लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

श्वेत बटन खुम्ब

सूची श्वेत बटन खुम्ब

अगेरिकस बाइस्पोरस यूरोप और उत्तरी अमेरिका के घास के मैदानों में उगने वाला एक खाने योग्य बेसीडियोमाइसिटी खुम्भ है। अपरिपक्व अवस्था में यह दो रंगों सफेद और भूरे रंगों में पाया जाता है। परिपक्व अवस्था में यह पोर्टोबेलो मशरूम कहा जाता है। छोटे आकार के पोर्टोबेलो मशरूम को पोर्टोबेलिनी कहा जाता है । अपरिपक्व और सफेद मशरूम को आम मशरूम, बटन मशरूम, सफेद मशरूम, कृष्य मशरूम, टेबल मशरूम और चैम्पिग्नोन मशरूम इत्यादि नामों से जाना जाता है। अपरिपक्व और भूरे रंग के मशरूम को स्विस ब्राउन मशरूम, रोमन ब्राउन मशरूम, इतालवी ब्राउन, इतालवी मशरूम, क्रेमिनी मशरूम, बेबी बेला, ब्राउन कैप मशरूम या चेस्टनट मशरूम इत्यादि नामों से जाना जाता है। अगेरिकस बाइस्पोरस की खेती विश्व के सत्तर से अधिक देशों में होती है। यह विश्व में सबसे अधिक खाया जाने वाला मशरूम है। .

2 संबंधों: पुआल मशरूम, कुकुरमुत्ता (कवक)

पुआल मशरूम

पुआल मशरूम पुआल मशरूम (वैज्ञानिक नाम: Volvariella volvacea) एक प्रकार का खाद्य मशरूम है। पूर्वी एशिया तथा दक्षिण पूर्व एशिया में इसकी खेती की जाती है। भारत में इसे 'चीनी मशरूम' भी कहा जाता है। .

नई!!: श्वेत बटन खुम्ब और पुआल मशरूम · और देखें »

कुकुरमुत्ता (कवक)

कुकुरमुत्ता कुकुरमुत्ता (मशरूम) एक प्रकार का कवक है, जो बरसात के दिनों में सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ पर अनायास ही दिखने लगता है। इसे या खुम्ब, 'खुंबी' या मशरूम भी कहते हैं। यह एक मृतोपजीवी जीव है जो हरित लवक के अभाव के कारण अपना भोजन स्वयं संश्लेषित नहीं कर सकता है। इसका शरीर थैलसनुमा होता है जिसको जड़, तना और पत्ती में नहीं बाँटा जा सकता है। खाने योग्य कुकुरमुत्तों को खुंबी कहा जाता है। 'कुकुरमुत्ता' दो शब्दों कुकुर (कुत्ता) और मुत्ता (मूत्रत्याग) के मेल से बना है, यानि यह कुत्तों के मूत्रत्याग के परिणामस्वरूप उत्पन्न होता है। ऐसी मान्यता भारत के कुछ इलाकों में प्रचलित है, किन्तु यह बिलकुल गलत धारणा है। .

नई!!: श्वेत बटन खुम्ब और कुकुरमुत्ता (कवक) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »