लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लोकतांत्रिक समाजवाद

सूची लोकतांत्रिक समाजवाद

लोकतांत्रिक समाजवाद एक राजनीतिक विचारधारा हैं, जो राजनीतिक लोकतंत्र के साथ उत्पादन के साधनों के सामाजिक स्वामित्व की वक़ालत करती हैं, व इसका अधिकतर ज़ोर समाजवादी आर्थिक प्रणाली में लोकतांत्रिक प्रबन्धन पर रहता हैं। कभी कभी "लोकतांत्रिक समाजवाद" का प्रयोग "समाजवाद" के पर्यायवाची शब्द के रूप में होता हैं; "लोकतांत्रिक" विशेषण जोड़कर, इसके और मार्क्सवादी-लेनिनवादी प्रकार के समाजवाद के बीच अंतर किया जाता हैं, जिसे व्यापक रूप से व्यवहार में अलोकतांत्रिक देखा जाता हैं। .

6 संबंधों: द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संघ, स्वतंत्र पूर्वी तिमोर के लिए क्रांतिकारी मोर्चा, जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी

द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (शाब्दिक अर्थ."द्रविड़ प्रगति संघ") जिसे द्रमुक नाम से भी जाना जाता है, तमिलनाडु की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। इसका निर्माण जस्टिस पार्टी तथा द्रविड़ कड़गम से पेरियार से मतभेद के कारण हुआ था। इसके गठन की घोषणा १९४९ में हुई थी। इसका प्रमुख मुद्दा समाजिक समानता, खासकर हिन्दू जाति प्रथा के सन्दर्भ में, तथा द्रविड़ लोगो का प्रतिनिधित्व करना है। एम करुणानिधि अभी इसके प्रमुख है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:तमिल नाडु के राजनीतिक दल.

नई!!: लोकतांत्रिक समाजवाद और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम · और देखें »

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी या (एम पी कांग्रेस), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की प्रदेश कांग्रेस कमेटी (स्टेट विंग) मध्य प्रदेश में है । मध्य प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष कमल नाथ है । .

नई!!: लोकतांत्रिक समाजवाद और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी · और देखें »

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संघ

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संघ (बर्मी भाषा: အမျိုးသား ဒီမိုကရေစီ အဖွဲ့ချုပ် / अम्योसा दीमोकरेची अफ्वैंख्युप्; IPA:; NLD) म्यांमार का एक राजनैतिक दल है जो अभी सत्ता में है। iइसकी स्थापना २७ सितम्बर १९८८ को हुई थी। इस दल के राजनैतिक दर्शन का झुकाव लोकतांत्रिक समाजवाद तथा उदार लोकतन्त्र की तरफ है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की इसकी अध्यक्षा हैं। .

नई!!: लोकतांत्रिक समाजवाद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संघ · और देखें »

स्वतंत्र पूर्वी तिमोर के लिए क्रांतिकारी मोर्चा

स्वतंत्र पूर्वी तिमोर के लिए क्रांतिकारी मोर्चा (पुर्तगाली: Frente Revolucionária de Timor-Leste Independente or FreTiLIn (फ्रेटिलिन)), पूर्वी तिमोर की एक वामपंथी राजनीतिक पार्टी है। फिलहाल पार्टी का राष्ट्रीय संसद में बहुमत है और स्वतंत्रता से लेकर 2007 तक पूर्वी तिमोर में पार्टी की सरकार रही है। पार्टी की शुरुआत एक विरोध आंदोलन के रूप में हुई थी जो पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहा था, यह स्वतंत्रता उसे पहले पुर्तगाल से चाहिए थी और उसके बाद इंडोनेशिया से क्योंकि 1974 से लेकर 1998 तक पूर्वी तिमोर पर इंडोनेशिया का कब्ज़ा था। पार्टी का मूल नाम तिमोरी सामाजिक लोकतांत्रिक संघ (ASDT) था। पूर्वी तिमोर की इंडोनेशिया से स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पार्टी, देश की बहुदलीय प्रणाली का हिस्सा बन सत्ता के लिए होड़ में शामिल हो गयी है। सोशलिस्ट इंटरनेशनल में पार्टी की स्थिति एक परामर्शदाता की है। .

नई!!: लोकतांत्रिक समाजवाद और स्वतंत्र पूर्वी तिमोर के लिए क्रांतिकारी मोर्चा · और देखें »

जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी

जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी (Gibraltar Socialist Labour Party), जिसका संक्षिप्तकरण अंग्रेज़ी वर्णमाला के तीन अक्षरों जीएसएलपी के साथ किया जाता है, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर का एक मुख्य राजनीतिक दल है। यह जिब्राल्टर का सबसे पुराना जीवित सक्रिय राजनीतिक दल है। पार्टी की मुख्य विचारधारा लोकतांत्रिक समाजवाद है। 2011 के आम चुनाव में पार्टी ने जिब्राल्टर संसद की सात सीटें जीती थीं तथा सीटों की तुलना में यह जिब्राल्टर की सबसे बड़ी पार्टी है। निवर्तमान समय में जिब्राल्टर संसद की 17 सीटों में से सात-सात सीटें जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी और जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स के पास है तथा तीन सीटें जिब्राल्टर लिबरल पार्टी के पास हैं। जिब्राल्टर लिबरल पार्टी और जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी का गठबंधन इस समय सरकार में है। सात सीटों के साथ जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स सबसे बड़ा और एकमात्र विपक्षी राजनीतिक दल है। वर्ष 2011 से जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी के अध्यक्ष फेबियन पिकार्डो हैं। .

नई!!: लोकतांत्रिक समाजवाद और जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी · और देखें »

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी या (छत्तीसगढ़ कांग्रेस), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की प्रदेश कांग्रेस कमेटी (स्टेट विंग) छत्तीसगढ़ में है । छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष भूपेश बघेल है। .

नई!!: लोकतांत्रिक समाजवाद और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »