चुने गए हैं। .

नई!!: सामाजिक लोकतंत्र और लेबर पार्टी · और देखें »

लोकतांत्रिक समाजवाद

लोकतांत्रिक समाजवाद एक राजनीतिक विचारधारा हैं, जो राजनीतिक लोकतंत्र के साथ उत्पादन के साधनों के सामाजिक स्वामित्व की वक़ालत करती हैं, व इसका अधिकतर ज़ोर समाजवादी आर्थिक प्रणाली में लोकतांत्रिक प्रबन्धन पर रहता हैं। कभी कभी "लोकतांत्रिक समाजवाद" का प्रयोग "समाजवाद" के पर्यायवाची शब्द के रूप में होता हैं; "लोकतांत्रिक" विशेषण जोड़कर, इसके और मार्क्सवादी-लेनिनवादी प्रकार के समाजवाद के बीच अंतर किया जाता हैं, जिसे व्यापक रूप से व्यवहार में अलोकतांत्रिक देखा जाता हैं। .

नई!!: सामाजिक लोकतंत्र और लोकतांत्रिक समाजवाद · और देखें »

सामाजिक लोकतांत्रिक दलों की सूची

यह विश्व के उन दलों की सूची हैं, जो मानते हैं कि वे सामाजिक लोकतंत्र के सिद्धांतों और मूल्यों को कायम रखते हैं। कुछ दल द्वितीय अंतरराष्ट्रिय, Party of European Socialists या Progressive Alliance के भी सदस्य हैं। .

नई!!: सामाजिक लोकतंत्र और सामाजिक लोकतांत्रिक दलों की सूची · और देखें »

सामाजिक लोकतांत्रिक पार्टी

सामाजिक लोकतांत्रिक पार्टी या सामाजिक लोकतंत्रवादी - ये नाम दुनिया भर के विभिन्न देशों के एक बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों द्वारा इस्तेमाल किया गया हैं। इस तरह की दल अधिकतर उनकी राजनीतिक विचारधारा के रूप में, सामाजिक लोकतंत्र की ओर उन्मुख होते हैं। .

नई!!: सामाजिक लोकतंत्र और सामाजिक लोकतांत्रिक पार्टी · और देखें »

स्वतंत्र पूर्वी तिमोर के लिए क्रांतिकारी मोर्चा

स्वतंत्र पूर्वी तिमोर के लिए क्रांतिकारी मोर्चा (पुर्तगाली: Frente Revolucionária de Timor-Leste Independente or FreTiLIn (फ्रेटिलिन)), पूर्वी तिमोर की एक वामपंथी राजनीतिक पार्टी है। फिलहाल पार्टी का राष्ट्रीय संसद में बहुमत है और स्वतंत्रता से लेकर 2007 तक पूर्वी तिमोर में पार्टी की सरकार रही है। पार्टी की शुरुआत एक विरोध आंदोलन के रूप में हुई थी जो पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहा था, यह स्वतंत्रता उसे पहले पुर्तगाल से चाहिए थी और उसके बाद इंडोनेशिया से क्योंकि 1974 से लेकर 1998 तक पूर्वी तिमोर पर इंडोनेशिया का कब्ज़ा था। पार्टी का मूल नाम तिमोरी सामाजिक लोकतांत्रिक संघ (ASDT) था। पूर्वी तिमोर की इंडोनेशिया से स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पार्टी, देश की बहुदलीय प्रणाली का हिस्सा बन सत्ता के लिए होड़ में शामिल हो गयी है। सोशलिस्ट इंटरनेशनल में पार्टी की स्थिति एक परामर्शदाता की है। .

नई!!: सामाजिक लोकतंत्र और स्वतंत्र पूर्वी तिमोर के लिए क्रांतिकारी मोर्चा · और देखें »

सूरजमुखी

पूरा बीज (दाएं) और कर्नेल बिना छिलके के (बाएं) सूरजमुखी या 'सूर्यमुखी' (वानस्पतिक नाम: हेलियनथस एनस) अमेरिका के देशज वार्षिक पौधे हैं। यह अनेक देशों के बागों में उगाया जाता है। यह कंपोजिटी (Compositae) कुल के हेलिएंथस (Helianthus) गण का एक सदस्य है। इस गण में लगभग साठ जातियाँ पाई गई हैं जिनमें हेलिएंथस ऐमूस (Helianthus annuus), हेलिएंथस डिकैपेटलेस (Helianthus decapetalus), हेलिएंथिस मल्टिफ्लोरस (Helianthus multiflorus), हे.

नई!!: सामाजिक लोकतंत्र और सूरजमुखी · और देखें »

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

आॅल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (लोकप्रिय रूप: अन्नाद्रमुक) तमिल नाडु और पुदुचेरी, भारत का एक राजनीतिक दल है। इसकी स्थापना सन् 1972 में पूर्व अभिनेता व राजनीतिज्ञ एम जी रामचन्द्रन ने की थी जब वो द्रमुक से अलग हो गये थे। 1989 से इस दल की नेता जयललिता हैं। दल ने तमिलनाडु में छह बार सरकार बनाई है और 2011 से तमिल नाडु में सरकार इसी दल की है। .

नई!!: सामाजिक लोकतंत्र और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम · और देखें »

औद्योगिक संबंध

औद्योगिक संबंध एक बहु-विषयक कार्य क्षेत्र है जो रोजगार संबंध का अध्ययन करता है। औद्योगिक संबंधों को तेजी से रोजगार संबंध कहा जाने लगा है, ऐसा गैर-औद्योगिक रोजगार संबंधों के महत्व के कारण हुआ है। कई बाहरी लोग औद्योगिक संबंधों को श्रम संबंधों के बराबर भी मानते हैं और समझते हैं कि औद्योगिक संबंध केवल संगठित रोजगार स्थितियों का ही अध्ययन करते हैं, मगर यह एक अत्यधिक सरलीकरण है। स्वामी और श्रमिक के निजी उद्देश्यों की भिन्नता ने औद्योगिक संबंधों की समस्या को जन्म दिया। मानव कल्याण के प्रसाधन के रूप में अब उद्योगों के समाजिक उद्देश्य भली भाँति स्वीकार कर लिया गया है। इसका अर्थ है, काम करने के लिए अधिक अनुकूल ऐसी अवस्थाओं का सृजन जिनके अंतर्गत उत्पादन को सुव्यवस्थित किया जा सके और उत्पादन के दो मुख्य प्रसाधनों, पूँजी और श्रम, के बीच होनेवाली क्रिया प्रतिक्रिया को सुविभाजित करने के लिए एक उपयुक्त सिद्धांत बन सके। कारखानों की पुरानी व्यवस्था के अंतर्गत पूँजीपति श्रमिकों के साथ एक विक्रेय वस्तु की भाँति व्यवहार करते थे और वे पारश्रमिक, काम के घंटों और नौकरी के प्रतिबंधों के लिए माँग एवं पूर्ति के नियम के अनुसार अनुशासित होते थे। आरंभ में तो श्रमिकों ने इसे टल जानेवाली विपत्ति समझा, किंतु बाद में उन्हें यह भान हुआ कि उनके ये दु:ख प्राय: स्थायी से हो चले हैं। स्वामी के अधिकारक्षेत्र में उनके सामाजिक एवं भौतिक अभाव दिन दूने रात चौगुने होते गए और इस प्रकार दोनों के संबंध इस ढंग के न रहे जिन्हें किसी भी प्राकर सद्भावनापूर्ण कहा जा सके। समस्या दिनों-दिन उग्र रूप धारण करती गई। अब औद्योगिक संबंधों का अर्थ केवल स्वामी श्रमिक का संबंध ही नहीं रहा, अपितु वैयक्तिक संबंध, सह परामर्श, समितियों के संयुक्त लेन-देन तथा इन संबंधों के निर्वाह कार्य में सरकार की भूमिका आदि सब कुछ है। मध्ययुग में व्यापारों का क्षेत्र छोटा था तथा स्वामी एवं श्रमिक अधिक निकट संपर्क में थे। श्रमिक स्वामियों से पृथक अपनी एक भिन्न जाति ही समझते थे। धीरे-धीरे उन्हें बोध हुआ कि उनकी व्यक्तिगत शक्ति कितनी अल्प थी। फिर उनकी स्थिति में और भी पतन हुआ जिससे वे क्रीतदास के समान हो गए और अंतत: स्वामी श्रमिक का संबंध इसी आधार पर स्थिर हुआ। उत्पादन कार्य में कारखानों की पद्धति प्रारंभ होने पर श्रमिक वर्ग ने अपना संघ स्थापित करना आरंभ किया। इस दिशा में सर्वप्रथम ब्रिटेन के श्रमिक १९वीं सदी में अग्रगामी सिद्ध हुए, यद्यपि उनके संघ १८२४ ई. तक गैरकानूनी प्रतिबंध लगा ही रहा। फिर भी, औद्योगिक संघटनों (ट्रेड यूनियन) के आंदोलन के विकास के साथ-साथ संयुक्त मोल भाव (कलेक्टिव बार्गेनिंग) की प्रणाली शक्तिशाली बनती गई, और आज यह प्रणाली न केवल ब्रिटेन में, वरन् विश्व भर के देशों में, औद्योगिक संबंधों को सुनिश्चित करने की मुख्य प्रणाली के रूप में व्यवहृत हो रही है। इन संघटनों (यूनियन) का महत्व इतने से ही समझा जा सकता है कि १९०० ई. से इन्होंने कुछ देशों की राजनीति पर भी अपना प्रभाव डालना आरंभ कर दिया और उनके वर्तमान एवं भविष्य को अधिकाधिक प्रभावित करने लगे। औद्योगिक-श्रम-संघटनों का अंतर्राष्ट्रीय संघ १९१९ ई. में स्थापित हुआ जिसमें ६० देशों के मालिकों, श्रमिकों एवं सरकारों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। कुछ यूरोपीय देशों में मालिकों एवं श्रमिकों के संघटन सरकारी नियंत्रण में ले लिए गए। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान और उसके बाद भी अधिकांश देशों की सरकारों ने अपने मामलों में मालिकों एवं श्रमिकों के प्रतिनिधियों से परामर्श ग्रहण किया। अब सामान्यत: सभी श्रमिक देश के लिए अपना महत्व समझने लगे हैं और यह भी जान गए हैं कि उनकी सुखसुविधा अंतत: उत्पादन को विकसित करने पर ही अवलंबित है। .

नई!!: सामाजिक लोकतंत्र और औद्योगिक संबंध · और देखें »

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी या (छत्तीसगढ़ कांग्रेस), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की प्रदेश कांग्रेस कमेटी (स्टेट विंग) छत्तीसगढ़ में है । छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष भूपेश बघेल है। .

नई!!: सामाजिक लोकतंत्र और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »